रविवार, 25 अक्तूबर 2020

शासक के जीवन में वादा खिलाफी का स्थान नहीं

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी ने दशहरा की बधाई देते हुए कहा कि विजयादशमी का सबसे बड़ा संदेश यह है कि शासन में लोग सर्वोपरि हैं और एक शासक की जिंदगी में अहंकार, झूठ और वादाखिलाफी की कोई जगह नहीं है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस मौके पर ट्वीट कर कहा कि सच की अंतत: विजय होगी।         


नीलकंठ के दर्शन से खुल जाते हैं दरवाजे

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। ‘विजयदशमी’ जिसे असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक कहा जाता है। दहशहरा के दिन खंजन, यानी नीलकंठ पक्षी के दर्शन करना बड़ा ही शुभ माना जाता है। दशहरे के दिन इसका दर्शन करना अपनी किस्मत के दरवाजे खोलने के समान है। अगर आज के दिन आपको कहीं भी नीलकंठ के दर्शन हो जाए तो उसे देखते हुए कहना चाहिए। दशहरे पर इसका दिखना आपके अच्छे समय की शुरुआत होने के संकेत जैसा है। भगवान राम ने इस पक्षी को देखने के बाद ही रावण को पराजित किया था। दशहरे पर नीलकंठ पक्षी के दर्शन होने से घर के धन-धान्य में वृद्धि होती है और फलदायी एवं शुभ कार्य घर में अनवरत्‌ होते रहते हैं। सुबह से लेकर शाम तक किसी वक्त नीलकंठ दिख जाए तो वह देखने वाले के लिए शुभ होता है। दशहरे पर नीलकंठ के दर्शन की परंपरा बरसों से जुड़ी है।             


वाल्मीकि प्रकट उत्सव पर समरसता का संदेश

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने भगवान महर्षि वाल्मीकि प्रकट उत्सव पर सामाजिक समरसता का दिया संदेश


गाजियाबाद। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल जिला गाजियाबाद के अध्यक्ष भोपाल प्रधान की अध्यक्षता में देहात लोनी प्रखंड मे 25 अक्टूबर को बाल्मीकि जयंती का कार्यक्रम बहुत धूमधाम से सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर मनाया गया।जिसमें मुख्य अतिथि बाल्मीकि समाज के प्रमुख माननीय मुरारी लाल लोहरा और वक्ता क्षेत्रिय समरसता प्रमुख विरेन्द्र भाईसाहब इस मौके पर वीरेंद्र भाई साहब ने हिंदू समाज की एकजुटता के लिए आह्वान किया और समाज की एकजुटता ही हिंदू समाज को मजबूती प्रदान करती है और छुआछूत को समाज के लिए सामाजिक कलंक बताया। कार्यक्रम में बाल्मीकि समाज के सभी प्रमुख लोगों को बाल्मीकि भगवान का स्मृति चिन्ह एवं सोल भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष भोपाल प्रधान ने भगवान महर्षि वाल्मीकि प्रकट उत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा भगवान महर्षि वाल्मीकि ने हर मोड़ पर आदर्श निर्णय लेने का संदेश दिया रामायण में यह संदेश दिया है और मुरारी लाल लोहरा ने अपने बोद्धिक विचारो को प्रस्तुत करते हुए कहा कि जब अत्याचार के विरुद्ध शांति के सभी प्रयास विफल हो जाए, तो अंतिम विकल्प के रूप में आतंकवादी रूपी अत्याचार का समूल नाश करने की आवश्यकता है। भगवान महर्षि बाल्मीकि आध्यात्मिक के क्षेत्र में पहले इस लोक की रचना करके मानवता को ज्ञान का मार्ग दिखाया। विशाल भाईसहाब ने बाल्मीकि समाज की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए कहा 
भगवान महर्षि के वंशज बाल्मीकि समाज आज भारतीय संस्कृति को बनाए रखने के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। सर्व समाज आपके योगदान के लिए आभारी है। अतिथियो में गाजियाबाद जिला संगठन मंत्री अंकुर भाईसाहब, जिला संघ प्रचारक विशाल जी भाईसाहब, गाजियाबाद विभाग से संयोजक नीरज मावी, जिला मंत्री पंडित जय भोले, जिला सह मंत्री कुलदीप सिंह, जिला सयोंजक हरदीप सिह, लोनी नगर अध्यक्ष अभय चौहान, कार्यकारी लोनी नगर अध्यक्ष नरेंद्र ढेढा, जिला प्रचार सह प्रमुख प्रशांत पंडित, लोनी से बाल्मीकि समाज के प्रमुख गणमान्य, राजेंद्र बाल्मीकि हिमांशु लोहरा नरेश बाल्मीकि, राजेश गहलोत, रामें प्रधान आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। एवं सभी प्रखंडों के कार्यकर्ता शामिल हुए।


संदीप गुप्ता   


इनोवा कार, बाइक के बीच टक्कर, हालत गंभीर

अतुल त्यागी, मुकेश सैनी, प्रवीण कुमार


हापुड़ के देहली रोड पर इन्नोवा कार ने मारी बाइक को टक्कर


हापुड़। जनपद के देहली रोड पर पाइप लाइन का काम होने के कारण लोगो को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आये दिन वहां एक्सीडेंट होते रहते है। अभी पिछले कुछ दिनों पहले जेसीबी की वजह से एक अखबार बाटने वाले साईकल सवार व्यक्ति की मृत्यु हो गयी थी। ऐसे ही कल रात एक इंनोवा कार से बाइक का एक्सीडेंट हो गया। एक्सीडेंट इतना ज्यादा जबरदस्त था कि बाइक सवार की हालत गंभीर थी। बाइक का आगे का हिस्सा बिल्कुल चकना चूर हो गया। घायल बाइक सवार को देवनंदनी अस्पताल ले जाया गया। इन एक्सीडेंट्स की वजह कुछ और नही है। सिंगल साइड में टू वे वाहन चलना है ओर देहली रोड पर ट्रैफिक भी बहुत ज्यादा रहता है। वहां मौजूद लोगों के बताने के अनुसार बाइक सवार बहुत स्पीड के साथ आ रहा था। जिसकी वजह से इंनोवा कार और बाइक की भिड़ंत हो गयी और बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस को जैसे ही इस सड़क हादसे की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची। ओर घटनास्थल से कार और बाइक को एक साइड कराया। जिसकी वजह से काफी लंबा जाम लग गया था।                               


आग लगने से 10 लाख का सामान हुआ खाक

अतुल त्यागी, प्रवीण कुमार


आग लगने से दस लाख रुपए का इलैक्ट्रोनिक सामान जला, हुआ राख


हापुड़। जनपद के मेरठ गेट पुलिस चौकी के निकट दशहरा पर्व के दिन दोपहर को इलैक्ट्रोनिक्स से भरे गोदाम में अचानक भयंकर आग लग जाने से करीब 10 लाख रुपए मूल्य का सामान जल कर राख हो गया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। हापुड़ शिवपुरी के प्रवीन सूरी की पुराना बाजार में इलैक्ट्रोनिक सामान की दुकान है। दीवाली पर्व पर वाशिंग मशीन,एलईडी,फ्रीज आदि मांग निकलने की उम्मीद से प्रवीण ने मेरठ गेट पुलिस चौकी के एक गोदाम में इलैक्ट्रोनिक सामान का भंडारण किया हुआ था।रविवार की दोपहर को गोदाम की प्रथम मंजिल पर रखे सामान में अचानक आग लग गई। जिस कारण एक बार तो अफरा तफरी मच गई, बाद में मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पाते ही तीन दमकलें मौके पर पहुंची और बड़ी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया। प्रवीण ने बताया कि आग से करीब दस लाख रुपए का माल जल गया है।                                                                                               


मुसीबतों में सांसद ने 'पीएम' मोदी से की मांग

मिर्जापुर। प्राइम वीडियो पर यह सीरीज आते ही लोग इसे देखने में जुट गए। अब ये वेब सीरीज मुश्किल में पड़ सकती है। दरअसल, मिर्जापुर शहर यूपी में स्थित है और मिर्जापुर जिले की सांसद अनुप्रिया पटेल ने इसके खिलाफ जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को टैग किया है और इसके खिलाफ जांच की मांग का ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि, मिर्जापुर वेब सीरीज के जरिए इसे हिंसक इलाका बताकर बदनाम किया जा रहा है। इस सीरीज के माध्यम से जातीय वैमनस्य भी फैलाया जा रहा है। मिर्जापुर जिले की सांसद होने के नाते इसके खिलाफ कार्रवाई की मांग करती हूं। दरअसल, मिर्जापुर वेब सीरीज ओटीटी प्लैटफार्म अमेजन प्राइम वीडियो पर 22 अक्तूबर को रिलीज हुई थी। वैसे सीरीज 23 अक्तूबर को आधिकारिक रूप से दर्शकों को देखने के लिए उपलब्ध हुई। इसके दूसरे भाग ने भी धूम मचा दी है। अब सांसद की इस मांग से इस वेब सीरीज के सामने मुश्किल नजर आ रही हैं। देखना है कि सरकार इस पर क्या कार्रवाई करती है।                                   

              

अजीबो गरीब बच्चे की सर्जरी में मिली सफलता

इंदौर। एमवाय अस्पताल में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां देवास की एक गर्भवती महिला कविता ने ऐसे बच्चे को जन्म दिया जिसके चार हाथ, चार पैर और सिर एक था। ये बच्चा हेट्रोफोगस बीमारी से ग्रसित था। झाबुआ का ये बच्चा 12 तारीख को इंदौर लाया गया, जिसे स्पेशल डॉक्टरों की टीम ने ऑपरेट करने का फैसला लिया और सफलतापूर्वक सर्जरी कर बच्चे को नई जिंदगी दी।            


सीएम ने चुने गए अध्यापकों से की बातचीत

लखनऊ। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने जब नए चुने सहायक अध्‍यापकों से बातचीत की तो शिक्षकों की खुशी का ठिकाना नहीं था। बातचीत कार्यक्रम के तहत सीएम ने मेरठ, गोरखपुर, प्रयागराज, वाराणसी और झांसी के सात अध्‍यापकों से बात की। गोरखपुर की निकहत परवीन से सीएम ने पूछा कि आप बेटियों की शिक्षा के लिए क्‍या करेंगी। इस पर निकहत ने कहा कि बेटियों की शिक्षा को प्रोत्‍साहित करने के लिए जो प्रयास मेरी ओर से हो सकेंगे वो करूंगी। इसके साथ ही मैैं दिव्‍यांग बेटियों की शिक्षा पर जोर दूंगी।                 


सामान्य रोगियों को कोरोना से अधिक खतरा

अकाशुं उपाध्याय


नई दिल्ली। वैज्ञानिकों ने एक अध्ययन में बताया है कि भारत में मधुमेह जैसे रोगों से प्रभावित लोगों में कोरोना से संक्रमित होने और मरने का खतरा ज्यादा है। अध्ययन के अनुसार, मधुमेह जैसे गैर-संचारी रोगों (एनसीडी) वाले मरीजों पर कोविड-19 के प्रभाव का आकलन किया गया। इसमें पता चला कि उनके लिए इस महामारी से ज्यादा खतरनाक समय पहले कभी नहीं रहा। उनके संक्रमित होने और इससे मृत्यु होने का अधिक खतरा है। कर्नाटक में मणिपाल एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन की श्रद्धा एस पारसेकर सहित अन्य अनुसंधानकर्ता इस अध्ययन में शामिल थे।              


पीएम ने नवमी-दशहरे की शुभकामनाएं दी

नई दिल्ली। रविवार को देशभर में विजयादशमी का पर्व मनाया जा रहा है। इस मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए एक ट्वीट किया। इस ट्वीट में उन्होंने हर किसी को अपने कार्यों में सिद्धि मिलने की मनोकामना की। उन्होंने लिखा कि, “देशवासियों को महानवमी की हार्दिक शुभकामनाएं। नवरात्रि के इस पावन दिवस पर मां दुर्गा की नौवीं शक्ति देवी सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना की जाती है। मां सिद्धिदात्री के आशीर्वाद से हर किसी को अपने कार्यों में सिद्धि प्राप्त हो।” वहीं गृह मंत्री अमित शाह ने भी शुभकामना देते हुए समस्त देशवासियों को ‘महानवमी’ के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। इसके अलावा देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने ट्वीट में लिखा कि, “सभी देशवासियों को विजयदशमी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।आज के इस पावन अवसर पर मैं सिक्किम के नाथूला क्षेत्र में जाकर भारतीय सेना के जवानों से भेंट करूंगा एवं शस्त्र पूजन समारोह में भी मौजूद रहूंगा।”                           


अकबर ने सनातन संस्कृति को बढ़ावा दिया

नई दिल्ली। औरंगजेब को छोड़कर सारे मुग़ल बादशाह हर हिंदुस्तानी त्योहार को धूमधाम से शाही अंदाज में मनाया करते थे। जिसकी शुरुआत अकबर ने की थी जो आखिरी मुग़ल बादशाह बहादुर शाह जफर तक चलती रही। मुग़ल दरबारी मुंशी फैजुद्दीन लिखते हैं- दशहरे की सुबह बहादुरशाह ज़फ़र सबसे पहले किले की बालकनी से खड़े होकर नीलकण्ठ पक्षी देखते थे जो हिंदू धर्म के अनुसार दशहरे के दिन नीलकंठ देखना शुभ माना जाता है। फिर दोपहर होते ही किले से शाही सवारी निकलती थी जो किले के पीछे यमुना नदी के किनारे बने रामलीला स्टेज तक जाती थी।                 


'जल-निकासी' की समस्या का होगा समाधान

शहर के तमाम बाजारों में जल निकासी की समस्या का होगा स्थाई समाधान


निर्माण कार्य में व्यापारियों के सहयोग के लिए महापौर ने जताया आभार


ऋषिकेश। अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त धार्मिक एवं पर्यटन नगरी ऋषिकेश के तमाम बाजारों में जल निकासी की समस्या का स्थाई समाधान कराने के लिए नगर निगम प्रशासन द्वारा इन दिनों बाजारों में नालियों पर जाल लगाए जाने का कार्य जोर-शोर से कराया जा रहा है। इससे पूर्व निगम प्रशासन की ओर से नालियों में बरसाती पानी की निकासी के लिए जर्जर पाइपों को भी बदल कर नई पाईप लाइन भी डाली गई हैं। उक्त तमाम कार्यों का निरीक्षण करने आज दोपहर नगर निगम महापौर निगम अधिकारियों व पार्षदों के साथ क्षेत्र बाजार पहुंची, जहां उन्होंने कार्य का बारीकी से निरीक्षण किया। विजयदशमी के सरकारी अवकाश के बावजूद नगर निगम महापौर उक्त निर्माण कार्य का जायजा लेने पूरे लाव लश्कर के साथ क्षेत्र बाजार पहुंची, जहां उन्होंने व्यापारियों को पर्व की बधाई देने के साथ ही जाल लगाने के निर्माण कार्य में निगम को किए गए सहयोग के लिए उनका आभार जताया। इस दौरान महापौर ने बताया कि, शहर के तमाम बाजारों में जल निकासी की समस्या का स्थाई समाधान कराने के लिए जहां जर्जर पाइप लाइनों को बदला जा रहा है, वहीं जाल लगाकर दुकानों की सुंदरता के लिए टाईले भी लगवाई जा रही है।              


यूपी के युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर

लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश में पहला डाटा सेंटर बनने जा रहा है।करीब 600 करोड़ रुपये से ज्‍यादा निवेश वाले इस हाई प्रोफाइल प्रोजेक्‍ट को सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंजूरी दे दी है। योगी सरकार रोजगार का एक बड़ा अवसर यूपी के युवाओं को देने जा रही है। आपको बता दें मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने राज्‍य के विकास और रोजगार देने वाली योजना को हाथों हाथ लेते हुए अधिकारियों को निर्देश देकर जमीन की व्‍यवस्‍था भी कर दी है। मुंबई का हीरानंदानी समूह ग्रेटर नोएडा में करीब 20 एकड़ भूमि पर इसे बनाएगा। यह परियोजना जहां युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर लेकर आएगी।             

सोने के दाम में मामूली बढत हुई

नई दिल्ली। बीते हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को दिसंबर वायदा की सोने की कीमत एमसीएक्स एक्सचेंज पर 73 रुपये की मामूली बढ़त के साथ 50.839 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई। वहीं पांच फरवरी 2021 के सोने का वायदा भाव शुक्रवार को एमसीएक्स पर 30 रुपये की मामूली बढ़त के साथ 50.926 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। आइए जानते हैं कि बीते हफ्ते में सोने की कीमतों में कितना अंतर आया है।                                                


कार्यक्रमों में डीजे बजाने की मिली अनुमति

रायपुर। जिले के अंतर्गत सामाजिक कार्यक्रमों में डीजे बजाने की अनुमति प्रदान की गई है। अनुमति निर्धारित नियमों और शर्तों के अनुसार दी गई है। इस संबंध में अपर कलेक्टर ने आदेश जारी किया है। कोविड-19 से संबंधित गाइडलाइन का अक्षरश: पालन करना होगा। केवल दो छोटे साउंड बॉक्स का उपयोग किया जा सकेगा। किसी भी सार्वजनिक रोड पर नहीं बजाया जा सकेगा। केवल कार्यक्रम के नियत स्थान पर बजाने की अनुमति अधिकतम समय रात्रि 10:00 बजे तक के लिए मान्य होगी। संबंधित थाना क्षेत्र में सूचना देनी होगी। जारी आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि यदि उक्त शर्तों का उल्लंघन पाया जाता है तो संपूर्ण जिम्मेदारी धुमाल, बैंड और डीजे पार्टी के प्रबंधक या संचालक की होगी। नियमों के उल्लंघन पर भारतीय दंड संहिता की धारा 188 व अन्य विधि अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।           


गर्दन काटकर शिव को चढ़ाने की कोशिश की

हमीरपुर। खबर उत्तर-प्रदेश के हमीरपुर जिले से है। यहां एक अधेड़ शख्स ने तंत्र सिद्धि के लिए खुद की गर्दन काट कर भगवान शिव को चढ़ाने की कोशिश की। इस दौरान तांत्रिक गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, घटना की जानकारी मंदिर के पुजारी ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अधेड़ को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मंदिर से बलि चढ़ाने में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया है। घटना कुरारा थाना क्षेत्र के बेरी गांव की है। जानकारी के मुताबिक, कोटेश्वर मंदिर में तंत्र साधना के चक्कर में एक अधेड़ ने खुद की बलि देने का प्रयास किया। भगवान शंकर को प्रसन्न करने के अधेड़ ने अपनी गर्दन काट ली। इसके बाद मंदिर पहुंचे पुजारी ने जब उसे नेहोशी की हालत में देखा तो पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शख्स को जिला अस्पताल में एडमिट कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।               


सीएम ने विधायक के निधन पर शोक व्यक्त किया

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व विधायक और कवर्धा रियासत की राजमाता शशिप्रभा देवी के निधन पर दुःख प्रकट किया है। शशिप्रभा देवी का शनिवार को निधन हो गया। वे दो बार अविभाजित मध्यप्रदेश में कवर्धा क्षेत्र से विधायक रहीं। मुख्यमंत्री ने शशिप्रभा देवी के शोकसंतप्त परिवारजनों को संबल प्रदान करने और आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि विधायक के रूप में उन्होंने क्षेत्र की जनता के लिए उल्लेखनीय सेवा की। उन्होंने अनेक पहुंचविहीन गांवों में सड़क, बिजली और सिंचाई सुविधा के विस्तार के काम किए। वे वर्ष 1977 और वर्ष 1980 में कवर्धा क्षेत्र से विधायक रहीं।              


सबसे बड़ी मक्खी के घोंसले को किया तबाह

वॉशिंगटन डीसी। मई में जब अमेरिका चीन से आए कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित था, तो उसी वक्त वहां पर एक और मुसीबत आ गई थी। वो मुसीबत जापान से आई मर्डर हार्नेट थी, जो इंसानों के लिए बहुत ज्यादा खतरनाक है। दिखने में ये मधुमक्खी की तरह लगती है, लेकिन इसके डंक से इंसान की मौत भी हो जाती है। जिस वजह से अमेरिका इसको भगाने की कोशिश में लगा है।


बॉडी प्रोटेक्टिव गियर पहनकर पहुंचे एक्सपर्ट


अमेरिकी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक वाशिंगटन में एक पेड़ पर एक्सपर्ट की टीम फुल बॉडी प्रोटेक्टिव गियर पहनकर पहुंची और मर्डर हार्नेट के घोंसले (छत्ता) को हटाया। कृषि विभाग के मुताबिक हार्नेट को खोजने और उसे हटाने में हफ्तों का वक्त लग जाता है। ये मधुमक्खियों पर तो हमला करती ही हैं, साथ ही इंसानों को भी अपना निशाना बनाती हैं। इनका जहर जान लेने के लिए काफी है।             


हिमाचल में कुल 18 मामले सामने आएंं

शिमला। हिमाचल में अब तक कोरोना के 18 मामले सामने आए हैं। वहीं, 241 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। हिमाचल में रिकवरी रेट 86 फीसदी से अधिक हो गया है। अभी यह 86.48 फीसदी के करीब है। प्रदेश में कुल आंकड़ा 20231 पहुंच गया है। अभी 2382 एक्टिव केस है। अब तक 17542 कोरोना पॉजिटिव ठीक हो चुके हैं। कोरोना डेथ का आंकड़ा 285 है।                             


भाजपा को करारी हार का अंदेशा हो चुका है

भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस के एक विधायक राहुल सिंह के आज त्यागपत्र देकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थामने की घटना के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने भाजपा पर ही हमला बोला है। कमलनाथ ने ट्वीट के माध्यम से कहा कि भाजपा काे पता है कि 10 नवंबर को मतगणना के बाद क्या परिणाम आने वाले हैं। अपनी संभावित करारी हार का उन्हें अंदेशा है। उनकी सत्ता की हवस, तड़प और बौखलाहट साफ दिखायी दे रही है।           


गाजियाबादः यूनिवर्सिटी में बना 1 अस्पताल

जिले में कम हो रहे हैं, कोरोना के मरीज बंद हुआ एसआरएम यूनिवर्सिटी में बना एल-1 अस्पताल।


अंकित गोस्वामी


गाजियाबाद। गाज़ियाबाद में कोरोना संक्रमितों की संख्या में निरंतर आती कमी के कारण जिला प्रशासन ने एसआरएम यूनिवर्सिटी में बने एल-1 अस्पताल को बंद कर दिया है। जिला स्वास्थ्य विभाग ने फैसला किया है। की अब से बिना लक्षण वाले मरीजों को होम आइसोलेट किया जाएगा। यदि किसी मरीज को अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत पड़ी तो उसे राजेंद्र नगर साहिबाबाद स्थित ईएसआई अस्पताल में भर्ती कर दिया जाएगा। आपको बता दें कि प्रारंभिक तौर पर कोरोना के संदिग्ध व्यक्तियों को क्वारंटीन किया जाता थ। और मरीजों को आईसोलेशन में रखा जाता था। कोरोना पर वैज्ञानिक शोध आगे बढ़ने के साथ ही कोरोना संक्रमितों को तीन श्रेणियों एल-1, एल-2 एल-3 में बांटा गया। एल-1 में बिना लक्षण वाले मरीजों को रखा जाता है। जिले में बिना लक्षण वाले संक्रमितों की संख्या सबसे ज्यादा है। जिसके चलते जिले में एल-1 स्तर के 5 अस्पताल बनाए गए। इनमें चार अस्पताल विभिन्न कॉलेजों में बनाए गए थे।
शासन स्तर से बिना लक्षण वाले मरीजों के लिए होम आइसोलेश की सुविधा शुरु किए जाने के बाद से जिले के एल-1 अस्पताल खाली रहने लगे। जिसके चलते तीन एल-1 अस्पतालों को बंद कर दिया गया था। एसआरएम यूनिवर्सिटी में चल रहे एल-1 अस्पताल में पिछले लगभग एक सप्ताह से किसी मरीज को भर्ती नहीं किया गया है। इसके साथ ही यूनिवर्सिटी प्रबंधन भी शैक्षणिक सत्र शुरु होने के चलते अस्पताल को बंद किए जाने की मांग कर रहा था।
सीएमओ डॉ. एनके गुप्ता ने बताया कि अस्पताल में कोई मरीज भर्ती नहीं हो रहा। जिसके चलते एसआरएम यूनिवर्सिटी में बनाए गए एल-1 अस्पताल को बंद कर दिया गया है। अब बिना लक्षण वाले मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा जाएगा। यदि बिना लक्षण वाले किसी मरीज को अस्पताल में भर्ती करने की बहुत जरूरत हुई तो उसे ईएसआई राजेंद्र नगर में भर्ती किया जाएगा। फिलहाल जिले में एल-1 स्तर का ईएसआई, एल-2 स्तर का कंबाइंड अस्पताल 100 बेड और एल-3 स्तर का संतोष अस्पताल 400 बेड संचालित हैं। इसके साथ ही 12 निजी अस्पताल भी कोविड का उपचार कर रहे हैं। सीएमओ का कहना है। कि जिले में मरीजों की संख्या की अपेक्षा कोविड के बेड की पर्याप्त व्यवस्था है। अब संक्रमण में कमी आई है। साथ ही सक्रिय मरीजों की संख्या में कमी आई है।             


दिल्ली में 2.0 तीव्रता का भूकंप, महसूस नहीं हुआ

दिल्ली में 2.0 तीव्रता का भूकंप, महसूस नहीं हुआ अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। दबे पांव पहुंचे भूकंप ने धरती को हिलाते हुए पब्लिक को दहशत में ड...