शनिवार, 24 अक्तूबर 2020

होशियारपुर रेप केस पर कांग्रेस को आड़े हाथ लिया

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। पंजाब के होशियारपुर के टांडा गांव में बिहार के प्रवासी परिवार की बेटी से दुष्कर्म की घटना पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की निंदा करते हुए पूछा है कि हाथरस में आंदोलन करने वाले पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष होशियारपुर क्यों नहीं जाते। भाजपा नेता एवं केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने शनिवार को एक बयान में कहा ,”बिहार के अनुसूचित जाति के प्रवासी मजदूर की छह वर्ष की बेटी के साथ टांडा गाँव में दुष्कर्म हुआ। दुष्कर्म के बाद उसको मार दिया गया। यह कैसी दर्दनाक और शर्मसार करने वाली घटना है। हम मांग करते हैं कि कांग्रेस की सरकार अपराधियों को पकड़े और कड़ी कार्रवाई करे।                


पालीगंज में भाजपा-भाकपा की सीधी टक्कर

पटना। पालीगंज विधानसभा सीट पर आमने सामने की जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है। यहां बीजेपी की पूर्व विधायक रही उषा विद्यार्थी एलजेपी से उम्मीदवार हैं और उनका सीधा मुकाबला भाकपा माले के कैंडिडेट संदीप सौरव से है। मौजूदा विधायक जयवर्धन यादव आरजेडी से पाला बदलकर जेडीयू के सिंबल पर यहां चुनाव लड़ रहे हैं लेकिन अब तक की लड़ाई त्रिकोणीय नहीं दिख रही है।               


विधानसभा चुनाव में कन्हैया का बेहतरीन क्रेज

बेगूसराय। सीपीआई नेता कन्हैया कुमार भले ही बेगूसराय सीट से लोकसभा का चुनाव हार गए हों लेकिन विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए उतरे कन्हैया का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। बेगूसराय से कन्हैया ने अपने चुनाव अभियान की शुरुआत की है और उनकी जनसभाओं में लगातार भारी भीड़ उमड़ रही है। कन्हैया ने चेरिया बरियारपुर में जनसभा को संबोधित किया है जहां युवाओं की अच्छी-खासी तादाद देखने को मिली।                       


नीतीश ने फिर लालू परिवार पर हमला किया

पटना। साहेबपुर कमाल में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने एक बार फिर लालू परिवार पर हमला बोला। तेजस्वी पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि कुछ ज्ञान नहीं हैं वह कुछ भी बोलता रहता है, न काम का अनुभव हैं और नहीं ज्ञान हैं। सिर्फ मेरे खिलाफ बोलकर चर्चा में रहना चाहता हैं। लेकिन इससे मुझे कोई असर नहीं पड़ता हैं। क्योंकि हम सिर्फ काम करने पर भरोसा करते हैं। 


तीसरी बार भी आरजेडी का दबदबा कायम

पटना। जिले की जिन विधानसभा सीटों पर आरजेडी का दबदबा लंबे अरसे से कायम रहा है, उनमें मनेर विधानसभा सबसे खास है। मनेर विधानसभा सीट पर आरजेडी का कब्जा पिछले 10 साल से रहा है। आरजेडी के मौजूदा विधायक भाई वीरेंद्र तीसरी बार इस सीट से 2015 में चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे थे और अब एक बार फिर से हैट्रिक लगाने की तैयारी में है।                     


3 न्यायिक अधिकारियों को निलंबित किया

अविनाश श्रीवास्तव


पटना। बिहार उच्चतम न्यायालय ने एक बड़ी कार्रवाई की है।भ्रष्ट आचरण के आरोप में तीन न्यायिक पदाधिकारियों को पटना हाई कोर्ट ने सस्पेंड कर दिया है। शुक्रवार को पटना उच्च न्यायालय की ओर से इन तीनों सब जज के ऊपर निलंबन की बड़ी कार्रवाई की गई है।          


नक्सली मुठभेड़ में 1 जवान शहीद हुआ

नारायणपुर। जिले से एक बुरी खबर सामने आई है। पुलिस और नक्सली मुठभेड़ में एक डीआरजी के एक जवान की मौत हो गई। जवान सर्चिंग पर निकले थे। तभी उनका नक्सलियों से सामना हो गया। ये पूरा मामला ओरछा थाना क्षेत्र का है।जानकारी के मुताबिक, मुठभेड़ अबूझमाड़ के कदेर जंगल में हुआ है। मुठभेड़ में जवानों को भारी पड़ता देखकर नक्सली भाग गए। इसके बाद डीआरजी के जवानों ने नक्सली कैंप ध्वस्त कर दिया। मौके से बारी मात्रा में नक्सली सामान बरामद हुआ है। घटना की पुष्टि बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने की है।


'पत्रकार' की गोलियों से भूनकर हत्या की, प्रदर्शन

'पत्रकार' की गोलियों से भूनकर हत्या की, प्रदर्शन  संदीप मिश्र  जौनपुर। बाइक पर सवार होकर जा रहे पत्रकार की दिनदहाड़े गोलियों से भूनक...