शनिवार, 24 अक्तूबर 2020

नीतीश ने फिर लालू परिवार पर हमला किया

पटना। साहेबपुर कमाल में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने एक बार फिर लालू परिवार पर हमला बोला। तेजस्वी पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि कुछ ज्ञान नहीं हैं वह कुछ भी बोलता रहता है, न काम का अनुभव हैं और नहीं ज्ञान हैं। सिर्फ मेरे खिलाफ बोलकर चर्चा में रहना चाहता हैं। लेकिन इससे मुझे कोई असर नहीं पड़ता हैं। क्योंकि हम सिर्फ काम करने पर भरोसा करते हैं। 


तीसरी बार भी आरजेडी का दबदबा कायम

पटना। जिले की जिन विधानसभा सीटों पर आरजेडी का दबदबा लंबे अरसे से कायम रहा है, उनमें मनेर विधानसभा सबसे खास है। मनेर विधानसभा सीट पर आरजेडी का कब्जा पिछले 10 साल से रहा है। आरजेडी के मौजूदा विधायक भाई वीरेंद्र तीसरी बार इस सीट से 2015 में चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे थे और अब एक बार फिर से हैट्रिक लगाने की तैयारी में है।                     


3 न्यायिक अधिकारियों को निलंबित किया

अविनाश श्रीवास्तव


पटना। बिहार उच्चतम न्यायालय ने एक बड़ी कार्रवाई की है।भ्रष्ट आचरण के आरोप में तीन न्यायिक पदाधिकारियों को पटना हाई कोर्ट ने सस्पेंड कर दिया है। शुक्रवार को पटना उच्च न्यायालय की ओर से इन तीनों सब जज के ऊपर निलंबन की बड़ी कार्रवाई की गई है।          


नक्सली मुठभेड़ में 1 जवान शहीद हुआ

नारायणपुर। जिले से एक बुरी खबर सामने आई है। पुलिस और नक्सली मुठभेड़ में एक डीआरजी के एक जवान की मौत हो गई। जवान सर्चिंग पर निकले थे। तभी उनका नक्सलियों से सामना हो गया। ये पूरा मामला ओरछा थाना क्षेत्र का है।जानकारी के मुताबिक, मुठभेड़ अबूझमाड़ के कदेर जंगल में हुआ है। मुठभेड़ में जवानों को भारी पड़ता देखकर नक्सली भाग गए। इसके बाद डीआरजी के जवानों ने नक्सली कैंप ध्वस्त कर दिया। मौके से बारी मात्रा में नक्सली सामान बरामद हुआ है। घटना की पुष्टि बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने की है।


बिलासपुर में महसूस किए गए भूकंप के झटके

शिमला। हिमाचल प्रदेश में 24 घंटे में दूसरी बार भूकंप आया है। चंबा जिले में शुक्रवार दोपहर को झटका लगने के बाद अब बिलासपुर जिले में भूकंप आया है। मौसम विभाग ने भूकंप की पुष्टी की है। जानकारी के अनुसार, बिलासपुर में 10 बजकर 34 मिनट पर झटके महसूस किए गए हैं। इस दौरान भूकंप का केंद्र बिलासपुर में ही जमीन के नीचे 7 किमी अंदर तक था। भूकंप की तीव्रता 3.2 रिक्टर स्कैल पर मापी गई है।               


एमपीः बीजेपी नेता का हुआ वीडियो वायरल

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा की 28 रिक्त सीटों के लिए उपचुनाव की प्रक्रिया चल रही है। उपचुनाव के लिए प्रचार के दौरान नेताओं के बीच तीखी जुबानी जंग चल रही है। हाल ही में कमलनाथ ने इमरती देवी को आइटम बता दिया था तो अब इमरती देवी खुद अपने ही बयान से चर्चा में आ गई हैं। इमरती के बयान को लेकर कांग्रेस, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर हमलावर है।             


रूस, चीन से सैनिक संधि करने को तैयार

मास्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन ने एक ऐसा बयान दिया है, जिसे ना सिर्फ एशिया, बल्कि दुनिया भर में सतर्क निगाहों से देखा जाएगा। भारत के लिए तो इस पर गौर करना बेहद अहम है। पुतिन ने कहा कि वे रूस और चीन के बीच सैनिक संधि करने पर विचार करने को तैयार हैं। ये संधि कुछ उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) जैसी हो सकती है। नाटो पश्चिमी देशों के बीच सैनिक संधि है, जिसमें यह प्रावधान है कि किसी एक देश पर हमला होने पर संधि के सदस्य बाकी देश भी उसे खुद पर हमला मानेंगे। मास्को स्थित थिंक टैंक ‘वल्दाई डिस्कशन क्लब’ के सदस्यों को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करते हुए गुरुवार रात पुतिन ने कहा कि फिलहाल ऐसी किसी संधि के प्रस्ताव पर विचार नहीं चल रहा है, लेकिन इसकी संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। इस सिलसिले में उन्होंने ध्यान दिलाया कि रूस और चीन नियमित रूप से साझा सैनिक अभ्यास करते हैं। वे आपस में न सिर्फ हथियारों की खरीद-बिक्री करते हैं, बल्कि संवेदनशील तकनीक का आदान-प्रदान भी करते हैं।              


'पत्रकार' की गोलियों से भूनकर हत्या की, प्रदर्शन

'पत्रकार' की गोलियों से भूनकर हत्या की, प्रदर्शन  संदीप मिश्र  जौनपुर। बाइक पर सवार होकर जा रहे पत्रकार की दिनदहाड़े गोलियों से भूनक...