गुरुवार, 22 अक्तूबर 2020

असम में भाजपा दोबारा बहुमत हासिल करेगी

गोवर्धन। भारतीय जनता पार्टी की असम इकाई के प्रदेश उपाध्यक्ष और असम सरकार के पर्यटन मंत्री जयंत मल्ल बरुआ ने यहां कहा कि अगले वर्ष विधानसभा चुनाव में भाजपा दोबारा भारी बहुमत के साथ विजय हासिल करेगी और एक बार फिर से असम में सरकार बनाएगी।

श्री बरुआ आज मथुरा में गोवर्धन स्थित शंकराचार्य आश्रम पहुंचकर वहां चल रहे महायज्ञ में आहुति दी और पुरी पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अधोक्षजानंद देवतीर्थ का आशीर्वाद लिया। आश्रम पहुंचकर उन्होंने सबसे पहले आद्य शंकराचार्य भगवान की पादुका का पूजन किया। इसके बाद असम के मंत्री ने विधि विधान से यज्ञ किया। बरुआ के साथ भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा असम प्रदेश उपाध्यक्ष खलीलुर्रहमान भी शंकराचार्य का आशीर्वाद लेने आश्रम पहुंचे थे।                 

ताहिर के 3 मामलों में जमानत याचिका खारिज

अश्वनी उपाध्याय


गजियाबाद। दिल्ली दंगों के प्रमुख आरोपी और आम आदमी पार्टी के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन की तीन अलग-अलग मामलों में जमानत याचिकाएँ खारिज हो गईं। राजधानी की कड़कड़डूमा अदालत ने दंगों से संबन्धित तीन अलग-अलग मामलों में दायर जमानत याचिकाओं को खारिज किया। अदालत ने जमानत याचिकाओं पर अपना फैसला सुनाते हुए कहा कि ताहिर हुसैन पर दंगे की साजिश रचने का आरोप है और वह उसी इलाके में रहता है जो दंगों से सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है।                  


मुरादनगर में तैनात पुलिसकर्मी की संदिग्ध मौत

अश्वनी उपाध्याय


गाज़ियाबाद। जिले के मुरादनगर थाना क्षेत्र में तैनात एक पुलिसकर्मी की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। विकास यादव नामक पुलिस का यह जवान ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर पीसी56 पर तैनात था। सिपाही की मृत्यु उस समय हुई जब वह ट्यूबवेल पर नहा रहा था। मुरादनगर के मिल्क चाकरपुर गाँव के पास हुई इस घटना में मौके मौजूद लोगों का कहना है कि उन्होंने विकास को ट्यूबवेल की हौद में गिरे हुए देखा। घटना से पहले वे अपनी बाइक से गश्त के लिए निकले थे। विकास को मुरादनगर से जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे को मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि विकास की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है, जिससे मौत का कारण साफ हो पाएगा।                 


धर्म परिवर्तन को राजनीतिक रूप देने का प्रयास

अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। गाज़ियाबाद के करहेड़ा गाँव में रहने वाले 50 वाल्मीकि परिवारों के तथाकथित सामूहिक धर्म परिवर्तन ने अब राजनैतिक रूप ले लिया है और विपक्षी दलों ने इस मामले पर अपनी रोटियाँ सेंकनी शुरू कर दी हैं। बुधवार को हिन्दू धर्म छोड़ कर बौद्ध धर्म अपनाने वाले परिवारों के प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाक़ात की। इस मुलाक़ात के बाद आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने एक ट्वीट कर कहा कि आदित्यनाथ के राज में दलितों के लिए न्याय नहीं है। दलितों के साथ हत्या, बलात्कार जैसी घटनाएं हो रहीं हैं। दलित समाज पीड़ित है। हाथरस कांड से आक्रोशित हिन्दू धर्म छोड़ने वाले बाल्मीकी समाज के लोगों ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात कर अपना दर्द साझा किया।”               


देवी को खुश करने के लिए पुत्र की बलि चढ़ाई

पन्ना। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में अंधविश्वास के चलते देवी मां को खुश करने के लिए एक महिला ने अपने सोते हुए 24 वर्षीय बेटे की कुल्हाड़ी से गले पर वार कर बृहस्पतिवार तड़के कथित रूप से बलि चढ़ा दी। यह घटना पन्ना जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत कोहनी गांव में हुई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।                                          


बाढ़ का स्थायी हल निकालेगी 'योगी' सरकार

बाढ़ का सरकार निकालेगी स्थायी हल योगी।


लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथजी ने कहा है। कि शीघ्र ही सरकार बाढ़ की समस्या का स्थायी हल निकालेगी। इस बाबत कार्ययोजना तैयार हो रही है। जब तक ऐसा नहीं होता तब तक बाढ़ से सुरक्षा के लिए सभी संवेदनशील जगहों पर समय से मानक के अनुसार काम होगा। यही वजह है। कि हिमालय से लगे तराई के इलाके में इस साल औसत से दो-तीन गुना बारिश हाेने के बावजूद कहीं भी बाढ़ के कारण गंभीर समस्या नहीं उत्पन्न हुई।
मुख्यमंत्री गुरुवार को यहां अपने आवास पर बाढ़ प्रभावित 19 जिलों के 348511 किसानों को उनकी फसलों की क्षतिपूर्ति के बदले 113.21 करोड़ रुपये का ऑनलाइन भुगतान कर रहे थे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि हालांकि आपकी मेहनत और क्षति की तुलना में यह रकम मामूली है। पर मरहम जैसी यह रकम आपके हितों की प्रति हमारी प्रतिबद्धता का सबूत है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुआई और मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार किसानों के हितों के प्रति प्रतिबद्ध है। कोरोना के असाधारण संकट से लेकर वैश्विक आर्थिक मंदी तक अगर भारत की अर्थव्यवस्था पर कोई खास असर नहीं रहा तो इसकी वजह खेतीबाड़ी की मजबूती और इसे अपने खून-पसीने से लगातार बेहतर बनाने वाले हमारे किसान भाई ही रहे।
ऐसे में हमारा भी फर्ज है। कि किसानों को उनके उपज का वाजिब दाम मिले। किसी भी स्तर पर उनका शोषण न हो। हर जिले के डीएम को इस बाबत स्पष्ट निर्देश दिये जा चुके हैं। जो भी किसानों का शोषण करेगा उसे दंडित किया जाएगा। केंद्र और प्रदेश सरकार ने किसानों की आय दोगुना करने के लिए पीएम सिंचाई, पीएम फसल बीमा, पीएम किसान सम्मान निधि जैसी कई योजनाएं भी चला रही हैं।
कार्यक्रम के शुरू में अपर मुख्य सचिव राजस्व रेणुका कुमार ने सबका स्वागत किया। राहत आयुक्त संजय गोयल ने आभार जताया। कार्यक्रम में मुख्य सचिव आरके तिवारी, अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री एसपी गोयल, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री संजय प्रसाद और सूचना निदेश शिशिर आदि मौजूद रहे।
किसान बोले हम खुश हैं। बाढ़ में राहत मिली अब और मुआवजा भी।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने पांच जिलों के कुछ किसानों से बात भी की। मुख्यमंत्री ने हालचाल के साथ यह भी पूछा कि फसल की क्षति बाढ़ से हुई थी या अतिवृिष्ट के नाते हुए जलभराव से बाढ़ के दौरान राहत सामग्री मिली थी। या नहीं किसानों ने कहा हम आपके काम से बेहद खुश हैं। बाढ़ के दौरान सभी प्रभावित गांवों में राहत सामग्री मिली थी। जहां जरूरत थी। वहां युद्ध स्तर पर बचाव कार्य भी हुआ।
अब फसलों की क्षति के बदले मुआवजा पाकर हम बेहद खुश हैं। मुख्यमंत्री ने सभी किसानों को नवरात्रि की शुभकामनाएं भी दीं। जिन किसानों से मुख्यमंत्री ने बात की उनके नाम हैं। लखीमपुर खीरी के विष्णु वल्लभ राय, गोरखपुर के परमहंस एवं कुंती देवी, बाराबंकी के रामचंद्र एवं शिवकुमार, बहराइच के पनहारू और सिद्धार्थनगर के रामसुमेर।               


भारत में संक्रमित संख्या 77 लाख के पार

कोरोना के सक्रिय मामलों में लगातार कमी, संक्रमितों की संख्या 77 लाख के पार


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) के सक्रिय मामलों में लगातार कमी हो रही है। और अब इसकी संख्या घटकर 7.15 लाख पर आ गई है। तथा संक्रमण का आंकड़ा लगातार बढ़ते हुए 77 लाख को पार कर गया है। देश में स्वस्थ होने वाले कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ने से सक्रिय मामलों में कमी देखी जा रही है।
केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 55,839 नये मामले आये और संक्रमितों की कुल संख्या 77 लाख को पार कर 77,06,946 हो गयी। इसी अवधि में 79,415 लोगों ने कोरोना को मात दी है। और इसे मिलाकर देश में अब तक 68,74,518 मरीज कोरोनामुक्त हो चुके हैं। नये मामलों की तुलना में स्वस्थ होने वालों की संख्या अधिक होने से सक्रिय मामले 24,278 घटकर 7,15,812 हो गये हैं। इस दौरान 702 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई और इस संख्या को मिलाकर अब तक 1,16,616 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। देश में स्वस्थ होने वालों की दर बढ़कर 89.20 प्रतिशत और सक्रिय मामलों की दर घटकर 9.29 प्रतिशत पर आ गयी है। जबकि मृत्यु दर अभी 1.51 फीसदी है। कोरोना महामारी से सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामले 15,409 घटकर 1,59,346 लाख हो गये हैं। जबकि 180 की मौत होने से मृतकों की संख्या 42,633 हो गयी है। इस दौरान 23,371 लोग संक्रमणमुक्त हुए जिससे स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 14.15 लाख से अधिक हो गयी।               


'अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस' को धूमधाम से मनाया

'अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस' को धूमधाम से मनाया  पंकज कपूर  देहरादून। रविवार को राजकीय दून मेडिकल कॉलेज परिसर देहराखास में राज्य के...