बुधवार, 21 अक्तूबर 2020

172 हजार साल पुरानी नदी का पता लगाया

नरेश राघानी


जयपुर। शोधकर्ताओं ने 172 हजार साल पुरानी एक नदी का पता लगाया है जो राजस्थान में बीकानेर के पास थार रेगिस्तान में बहती थी। संभव है कि वह नदी आसपास के क्षेत्रों में मानव आबादी के लिए जीवन-रेखा रही हो ताकि लोग वहां निवास कर सकें। ये तथ्य ‘क्वाटर्नेरी साइंस रिव्यूज़’ नामक पत्रिका में प्रकाशित हुए हैं। इसमें थार रेगिस्तान क्षेत्र में नाल गांव के पास नदी के बारे में जानकारी दी गयी है।                           


रेड लाइट पर गाड़ी बंद करने की अपील

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। दिल्ली में वाहनों से होने वाले प्रदूषण में 15 से 20 फीसदी तक कमी की जा सकती है अगर यातायात सिग्नल पर लोग अपने वाहन के इंजन बंद करना शुरू कर दें। यह बात बुधवार को दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कही। राष्ट्रीय राजधानी में आईटीओ यातायात सिग्नल से 26 दिनों के लिए ”रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ” अभियान की शुरुआत करते हुए राय ने दिल्ली के लोगों से अपील की कि जिम्मेदारी से काम करें और यातायात सिग्नल पर ईंधन जलाना बंद करें। उन्होंने कहा, ”अभियान का उद्देश्य वाहन प्रदूषण को कम करना है। दिल्ली में करीब एक करोड़ पंजीकृत वाहन हैं। साथ ही वाहनों का ईंधन प्रतिदिन यातायात सिग्नल पर करीब 15 से 20 मिनट तक जलता है। इस अभियान का उद्देश्य सिग्नलों पर ईंधन जलने से बचाना है।”               


होम आइसोलेशन का फैसला खुद करें

नई दिल्ली। कोरोना संक्रमित होने पर होम आइसोलेशन का फैसला मरीज खुद न करें, यह निर्णय रैपिड रिस्पांस टीम (आरआरटी) की सलाह पर ही लें। बगैर किसी डॉक्टर के परामर्श के मनमाने तरीके से होम आइसोलेशन में रहना जानलेवा साबित हो सकता है। सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने लोगों से अपील की है कि बिना सलाह के होम आइसोलेशन में न रहें। सीएमओ ने बताया कि कोरोना के निशुल्क इलाज के लिए जिले के सरकारी अस्पतालों में 600 बेड की सुविधा उपलब्ध है। बीआरडी मेडिकल कालेज में उच्च चिकित्सा हेतु 500 बेड, 100 बेड टीबी अस्पताल में 90 बेड कोविड के लिए बनाए गए हैं। इसके अलावा जो लोग निजी अस्पताल में इलाज कराना चाहते हैं उनके लिए निजी अस्पतालों में सुविधा शुरू की गई है। रेलवे अस्पताल में भी कोविड के लिए 25 बेड की निशुल्क सुविधा उपलब्ध है। ऐसे में होम आइसोलेशन का विकल्प भी उन्हीं लोगों को चुनना चाहिए जो कि इसके योग्य हैं। बताया कि 19 अक्तूबर तक जिले के सरकारी और निजी अस्पतालों में कोरोना के कुल 3201 मरीज भर्ती कराए गए हैं। जबकि 13765 लोग होम आइसोलेशन में इलाज करवा चुके हैं।               


आईबीपीएस ने 2557 भर्ती के लिए आवेदन मांगे

नई दिल्ली। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग एंड पर्सनल सेलेक्शन (आईबीपीएस) ने क्लर्क की 2557 भर्तियों के लिए आवेदन की विंडो एक बार फिर से खोलने का फैसला किया है। अवधि में आवेदकों को रजिस्ट्रेशन, एप्लीकेशन में करेक्शन (अगर जरूरी हो तो) और फीस का भुगतान करना होगा।


कौन कर सकता है आवेदन


आईबीपीएस के ताजा नोटिफिकेशन के मुताबिक, इस अवधि के दौरान वही उम्मीदवार आवेदन कर सकता है जो 6 नवंबर 2020 तक पद के लिए मांगी गई योग्यता पूरी करता हो। इसके अलावा सिर्फ वही आवेदक एप्लाई कर सकते हैं जो 2 सितंबर से 23 सितंबर के बीच ऑनलाइन आवेदन नहीं कर पाए थे।


ये भर्तियां बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, यूको बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, इंडियन बैंक और पंजाब एंड सिंध बैंक में खाली पड़े क्लर्क के पदों के लिए की जाएंगी। पहले ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 23 सितंबर थी। ऑनलाइन प्रीलिम्स परीक्षा दिसंबर माह की 4, 12, 13 तारीख को होगी। मेन एग्जाम 24 जनवरी, 2021 को होगा। प्रोविजनल अलॉटमेंट लिस्ट 1 अप्रैल 2021 को जारी होगी।             


पकड़े गए चीनी सैनिकों को वापस लौटाया

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। पूर्वी लद्दाख के डेमचोक सेक्टर में भारतीय सेना द्वारा पकड़े गए चीनी सैनिक को चीन को सौंप दिया गया। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि पूर्वी लद्दाख में चुशुल-मोल्दो सीमा बिंदु पर मंगलवार की रात को कॉरपोरल वांग या लॉन्ग को चीनी सेना को सौंप दिया गया।               


गृहमंत्री अमित शाह ने दिया बड़ा बयान

पुलिस स्मृति दिवसः गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा बयान, पुलिस में जल्द होंगे बड़े बदलाव


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। देश में पुलिस स्मृति दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर दिल्ली स्थित पुलिस स्मारक पर परेड का आयोजन किया गया। यहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी और परेड को संबोधित भी किया। अमित शाह ने अपने संबोधन में यहां कहा कि पुलिसवालों ने देश की सुरक्षा के लिए बलिदान दिया है। उन्हीं के बलिदान के कारण आज देश विकास की ओर आगे बढ़ रहा है। अमित शाह ने कहा कि जब देश अपने त्योहार मनाता है। तब पुलिसवाले ड्यूटी कर रहे होते हैं। अमित शाह ने बताया कि इस साल 260 पुलिसकर्मियों ने शहादत दी है। आज स्मारक के जरिए नई पीढ़ी को पुलिस के बलिदान के बारे में जानने को मिल रहा है। गृह मंत्री बोले कि लॉकडाउन के अमलीकरण में पुलिस की भूमिका सबसे अहम रही। कोरोना संकट के कारण 343 पुलिसकर्मियों की मौत हुई है।
केंद्रीय गृह मंत्री बोले कि पुलिस के लिए चुनौतियां लगातार बढ़ रही हैं। आतंकवाद-नकली करेंसी-ड्रग्स-महिलाओं के खिलाफ अपराध समेत कई चुनौतियां समाज में आ रही हैं। जिनका सामना करना है। जल्द ही पुलिस के क्षेत्र में टेक्नोलॉजी को बढ़ोतरी दी जाएगी। अमित शाह ने बताया कि अब 12वीं क्लास के बाद से ही बच्चों को सुरक्षा के बारे में जानकारी दी जाएगी। अमित शाह ने कहा कि आप देश को संभालिए, सरकार आपके परिवार की रक्षा करेगी। जल्द ही पुलिस क्षेत्र में कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे, जो सभी फोर्स के लिए लाभदायक होंगे।
इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर पुलिस के जवानों को सलाम किया। पीएम मोदी ने लिखा कि आज पुलिसकर्मी और उनके परिवारवालों को सलाम करने का दिन है। हम हर शहीद को नमन करते हैं। पुलिसकर्मी सदैव लॉ एंड ऑर्डर को बनाने और देशवासियों की सेवा में जुटे रहते हैं। कोरोना संकट में भी उन्होंने ऐसा किया।             


'सलमान' खान को अभिनव ने दी धमकी

सलमान खान ने बोला सामान इस एक्ट्रेस को आया गुस्सा दी ये धमकी 


मनोज सिंह ठाकुर


मुंबई। बिग बॉस 14 में मंगलवार के एपिसोड में हंसी, लड़ाई, इमोशन, शिकायत सब देखने को मिला। वीकेंड के वार में जब सलमान खान ने अभिनव शुक्ला को सामान कहकर बुलाया था। ये बात रुबीना दिलैक को बिल्कुल पसंद नहीं आई। उन्होंने बिग बॉस से इसकी शिकायत की और शो छोड़ने की बात की। रुबीना को कन्फेशन रूम में बुलाया गया। बिग बॉस रुबीना से पूछते हैं कि कैसी हैं। तो रुबीना कहती हैं। ओके, इस पर बिग बॉस कहते हैं। लग नहीं रही हैं। शेयर करना चाहेंगी. तो रुबीना कहती हैं। क्या आप सुनने के लिए ओपन हैं। तो रुबीना बोलती है। कल बातों ही बातों में एक बात दिल को बहुत ज्यादा चुभ गई है। वो बात दिल से निकल नहीं रही है। मैं डिस रिस्पेक्टेड फील कर रही हूं. मेरा मन और भरोसा दोनों उठ गया है। हर चीज ठीक थी। आपने शो नहीं देखा, ये आपका फेलियर है। मैंने हर चीज को स्वीकार किया। क्योंकि वो फेक्ट है। लेकिन जब सलमान सर ने बोला कि ये सामान आप लेकर आई हैं। अपने साथ। आपने मेरे पति को सामान कहकर बुलाया। मैं म्युचुअल रिस्पेक्ट में विश्वास रखती हूं। आगे रुबीना ने कहा- अगर मुझे रिस्पेक्ट नहीं मिल रही है। तो मैं यहां काम नहीं कर सकती. मैं ऐसे फंक्शन नहीं कर सकती. इस पर बिग बॉस कहते हैं। कि आपको जिन बातों का बुरा लगा है वो आपके हिसाब से बिल्कुल स्वाभिव और जायज हो सकती हैं। लेकिन आप तो बहुत दूर की, घर में किसी भी सदस्य को हम डिस रिस्पेक्ट करने के लिए नहीं लेकर आते हैं। बिग बॉस ने कहा- ऐसा सोचना कि यहां लाकर डिस रिस्पेक्ट की जा रही है। या फिर डिस रिस्पेक्ट के लिए लाया गया है। ये बहुत बड़ी गलतफहमी है। सलमान खान सिर्फ अपने तरीके से समझा रहे थे। इस पर रुबीना कहती हैं। कि मैं उतनी समझदार हूं ये सब समझने के लिए कि उसका कनेक्शन कहां से था। हमारे लिए ये अपमानित था। ये चीज मुझे परेशान कर रही है। आप उन्हें सामान नहीं बोल सकते, मैंने उन्हें इस शो में आने के लिए मनाया था। बिग बॉस कहते हैं। कि उन्होंने जो कहा उसका ये मतलब बिल्कुल नहीं था। कि वो आपके ऊपर बोझ हैं, थोपे गए हैं। या आपके साथ मजबूरी हैं। अगर आप हमारे नजरिए से देखेंगी तो आपको ये समझ में आएगा लेकिन शायद आप उस नजरिए से देखना नहीं चाहती। रुबीना ने कहा कि मैं ऐसे माहौल में काम नहीं कर सकती। मुझे यहां काम नहीं करना है। सलमान के खिलाफ कुछ भी नहीं, शो के खिलाफ कुछ भी नहीं है। इसके बाद रुबीना बहुत रोती हैं। बिग बॉस अभिनव को भी कन्फेशन रूम में बुलाते हैं। अभिनव से भी इस बारे में बात करते हैं। और फिर अभिनव रुबीना को समझाते हैं। इसके बाद रुबीना कहती हैं। कि वो वीकेंड के वार में सलमान सर से इस बार में बात करेंगी। अब देखना होगा कि वीकेंड के वार में सलमान इस पर कैसे रिएक्ट करते हैं।           


'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा  संदीप मिश्र  शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि मौजूदा...