बुधवार, 21 अक्तूबर 2020

गृहमंत्री अमित शाह ने दिया बड़ा बयान

पुलिस स्मृति दिवसः गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा बयान, पुलिस में जल्द होंगे बड़े बदलाव


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। देश में पुलिस स्मृति दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर दिल्ली स्थित पुलिस स्मारक पर परेड का आयोजन किया गया। यहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी और परेड को संबोधित भी किया। अमित शाह ने अपने संबोधन में यहां कहा कि पुलिसवालों ने देश की सुरक्षा के लिए बलिदान दिया है। उन्हीं के बलिदान के कारण आज देश विकास की ओर आगे बढ़ रहा है। अमित शाह ने कहा कि जब देश अपने त्योहार मनाता है। तब पुलिसवाले ड्यूटी कर रहे होते हैं। अमित शाह ने बताया कि इस साल 260 पुलिसकर्मियों ने शहादत दी है। आज स्मारक के जरिए नई पीढ़ी को पुलिस के बलिदान के बारे में जानने को मिल रहा है। गृह मंत्री बोले कि लॉकडाउन के अमलीकरण में पुलिस की भूमिका सबसे अहम रही। कोरोना संकट के कारण 343 पुलिसकर्मियों की मौत हुई है।
केंद्रीय गृह मंत्री बोले कि पुलिस के लिए चुनौतियां लगातार बढ़ रही हैं। आतंकवाद-नकली करेंसी-ड्रग्स-महिलाओं के खिलाफ अपराध समेत कई चुनौतियां समाज में आ रही हैं। जिनका सामना करना है। जल्द ही पुलिस के क्षेत्र में टेक्नोलॉजी को बढ़ोतरी दी जाएगी। अमित शाह ने बताया कि अब 12वीं क्लास के बाद से ही बच्चों को सुरक्षा के बारे में जानकारी दी जाएगी। अमित शाह ने कहा कि आप देश को संभालिए, सरकार आपके परिवार की रक्षा करेगी। जल्द ही पुलिस क्षेत्र में कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे, जो सभी फोर्स के लिए लाभदायक होंगे।
इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर पुलिस के जवानों को सलाम किया। पीएम मोदी ने लिखा कि आज पुलिसकर्मी और उनके परिवारवालों को सलाम करने का दिन है। हम हर शहीद को नमन करते हैं। पुलिसकर्मी सदैव लॉ एंड ऑर्डर को बनाने और देशवासियों की सेवा में जुटे रहते हैं। कोरोना संकट में भी उन्होंने ऐसा किया।             


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

नवरात्रि का आठवां दिन मां 'महागौरी' को समर्पित

नवरात्रि का आठवां दिन मां 'महागौरी' को समर्पित  सरस्वती उपाध्याय  नवरात्रि का आठवां दिन, यानी कि महा अष्टमी बहुत महत्वपूर्ण मानी जात...