छत्तीसगढ़/कोण्डागांव। टोनही प्रताड़ना के मामले में कोण्डागांव जिले के न्यायालय में 37 लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। छ: साल बाद आए इस फैसले में न्यायालय ने अलग-अलग धाराओं पर भी सजा एवं अर्थदण्ड दिया है। प्रकरण को लेकर लोक अभियोजक अशोक चौहान ने बताया है कि घटना ग्राम माहका में घड़वाराम करंगा के परिवार में उसकी पत्नी दशरीबाई व पुत्री रामवती को गांव के लोग जादू-टोना, तंत्र-मंत्र करने की बात हमेशा गांव में बैठक बुलाकर करते थे, लेकिन उसके परिवार द्वारा मना किया जाता था। 20 नवंबर 2014 की सुबह करीब 8 बजे ग्राम माहका में घोटुल में गांव वालों द्वारा बैठक बुलाई गई, जिसमें गांव के घड़वाराम के परिवार को भी बुलाया गया।
बुधवार, 14 अक्तूबर 2020
भ्रष्ट पुलिसकर्मियों के खिलाफ किया मुकदमा
बरेली। उत्तर प्रदेश में बरेली की सदर कोतवाली में भ्रष्टाचार की शिकायत पर क्राइम ब्रांच बरेली में तैनात दो दरोगा और आठ सिपाहियों के खिलाफ बुधवार को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत एफआईआर भी दर्ज करायी गयी है। सभी 10 पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि 12 अक्टूबर को क्राइच ब्रांच में तैनात पुलिस कर्मियों का वीडियो वायरल हुआ था जिसमे पुलिसकर्मी अवैध तरीके से पैदा किए जाने वाले पैसे का आपस में बंटवारा और शराब पीते नजर आ रहे थे। अंतरिम जांच रिपोर्ट में वायरल वीडियो अप्रैल-मई का होना पाया गया है। प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में मामला भ्रष्टाचार का नजर आया। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों का यह अवैध कृत्य जनता में पुलिस की छवि को धूमिल करता है। सभी पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज करा दिया गया है। सभी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई जारी है।
छत्तीसगढ़ः गृहमंत्री ताम्रध्वज हुए क्वारेंटाइन
रायपुर। राज्यपाल द्वारा आज राजभवन में ली जाने वाली गृहविभाग की समीक्षा बैठक स्थगित कर दी गई है। चूंकि गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू केे क्वारेंटाइन में होने की सूचना प्राप्त हुई है। यह बैठक उनकी उपस्थिति में ही आयोजित की जानी थी। इन कारणों से उक्त बैठक स्थगित की गई है। साहू के क्वारेंटाइन अवधि समाप्त होने के बाद यह समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी।
आइपीएलः धोनी ने बॉल को बनाया रॉकेट
आईपीएल 2020 बॉल को बनाया रॉकेट एक बार फिर एमएस धोनी के दीवाने हुए फैंस, देखें
चेन्नई। आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला खेला गया। चेन्नई सुपर किंग्स ने शेन वॉटसन (42 रन) और अम्बाती रायुडू (41 रन) के बीच तीसरे विकेट के लिये 81 रन की साझेदारी के बाद गेंदबाजों की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद को 20 रन से शिकस्त देकर वापसी की। मैच के हीरो रविंद्र जडेजा रहे। उन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से शानदार परफॉर्म किया। उन्होंने सबसे पहले 10 गेंद पर 25 रन जड़े और फिर बॉलिंग में एक विकेट झटका. मैच में फैन्स को एमएस धोनी का छक्का भी देखने को मिला। उन्होंने 102 मीटर लम्बा छक्का जड़ा. सोशल मीडिया पर वीडियो काफी वायरल हो रहा है। फैन्स ने धोनी की खूब तारीफ की है। कोविड 19 की वजह से इस साल का वर्ल्ड कप का सबसे अहम टूर्नामेंट हुआ रद्द सीएसके 18 ओवर में 146 रन बना चुका था। उनको बड़े स्कोर की तलाश थी। क्रीज पर एमएस धोनी खड़े थे। उन्होंने नटराजन की गेंद पर ताबड़तोड़ छक्का जड़ा उन्होंने बॉल को रॉकेट बना दिया और धमाकेदार छक्का जड़ा हालांकि वो अगली गेंद पर आउट हो गए लेकिन फैन्स को उनका छक्का काफी पसंद आया. छक्का जड़ते ही ट्विटर पर एमएस धोनी टॉप ट्रेंड करने लगे। लोगों ने धोनी के छक्के की खूब तारीफ की। एक यूजर ने लिखा शेर की उम्र बढ़ी है। लेकिन वो बूढ़ा नहीं हुआ।
यूपीः पार्टी ने 2 और उम्मीदवार किए घोषित
यूपी उपचुनावः समाजवादी पार्टी ने दो और उम्मीदवार किए घोषित।
मनोज तिवारी
लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने बांगरमऊ और देवरिया विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की है। बांगरमऊ में पार्टी के उम्मीदवार सुरेश कुमार पाल होंगे जबकि देवरिया में वरिष्ठ नेता ब्रह्म शंकर त्रिपाठी को उम्मीदवार बनाया गया है। इससे पहले अमरोहा में नौगांव सादात आगरा की टूंडला कानपुर की घाटमपुर और जौनपुर की मल्हनी सीट पर पार्टी उम्मीदवारों के नामों का एलान कर चुकी है। बुलंदशहर पर अभी प्रत्याशी का नाम फाइनल नहीं हुआ है। यूपी में 3 नवंबर को उपचुनाव होने वाले हैं। लकी यादव जौनपुर जिले की मल्हनी सीट से सपा के उम्मीदवार होंगे। वो दिवंगत पारसनाथ यादव के बेटे हैं। वहीं नौगांवा सादात में सैयद जावेद अब्बास पार्टी उम्मीदवार होंगे। राज्य मंत्री और पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान के निधन के बाद अगस्त में यह सीट खाली हो गई थी। गौरतलब है कि वह कोविड-19 से संक्रमित थे। टूंडला में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार महाराज सिंह धनगर और घाटमपुर के उम्मीदवार इंद्रजीत कोरी होंगे। कोविड-19 के कारण मंत्री कमल रानी वरुण की मृत्यु के बाद घाटमपुर सीट खाली हो गई है। पार्टी ने बुलंदशहर सीट अपने सहयोगी राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) के लिए छोड़ दी है।
प्राधिकृत प्रकाशन विवरण
अक्टूबर 15, 2020, RNI.No.UPHIN/2014/57254
1. अंक-60 (साल-02)
2. बृहस्पतिवार, अक्टूबर 14, 2020
3. शक-1948, अश्विन, कृष्ण-पक्ष, तिथि- चौदस, विक्रमी संवत 2077।
4. सूर्योदय प्रातः 60:05, सूर्यास्त 06:25।
5. न्यूनतम तापमान 21+ डी.सै.,अधिकतम-33+ डी.सै.। आद्रता बनी रहेंगी।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7. स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहींं है।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102
https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@
संपर्क सूत्र :-935030275
(सर्वाधिकार सुरक्षित)
इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके
इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके अखिलेश पांडेय जकार्ता। इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत मालुकु में सोमवार के तेज झटके महसूस किए गए। इ...
-
महर्षि कश्यप के पुत्र पक्षीराज गरुड़ को भगवान विष्णु का वाहन कहा गया है। एक बार गरुड़ ने भगवान विष्णु से मृत्यु के बाद प्राणियों की स्थिति, ...
-
55 साल की उम्र में भी बरकरार है खूबसूरती कविता गर्ग मुंबई। 55 की उम्र में भी यह हसीना बेहद खूबसूरत दिखती है, और मलाइका की हॉटनेस उसकी ...
-
वर्षा: पानी में डूबी दिल्ली, बाढ़ के हालात बनें इकबाल अंसारी नई दिल्ली। इन दिनों उत्तर भारत में हो रही भारी बारिश ने कहर बर...