बुधवार, 14 अक्तूबर 2020

आइपीएलः धोनी ने बॉल को बनाया रॉकेट

आईपीएल 2020 बॉल को बनाया रॉकेट एक बार फिर एमएस धोनी के दीवाने हुए फैंस, देखें 


चेन्नई। आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला खेला गया। चेन्नई सुपर किंग्स ने शेन वॉटसन (42 रन) और अम्बाती रायुडू (41 रन) के बीच तीसरे विकेट के लिये 81 रन की साझेदारी के बाद गेंदबाजों की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद को 20 रन से शिकस्त देकर वापसी की। मैच के हीरो रविंद्र जडेजा रहे। उन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से शानदार परफॉर्म किया। उन्होंने सबसे पहले 10 गेंद पर 25 रन जड़े और फिर बॉलिंग में एक विकेट झटका. मैच में फैन्स को एमएस धोनी का छक्का भी देखने को मिला। उन्होंने 102 मीटर लम्बा छक्का जड़ा. सोशल मीडिया पर वीडियो काफी वायरल हो रहा है। फैन्स ने धोनी की खूब तारीफ की है। कोविड 19 की वजह से इस साल का वर्ल्ड कप का सबसे अहम टूर्नामेंट हुआ रद्द सीएसके 18 ओवर में 146 रन बना चुका था। उनको बड़े स्कोर की तलाश थी। क्रीज पर एमएस धोनी खड़े थे। उन्होंने नटराजन की गेंद पर ताबड़तोड़ छक्का जड़ा उन्होंने बॉल को रॉकेट बना दिया और धमाकेदार छक्का जड़ा हालांकि वो अगली गेंद पर आउट हो गए लेकिन फैन्स को उनका छक्का काफी पसंद आया. छक्का जड़ते ही ट्विटर पर एमएस धोनी टॉप ट्रेंड करने लगे। लोगों ने धोनी के छक्के की खूब तारीफ की। एक यूजर ने लिखा शेर की उम्र बढ़ी है। लेकिन वो बूढ़ा नहीं हुआ।             


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...