शुक्रवार, 9 अक्तूबर 2020

15 से गाजियाबाद में नहीं चलेंगे 'जेनरेटर'

मंदी में जैसे-तैसे रोजगार दे रहे उद्यमियों पर बड़ी मार, 15 अक्तूबर से गाज़ियाबाद में नहीं चलेंगे डीजल जेनरेटर।


अश्वनी उपाध्याय


गाज़ियाबाद। नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, फ़रीदाबाद और दिल्ली के उद्यमियों के लिए अच्छी खबर नहीं है। सर्वोच्च न्यायालय से अधिकार प्राप्त पर्यावरण प्राधिकरण ने गुरुवार को आदेश पारित कर कहा है कि प्रदूषण की स्थिति लगातार खराब होने के कारण आने वाले समय में डीजल जेनेटर चलाने पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा। प्राधिकरण ने सुझाव दिया है कि डीजल जेनरेटर के स्थान पर सीएनजी जेनरेटरों का इस्तेमाल करना बेहतर होगा। उद्योग, हाउसिंग सोसायटी सभी पर पड़ेगा प्रभाव। प्राधिकरण के यह आदेश औद्योगिक इकाइयों के साथ-साथ हाउसिंग सोसायटियों, शॉपिंग मॉल, कमर्शियल कॉम्प्लेक्स और दुकानदारों पर भी लागू होगा। आदेश 15 अक्तूबर से लागू होगा और पर्यावरण प्राधिकरण ने 10 दिन पहले ही प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, विकास प्राधिकरण और प्रशासनिक अधिकारियों को इसकी प्रति भेज दी है। प्राधिकरण के प्रमुख भूरे लाल ने राज्यों को लिखे पत्र में कहा है कि राजमार्ग और मेट्रो जैसी बड़ी निर्माण परियोजनाओं से जुड़े अधिकारियों को राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और प्रदूषण नियंत्रण समितियों को एक हलफनामा देंगे कि वे धूल प्रबंधन के लिए तय मानदंडों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करेंगे। प्राधिकरण ने कहा है कि प्रदूषण नियंत्रण के आपात कदम के रूप में विनिर्माण कार्यों या ट्रकों के परिचालन जैसी आर्थिक गतिविधियों पर रोक लगाने से कोरोना वायरस महामारी के कारण पहले से खराब अर्थव्यवस्था की स्थिति और बिगड़ जाएगी। प्राधिकरण ने अपने पत्र में माना है कि लॉकडाउन के बाद अर्थव्यवस्था की हालत अच्छी नहीं है। पत्र में कहा गया है कि हम सभी को कोशिश करनी चाहिए कि वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए आपात कदम न उठाने पड़ें। ऐसे में हमारा संयुक्त प्रयास यह सुनिश्चित करना होगा कि हालत और न बिगड़ें।              


महापौर-नगर आयुक्त ने सुनी जन समस्याएँ

आज शास्त्री नगर में लगी निगम की जन चौपाल, महापौर और नगर आयुक्त ने सुनी जन समस्याएँ।


अश्वनी उपाध्याय


गाज़ियाबाद। नगर निगम द्वारा आयोजित जन चौपाल के अंतर्गत आज कवि नगर जोन शास्त्री नगर में चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें पार्षद अर्चना सिंह, पार्षद कश्मीरी, पार्षद राजकुमार नागर,पार्षद कुसुम त्यागी, पार्षद निशा चोधरी व आरडब्ल्यूए पदाधिकारी, निवासियों ने महापौर आशा शर्मा और नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर को अपनी समस्याएँ बतायीं। समस्याओं में नाले की समस्या प्रमुख रूप से रखी गई,पार्कों के सौंदर्य करण,लाइट की समस्या सफाई कर्मचारियों की समस्या, बरात घर की समस्याएँ रहीं। महापौर व नगर आयुक्त ने मौके पर ही संबन्धित अधिकारियों को समस्या का तत्काल प्रभाव से निस्तारण करने के आदेश दिए। इसके साथ ही नगर आयुक्त ने कहा कि सभी पार्कों में झूले लगवाने व अन्य कार्य योजनाबद्ध तरीके से कराना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर जन चौपाल के माध्यम से महापौर द्वारा उपस्थित पदाधिकारियों अधिकारियों पार्षदों व निवासियों को कोविड-19 के संक्रमण से बचाव हेतु शपथ दिलाई गई। समस्त पार्षद एवं जनता ने जन चौपाल की भरपूर तारीफ की और कहा इसी प्रकार यह जन चौपाल चलती रही तो शहर की समस्याएं खत्म हो जाएंगी और इसके लिए महापौर एवं नगर आयुक्त का धन्यवाद प्रकट किया।              


लड़की को मिलीं 1 दिन के लिए पीएम की पावर

16 साल की लड़की को मिला 1 दिन के लिए प्रधानमंत्री का पावर वजह जानकर आप भी हो जायेंगे हैरान। 


हेलसिंकी। फिनलैंड में 16 साल की एक लड़की को एक दिन के लिए प्रधानमंत्री बनाया गया। जलवायु और मानवाधिकारों के मुद्दों पर सक्रिय रूप से अभियान चलाने वाली 16 साल की एक किशोरी को एक दिन के लिए फिनलैंड की प्रधानमंत्री बनाया गया। जानकारी के अनुसार देश से लिंगभेद मिटाने के एक अभियान के हिस्से के रूप में किशोरी को यह सम्मान दिया गया। सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री मारिन ने एक दिन के लिए अपना पद किशोरी एवा मुर्तो के लिए छोड़ दिया है। इस एक दिन में मुर्तो राजनेताओं से मुलाकात करेंगी और टेक्नोलॉजी में महिलाओं के अधिकारों पर बात करेंगी।               


पाक के लिए जासूसी करते युवक गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीरः जासूसी के आरोप में युवक गिरफ्तार तस्वीरें खींचकर भेजता था पाकिस्तान


श्रीनगर। पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे गांव से एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक सीमावर्ती इलाकों से संवेदनशील तस्वीरें खिंचवाता था। और उन्हें पाकिस्तान भेजता था। 2018 से वह तस्वीरें पाकिस्तान भेज रहा था। इसके बदले उसे वहां से पैसे दिए जाते थे।
आपको बता दें कि सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे गांव से पुलिस ने एक युवक को हनीट्रैप मामले में गिरफ्तार किया है। युवक के कब्जे से चार मोबाइल सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। आरोपी कई माह से सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर था। पाकिस्तान की आईएसआई से तार जुड़े होने की जानकारी पुख्ता होते ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया।               


आज तक समाज ने हमें नहीं अपनायाः नवाजुद्दीन

जातिगत भेदभाव को लेकर नवाज़ुद्दीन सिद्दीक़ी ने सुनाई आपबीती कहा आज तक समाज ने हमें नहीं अपनाया


नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता नवाज़ुद्दीन सिद्दीक़ी ने समाज में फैली जाति की जकड़बंदी को तोड़ने की अपील की है। उत्तर प्रदेश के रहने वाले सिद्दीकी ने कहा है। कि हमारे समाज में जातिगत भेदभाव की जड़ें बहुत गहरी हैं। उन्होंने आपबीती बताते हुए कहा कि उनकी दादी की जाति के कारण अभी भी उनके गाँव में कुछ लोगों द्वारा उनके परिवार को स्वीकार नहीं किया गया है। एनडीटीवी से एक बातचीत में अभिनेता ने हाथरस गैंगरेप मामले को बहुत दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि यह अच्छा है। कि लोग अपनी आवाज़ उठा रहे हैं।
सिद्दीकी ने कहा मेरी दादी छोटी जाति से ताल्लुक रखती थीं। जबकि मेरा परिवार शेख था। इस वजह से अभी भी गांव के लोग मेरे परिवार को अच्छी नजर से नहीं देखते हैं। अभिनेता ने कहा कि शहरी संस्कृति में भले ही जातियां गौण हो रही हों लेकिन ग्रामीण भारत में अभी भी जातियों का वर्चस्व हावी है। एक ही समुदाय में छोटी-बड़ी जातियों के बीच भेदभाव जारी है। उन्होंने कहा कि उनलोगों के ये फर्क नहीं पड़ता कि आप बॉलीवुड एक्टर हैं। या धनपति? उन्हें जातियों से मतलब है। अभिनेता ने कहा आज भी हम चाहें कि जो हमारे ममेरे रिश्तेदार हैं। उनकी शादी पैतृक रिश्तेदारों में कराऊं तो ये संभव नहीं है। सिद्दीकी ने कहा कि सोशल मीडिया का प्रभाव गांव के लोगों पर उतना नहीं है जितना शहरों में है। उन्होंने हाथरस मामले को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया और कहा कि लोगों को इसके खिलाफ आवाज उठानी ही चाहिए।                   


अपनी पत्नी का गला काटकर ले गया थाने

लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश के बांदा में एक शख्‍स ने अपनी पत्‍नी का गला धड़ से अलग करके उसकी नृशंस हत्‍या कर दी। इसके बाद वह पत्‍नी का कटा गला हाथ में लिए दो किलोमीटर दूर थाने जा पहुंचा। पुलिस के सामने अपना गुनाह कबूल करते हुए आत्‍मसमर्पण कर दिया। इस शख्‍स के हाथ में महिला का कटा सिर देखकर पुलिसवालों के होश उड़ गए। उन्‍होंने तुरंत उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पूछताछ की। घटना बबेरू थाने के नेतानगर क्षेत्र की है। थाने पहुंचे किन्नर यादव ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्‍‍‍नी विमला देवी ( उम्र 35 वर्ष) और पड़ोस के बिजली मिस्त्री रवि में दोस्ती थी। किन्नर इसका विरोध करता था। शुक्रवार सुबह उनके दोनों बेटे कोचिंग गए थे। वह टहलने निकला था। सुुबह करीब पौने नौ बजे घर लौटा तो रवि उसके घर में मौजूद था। पत्नी को पुरुष मित्र के साथ देख किन्नर भड़क गया। उसने घर में रखा फरसा उठाया और ताबड़तोड़ पत्नी के गर्दन पर हमला कर सिर धड़ से अलग कर दिया। रवि के बीच बचाव की कोशिश पर उस पर भी जानलेवा हमला कर दिया। हमले में रव‍ि की दाईं ओर की कनपटी फरसे से कट गई। लहूलुहान हालत में भागते हुए रवि भी थाने पहुंचा।               


नक्सलियों ने पुलिस के आत्मसमर्पण किया

दंतेवाड़ा। नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत दो महिला नक्सलियों ने दंतेवाड़ा पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। जिले में चलाए जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत प्रतिबंधित नक्सली संगठन में सक्रिय लोगों को आत्मसमर्पण कर सम्मान पूर्वक जीवन यापन करने के लिए थाना। कैम्पों एवं ग्राम पंचायतों में संबंधित क्षेत्र के सक्रिय नक्सलियों के नाम चस्पा कर घर वापस आइए अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा डॉ. अभिषेक पल्लव के समक्ष दो महिला नक्सलियों मुड़े मुचाकी सीएनएम कमांडर और सुनीता कलमोमी सीएनएम सदस्य ने आत्मसमर्पण किया। दोनों महिलाएं कई नक्सली वारदातों में शामिल थी।               


यूपी में फर्जी पास का रैकेट पकड़ा गया

लखनऊ। सचिवालय से फिर फर्जी पास का रैकेट पकड़ा गया है। कानपुर नंबर की गाड़ी पर जारी पास दिल्ली नंबर की गाड़ी पर लगाया था।सचिवालय की सुरक्षा को धता बताने की कोशिश कर रहे दो जालसाजों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। ये दोनों गेट नंबर सात से वाहन पर फर्जी पास लगाकर सचिवालय के अंदर घुसने की कोशिश कर रहे थे। इनके पास से समीक्षा अधिकारी का फर्जी आई कार्ड भी बरामद हुआ है। आपको बता दें जालसाजों के पास से अभय प्रताप सिंह नाम के युवक का फर्जी आईकार्ड भी बरामद हुआ है। जिसके बाद  हजरतगंज पुलिस के हवाले किया गया।               


बिहारः पासवान की अंतिम यात्रा का कार्यक्रम

रामविलास पासवान की अंतिम यात्रा का कार्यक्रम शनिवार को 1:30 बजे होगा अंतिम संस्कार


पटना। केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का पार्थिव शरीर आज शाम 5 बजे दिल्ली से पटना लाया जायेगा। उनके बेटे चिराग पासवान अपने पिता का पार्थिव शरीर पटना एयरपोर्ट पहुंचेंगे। उनके पार्थिव शरीर को पटना एयरपोर्ट से सीधे विधानसभा ले जाया जायेगा। जहां बिहार के तमाम बड़े नेता और सामाजिक कार्यकर्ता उन्हें श्रद्धांजलि देंगे।                  


दशहरा-दीपावली के लिए गाइडलाइन्स जारी

नवरात्रि, दशहरा और दीपावली के लिए गाइडलाइन्स जारी


गांधीनगर। गुजरात मे नवरात्रि,दशहरा और दीपावाली के लिए राज्य सरकार ने गाइडलाइन्स जारी की है। इसमें कहा गया है कि किसी भी जगह पर गरबा का आयोजन नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही 16 अक्टूबर से नई एसओपी दीवाली और शरद पूर्णिमा तक आनेवाले त्योहारों के लिए गाइडलाइन्स लागू होगी। सरकार की ओर से कहा गया है कि कोविड 19 की गाइडलाइन्स आवश्यक रूप से लागू करना होगा। सरकार ने खुली जगह मे गरबा का कार्यक्रम एक घंटे तक करने की इजाजत दी है लेकिन 200 से ज्यादा लोग इकठ्ठा नहीं हो पाएंगे। इसके साथ ही मूर्ति की स्थापना की जाएगी लेकिन प्रसाद नहीं बांटा जाएगा। हालांकि ऐसा कोई कार्यक्रम आयोजित करने से पहले प्रशासन की इजाजत लेनी होगी।
जो इलाके में कन्टेनमेन्ट जोन में नहीं हैं वहां सामाजिक, शैक्षणिक, खेल कूद, मनोरंजन, सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम कुछ शर्तों के तहक की इजाजत दी गई है। लेकिन सभी कार्यक्रमों में आयोजकों को थर्मल स्कैनर, सैनेटाइजर, ऑक्सी मीटर, हैन्डवॉश रखना पड़ेगा।
गाइडलाइन्स में कहा गया है कि स्टेज, माइक और कुर्सियों को सैनेटाइज करना पड़ेगा। कहा गया है कि 65 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्ग 10 साल से छोटे बच्चे गर्भवती महिला या किसी बिमारी से पीड़ित व्यक्तियों को इन कार्यक्रमों में शामिल ना होने की सलाह दी गई है।
कहा गया है कि होटेल, बैंक्वेट हॉल, टाउन हॉल या किसी बंद जगह मे होनेवाले कार्यक्रम में कैपेसिटी से 50 प्रतिशत लोगों को या 200 लोगों को ही शामिल करने की अनुमति है। शादी या अंतिम संस्कार मे 100 लोग शामिल हो पाएंगे। सरकार ने मेला, रैली, रामलीला, रावण दहन के कार्यक्रम की इजातत नहीं दी है। गुजरात में कोविड-19 के 1278 नए मरीजों की पुष्टि 1266 संक्रमित ठीक हुए। गचजरात में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 1278 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके बाद गुरुवार को कुल मामले 1.47 लाख के पार चले गए। स्वास्थ्य विभाग की एक विज्ञप्ति में बताया गया है कि राज्य में कुल मामले 1,47,951 पहुंच गए हैं। बताया गया है कि इस अवधि में 10 संक्रमितों की मौत हुई है। मृतक संख्या 3541 हो गई है। उसमें बताया गया है कि गत 24 घंटे में 1266 मरीजों ने संक्रमण को मात दी है और उन्हें अस्पतालों से छुट्टी दी गई है। राज्य में संक्रमण से ठीक होने वाले लोगों की संख्या 1,27,923 हो गई है।             


अगले दो दिनों में कई राज्यों में जोरदार बारिश

अगले दो दिनों में कई राज्यों में जोरदार बारिश


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग के चक्रवात चेतावनी विभाग ने कहा कि 9 अक्टूबर को उत्तरी अंडमान सागर में एक नये कम दबाव का क्षेत्र बनने का अनुमान है। विभाग ने बताया कि यह आंध्र प्रदेश और ओडिशा तट की ओर बढ़ रहा है। कम दबाव का क्षेत्र बनने से 11 से 13 अक्टूबर के दौरान ओडिशा और तटीय आंध्र प्रदेश में वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग की एक रिपोर्ट के अनुसार अगले 24 घंटे में इसका असर दिखना शुरु हो जाएगा। अनुमानों के अनुसार 9 से 11 अक्टूबर के दौरान उत्तर भारत के कुछ राज्यों में भारी बारिश हो सकती है। इसी समयावधि में तेलंगाना में भारी बारिश हो सकती है। इसके बाद बारिश दक्षिण भारत का रुख करेगी जहां एक नया चक्रवात बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहा है।           


जलोटा ने 67 की उम्र में फिर पहना सेहरा

अनूप जलोटा ने 67 की उम्र में फिर पहना सेहरा


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। भजन सम्राट अनूप जलोटा बीते कुछ सालों में भजनों के अलावा भी लगातार सुर्खियों में रहे हैं। 67 की उम्र में एक बार फिर उन्होंने कुछ ऐसा कर दिया कि उनकी चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया में आई उनकी तस्वीरों को देख लोग शॉक्ड हैं। दरअसल सोशल मीडिया पर एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है। जिसमें अनूप जलोटा सिर पर सेहरा पहने नजर आ रहे हैं और साथ में दुल्हन बनीं नजर आ रही हैं मॉडल-एक्ट्रेस जसलीन मथारू।
67 की उम्र में दूल्हा बनने के बाद अनूप जलोटा काफी खुश नजर आ रहे हैं। उन्होंने शेरवानी और सिर पर सेहरा पहना हुआ है। दूल्हा बनकर अनूप जलोटा काफी खुश नजर आ रहे हैं। वहीं मॉडल-एक्ट्रेस जसलीन मथारू भी दुल्हन बनीं नजर आ रही हैं। दोनों की ये तस्वीरें देखकर सोशल मीडिया यूजर्स शॉक्ड हैं और सवाल कर रहे हैं कि क्या दोनों ने शादी कर ली है? जसलीन मथारू ने ही इन तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है लेकिन नोट करने वाली बात ये है कि उन्होंने इन तस्वीरों के साथ कोई कैप्शन नहीं दिया है। उन्होंने सिर्फ फायर वाले दो इमोजी लगाए हैं। दोनों जल्द ही एक फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं। जिसका नाम है वो मेरी स्टूडेंट है। जसलीन ने फिल्म से फर्स्ट लुक शेयर किया है। जिसमें वह अनूप जलोटा के साथ नजर आ रही हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए जसलीन ने कैप्शन में लिखा हाय आखिरकार काम शुरू। मेरी अपकमिंग मूवी वो मेरी स्टूडेंट है के लिए शूटिंग। अनूप जलोटा ने तीन शादियां की हैं। उनकी पहली पत्नी का नाम सोनाली सेठ दूसरी का नाम बीना भाटिया और तीसरी मेधा गुजराल हैं। हालांकि तीनों से उनका रिश्ता नहीं चल सका। इसके बाद उन्होंने इजरायली मॉडल रीना गोलन को भी डेट किया था। सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें देखने के बाद यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। यूजर्स पूछ रहे हैं ये कब हुआ। कई यूजर्स फनी कमेंट भी कर रहे हैं। बता दें कि भजन सम्राट अनूप जलोटा और जसलीन मथारू की जोड़ी बिग बॉस (सीजन 12) के घर में खूब जमी थी। तब दोनों को लेकर कई तरह की खबरें भी सामने आई थीं। दोनों बतौर पार्टनर शो में आए थे और इनकी लव स्टोरी काफी सुर्खियों में रही थी। हालांकि बाद में अनूप जलोटा ने घर के बाहर आकर इस रिश्ते पर सफाई दी थी और कहा था कि उनके बीच सिर्फ गुरु शिष्य का रिश्ता है।                         


'रेडिएशन' स्टॉर्म के बारे में चेतावनी जारी की

'रेडिएशन' स्टॉर्म के बारे में चेतावनी जारी की  अखिलेश पांडेय  नई दिल्ली/वाशिंगटन डीसी। वैज्ञानिक अभी भी पिछले सप्ताह आए सोलर स्टॉर्म...