शुक्रवार, 9 अक्तूबर 2020

बिहारः पासवान की अंतिम यात्रा का कार्यक्रम

रामविलास पासवान की अंतिम यात्रा का कार्यक्रम शनिवार को 1:30 बजे होगा अंतिम संस्कार


पटना। केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का पार्थिव शरीर आज शाम 5 बजे दिल्ली से पटना लाया जायेगा। उनके बेटे चिराग पासवान अपने पिता का पार्थिव शरीर पटना एयरपोर्ट पहुंचेंगे। उनके पार्थिव शरीर को पटना एयरपोर्ट से सीधे विधानसभा ले जाया जायेगा। जहां बिहार के तमाम बड़े नेता और सामाजिक कार्यकर्ता उन्हें श्रद्धांजलि देंगे।                  


दशहरा-दीपावली के लिए गाइडलाइन्स जारी

नवरात्रि, दशहरा और दीपावली के लिए गाइडलाइन्स जारी


गांधीनगर। गुजरात मे नवरात्रि,दशहरा और दीपावाली के लिए राज्य सरकार ने गाइडलाइन्स जारी की है। इसमें कहा गया है कि किसी भी जगह पर गरबा का आयोजन नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही 16 अक्टूबर से नई एसओपी दीवाली और शरद पूर्णिमा तक आनेवाले त्योहारों के लिए गाइडलाइन्स लागू होगी। सरकार की ओर से कहा गया है कि कोविड 19 की गाइडलाइन्स आवश्यक रूप से लागू करना होगा। सरकार ने खुली जगह मे गरबा का कार्यक्रम एक घंटे तक करने की इजाजत दी है लेकिन 200 से ज्यादा लोग इकठ्ठा नहीं हो पाएंगे। इसके साथ ही मूर्ति की स्थापना की जाएगी लेकिन प्रसाद नहीं बांटा जाएगा। हालांकि ऐसा कोई कार्यक्रम आयोजित करने से पहले प्रशासन की इजाजत लेनी होगी।
जो इलाके में कन्टेनमेन्ट जोन में नहीं हैं वहां सामाजिक, शैक्षणिक, खेल कूद, मनोरंजन, सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम कुछ शर्तों के तहक की इजाजत दी गई है। लेकिन सभी कार्यक्रमों में आयोजकों को थर्मल स्कैनर, सैनेटाइजर, ऑक्सी मीटर, हैन्डवॉश रखना पड़ेगा।
गाइडलाइन्स में कहा गया है कि स्टेज, माइक और कुर्सियों को सैनेटाइज करना पड़ेगा। कहा गया है कि 65 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्ग 10 साल से छोटे बच्चे गर्भवती महिला या किसी बिमारी से पीड़ित व्यक्तियों को इन कार्यक्रमों में शामिल ना होने की सलाह दी गई है।
कहा गया है कि होटेल, बैंक्वेट हॉल, टाउन हॉल या किसी बंद जगह मे होनेवाले कार्यक्रम में कैपेसिटी से 50 प्रतिशत लोगों को या 200 लोगों को ही शामिल करने की अनुमति है। शादी या अंतिम संस्कार मे 100 लोग शामिल हो पाएंगे। सरकार ने मेला, रैली, रामलीला, रावण दहन के कार्यक्रम की इजातत नहीं दी है। गुजरात में कोविड-19 के 1278 नए मरीजों की पुष्टि 1266 संक्रमित ठीक हुए। गचजरात में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 1278 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके बाद गुरुवार को कुल मामले 1.47 लाख के पार चले गए। स्वास्थ्य विभाग की एक विज्ञप्ति में बताया गया है कि राज्य में कुल मामले 1,47,951 पहुंच गए हैं। बताया गया है कि इस अवधि में 10 संक्रमितों की मौत हुई है। मृतक संख्या 3541 हो गई है। उसमें बताया गया है कि गत 24 घंटे में 1266 मरीजों ने संक्रमण को मात दी है और उन्हें अस्पतालों से छुट्टी दी गई है। राज्य में संक्रमण से ठीक होने वाले लोगों की संख्या 1,27,923 हो गई है।             


अगले दो दिनों में कई राज्यों में जोरदार बारिश

अगले दो दिनों में कई राज्यों में जोरदार बारिश


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग के चक्रवात चेतावनी विभाग ने कहा कि 9 अक्टूबर को उत्तरी अंडमान सागर में एक नये कम दबाव का क्षेत्र बनने का अनुमान है। विभाग ने बताया कि यह आंध्र प्रदेश और ओडिशा तट की ओर बढ़ रहा है। कम दबाव का क्षेत्र बनने से 11 से 13 अक्टूबर के दौरान ओडिशा और तटीय आंध्र प्रदेश में वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग की एक रिपोर्ट के अनुसार अगले 24 घंटे में इसका असर दिखना शुरु हो जाएगा। अनुमानों के अनुसार 9 से 11 अक्टूबर के दौरान उत्तर भारत के कुछ राज्यों में भारी बारिश हो सकती है। इसी समयावधि में तेलंगाना में भारी बारिश हो सकती है। इसके बाद बारिश दक्षिण भारत का रुख करेगी जहां एक नया चक्रवात बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहा है।           


जलोटा ने 67 की उम्र में फिर पहना सेहरा

अनूप जलोटा ने 67 की उम्र में फिर पहना सेहरा


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। भजन सम्राट अनूप जलोटा बीते कुछ सालों में भजनों के अलावा भी लगातार सुर्खियों में रहे हैं। 67 की उम्र में एक बार फिर उन्होंने कुछ ऐसा कर दिया कि उनकी चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया में आई उनकी तस्वीरों को देख लोग शॉक्ड हैं। दरअसल सोशल मीडिया पर एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है। जिसमें अनूप जलोटा सिर पर सेहरा पहने नजर आ रहे हैं और साथ में दुल्हन बनीं नजर आ रही हैं मॉडल-एक्ट्रेस जसलीन मथारू।
67 की उम्र में दूल्हा बनने के बाद अनूप जलोटा काफी खुश नजर आ रहे हैं। उन्होंने शेरवानी और सिर पर सेहरा पहना हुआ है। दूल्हा बनकर अनूप जलोटा काफी खुश नजर आ रहे हैं। वहीं मॉडल-एक्ट्रेस जसलीन मथारू भी दुल्हन बनीं नजर आ रही हैं। दोनों की ये तस्वीरें देखकर सोशल मीडिया यूजर्स शॉक्ड हैं और सवाल कर रहे हैं कि क्या दोनों ने शादी कर ली है? जसलीन मथारू ने ही इन तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है लेकिन नोट करने वाली बात ये है कि उन्होंने इन तस्वीरों के साथ कोई कैप्शन नहीं दिया है। उन्होंने सिर्फ फायर वाले दो इमोजी लगाए हैं। दोनों जल्द ही एक फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं। जिसका नाम है वो मेरी स्टूडेंट है। जसलीन ने फिल्म से फर्स्ट लुक शेयर किया है। जिसमें वह अनूप जलोटा के साथ नजर आ रही हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए जसलीन ने कैप्शन में लिखा हाय आखिरकार काम शुरू। मेरी अपकमिंग मूवी वो मेरी स्टूडेंट है के लिए शूटिंग। अनूप जलोटा ने तीन शादियां की हैं। उनकी पहली पत्नी का नाम सोनाली सेठ दूसरी का नाम बीना भाटिया और तीसरी मेधा गुजराल हैं। हालांकि तीनों से उनका रिश्ता नहीं चल सका। इसके बाद उन्होंने इजरायली मॉडल रीना गोलन को भी डेट किया था। सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें देखने के बाद यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। यूजर्स पूछ रहे हैं ये कब हुआ। कई यूजर्स फनी कमेंट भी कर रहे हैं। बता दें कि भजन सम्राट अनूप जलोटा और जसलीन मथारू की जोड़ी बिग बॉस (सीजन 12) के घर में खूब जमी थी। तब दोनों को लेकर कई तरह की खबरें भी सामने आई थीं। दोनों बतौर पार्टनर शो में आए थे और इनकी लव स्टोरी काफी सुर्खियों में रही थी। हालांकि बाद में अनूप जलोटा ने घर के बाहर आकर इस रिश्ते पर सफाई दी थी और कहा था कि उनके बीच सिर्फ गुरु शिष्य का रिश्ता है।                         


टक्कर के बाद कार में भीषण आग, 3 जिंदा जले

टक्कर के बाद कार में लगी भीषण आग 3 लोग जिंदा जले


राणा ऑबरॉय


चंडीगढ़। सोनीपत जिले के गोहाना हलके में सड़क हादसे में तीन लोगों के जिन्दा जलने का मामला सामने आया है। दरअसल खानपुर-ककाना रोड पर एक ट्रैक्टर ट्राली और वेगनआर कार में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में भीषण आग लग गई। जिससे कार में सवार तीन लोग जिन्दा जल गए। आग लगने का कारण वेगनआर कार में सीएनजी किट बताई जा रही है। ट्रैक्टर से भिड़ंत होने की वजह से कार में आग लग गई और कार का सेंटर लॉक बन्द हो गया। जिसमें कार चालक और अन्य दो सवार कार से निकल नहीं पाए और हादसे का शिकार हो गए। किसी राहगीर ने अग्निशमन और पुलिस को इस कार में आग लगने की सूचना दी। सूचना पाते ही पुलिस और अग्निशमन की गाड़ी मौके पर पहुंची और लगी कार में आग को बुझाया। तब तक तीनों के शव बुरी तरह से जल कर राख हो गए थे। अग्निशमन कर्मचारी ने बताया कि हमें अज्ञात शख्स का फोन आया था कि खानपुर-ककाना रोड पर एक ट्रैक्टर ट्राली और वेगनआर की टक्कर हो गई है। जिसकी वजह आग लगी हुई है। इसी सूचना के आधार पर मौके पर पहुंचे और पुलिस भी मौजूद थी। एक शव ड्राइवर सीट तो दूसरा आगे वाली सीट पर था। इन दोनों के बीच में तीसरे व्यक्ति का शव पड़ा मिला।              


राजस्थानः दबंगों ने पुजारी को जिंदा जलाया

राजस्थान में दबंगों ने पुजारी को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया


नरेश राघानी


जयपुर। राजस्थान में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां एक मंदिर के 50 वर्षीय पुजारी को राज्य के करौली में छह दबंगों द्वारा पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया गया। उसने मंदिर अधिकारियों की जमीन पर अतिक्रमण करने के प्रयास का विरोध किया था। जिसके बाद इस खौफनाक वारदात को अंजाम दे दिया गया।                 


गोयल देखेंगे पासवान के मंत्रालय का कामकाज

पीयूष गोयल देखेंगे पासवान के मंत्रालय का कामकाज


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन के एक दिन बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रेल मंत्री पीयूष गोयल को उपभोक्ता मामले खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया है। राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया प्रधानमंत्री की सलाह पर भारत के राष्ट्रपति ने निर्देश दिया है कि कैबिनेट मंत्री पीयूष गोयल को उनके मौजूदा विभागों के अलावा उपभोक्ता मामले खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा जाए।               


यूपी: 175 रास्तों को बनाएगी 'योगी सरकार'

अब UP की सड़कों पर मिलेगा इम्यूनिटी का डोज योगी सरकार 175 रास्तों को बनाएगी


कोरोना काल में दो कदम आगे बढ़कर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने एक खास प्लान तैयार किया है। अब यूपी के सड़कों पर लोगों को इम्यूनिटी बूस्ट करने वाले पौधें मिल जाएंगे।


लखनऊ। उत्तर प्रदेश की सड़कों पर अब इम्यूनिटी का डोज मिलेगा। स्वच्छ हवा के साथ बीमारियों से लड़ने को मजबूती भी मिलेगी। योगी सरकार ने प्रदेश की 175 सड़कों को हर्बल बनाने की योजना पूरी कर ली है। पीपल, नीम, तुलसी, गिलोय, अश्वगंधा जैसी 30 प्रजातियों के 38 हजार से ज्यादा हर्बल और आयुर्वेदिक पौधे सड़कों के दोनों तरफ लगाए गए हैं। ये हर्बल पौधे सड़कों पर प्रदूषण  कम करने के साथ ही संक्रामक बीमारियों का रास्ता भी रोकेंगे। मजबूती के साथ कोरोना से जंग लड़ रही योगी सरकार ने भविष्य की चुनौतियों से निपटने की तैयारी भी कर ली है।
कोरोना जैसी किसी भी संक्रामक बीमारी से पार पाने के लिए राज्य सरकार की रणनीति लोगों की इम्यूनिटी मजबूत करने की है। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोक निर्माण विभाग को पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर कुछ सड़कों को हर्बल मार्ग के तौर पर विकसित करने के निर्देश दिए थे। योजना के तहत प्रदेश से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्गों समेत राज्य सरकार की सड़कों को चिन्हत कर दोनों तरफ पीपल, नीम, गिलोई, मेंथा, लेमन ग्रास, भ्रिंगराज, मुई, आंवला, ब्राहमी, तुलसी, अनंतमूल, ग्वारपाठ,अवश्वगंधा और हल्दी जैसे आयुर्वेदिक और हर्बल पौधे लगाने के निर्देश दिए गए थे। मुख्यमंत्री की प्राथमिकता में शामिल इस योजना पर लोक निर्माण विभाग ने काम पूरा कर लिया है। लोक निर्माण विभाग के मुताबिक योजना में 18 मंडलों के जिलों से एक सड़क को हर्बल मार्ग के तौर पर विकसित किया गया है।
मार्ग के किनारे मिलेंगे ये पौधे मासपर्णी, सप्तपर्णी, जत्रोफा, जलनीम, छोटा नीम, सहजन, पीपल, मिलोई,मेंथा,लेमन ग्रास,भ्रिंगराज,मुई,आंवला,ब्राहृमी,तुलसी,अनंतमूल,अश्वगंधा,ग्वारापाठा और हल्दी बिना अतिरिक्त खर्च के पूरी कर ली योजना। तकरीबन 800 किमी की हरबल मार्ग योजना की खास बात यह भी रही कि लोकनिर्माण विभाग ने बिना किसी अतिरिक्त खर्च के इस योजना को अंजाम तक पहुंचा दिया। पीलब्ल्यूडी के अधिकारियों के मुताबिक विभाग में मौजूद संसाधन और कर्मचारियों के सहयोग से बिना किसी अतिरिक्त बजट के इस योजना को पूरा किया गया है। पौधे तैयार करने उनकी रोपाई और देखभाल के लिए विभागीय कर्मचारियों को प्रशिक्षित कर तैयार किया गया है।               


15 अक्टूबर तक होगें ऑनलाइन एडमिशन

एमए वूमेन स्टडीज में 20 सीट के लिए सिर्फ दो आवेदन आए जिसमें से एक ने भी एडमिशन नहीं लिया है


बरकतउल्ला। विवि में एडमिशन की प्रक्रिया चल रही है। 15 अक्टूबर तक ऑनलाइन एडमिशन दिए जाएंगे। अब पहले आओ। पहले पाओ के आधार पर एडमिशन दिए जा रहे हैं।
जो भी छात्र पहले आवेदन कर पहले फीस जमा कर देगा उसे खाली सीट होने पर एडमिशन मिल जाएगा। प्रमुख कोर्स को छोड़ दें तो कुछ कोर्स ऐसे हैं जिनमें 100 प्रतिशत तक सीटें खाली हैं। विवि के महिला अध्ययन विभाग में संचालित दोनों कोर्स में अभी तक एक भी एडमिशन नहीं हुआ है। एमए वूमेन स्टडीज में 20 सीट के लिए सिर्फ दो आवेदन आए। जिसमें से एक ने भी एडमिशन नहीं लिया है।                   


ऋषिकेशः अमेरिकी महिला से दुष्कर्म का मामला

अमेरिकी महिला से ऋषिकेश में रेप पीडि़ता का आरोप- ड्रग्स देकर किया दुष्कर्म धर्मनगरी में योग सीख रही अमेरिकी महिला से दुष्कर्म का मामला, ऋषिकेश


पंकज कपूर


देहरादून। धर्मनगरी में योग सीख रही अमेरिकी महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। अमेरिकी महिला ने ड्रग्स का सेवन कराकर कथित रूप से बलात्कार करने का आरोप इस युवक पर लगाया है। पुलिस ने इस मामले में एक युवक पर केस दर्ज किया है। भाजपा, कांग्रेस की सरकारों में दलितों पर अत्याचार बढ़ा। मायावती ऋषिकेश के मुनि की रेती थाने के प्रभारी निरीक्षक राम किशोर सकलानी ने बताया कि अमेरिका की 37 वर्षीय महिला ने लिखित शिकायत में कहा है कि तपोवन निवासी अभिनव राय ने उसके साथ कथित रूप से कई बार बलात्कार किया। इस दौरान आरोपी युवक ने मारपीट व जान से मारने की धमकी भी दी। इस मामले में पुलिस ने अभियुक्त की गिरफ्तारी नहीं की। राजस्थान : 6 दबंगों ने पुजारी को पेट्रोल डालकर जलाया 1 गिरफ्तार उन्होंने बताया कि अमेरिकी महिला का आरोप है कि अभिनव ने उसे कई बार अपने फ्लैट पर बुलाकर धोखे से ड्रग्स का सेवन कराकर कथित रूप से बलात्कार किया। पीडि़ता योग सीख रही है और योग के बहाने ही दोनों एक-दूसरे के करीब आए थे। पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि अभिनव के पिता उसपर केस वापस लेने के लिए दबाव डाल रहे हैं। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है।             


बेटी की शादी अधेड़ से कराना चहाते थे परिजन

पढ़ी-लिखी बेटी की अधेड़ से शादी कराना चाहते थे परिजन,
एसएसपी से शिकायत


मेरठ। दौराला क्षेत्र में परिजन एक पीढ़ी-लिखी युवती की शादी एक अधेड़ से करना चाहते है। इसके खिलाफ युवती ने गुरुवार को एसएसपी से शिकायत की है। एसएसपी ने मामले पर जांच बैठा दी है। एसएसपी कार्यालय में गुरुवार को पहुंची पीड़ित युवती ने बताया कि उसकी उम्र 27 वर्ष है और वह एमए कर चुकी है। पीड़िता का आरोप है कि उसके माता-पिता और भाई उसकी शादी जबरन 45 साल के अधेड़ से कराना चाहते हैं। जबकि वह खुले विचारों की है और अपना जीवन अपने तरीके से बिताना चाहती है। युवती ने आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले उसके परिवार के लोगों ने एक खेत में ले जाकर उसकी हत्या का भी प्रयास किया। इतना ही नहीं उसके माता-पिता ने ही उसे अधेड़ के हवाले करते हुए उसके साथ दुष्कर्म कराने की कोशिश की। मगर उसकी जान और इज्जत बच गई। पीड़िता का कहना है कि इस घटना के बाद वह अपने घर से निकल गयी और वर्तमान समय में एक अज्ञात स्थान पर छिपकर रह रही है। पीड़िता का आरोप है कि इसके बावजूद उसके परिवार के लोग उसकी जान के दुश्मन बने हैं और दो दिन पहले भी परिजनों ने उसकी हत्या का प्रयास किया। शिकायत करने पर दौराला थाने की पुलिस ने इसे घरेलू मामला बताते हुए कार्रवाई करने से इंकार कर दिया। पीड़िता ने एसएसपी अजय साहनी से शिकायत करते हुए अपने ही परिवार के लोगों के खिलाफ करवाई की मांग की है। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।                   


फतेहपुर में शिक्षिका के साथ किया दुष्कर्म

शौच के लिए गई शिक्षका की हत्या,दुष्कर्म का आरोप लगा हंगामा


फतेहपुर। जिले में बुधवार देर शाम मलवां थाना क्षेत्र के एक गांव में घर से शौच के लिए एक शिक्षिका के वापस न लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू किया। देर रात शिक्षिका का शव खेत से बरामद हुआ। शिक्षिका के स्वजनों ने दुष्कर्म की आशंका जताई है। सूचना पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने तत्परता से कई थानों की पुलिस को लेकर पहुँचे। गांव में पीएसी भी तैनात की गई है। पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है। घटना में अन्य लोगों के शामिल होने की बात कही जा रही है। जिस पर जांच चल रही है। दुष्कर्म हुआ कि नहीं यह पोस्टमार्टम के बाद स्पष्ट होगा। पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार मलवां थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली नवयुवती (20) स्नातक की पढ़ाई कर रही थी और एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षिका थी। बुधवार की देर शाम वह घर से शौच के लिए खेतों पर जाने की बात कहकर निकली थी। काफी देर तक जब वह नहीं लौटी तो परिजनों ने तलाश शुरू की। आधी रात उसका शव खेत पर पड़ा मिला तो सनसनी फैल गई। उसके कपड़े अस्तव्यस्त थे। परिजनों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। मलवां थाना पुलिस मौके पर पहुँची और घटना की पड़ताल शुरू की। घरवालों ने दुष्कर्म के बाद युवती की हत्या का आरोप लगाया है। जिलाधिकारी संजीव सिंह व पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा कई थानों का फोर्स लेकर गांव पहुंचे और ग्रामीणों से पूछताछ की। ग्रामीणों ने युवती की दुष्कर्म के बाद हत्या की बात कहते हुए आक्रोश जताया। तनाव के मद्देनजर गांव में पीएसी तैनात की गई है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पिता की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है और दुष्कर्म की आशंका को लेकर स्लाइड बनवाई है। उन्होंने बताया कि हत्या के आरोपी मकनपुर गांव के आदित्य रैदास को गिरफ्तार करके पूछताछ की जा रही है। घटना में अन्य लोगों के शामिल होने की जानकारी मिल रही है। जिसकी जांच कराई जा रही है। स्लाइड परीक्षण के बाद ही दुष्कर्म की पुष्टि होगी। हत्या का मुकदमा दर्ज करके कार्यवाही की जा रही है।           


बेलगाम लाइनमैन, सीएम पर अभद्र टिप्पणी

बेलगाम लाइन मैंन ने सरकार सहित मुख्यमंत्री पर की अभद्र टिप्पणी


विधायक संजय गुप्ता ने अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण खंड को पत्र लिखकर की कार्रवाई की मांग


कौशाम्बी। 5 अक्टूबर को स्थाई विद्युत कर्मियों की हड़ताल के होने के चलते विद्युत सप्लाई बंद होने पर जनजीवन अस्त व्यस्त हो चुका था। जिस पर जिलाधिकारी से संजय कुमार गुप्ता विधायक ने बात कर विद्युत सप्लाई आउटसोर्सिंग के द्वारा चालू कराए जाने की बात कही थी। जिलाधिकारी से बात करने के बाद संजय गुप्ता विधायक के निर्देश पर पुलिस चौकी इंचार्ज मूरतगंज भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज शुक्ला महामंत्री सुनील संजीव चौधरी आदि लोग आउटसोर्सिंग के लाइनमैन से विद्युत लाइन चालू कराने पावर हाउस गए थे। वहां पर तैनात संविदा लाइनमैन उत्तम शुक्ला अनिल पटेल राजेंद्र पटेल आदि ने लाइन चालू करने से रोक दिया जब लोगों ने कहा कि जिलाधिकारी से बात हुई है। लाइन चालू की जाएगी तो विद्युत लाइनमैन ने सरकार से लेकर मुख्यमंत्री के बारे में अभद्र टिप्पणी शुरू कर दी। विधायक संजय गुप्ता ने पत्र के माध्यम से अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण खंड को प्रकरण से अवगत कराते हुए सरकार और मुख्यमंत्री के विरुद्ध अभद्र टिप्पणी करने वाले लाइनमैन के ऊपर कार्यवाही की बात कही है। मुख्यमंत्री पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाले लाइनमैन का जब विवाद बढ़ा तो अवर अभियंता जैनुलाब्दीन अंसारी भी विवाद में कूद पड़े और अपने को पूर्व मंत्री मुख्तार अंसारी का रिश्तेदार बताते हुए भाजपा महामंत्री संजीव चौधरी को फोन पर धमकी देते हुए कहा कि लाइनमैन के साथ अभद्र व्यवहार किया है तुम्हारी औकात क्या है और मैं भाजपा सपा बसपा किसी पार्टी को नहीं समझता हूं। मैं इन पार्टियों के नेताओं और सरकार को भी देख लूंगा और विद्युत सप्लाई एक सप्ताह के लिए ठप कर दूंगा किसी की औकात नहीं कि वह विद्युत सप्लाई चालू कर सकें।           


आरबीआई ने दिया झटका, नहीं मिलेगी राहत

त्‍योहारी सीजन से पहले आरबीआई ने दिया झटका, नहीं मिलेगी ईएमआई पर राहत।


नई दिल्ली। बता दें कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ( आरबीआई) मौद्रिक नीति समिति ( एमपी सी) बैठक में आज रेपो रेट में कोई बदलाव  नहीं किया। रेपो रेट 4 फीसदी पर बरकरार है। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि अर्थव्यवस्था में पहली तिमाही में आई गिरावट पीछे छूट चुकी है। स्थिति में सुधार के संकेत दिखने लगे हैं। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में भारतीय अर्थव्यवस्था निणार्यक चरण में प्रवेश कर रही है। आरबीआई आर्थिक वृद्धि को समर्थन देने के लिये उदार रुख बनाये रखेगा। अंकुश लगाने के बजाय अब अर्थव्यवस्था को उबारने पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है।
रेपो रेट में नहीं हुआ कोई बदलावः आज रेपो रेट या रिवर्स रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। इससे पहले अगस्त में भी  नीतिगत समीक्षा में रेपो दरों में कोई बदलाव नहीं किया था। केंद्रीय बैंक इससे पहले पिछली दो बैठकों में नीतिगत दर में 1.15 प्रतिशत की कटौती कर चुका है। फिलहाल रेपो दर 4 प्रतिशत रिवर्स रेपो दर 3.35 प्रतिशत और सीमांत स्थायी सुविधा (एमसीएफ) दर 4.25 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि महामारी की रोकथाम के बाद अर्थव्यवस्था को मजबूती के रास्ते पर लाने के लिए सावधानी के साथ आगे बढ़ना होगा।               


विधायक के मामा की गोली मारकर हत्या

गाजियाबाद में भाजपा विधायक के मामा की गोली मारकर हत्या।
अश्वनी उपाध्याय
गाजियाबाद। दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में अपराधियों के हौसले दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। शुक्रवार को सुबह लोहिया नगर से भारतीय जनता पार्टी के विधायक अजित पाल त्यागी के मामा नरेश त्यागी की अज्ञात बदमाशों ने गोली मार कर हत्या दी। यह वारदात आज सुबह सिहानीगेट थाना क्षेत्र में हुई।
नरेश त्यागी जेडीयू नेता पूर्व सांसद के सी त्यागी के आवास के सामने पार्क में घूमने के लिए निकले थे। पार्क के निकट ही स्कूटर सवार युवक नरेश त्यागी पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर फरार हो गये। उन्हें घायल अवस्था में यशोदा अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और जांच शुरू कर दी है।               


सरिया से लदा ट्रक फैक्ट्री में घुसा 2 की मौत

सरिया से लदा ट्रक फर्नीचर फैक्ट्री में घुसा दो की मौत।


पालूराम


नई दिल्ली। दिल्ली में शुक्रवार तड़के सरिया से लदा एक ट्रक एक फर्नीचर फैक्ट्री में जा घुसा इस हादसे में ड्राइवर और उसके हेल्पर की मौत हो गई। दक्षिण-पूर्व दिल्ली के डीसीपी आर.पी. मीणा ने कहा ड्राइवर आरिफ अली और हेल्पर मुमताज अली ने दुर्घटना में दम तोड़ दिया। दोनों उत्तर प्रदेश के हापुड़ के रहने वाले थे।
पुलिस के अनुसार ट्रक सुबह लगभग 4 बजे ओखला औद्योगिक क्षेत्र से निकलने के बाद आनंदमई मार्ग से आ रहा था। और हरियाणा के पलवल स्थित एक गोदाम में जा रहा था। दक्षिण-पूर्व दिल्ली के महरौली-बदरपुर रोड पर पहुंचने के बाद इसने नियंत्रण खो दिया और फर्नीचर फैक्ट्री में घुस गया। ऐसी आशंका है। कि ड्राइवर को नींद आ गई होगी जिसके कारण यह दुर्घटना हुई।                


आईपीएलः मुंबई इंडियन टॉप, किंग्स इलेवन डाउन

दुबई। आईपीएल 2020- इंडियन प्रीमियर लीग 2020 के अब तक 22 मुकाबले खेले जा चुके हैं। और सभी टीमों ने लगभग कम से कम पांच मैच खेले हैं। अंक तालिका में मुंबई इंडियन जहां सबसे ऊपर है। तो वही किंग्स इलेवन पंजाब छह में से पांच मुकाबले हारकर आखिरी पायदान पर है। पंजाब की इस हार के पीछे कोई और कारण नहीं उनके स्टार ऑलराउंडर बल्लेबाजों का न चल पाना है। यही नहीं पंजाब का अब प्लेऑफ में पहुंचना भी कठिन हो गया है।
इस सीजन में अब तक खेले गए मैचों में सबसे ज्यादा फ्लॉप खिलाड़ी पंजाब की टीम में 10. 75 करोड़ में खरीदे गए ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल साबित हुए हैं। वह आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। लेकिन इतनी बड़ी कीमत लगने के बावजूद भी इस सीरीज में मैक्सवेल अपने बल्ले से कोई जादू नहीं दिखा पाए अब तक मैक्सवेल द्वारा खेले गए छह मैच में महज 48 रन बनाए हैं। जिनमें 13 उनका सर्वाधिक स्कोर है। अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए पहचाने जाने वाले ऑस्ट्रेलियाई ग्लेन मैक्सवेल का अब तक आईपीएल के मैचों में औसत 12 का और स्ट्राइक रेट 86 की है। अगर गेंदबाजी की बात की तो उन्होंने छह मैचों में 42 गेंदें डाली है। और 65 रन देकर एक विकेट लिया है। यही नहीं ग्लेन मैक्सवेल के अलावा एक और विदेशी खिलाड़ी को पंजाब की टीम ने साढे आठ करोड़ में खरीदा है। जिनका नाम शेल्डन कॉट्रेल है। वह भी इस आईपीएल के मैचों में कोई कमाल नहीं कर पाए हैं।                


निर्माण साइटो पर एंटी-स्मॉग गन लगाना जरूरी

 कंस्ट्रक्शन साइटों पर एंटी-स्मॉग गन लगाना जरूरी नहीं तो होगी कार्रवाई।


संदीप मिश्र


लखनऊ। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूपीपीसीबी) ने राज्य में डेवलपर्स को चेतावनी दी है। कि यदि उनके शहरों में निर्माण स्थल बिना एंटी-स्मॉग गन के पाए गए तो तुरंत कार्रवाई शुरू की जाएगी। सर्दियां आने से पहले यूपीपीसीबी द्वारा कंस्ट्रक्शन साइटों की जांच की जा रही है। क्योंकि इस दौरान प्रदूषण का स्तर अपने चरम पर होता है।
एंटी-स्मॉग गन 50 मीटर की ऊंचाई तक एटमाइज्ड वाटर (पानी की छोटी-छोटी बूंदें) का छिड़काव करती है। जिससे कृत्रिम धुंध पैदा होती है। जो हवा से फैलने वाले प्रदूषकों से चिपककर उन्हें नीचे जमीन पर लाने का काम करती है। यह डिवाइस हवा में पैदा होने वाले धूल के कणों को सड़कों की सतह पर लाने में मददगार है।
यूपीपीसीबी के एक आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा। शहरों में जहां-जहां निर्माण जारी है। हम उन स्थलों का निरीक्षण करेंगे और अगर हमने पाया कि नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कन्फेडरेशन ऑफ रियल एस्टेट डेवलपर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (क्रेडाई) ने पहले से ही सभी डेवलपर्स को अपने संबंधित निर्माण स्थलों विशेष रूप से नोएडा में वायु प्रदूषण को रोकने के लिए एंटी-स्मॉग गन लगाने को कहा है।
सितंबर में यूपीपीसीबी ने डेवलपर्स को सभी साइटों पर एंटी-स्मॉग गन लगाने की याद दिलाया था। ताकि वायु प्रदूषण के स्तर की जांच हो सके। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव आर.के. तिवारी ने जिला अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा था। कि डेवलपर्स इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की धज्जियां न उड़ाएं।                 


नहीं हो पाई रैली, धरना देकर जताया आक्रोश

जानिये किस वजह से नहीं हो पाई किसान रैली प्रदर्शन के जरिए जताया किसानों ने आक्रोश


किच्छा। कोरोना काल के इस किसानों के महाआंदोलन में केंद्र सरकार द्वारा जारी किए गए किसान बिल को लेकर पूरे देश भर में आंदोलन व्याप्त है। आज किच्छा में किसानों को परमिशन ना मिलने के चलते उधम सिंह नगर के किच्छा में किसानों का आक्रोश देखने को मिला। जहां किसान बिल के विरोध में किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए नगर में ट्रैक्टरों के साथ भारी संख्या में किसानों के टै्रक्टर मे शामिल होना था। लेकिन किच्छा उपजिलाधिकारी से परमिशन ना मिलने से जुलूस नहीं निकाल पाए और किच्छा में अनाज मंडी गेट पर धरना प्रदर्शन किया। आपको बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा किसानों के लिए कृषि बिल पारित किया है। जिसको लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। इसी के चलते किच्छा में किसान सड़को पर उतरे थे लेकिन उपजिलाधिकारी ने ट्रैक्टर रैली की परमिशन नहीं दी। जहां किसानों द्वारा किसान बिल के विरोध में प्रदर्शन करते हुए नगर में ट्रैक्टर और बाइक रैली नहीं निकाल पाए। जिसके बाद आक्रोशित किसान मंडी गेट पर  प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण बिष्ट, किसान नेता सुरेश पपनेजा गणेश उपाध्याय, अरुण कुमार, संजीव सिंह, रामबाबू शुक्ला, बंटी पपनेजा, जितेंद्र सिंह, बलवंत सिंह, रमेश तिवारी, दलीप बिष्ट, परमजीत सिंह, विनोद कोरंगा, विक्रम कोरंगा, मेजर सिंह, अक्षय बाबा, अकरम खान, फिरदोस सलमानी व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।                 


कृषि बिल की जानकारी दी, यंत्रों की पूजा

किसान मोर्चा ने दी कृषि बिल की जानकारी ट्रैक्टर व कृषि यंत्रों की हुई पूजा।


रुद्रपुर। किसान मोर्चा द्वारा आज पूरे प्रदेश में ट्रैक्टर एवं कृषि यंत्रों की पूजा की गई एवं किसानों को कृषि बिल से होने वाले लाभ की जानकारी दी गयी। किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौहान ने बताया कि कृषि विधेयक किसानों के जीवन में बदलाब लाने के लिए अहम कदम है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतत्व में केंद्र सरकार ने विधेयकों के माध्यम से कृषि के क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त किया है। उन्होंने कहा कि 2014 से यूपीए सरकार के पाँच साल उसके बाद एनडीए के पाँच साल से पता चलता है। कि किसानों की भलाई के लिए मोदी सरकार ने जितने काम किये है। उतने काम किसी सरकार ने नही किये। किसानों की आय दुगनी करने एवं कृषि सुधार के लिए मोदी सरकार के अनेक कदम उठाए हैं। स्वामीनाथन आयोग की जिन सिफारिशों को कांग्रेस सरकार ने ठंडे बस्ते में डाल दिया था। उसको मोदी सरकार ने स्वीकार किया। किसानों के लिए उनकी फसल का उत्पादन लागत का न्यूनतम 1.5 गुना रुपये एमएसपी निर्धारित करने की घोषणा की। इसके बाद प्रति वर्ष रवि ओर खरीब फसलों की एमएसपी में लगातार वृद्धि की जा रही है। मोदी सरकार ने कृषि सुधार से संबंधित महत्वपूर्ण विधेयकों को संसद में पारित करा कर किसानों के सशक्तिकरण का मार्ग प्रशस्त किया है। यही नही जल्द खराब होने वाली फल सब्जियों के लिए किसान रेल की शुरुआत महाराष्ट्र से बिहार के बीच शुरु की जा चुकी है। इन विधेयकों से किसान, कृषि क्षेत्र, कृषि इंफ्रास्टक्चर को मजबूती मिलेगी तथा साथ ही खेती किसानी में निजी निवेश होने से विकास कार्यों को और बल मिलेगा। उन्होंने बताया कि कांग्रेस द्वारा ट्रैक्टरों को जलाया जा रहा है। ट्रैक्टर हमारा अन्नदाता है। आज किसान मोर्चा द्वारा प्रदेश में किसानों के यहां ट्रैक्टरों की पूजा अर्चना की गई। इसी क्रम में आज गंगापुर, फुलसुंगा गांव में जाकर ट्रैक्टरों की पूजा की गई। इस दौरान महेंद्र, अजीत पाठक, मनीष पाठक, मनोज पांडेय, रोशन अरोरा, मनीष शुक्ला, ज्ञान सिंह, अमन पाठक, विजय कुमार, धर्मेंद्र कुमार आदि मौजूद थे।                 


संघर्ष विराम का उल्लंघन किया, दागे मोर्टार

पाकिस्तान ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन दागे मोर्टार।


बारामूला। पाकिस्तानी सैनिक अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। जम्मू-कश्मीर में बारामूला जिले के उरी सेक्टर में एक बार फिर उन्होंने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए शुक्रवार तड़के गोलीबारी की। पाकिस्तानी सैनिकों ने उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा से लगे नागरिक इलाकों में और नानक चौकी को निशाना बनाते हुए तड़के एक बजे मोर्टार दागे और अन्य हथियारों से गाेलीबारी की। भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तानी सैनिकों को मुंहतोड़ जवाब दिया।
दोनों तरफ से करीब आधे घंटे तक गोलीबारी हुई। गोलीबारी के कारण कमालकोट गांव और उससे लगे क्षेत्रों के नागरिक दहशत में आ गये। उन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में बंकरों की संख्या बढ़ाने की मांग की है। ताकि पाकिस्तान की ओर से होने वाली गोलीबारी के समय वे शरण ले सकें।
सूत्रों ने बताया कि इस दौरान भारतीय क्षेत्र में जानमाल के नुकसान की रिपोर्ट नहीं है। सीमा पार हुए नुकसान के बारे में फिलहाल साफ नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी सैनिक आतंकवादियों की घुसपैठ के लिए लगातार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहे हैं।बर्फवारी की वजह से पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के मार्ग बंद हैं। अब आतंकवादी नियंत्रण रेखा के पास से घुसपैठ की कोशिश में है। घुसपैठ के प्रयासों को विफल करने के लिए भारतीय सेना पहले से ही हाई अर्लट पर है।                  


दिल्ली में 2.0 तीव्रता का भूकंप, महसूस नहीं हुआ

दिल्ली में 2.0 तीव्रता का भूकंप, महसूस नहीं हुआ अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। दबे पांव पहुंचे भूकंप ने धरती को हिलाते हुए पब्लिक को दहशत में ड...