शुक्रवार, 9 अक्तूबर 2020

कृषि बिल की जानकारी दी, यंत्रों की पूजा

किसान मोर्चा ने दी कृषि बिल की जानकारी ट्रैक्टर व कृषि यंत्रों की हुई पूजा।


रुद्रपुर। किसान मोर्चा द्वारा आज पूरे प्रदेश में ट्रैक्टर एवं कृषि यंत्रों की पूजा की गई एवं किसानों को कृषि बिल से होने वाले लाभ की जानकारी दी गयी। किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौहान ने बताया कि कृषि विधेयक किसानों के जीवन में बदलाब लाने के लिए अहम कदम है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतत्व में केंद्र सरकार ने विधेयकों के माध्यम से कृषि के क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त किया है। उन्होंने कहा कि 2014 से यूपीए सरकार के पाँच साल उसके बाद एनडीए के पाँच साल से पता चलता है। कि किसानों की भलाई के लिए मोदी सरकार ने जितने काम किये है। उतने काम किसी सरकार ने नही किये। किसानों की आय दुगनी करने एवं कृषि सुधार के लिए मोदी सरकार के अनेक कदम उठाए हैं। स्वामीनाथन आयोग की जिन सिफारिशों को कांग्रेस सरकार ने ठंडे बस्ते में डाल दिया था। उसको मोदी सरकार ने स्वीकार किया। किसानों के लिए उनकी फसल का उत्पादन लागत का न्यूनतम 1.5 गुना रुपये एमएसपी निर्धारित करने की घोषणा की। इसके बाद प्रति वर्ष रवि ओर खरीब फसलों की एमएसपी में लगातार वृद्धि की जा रही है। मोदी सरकार ने कृषि सुधार से संबंधित महत्वपूर्ण विधेयकों को संसद में पारित करा कर किसानों के सशक्तिकरण का मार्ग प्रशस्त किया है। यही नही जल्द खराब होने वाली फल सब्जियों के लिए किसान रेल की शुरुआत महाराष्ट्र से बिहार के बीच शुरु की जा चुकी है। इन विधेयकों से किसान, कृषि क्षेत्र, कृषि इंफ्रास्टक्चर को मजबूती मिलेगी तथा साथ ही खेती किसानी में निजी निवेश होने से विकास कार्यों को और बल मिलेगा। उन्होंने बताया कि कांग्रेस द्वारा ट्रैक्टरों को जलाया जा रहा है। ट्रैक्टर हमारा अन्नदाता है। आज किसान मोर्चा द्वारा प्रदेश में किसानों के यहां ट्रैक्टरों की पूजा अर्चना की गई। इसी क्रम में आज गंगापुर, फुलसुंगा गांव में जाकर ट्रैक्टरों की पूजा की गई। इस दौरान महेंद्र, अजीत पाठक, मनीष पाठक, मनोज पांडेय, रोशन अरोरा, मनीष शुक्ला, ज्ञान सिंह, अमन पाठक, विजय कुमार, धर्मेंद्र कुमार आदि मौजूद थे।                 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...