शनिवार, 3 अक्तूबर 2020

समिति ने निकाली मोटर साइकिल रैली

अश्वनी उपाध्याय


गाज़ियाबाद। जिले में मुरादनगर से लोनी टीला मोड़ तक तकरीबन 18 किलोमीटर लंबी सड़क के चौड़ीकरण और सौंदर्य करण की मांग को लेकर विकास संघर्ष समिति लगभग 20 साल से आंदोलन कर रही है। अभी बीते दिनों पहले ही रोड बनवाने की मांग को लेकर विकास संघर्ष समिति ने पदयात्रा भी की थी और आज आंदोलन के दूसरे चरण में 101 मोटर साइकिल की रैली निकालकर रोड बनवाने की मांग की है।




विकास संघर्ष समिति के सचिव सलेक भैया ने बताया कि बादशाही मार्ग मुरादनगर से टीला मोड़ लोनी तक रोड की लंबाई 18 किलोमीटर है। उनकी मांग है कि इस रोड़ का चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण किया जाए। इस मांग को करते हुए उनको 20 साल हो चुके हैं। इतनी मांग करने के बावजूद जब उनकी सुनवाई नहीं हुई है तो उनको मजबूरी में आंदोलन करना पड़ा है। सलेक भैया ने बताया कि इस रोड से तकरीबन 51 गांव प्रभावित हो रहे हैं। अपनी इस मांग को लेकर आज उन्होंने आंदोलन के दूसरे चरण में 101 मोटर साइकिल की रैली निकाली है जो कि 51 गाँवों में होते हुए जाएगी।                   



नहीं देना होगा कर्ज पर 6 महीने का ब्याज

नई दिल्ली। मोदी सरकार ने लोन लेने वालों को बड़ी राहत देने का ऐलान किया है। सरकार ने सर्वोच्च में हलफनामा दाखिल कर कहा है कि एमएसएमई लोन, एजुकेशन, हाउसिंग, कंज्यूमर, ऑटो, क्रेडिट कार्ड बकाया और उपभोग लोन पर लागू चक्रवृद्धि ब्याज (ब्याज पर ब्याज) को माफ किया जाएगा। सरकारी के मुताबिक 6 महीने के लोन मोरेटोरियम समय में दो करोड़ रुपये तक के लोन के ब्याज पर ब्याज की छूट देगी। कोरोना वायरस महामारी की स्थिति में, ब्याज की छूट का भार वहन सरकार करे यहीं सिर्फ  समाधान है। इसके साथ ही केंद्र सरकार ने कहा है कि उपयुक्त अनुदान के लिए संसद से अनुमति मांगी जाएगी। आपको बता दें कि बता दें बीते महीने में सुप्रीम कोर्ट ने मोरेटोरियम मामले में केंद्र सरकार पर सख्त टिप्पणी की थी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि इस बारे में हलफनामा दाखिल कर केंद्र सरकार अपना रुख स्पष्ट करे और रिजर्व बैंक के पीछे छुपकर अपने को बचाए नहीं। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को फटकार लगाते हुए कहा था कि आप सिर्फ व्यापार में दिलचस्पी नहीं ले सकते। लोगों की परेशानियों को भी देखना होगा।             


यूपीः 24 घंटे में 520 नए संक्रमित हुए

उत्तर प्रदेश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं।


लखनऊ। बीते 24 घंटों में प्रदेश में कोरोना के 3946 नए मामले सामने आए हैं। राज्य की राजधानी लखनऊ की बात करें, तो यहां पिछले 24 घंटों में कोरोना के 520 नए मरीज मिले हैं। वहीं 718 मरीज अस्पतालों से डिस्चार्ज भी हुए हैं।
उत्तर प्रदेश में अब तक कुल 4 लाख से ज्यादा कोरोना के केस सामने आ चुके हैं। राहत की बात यह है कि यहां मरीजों का रिकवरी रेट भी बढ़ रहा है। अब तक 3.51 लाख मरीज कोरोना को मात देकर घर लौट चुके हैं।फिलहाल प्रदेश में 49,112 मामले एक्टिव हैं।                 


मुंबई इंडियंस ने पंजाब को 48 रन से हराया

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 के 13वें मैच में मुंबई इंडियंस ने किंग्स इलेवन पंजाब को 48 रन से हराया।


चंडीगढ़/ मुंबई। मुंबई की टीम की इस टूर्नामेंट में ये दूसरी जीत है। वहीं, पंजाब की तीसरी हार है। पंजाब के खिलाफ मुंबई की यह सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले मुंबई ने पंजाब को 2016 में 25 रन से हराया था। राहुल चाहर ने केएल राहुल और ग्लेन मैक्सवेल को आउट कर मैच पलट दिया। उन्होंने 4 ओवर में 26 रन दिए।
मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 191 रन बनाए थे। जवाब में पंजाब की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 148 रन ही बना सकी। उसके लिए निकोलस पूरन ने सबसे ज्यादा 44 रन बनाए। मयंक अग्रवाल ने 25 और कृष्णप्पा गौतम ने 22 रनों की पारी खेली।                   


परिजनों के साथ व्यवहार की आलोचना की

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा पार्टी की उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने हाथरस की पीड़ित युवती के परिजनों के साथ पुलिस के व्यवहार की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि उन्हें धमकाया तथा डराया जा रहा है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। राहुल गांधी ने ट्वीट किया, “दुनिया की कोई भी ताकत मुझे हाथरस के इस दुखी परिवार से मिलकर उनका दर्द बांटने से नहीं रोक सकती।’ कांग्रेस नेता ने कहा, ‘इस प्यारी बच्ची और उसके परिवार के साथ उप्र सरकार और उसकी पुलिस द्वारा किया जा रहा व्यवहार मुझे स्वीकार नहीं। किसी भी हिन्दुस्तानी को ये स्वीकार नहीं करना चाहिए।” प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा “उत्तर प्रदेश सरकार नैतिक रूप से भ्रष्ट है। पीड़िता को इलाज नहीं मिला, समय पर शिकायत नहीं लिखी, शव को जबरदस्ती जलाया, परिवार कैद में है, उन्हें दबाया जा रहा है- अब उन्हें धमकी दी जा रही कि नार्को टेस्ट होगा। ये व्यवहार देश को मंजूर नहीं। पीड़िता के परिवार को धमकाना बंद कीजिए।” इस बीच कांग्रेस ने शनिवार को जारी एक बयान में कहा राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी के सांसदों तथा अन्य वरिष्ठ नेताओं का एक दल आज हाथरस जाएगा और पीड़ित परिजनों के साथ हो रहे पुलिस बर्ताव के बारे में विस्तृत जानकारी लेगा।                 


यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अरेस्ट, पुलिस तैनात

यूपी के कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू होम अरेस्ट, पुलिस तैनात।


लखनऊ। उत्तर प्रदेश में हाथरस की घटना पर मुखर कांग्रेस के बढ़ते कदमों काे थामने के लिये योगी सरकार ने तमाम इंतजाम किये हैं। इस कवायद में कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के लखनऊ स्थित बहुखंडी आवास में देर रात से ही पहरा बैठा दिया गया है। लल्लू ने कहा कि उन्हे उनके घर में देर रात एक बजे से ही नजरबंद कर दिया गया है। उन्हें कहीं बाहर जाने की मनाही है। पुलिस पूछने पर बताती है कि उनकी सुरक्षा के लिए ये कदम उठाया गया है।                      


मिट्टी का टीला ढहने से 2 भाइयों की मौत

बांदा: जसपुरा में मिट्टी का टीला ढहने से दो सगे भाइयों की मौत।


बांदा/जसपुरा। जसपुरा थाना क्षेत्र में दो सगे भाइयों की मिट्टी खोदते वक्त टीला ढह जाने से दबकर मौत हो गई। टीला गिरने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से दोनों भइयों को मिट्टी से निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
जसपुरा थाना क्षेत्र के गाजीपुर गांव का बीरेंद्र अपनी पत्नी और बच्चों सहित जसपुरा कस्बे में लगभग 10 साल से किराए का कमरा लेकर रह रहे हैं। वह जिस घर में रहते है वह घर कच्चा था। सुबह मां ने विवेक एवं अभिषेक दोनों बेटों को मिट्टी लाने के लिए कस्बे से कुछ दूर तरौडा मोड़ के पास मिट्टी लाने के लिए भेजा था।जहां पर मिट्टी खोदने के समय टीला गिर जाने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना सुबह लगभग 8 बजे की है। टीला गिरने की आवाज सुनकर आस पास के लोगों ने पुलिस को सूचना दिया सूचना मिलने पर पहुंचे जसपुरा थाना प्रभारी अर्जुन सिंह अपने हमराहियों के साथ मौके पर पहुंच कर जेसीबी मशीन बुलाई। जेसीबी मशीन से खुदाई में 10 बजकर 14 मिनट में अभिषेक मिला फिर 16 मिनट बाद विवेक का शव मिला। पहले से ही खड़ी एम्बुलेंस से जसपुरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले कर गए जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।               


अध्यक्ष-सभासद का विवाद अध्यक्ष तक पहुंचा

गदरपुर। पालिका अध्यक्ष गुलाम गौस एवं सभासद परमजीत सिंह पम्मा के बीच हुआ विवाद अब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के दरबार में पहुंच गया है। सभासद परमजीत सिंह पम्पा अजय भट्ट के पास पहुंचे और उन्हें एक ज्ञापन देते हुए न्याय की गुहार लगायी। यहां बता देें कि कुछ दिन पूर्व नगरपालिका कार्यालय में वार्ड नंबर पांच सभासद परमजीत सिंह पम्मा एवं पालिकाध्यक्ष गुलाम गौस के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि सभासद द्वारा पालिकाध्यक्ष के खिलाफ थाने में जान से मारने की नियत से लाइसेंसी रिवाल्वर तानने व गाली गलौच करने का मामला दर्ज करवाया। वहीं पालिकाध्यक्ष द्वारा भी सभासद के खिलाफ एससीएसटी का मामला दर्ज करवाया गया। वहीं इस मामले में सभासद परमजीत पम्मा को न्याय न मिलने व पालिकाध्यक्ष द्वारा एससीएसटी का झूठा मुकदमा दर्ज करवाने पर वह मुख्यमंत्री से भी मिले थे। शनिवार को सभासद परमजीत सिंह पम्मा न्याय की गुहार लगाने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट से मिले और उन्हें ज्ञापन सौंप न्याय दिलाने की मांग की। परमजीत पम्मा ने बताया कि श्री भट्ट द्वारा भी उन्हें न्याय दिलाने का आश्वासन दिया गया है। वहीं पालिकाध्यक्ष द्वारा सभासद परमजीत सिंह पम्मा पर लगी धारा एससीएसटी की जांच क्षेत्राधिकारी दीप शिखा अग्रवाल ने शुरु कर दी है। उनके द्वारा कल पालिका कर्मी के बयान भी दर्ज किये गये है। सूत्र बताते है कि क्षेत्राधिकारी द्वारा की गयी जांच में परमजीत सिंह पम्मा एससीएसटी एक्ट से दोष मुक्त हो सकते हैै। वही इस घटना को लेकर पालिका के अधिकांश सभासद पालिकाध्यक्ष के खिलाफ एक जुट हो गये है। उन्होंने ने भी मन बना लिया है कि वह किसी भी सभासद का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेंगे। उधर पालिकाध्यक्ष के कुछ समर्थक इस मामले को रफा-दफा करने में जुट गये है और सभासद परमजीत सिंह के घर के चक्कर लगाते देखें गये है जो नगर में चर्चा का विषय बना हुआ है।
                     


गांधी जयंती का त्योहार, खुशी का अवसर

भानु प्रताप उपाध्याय


शमली। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जन्म दिवस के अवसर पर भारतीय अनुसूचित जन जागृति समिति एवं राष्ट्रीय वाल्मीकि समाज प्रतिनिधि मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद झंझोट, नंदू प्रसाद वखल्मीकि जिला संयोजक कुमारी, काजल वाल्मीकि, अरुण झंझोट, मुकेश कुमार, शोएब काजी, दीपक सैनी, जिलाध्यक्ष कांग्रेस पार्टी नगर अध्यक्ष अनुज गौतम कांग्रेस पार्टी आदि ने महात्मा गांधी पार्क पहुंच कर माल्यार्पण की इस अवसर पर अरविंद झंझोट ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी ने देश को आजाद कराने के लिए अहिंसा के पथ पर चलकर देश के युवाओं एवं मातृशक्ति को एकजुट करके संघर्ष करके अंग्रेजों को देश को छोड़ने के लिए मजबूर कर दिया था और देश को कड़ा संघर्ष करके आजाद कराया और लाल बहादुर शास्त्री जी एक इमानदार कर्मठ देश को समर्पित व्यक्तित्व  के व्यक्ति थे और  शास्त्री जी राष्ट्र उन्नति की सोच रखने वाले साफ स्वच्छ छवि के प्रधानमंत्री थे जिन्होंने देश को मजबूत करने के लिए देश को प्रगति के मार्ग पर ले जाने के लिए उनका अथक प्रयास रहा है हमें इन महान शख्सियत को याद रखना चाहिए और उनके बताए मार्ग पर उनके आदर्शों पर हम सभी को चलकर राष्ट्र उन्नति के लिए कार्य करना चाहिए कुमारी काजल वाल्मीकि ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जी और प्रधानमंत्री जी के विचारों पर चलना चाहिए और प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर कहा कि आज महिलाओं पर अत्यधिक अत्याचार व्यभिचार बढ़ गए हैं जिन्हें रोकने के लिए सरकार को ठोस कारगर कदम उठाने चाहिए देश की बेटी मनीषा वाल्मीकि के साथ सामूहिक दुष्कर्म की कड़े शब्दों में निंदा की और दोषियों को फांसी की सजा दिलाए जाने की मांग की और इस प्रकार की अन्य के घटनाएं उत्तर प्रदेश के अन्य जनपदों में भी हुई हैं उन पर भी प्रभावी कार्रवाई कराए जाने की मांग की। अरविंद झंझोट नंदू प्रसाद वाल्मीकि कुमारी काजल वाल्मीकि दीपक सैनी जिलाध्यक्ष कांग्रेश अनुज गौतम नगर अध्यक्ष कांग्रेस अरुण झंझोट मुकेश कुमार शोएब काजी आदि शामिल रहे।               


लोकतंत्र की हत्या हाथरस की रेप घटना

भानु प्रताप उपाध्याय


सरकार द्वारा लोकतंत्र की हत्या हाथरस की घटना 


शामली। समाजवादी पार्टी कार्यलय पर 2अक्टूबर गाँधी जयंती के  उपलक्षय मे कार्यकर्त्ताओ द्वारा जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी के नेतृत्व मे गाँधी जी की मूर्ति के समक्ष दो घंटे का सत्याग्रह किया। अशोक चौधरी जी ने कहा की भाजपा सरकार की नीति किसान विरोधी रही है, देश की आर्थिक व्यवस्था कमजोर हो गई है। चारों तरफ अपराध बढ़ रहा है।पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मलक ने कहा की हाथरस की घटना लोकतंत्र की हत्या मे गिनी जाएगी। मांगे राम मलिक (विधानसभा अध्यक्ष शामली ) ने भी सत्याग्रह मे मौन धारण रख कर सरकार और प्रशासन की  आलोचना की /रविंद्र प्रधान जोगी ने भी प्रदेश मे आरजकता का महोल बताया. मौन धारण मे श्री शेर सिंह राणा प्रमुख, अनुज जावला, डॉ. अनुज पवार, रवि बालियान, जबरदिन मलिक, सत्यपाल कश्यप, विपिन सैनी, जाकिर राणा, जाबिर राव, शेर मोहम्मद राव, खुशनुद, कपिल राणा आदि सपा कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।               


महिलाओं पर अत्याचार के विरुद्ध मौर्चा

भानु प्रताप उपाध्याय 


लखनऊ। हाथरस बलरामपुर उत्तर प्रदेश के आदि जनपदों में महिलाओं पर अत्याचार दुष्कर्म किए जा रहे हैं। उसकी कड़े शब्दों में निंदा की है और हाथरस में मनीषा वाल्मीकि के साथ दुष्कर्म गैंगरेप 4 लोगों द्वारा किया गया और उन दरिंदों द्वारा मनीषा की गर्दन वे रीड की हड्डी तोड़ दी गई। जोगी समाज की बेटी के साथ भी गलत किया गया इसकी कड़े शब्दों में निंदा की गई और दोषी इन दरिंदों को फांसी दिलाने की मांग की गई और बढ़ते उत्तर प्रदेश में महिलाओं का उत्पीड़न बंद कराने की उत्तर प्रदेश सरकार से की मांग इस अवसर पर नमो नमो महिला मोर्चा उत्तर प्रदेश के जिला अध्यक्ष रीना उपाध्याय व राष्ट्रीय वाल्मीकि समाज प्रतिनिधि मंच की प्रदेश प्रभारी कुमारी काजल वाल्मीकि अनुराधा देवी नगर अध्यक्ष नमो महिला मोर्चा राजेश देवी नगर सचिव ,कुमारी करुणा ,जमुरत, रेशमा, रेखा देवी, अंजला देवी, कुमारी लक्ष्मी ,अनमोल उपाध्याय, राकेश कुमार ,हर्ष कश्यप, राजकली देवी ,सरोज देवी ,अर्जुन ,अरविंद झंझोट दलित नेता ,नंदू प्रसाद वाल्मीकि अरुण झंझोट ,सुशील कुमार आदि शामिल रहे!


आजाद ने बोला योगी सरकार पर हमला

चंद्रशेखर आजाद का योगी सरकार पर हमला बोले दलितों को अपनी सुरक्षा खुद करने के लिए 20 लाख लाइसेंसी हथियार दे सरकार।


लखनऊ। भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने हाथरस मामले को लेकर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पर बड़ा हमला किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री जातिवादी है। इसलिए न्याय नहीं हो रहा है और पीड़ितों को मारा जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सबूतों के साथ छेड़छाड़ करना उससे भी बड़ा अपराध है। एविडेंस को खत्म करने के लिए ऐसा किया गया। उन्होंने कहा कि "मैं अपनी मां से वादा करके आया हूं कि जब तक इंसाफ नहीं मिलेगा मैं घर नहीं आऊंगा।"
इसके साथ ही उन्होंने मांग करते हुए कहा कि दलितों को 2000000 लाइसेंसी हथियार मिलने चाहिए ताकि वह अपनी सुरक्षा खुद कर सके। मैं वाल्मीकि समाज से कहूंगा कि जब तक इंसाफ ना मिले तब तक सफाई ना करें काम पर ना जाए।
आपको बता दें कि हाथरस मामले को लेकर शुक्रवार को दिल्ली के जंतर मंतर पर बड़ा प्रदर्शन हुआ था। जिसमें चंद्रशेखर भी शामिल हुए जहां उन्होंने इस मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में रोजाना होने की मांग भी रखी और कहा कि इस मामले में जो दोषी है उन्हें जल्द से जल्द सजा मिलनी चाहिए ताकि दूसरे लोग इस तरह का प्राप्त करने से पहले डरे।           


दिल्ली में 2.0 तीव्रता का भूकंप, महसूस नहीं हुआ

दिल्ली में 2.0 तीव्रता का भूकंप, महसूस नहीं हुआ अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। दबे पांव पहुंचे भूकंप ने धरती को हिलाते हुए पब्लिक को दहशत में ड...