बुधवार, 30 सितंबर 2020

मेमन को कांग्रेस पार्टी से निलंबित किया गया

लखनऊ। कोतवाली थाना के सामने घटित घटना के मामले में कांग्रेस की जिलाध्यक्ष सुभद्रा सलाम ने कांकेर विधायक के पूर्व प्रतिनिधि और कांग्रेस के जिला महामंत्री गफ्फार मेमन को पार्टी से निलंबित कर दिया है। पत्रकार कमल शुक्ला और सतीश यादव पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने खबर प्रकाशन से नाराज होकर जानलेवा हमला किया था। कांग्रेसियो द्वारा पत्रकारों पर हमले के बाद प्रदेश भर के पत्रकारों ने इसकी कड़ी निंदा करते हए कांकेर में धरना प्रदर्शन किया था। हमले का वीडियो भी सोशल मीडिया में व विभिन्न न्यूज़ चैनलों में वायरल हुआ था। इसके बाद विधायक प्रतिनिधि ने सोमवार को ही अपने पद से इस्तीफा दिया था। जिसके बाद मंगलवार को पार्टी से भी निलम्बित कर दिया गया है। लेकिन कांकेर प्रेस क्लब ने इस कार्यवाही को मात्र खानापूर्ति की कार्यवाही करार देते हुए पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष समेत वीडियो में नज़र आ रहे तमाम पार्षदों को पार्टी से निलंबित करने की मांग की है। साथ ही आरोपियों के वायरल आडियो में कलेक्टर एसपी के संरक्षण की बात सामने आने के बाद कलेक्टर और एसपी को भी कांकेर से हटाने की मांग की है अन्यथा 2 अक्टूबर को रायपुर में सीएम निवास के घेराव की चेतावनी दी है।               


मोमोजः नुकसान को सुन उड़ जाएंगे होश

क्या आप भी मोमोज खाने के शौकीन है।तो ये खबर आपके लिए है। क्या आप भी मोमोज खाने के शौकीन है। आज के समय में लोग फास्ट फूड खाने में ज्यादा दिलचस्पी दिखाते हैं। फटाफट तैयार होने वाली खाने की चीजें तेजी से लोगों को खाने के लिए आकर्षित करती हैं। हालांकि उसके नुकसान के बारे में भी लोग बेखबर हो जाते हैं। जुबान के चटकारों के आगे कुछ याद नहीं रहता। खास कर मोमोज जो लगभग एक दशक से भारतीय बाजारों में तेजी से अपनी छाप छोड़ रहे हैं।
सस्ते और स्वादिष्ट होने की वजह से सभी मोमोज को काफी पसंद कर रहे हैं। लेकिन इसके नुकसान को सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। आइए आपको हाल ही में घटी एक घटना के बारे में बताते हैं जहां एक युवक के मोमोज खोने की वजह से पेट में विस्फोट हो गया। मामला राजस्थान के जयपुर का है। यहां 27 वर्ष के अजमेर सिंह को डॉक्टरों ने तेज मिर्चों वाला खाना खाने के लिए मना किया था। मगर मोमोज की चसक और तेज मिर्चों वाली चटनी देख वे खुद पर काबू नहीं कर सका।
युवक के तेज स्पाइसी मोमोज खाने की वजह से उसके पेट में आचानक विस्फोट हुआ और उसकी आंतें फट गई। बताया जा रहा है पेट में हुए विस्फोट से युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे अस्पताल ले जाया गया। हालांकि इलाज के दौरान शख्स की जान बचा ली गई है। डॉक्टरों ने जांच करने के बाद बताया कि तेज मिर्ची वाले मोमोज खाने से उनके पेट में तेजी से गैस बनी लेकिन आंतों में खाना फंस और प्रेशर बढ़ने पर ब्लास्ट हो गया। ऐसे में डॉक्टरों ने उन्हें मसालेदार खाने के लिए मना किया था। लेकिन उन्होंने इसकी अनदेखी की जो उन्हें भारी पड़ गई। इससे उनकी जान भी खतरे में पड़ गई थी।
ज्यादा स्पाइसी मोमोज खाना नुकसानदायक
आज के दौर में मोमोज को लोग इसे बड़े चाव से खाते हैं। दरअसल मोमोज को पसंद करने वाले कई बार शौक-शौक में स्पाइसी मोमोज भी खा लेते हैं जिसका नुकसान उन्हें पता भी नहीं होता। वहीं इन दिनों एक ऐसा मामला सामने आया है जहां चीन में एक शख्स चटपटे मोमोज को देखकर अपने आप पर काबू नहीं रख सका लेकिन तेज मिर्च वाले मोमोज खाना उस शख्स को भारी पड़ गया।               


सुरेश रैना के लिए आईपीएल में दरवाजे बंद

सुरेश रैना के लिए आईपीएल 2020 में वापसी के दरवाजे बंद।


नई दिल्ली। आईपीएल 2020 के शुरु होने से पहले ही चेन्नई सुपर किंग्स से अपना नाम वापस लेकर फैंस व फ्रेंचाइजी को बड़ा झटका देने वाले चेन्नई के स्टार बल्लेबाज सुरेश रैना को लेकर अब एक और बड़ी खबर सामने आई है। चेन्नई सुपर किंग्स की वेबसाइट पर से सुरेश रैना का नाम हटा दिया गया है।
टीम के सेक्शन सभी खिलाडिय़ों के नाम हैं। लेकिन वहां रैना का नाम गायब है। इससे यह तो तय हो गया कि रैना इस सीजन में वापसी नहीं करने वाले हैं। शुक्रवार को चेन्नई की लगातार दूसरी हार के बाद सोशल मीडिया पर फैंस रैना की वापसी की मांग कर रहे थे।
गौरतलब है कि आईपीएल 2020 से निजी कारणों की वजह से अपना नाम वापस लेकर सुरेश रैना ने प्रशंसकों के साथ ही क्रिकेट जगत को हैरत में डाल दिया था। पूर्व भारतीय बल्लेबाज आईपीएल टूर्नामेंट के लिए पूरी तरह से तैयार थे और चेन्नई में टीम के लिए लगाए गए एक हफ्ते के कैम्प में उन्होंने हिस्सा भी लिया था। वे टीम के अन्य सदस्यों के साथ यूएई आए थे। लेकिन सीएसके कैम्प में कोरोना पॉजिटिव के 13 मामले सामने आने के बाद वे भारत लौट गए।
इसके बाद भी उप-कप्तान ने वापसी के दरवाजे खोल रखे थे और कहा था कि अगर हालात बेहतर हुए तो वे वापसी कर सकते हैं। लेकिन चेन्नई सुपरकिंग्स की वेबसाइट से रैना का नाम हटने के बाद यह कन्फर्म हो गया है कि वे अब टीम के साथ नहीं जुड़ेंगे। लेकिन फ्रेंचाइजी ने रैना का रिप्लेसमेंट नहीं लिया, जिसके चलते लगातार कयास लगाए जा रहे थे कि रैना टीम में वापसी कर सकते हैं। लेकिन अब सीएसके ने मिस्टर आईपीएल यानी सुरेश रैना का नाम अपनी आधिकारिक वेबसाइट से हटा दिया है। वहीं रैना ने शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स को ट्विटर पर अनफॉलो कर दिया। शुक्रवार को चेन्नई की लगातार दूसरी हार के बाद, सोशल मीडिया पर रैना की वापसी की मांग दुबारा ट्रेंड करने लगी थी। खबरों के मुताबिक इसी सोशल मीडिया कैम्पेनिंग से परेशान होकर रैना ने चेन्नई सुपर किंग्स को ट्विटर पर अनफॉलो कर दिया।                


संक्रमण के चलते राज्यों ने बसों को रोका

छत्तीसगढ़ में बढ़ते संक्रमण को चलते पड़ोसी राज्यों ने बसों को रोका।


रायपुर। छत्तीसगढ़ की अंतरराज्यीय बसों को महाराष्ट्र, ओडिशा, झारखंड और बिहार की सीमाओं के अंदर प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में बढ़ते कोरोना संक्रमण की वजह से पड़ोसी राज्य भयभीत हैं। कोरोना जैसी घातक बीमारी को देखते हुए इन चार राज्यों ने अपनी सीमा के अंदर अंतरराज्यीय बसों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। इस कारण छत्तीसगढ़ से जाने वाली बसों के चालक मजबूरी में यात्रियों को छत्तीसगढ़ के सीमा पर छोड़कर वापस लौट आ रहे हैं। सीमा से यात्री टैंपो या फिर आटो का सहारा लेकर किसी तरह इन राज्यों की सीमा में प्रवेश कर रहे हैं। इससे यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ से महाराष्ट्र्र, मध्यप्रदेश, बिहार, झारखंड, तेलंगाना और ओडिशा तक बसों का संचालन किया जा रहा है। मध्यप्रदेश और तेलंगाना में छत्तीसगढ़ की बसों को अभी जाने दिया जा रहा है। कोरोना के खौफ की वजह से दूसरे राज्यों में काम करने वाले मजदूर वापस लौट आए थे। लेकिन अब धीरे-धीरे जिंदगी सामान्य हो रही है। प्रदेश में बस का संचालन भी शुरू हो गया है। लेकिन छत्तीसगढ़ की बसों को चार राज्यों अपने सीमा में घुसने की अनुमति नहीं दी है। झारखंड की सीमा में छत्तीसगढ़ की बस प्रवेश कर गई थी। जिस पर झारखंड शासन ने बस पर चालानी कार्रवाई करने के बाद उसे छोड़ा।             


फ्लाईओवर का प्लेट गिरने से मजदूर की मौत

भिलाई हादसा: निर्माणाधीन फ्लाईओवर का प्लेट गिरा…एक मजदूर की मौत


छत्तीसगढ़। दुर्ग जिले के भिलाई से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। निर्माणाधीन फ्लाईओवर का प्लेट गिर गया। जिसकी चपेट में आकर एक मजदूर की मौत हो गई। मामले की सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार मामला छावनी थाना क्षेत्र का है। जहां फ्लाईओवर का निर्माण किया जा रहा है। बुधवार को निर्माणाधीन फ्लाईओवर का प्लेट निकालने के दौरान लोहे का एक प्लेट गिर गया। जिसकी चपेट में आकर ठेका श्रमिक की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।               


रायगढ़ में लॉकडाउन का आदेश जारी किया

रायगढ़ में आज रात 12 बजे थम जाएंगे लॉक-डाउन के पहिये,कल से जिंदगी फिर लौटेगी पटरी पर….


रायगढ़ में आज रात 12 बजे थम जाएंगे लॉक-डाउन के पहिये कल से जिंदगी फिर लौटेगी पटरी पर। रायगढ़ में आज रात 12 बजे खत्म होगा लॉकडाउन। इन शर्तों के साथ कल से खुलेंगी दुकानें। सपूर्ण रायगढ़ जिला में अनुमति प्राप्त समस्त प्रकार की गतिविधियों का संचालन कल से प्रातः 10 बजे से शाम 6 बजे तक होगा रविवार को छोड़कर जिला कलेक्टर भीम सिंह ने जारी किया आदेश। सब्जी का विक्रय प्रतिदिन प्रातः 6 बजे से 11 बजे तक होगा। दूध डेयरी का संचालन प्रतिदिन सशर्त प्रात-6 बजे से प्रातः 9 बजे और शाम 5 से रात्रि 7 बजे तक की जा सकेंगी। अस्पताल परिसर की मेडिकल दुकानें 24 घंटे खुली रहेंगी।         


वरिष्ठ नेता इंदरचंद धाड़ीवाल का हुआ निधन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता इंदरचंद धाड़ीवाल का हुआ निधन।


रायपुर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता इंदरचंद धाड़ीवाल का हार्ट अटैक से बुधवार को निधन हो गया धाड़ीवाल लंबे समय तक रायपुर शहर कांग्रेस के अध्यक्ष थे। जानकारी के अनुसार कोरोना की वजह से उन्हें एमएमआई अस्पताल में दाखिल कराया गया था। जिससे ठीक होने के बाद वे स्वास्थ्य लाभ कर ही रहे थे। कि बुधवार को हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई।               


'पत्रकार' की गोलियों से भूनकर हत्या की, प्रदर्शन

'पत्रकार' की गोलियों से भूनकर हत्या की, प्रदर्शन  संदीप मिश्र  जौनपुर। बाइक पर सवार होकर जा रहे पत्रकार की दिनदहाड़े गोलियों से भूनक...