सोमवार, 21 सितंबर 2020

24 घंटेः 86961 नए संक्रमित, 1130 मौतें

देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 86961 नए मामले आए सामने, 1130 मौतें।


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। भारत में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने से ज्यादा ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है। कुल रिकवरी के मामले में भारत दुनिया के अन्य देशों से आगे निकलकर पहले स्थान पर बना हुआ है।अब तक 44 लाख लोग रिकवर हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों में 86,961 नए कोरोना मामले दर्ज किए गए हैं, 1130 लोगों की जान भी चली गई है। दो सितंबर से लगातार देश में एक हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। अच्छी खबर ये है कि 24 घंटे में 93,356 मरीज ठीक भी हुए हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 54 लाख 87 हजार 580 हो गई है। इनमें से 87,882 लोगों की मौत हो चुकी है। एक्टिव केस की संख्या 10 लाख 3 हजार है और 43 लाख 96 हजार लोग ठीक हो चुके हैं।संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या की तुलना में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या करीब चार गुना अधिक है।
आईसीएमआर के मुताबिक, 20 सितंबर तक कोरोना वायरस के कुल 6 करोड़ 43 लाख सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 7 लाख सैंपल की टेस्टिंग कल की गई।
मृत्यु दर में गिरावट।
राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मृत्यु दर गिरकर 1.60% हो गई।इसके अलावा एक्टिव केस जिनका इलाज चल है,उनकी दर भी घटकर 19% हो गई है। इसके साथ ही रिकवरी रेट यानी ठीक होने की दर 80% हो गई है।भारत में रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है।
देश में सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं। महाराष्ट्र में दो लाख से ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इसके बाद दूसरे नंबर पर तमिलनाडु, तीसरे नंबर पर दिल्ली, चौथे नंबर पर गुजरात और पांचवे नंबर पर पश्चिम बंगाल है।इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं। एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है।कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है।मौत के मामले में अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत का नंबर है।                   


सरकार के खिलाफ एसडीएम को ज्ञापन दिया

मोमीन


लोनी। समाजवादी पार्टी की तरफ से माननीय अखिलेश यादव जी के आह्वान पर लोनी तहसील में महामहिम राज्यपाल के नाम पर लोनी एसडीएम साहब को समाजवादी पार्टी के नेताओं के कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपा जिसमें मौजूद रहे विधानसभा अध्यक्ष ललित गुर्जर नगर अध्यक्ष हसमुद्दीन पूर्व जिला अध्यक्ष अनीस अली जी मजार अली मुखिया राजू अली जी अरविंद यादव अमन चांद कुरैशी फुरकान कुरेशी कलाम भाई उमेद अली जी बाबू मलिक आसिफ उर्फ बिट्टू भैया मोमिन मलिक शकील भाई रविशंकर चंदेल पूर्व जिला अध्यक्ष प्रवेश बेसोया नौशाद अल्वी शाह आलम कुरेशी इरशाद प्रधान समीर अली शाहिद खान अशफाक मेंबर राजेश बंसल कमरुद्दीन सैफी गुलशेर अल्वी और जिला अध्यक्ष अधिवक्ता हरिंदर कसाना समस्त समाजवादी पार्टी के नेतागण सैकड़ों की तादाद में इस मौके पर उपस्थित रहे जोकि प्रदेश के अंदर बेरोजगारी भुखमरी डीजल पेट्रोल के बढ़ते हुए दाम, बढ़ती हुई बेरोजगारी, सीएनजी-पीएनजी बिजली के बढ़ते हुए दाम खराब कानून व्यवस्था फर्जी एनकाउंटर वह गरीब लोगों का उत्पीड़न किसानों के ऊपर अत्याचार वे फर्जी मुकदमें जनता को बेहाल करना और सहारनपुर दिल्ली वाला नेशनल हाईवे जो बदहाल पड़ा है। उसे जल्द बनवाने के संबंध में और उस रोड पर जल निकासी की समस्या भी ज्ञापन में लिखित दी। बड़े बड़े मुद्दे आज समाजवादी पार्टी ने लोनी तहसील के अंदर उठाते हुए बीजेपी सरकार के खिलाफ ज्ञापन सौंपा ।               


13 साल की बच्ची को किडनैप कर किया रेप







नई दिल्ली। साउथ-ईस्ट दिल्ली के तुगलकाबाद इलाके में छठी में पढ़ने वाली 13 साल की बच्ची का किडनैप कर उसके साथ रेप किया गया। बच्ची ने यह बात अपनी मां को बताई। मामले में पुलिस को शिकायत की गई। आरोपी की पहचान कर ली गई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी 35 साल का है, जो एक किराना दुकान में काम करता है। आरोप है कि रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे इसने 13 साल की बच्ची का अपहरण किया। उसके बाद बच्ची को अपने घर पर ले गया, जहां इसने बच्ची के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस का कहना है कि मामले में बच्ची की काउंसलिंग कराई जा रही है।                 





यूपीः वायरस से मौतों की संख्या-5 हजार

लखनऊ। यूपी में कोरोना महामारी से मरने वालों की संख्या पांच हजार के पार हो गई है। प्रदेश में रविवार को 94 और लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,047 हो गई है। वहीं प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 5,809 नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक कानपुर नगर में सबसे ज्यादा 13 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा प्रयागराज में सात, लखनऊ में छह, मेरठ झांसी और देवरिया में चार-चार लोगों की मौत हुई है। रविवार को कोरोना महामारी के सबसे ज्यादा 874 नए मामले राजधानी लखनऊ में आए। इसके अलावा कानपुर नगर में 394 और प्रयागराज में 302 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।             


चीन में भी नहीं थम रहा है 'कोरोना' संक्रमण

बीजिंग। चीन में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के 12 नए मामले आने से देश में बाहर से आए मामलों की संख्या बढ़कर 2,742 हो गई है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने सोमवार को बताया कि नए मामलों में से, गुआंग्डोंग में तीन, आंतरिक मंगोलिया, शंघाई, युन्नान और शानक्सी में दो-दो और फुज़यिान में एक मामला दर्ज किया है। आयोग ने बताया कि सभी आयातित मामलों में से, 2,569 को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है और 173 लोग अस्पताल में भतीर् है। 


बाहर से आए मामलों में कोई मौत नहीं हुई है। चीन में रविवार तक कोरोना के कुल 85,291 संक्रमितों की पुष्टि हुई है जिसमें से 8०,484 को ठीक होने के बाद अस्पतलों से छुट्टी दे दी गई है तथा इस बीमारी से 4634 लोगों की मौत हो चुकी है।                 


दुनिया में संक्रमितों का आकड़ा-3.1 करोड़

दुनिया में रविवार को कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 3.1 करोड़ पार कर गया, जबकि मृतकों की संख्या 9.62 लाख से अधिक हो गई है। इस बीच, यूरोप में फिर एक बार कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ब्रिटेन के बाद अब फ्रांस में कोरोना का दूसरा प्रचंड रूप देखने को मिल रहा है। शनिवार को देश में कोरोना के 13,500 से ज्यादा नए मामले दर्ज किए गए।               


फ्रांस में फिर बेकाबू हुआ 'कोरोना'

पेरिस। फ्रांस में यह लगातार दूसरा ऐसा दिन है जब संक्रमण के 13 हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं। फ्रांस सरकार ने माना है कि अगस्त में देश के ज्यादातर हिस्सों में संक्रमण पर काबू पा लिया गया था लेकिन सितंबर में मामले फिर तेजी से बढ़े हैं। दक्षिणी फ्रांस के एसोन क्षेत्र के एक अस्पताल से काफी संख्या में नए मामले आ रहे हैं। फ्रांस में 31,274 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में 26 लोगों की मौत हुई है।


प्रतिबंधों के खिलाफ लंदन में हिंसक प्रदर्शन, 32 गिरफ्तार
महामारी प्रतिबंधों के खिलाफ शनिवार को लंदन में जमकर विरोध प्रदर्शन हुआ। पुलिस के मुताबिक, 32 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है। प्रदर्शनकारी और पुलिस के बीच हिंसक झड़प में दो पुलिसकर्मियों को मामूली चोटें भी आई हैं। पुलिस ने बताया, प्रतिबंधों के खिलाफ एक हजार से अधिक लोग जुटे। महामारी के मद्देनजर लोगों को एक स्थल पर एकत्र होने के लिए मना किया गया था।               


बेलारूस ने पुतिन को दिया बड़ा झटका

मास्‍को। बेलारूस के राष्‍ट्रपति अलेक्‍जेंडर लुकाशेंको को जन विद्रोह से बचाने में लगे रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादि‍मीर पुतिन को मिंस्‍क से बड़ा झटका लगा है। बेलारूस ने रूस के कर्ज नहीं देने पर चीन के साथ डील कर लिया और चाइना डिवलपमेंट बैंक से 50 करोड़ डॉलर कर्ज ले लिया। इससे पहले रूस ने बेलारूस के 60 करोड़ डॉलर के कर्ज देने के अनुरोध को ठुकरा दिया था।


रूस के पैसे नहीं देने पर बेलारूस के वित्‍त मंत्री माकसिम येरमलोविच ने चीन से बात की और लोन ले लिया। इसके साथ ही बेलारूस ने रूस को यह संदेश भी दे द‍िया कि उसे मास्‍को के पैसे की की जरूरत नहीं है। माकसिम ने कहा, 'हमने वित्‍तपोषण के लिए रूस के लोन पर विचार नहीं किया और हम उस पर वार्ता नहीं कर रहे हैं। हमने रूसी पक्ष से कोई अनुरोध नहीं किया है। हम रूसी लोन की आशा नहीं करते हैं।'               


अमेरिका के प्रयासों को किया असफल

तेहरान। आर्थिक दबाव के चलते ईरान के राष्ट्रपति ने यूएन प्रतिबंधों (UN bans) को लेकर अमेरिका की तरफ से किए जा रहे सभी प्रयासों को खारिज कर दिया है। रविवार को देश की स्थानीय मुद्रा अपने न्यूनतम स्तर पर पहुंच गई। बता दें कि अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोंपियो (Mike Pompeo) ने संयुक्त राष्ट्र के ऐतिहासिक 75वें सत्र के दौरान ईरान पर यूएन प्रतिबंधों को दोबारा बहाल करने की घोषणा की थी।


ईरान पर अमेरिकी प्रतिबंधों के चलते उसकी वैश्विक स्तर पर तेल बेचने की क्षमता में कमी आई है। इस वजह से देश की स्थानीय करंसी रियाल में डॉलर के मुकाबले 30 फीसद की गिरावट दर्ज की गई है। 2015 में ओबामा प्रशासन के कार्यकाल में विश्व शक्तियों के साथ तेहरान के परमाणु समझौते के समय रियाल की कीमत डॉलर के मुकाबले 32,000 थी। इस वक्त करंसी में भारी गिरावट आने के बाद यह यूएस डॉलर के मुकाबले 2,72,500 पहुंच गई है। इसका मतलब ईरान में एक डॉलर के बदले अब 2,72,50 रियाल मिल रहा है।             


लद्दाख में चीन की हो रही हार पर हार

बीजिंग। पूर्वी लद्दाख में अप्रैल महीने से भारत-चीन के बीच तनाव की स्थिति जारी है। दोनों पक्षों के बीच कई बार बातचीत होने के बावजूद भी हालात में कोई भी नरमी नहीं आई है। इस बीच, पिछले तीन हफ्तों में चीन को भारतीय सेना ने करारा जवाब दिया है। इससे पड़ोसी देश को झटका लगते हुए भारत को बढ़त हासिल हो गई है। 


सरकार के शीर्ष सूत्रों ने बताया कि 29 अगस्त से लेकर सितंबर महीने के दूसरे हफ्ते तक भारतीय सेना ने छह नई चोटियों पर कब्जा किया है। उन्होंने कहा, 'हमारे जवानों द्वारा कब्जे में ली गईं चोटियों के नाम हैं, द मागर हिल, गुरुंग हिल, रेचेन ला, मोखपारी और फिंगर 4 के पास की प्रमुख चोटी शामिल हैं।'                     


लद्दाख की घाटियों में गरजा फाइटर जेट राफेल

नई दिल्ली/ बीजिंग। भारत और चीन में जारी भारी तनाव के बीच चीनी सेना पीपल्‍स लिबरेशन आर्मी ने लद्दाख के पास अपने इलाके में रात में हमले का व्‍यापक युद्धाभ्‍यास किया है। इस अभ्‍यास के दौरान चीनी तोपों ने जहां गोले बरसाए, वहीं जमीन से हवा में मार करने वाली मिसाइलों का भी परीक्षण किया गया। चीनी सेना के एयर डिफेंस स‍िस्‍टम ने दुश्‍मन के हवाई जहाजों को भी मार गिराने का अभ्‍यास किया।


चीन के सरकारी भोपू ग्‍लोबल टाइम्‍स ने एक वीडियो जारी करके बताया कि तिब्‍बत सैन्‍य कमांड के चीनी सैनिकों ने रात में हमले का व्‍यापक अभ्‍यास किया है। यह अभ्‍यास समुद्र तल से 4500 मीटर की ऊंचाई पर किया गया। इस दौरानी चीनी सेना ने सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलों, रॉकेट और होवित्‍जर तोपों का इस्‍तेमाल किया। चीनी एयर डिफेंस सिस्‍टम ने फाइटर जेट को मार गिराने का अभ्‍यास किया।               


'रेडिएशन' स्टॉर्म के बारे में चेतावनी जारी की

'रेडिएशन' स्टॉर्म के बारे में चेतावनी जारी की  अखिलेश पांडेय  नई दिल्ली/वाशिंगटन डीसी। वैज्ञानिक अभी भी पिछले सप्ताह आए सोलर स्टॉर्म...