रविवार, 20 सितंबर 2020

ईरान पर सख्त प्रतिबंध लगाएगा 'अमेरिका'

वाशिंगटन डीसी। अमेरिका एक बार फिर से ईरान पर संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों को लागू करने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए वो संयुक्त राष्ट्र के भरोसे चुप नहीं बैठेगा। अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने अगस्त में एक बयान में कहा था कि ईरान पर संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों के तहत सभी प्रतिबंधों को दोबारा लागू करने के लिए 30 दिन लंबी प्रक्रिया की शुरुआत कर दी गई है और ऐसा इसलिए किया जा रहा है कि वह क्षेत्र में शांति तथा सुरक्षा बनाए रखने में असफल रहा है।ईरान और वेनेजुएला मामलों के अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि इलियॉट अब्राहम ने बुधवार को इन प्रतिबंधों को दोबारा लागू करने की योजना की पुष्टि की थी।          


क्यों पहले पल्ला झाड़ रहा है 'रूस' ?

नई दिल्ली/ बीजिंग/ मास्को। भारत-चीन के बीच सीमा विवाद को लेकर रूस ने एकदम से पैंतरा बदला है। अब वो दोनों देशों के बीच शांति स्थापित करने वाले मध्यस्थ की भूमिका में दिखाई दे रहा है। बता दें कि इससे पहले वो लगातार ये कहता रहा कि ये तनाव भारत और चीन का आपसी मामला है और वो इसमें दखल नहीं देगा। अब शंघाई सहयोग संगठन की बैठक के दौरान दोनों देशों की बीच शांति वार्ता होने पर रूस ने कहा कि उसने ही दो एशियाई ताकतों को मंच दिया ताकि वे सुलह कर सकें। जानिए, एकाएक ऐसा क्या बदला जो रूस संत के चोले में आ गया।


अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को भेजा गया जहर

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव की तैयारी जोरों पर हैं। ऐसे में डोनाल्ड ट्रंप के नाम जहर भरा एक पार्सल भेजा गया, जो कि पुलिस के हाथ लगा है। खास बात ये है कि ये पार्सल ट्रंप के नाम पर ही है। इस पैकेज में रिसिन नाम का जहर होने का संदेह है जिसकी पुष्टि के लिए दो-दो जांच की जा चुकी है। दरअसल, इस खबर की जानकारी अमेरिका के एक न्यूज चैनल ने पुलिस अधिकारियों के हवाले से दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति भवन वाइट हाउस को भेजी गई हर चिट्ठी या पार्सल की छंटनी कर जांच की जाती है। जांच में कोई संदेह नहीं रहने पर ही उसे आगे वाइट हाउस तक भेजा जाता है।


कनाडा से भेजा गया है पार्सल 


अमेरिका की कानून प्रवर्तन एजेंसी के एक अधिकारी के हवाले से मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि पैकेज संभवतः कनाडा से भेजा गया है। इसकी पुष्टि के लिए जांच जारी है। 'द फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन' (FBI) और सीक्रेट सर्विस मामले की जांच कर रही है। एफबीआई के अधिकारी ने एक न्यूज चैनल को बताया कि 'एफबीआई और हमारी सीक्रेट सर्विस और अमेरिकी पोस्टल इंस्पेक्शन सर्विस मिलकर मामले की जांच कर रहे हैं। फिलहाल, आम लोगों के लिए किसी तरह के खतरे का कोई संदेह नहीं है।'


आतंकवादी हमले के लिए किया जाता है इस जहर का इस्तेमाल 


रिपोर्ट्स में बताया जाता है कि रिसिन बेहद घातक तत्व होता है। इसे कास्टर बीन्स से निकाला जाता है। इसका इस्तेमाल आतंकवादी हमलों में किया जा चुका है। इसे पाउडर, मिस्ट, पेलेट या एसिड के रूप में उपयोग में लाया जा सकता है। रिसिन जहर खा लेने पर व्यक्ति को उल्टियां आती हैं, पेट और आंतों के अंदर से खून का रिसाव होने लगता है, लीवर, स्प्लीन और किडनी फेल होने लगते हैं और आखिर में इंसान का पूरा सर्कुलेटरी सिस्टम ही ठप्प पड़ जाता है, जिससे उसकी मौत हो जाती है।           


रूस ने भी अपनी सैन्य उपस्थिति बढ़ाई

मॉस्‍को। एशिया-प्रशांत क्षेत्र में अमेरिका और चीन की दिलचस्‍पी के बाद रूस ने भी अपनी गहरी दिलचस्‍पी दिखाई है। रूस ने सुदूर पर्व में अपनी सैन्‍य उपस्थिति बढ़ाई है। रूसी रक्षा मंत्री शोइगू ने रविवार को कहा कि बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के मद्देनजर सुदूर पूर्व में मॉस्‍को अपने सैन्‍य उपस्थिति को और मजबूत करेगा। रूसी सेना द्वारा इस क्षेत्र में किया गया अभ्‍यास क्षेत्र में तनाव को बढाएगा। रूस के इस कदम से  बेलारूस, क्रीमिया और मध्‍य एशिया के बाद सुदूर पूर्व में भी दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ सकता है। इस क्षेत्र में रूसी सैन्‍य हलचल से एक बार फ‍िर दुनिया में शीत युद्ध का खतरा बढ़ गया है।


पूर्वी सीरिया में आमने-सामने रूस और अमेरिका 


उधर, पूर्वी सीरिया में गश्त करने वाले अमेरिकी और रूसी सेनाओं के बीच इस साल भिड़ंत की घटनाएं बढ़ी हैं। पिछले महीने दोनों सेनाओं के बीच सबसे गंभीर संघर्ष त‍ब हुआ, जब रूसी वाहनों ने एक हल्के बख्तरबंद अमेरिकी सैन्य वाहन पर हमला किया। इस हमले में चार अमेरिकी घायल हो गए थे। इसके बाद अमेरिका ने शनिवार को पूर्वी सीरिया में रूसी बलों का मुकाबला करने के लिए अतिरिक्त सैनिकों और बख्तरबंद वाहनों को तैनात किया है। अमेरिका ने अपना रडार सिस्टम भी भेजा है। इसके साथ अमेरिकी और गठबंधन सेना की बेहतर सुरक्षा के लिए इस क्षेत्र में फाइटर जेट गश्त को बढ़ा दिया गया है।           


पत्नी का पेट काट कर देखा लड़का या लड़की

पति ने गर्भवती पत्नी का हंसिये से पेट फाड़कर देखा बेटा है या बेटी, बीवी गंभीर, पति गिरफ्तार।


बदायूं। शहर के नेकपुर मोहल्ले में शनिवार शाम एक बड़ी वारदात हो गई। एक व्यक्ति ने अपनी गर्भवती पत्नी पर हंसिया से हमला कर उसका पेट फाड़ डाला। इससे महिला की आंतें तक बाहर आ गईं। महिला को गंभीर अवस्था में बरेली रेफर कर दिया गया है। वहीं पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मोहल्ला नेकपुर गली नंबर तीन निवासी पन्ना लाल की पत्नी अनीता (35) एक परचून की दुकान चलाती है। उसकी पांच बेटियां हैं, जिनमें बड़ी बेटी की मोहल्ले की गली नंबर पांच में शादी हो चुकी है। इस समय अनीता आठ माह की गर्भवती है। उसके भाई रवि कुमार का आरोप है कि अनीता के कोई बेटा नहीं है। इससे बहनोई पन्नालाल आए दिन उसके साथ मारपीट और गाली गलौज करता था। शनिवार शाम दोनों में इसी बात पर बहस हो रही थी कि तभी पन्नालाल हंसिया निकाल आया।
बोला आज देख ही लूं कि तेरे पेट में बेटा है या बेटी। इसके बाद उसने अनीता पर ताबड़तोड़ प्रहार कर दिए, जिससे महिला के पेट की आंतें तक बाहर निकल आईं। ये देखकर परिवार में कोहराम मच गया। चीख पुकार सुनकर मोहल्ले के लोग आ गए। उनकी सूचना पर सिविल लाइंस पुलिस पहुंच गई। पुलिस तुरंत महिला को जिला अस्पताल ले गई, जहां से उसे बरेली रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने आरोपी पन्ना लाल को हिरासत में ले लिया है। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।
बेटियों से नहीं चलेगा ‘वंश’, मारकर कर लूंगा दूसरी शादी
शहर के नेकपुर मोहल्ला में जिस व्यक्ति ने हंसिया मारकर पत्नी को घायल कर दिया। उसने एक दिन पहले भी पत्नी से मारपीट की थी। अपनी बहनों के सामने कहा था कि वह अनीता को मारकर दूसरी शादी कर लेगा। बेटियों से उसका वंश नहीं चलेगा। जेल चला जाए तो उसकी जमानत करा लेना।
सिविल लाइंस क्षेत्र के नेकपुर मोहल्ला निवासी आरोपी पन्नालाल मजदूरी करता है। परिवार का आधा खर्चा उसकी पत्नी अनीता उठाती है। उसने अपने घर में ही एक परचून की दुकान रख ली है।
इसके बावजूद पन्नालाल आए दिन उसके साथ मारपीट और गाली गलौज करता था। शनिवार शाम उसने अनीता पर हंसिया से हमला बोल दिया, जिससे उसे गंभीर हालत में बरेली रेफर कर दिया गया है। उसके भाई ने अनीता के कुछ वीडियो वायरल किए हैं। जिसमें अनीता कह रही है कि पन्नालाल उसे बहुत तंग करता था। शुक्रवार को उसकी बहनें घर पर आईं थीं। उनके सामने पन्नालाल कह रहा था कि अगर इसके बेटा न हुआ तो मैं इसकी हत्या कर दूंगा। फिर दूसरी शादी कर लूंगा।
जेल चला जाऊं तो मेरी जमानत करा लेना। शनिवार शाम हमले से पूर्व तो पन्नालाल ने हद ही कर दी। वह बेटियों के सामने ही निर्वस्त्र हो गया। बाद में अनीता के ऊपर हमला बोल दिया। अनीता की बहनों ने भी पन्नालाल पर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि बेटा कोई बनाने की चीज नहीं है। इसके बावजूद उनकी बहन का उत्पीड़न हो रहा था।
गिरफ्तारी के दौरान बोला आरोपी, मुझ पर गुरु महाराज की कृपा है।
जिस समय पुलिस ने आरोपी को पकड़ा था। उस समय आरोपी बोला कि उसका कुछ नहीं होगा। उस पर गुरु महाराज की कृपा है। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है, लेकिन अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं दिखाई गई है। उसे जेल भेजा जाएगा।                 


दो युवकों की मौत से क्षेत्र में फैला सन्नाटा

भानु प्रताप उपाध्याय


शामली। अपने गांव मुंडेट लौट रहे बाइक सवार दो युवकों की मेरठ करनेल हाईवे पर ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। ट्रक दोनों को खींचता हुआ काफी दूर तक ले गया। युवकों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। वहां काफी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए और गुस्सा जताते हुए हाईवे पर जाम लगा दिया। पुलिस मौके पर मौजूद है। ग्रामीणों को समझाने की काफी कोशिश की लेकिन वह हंगामा करते रहे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद के गांव मुंडेट निवासी आशीष (18) पुत्र सुदेश और वासु (17) पुत्र पाली शामली में अलग-अलग दुकानों पर काम करते हैं। शुक्रवार दोपहर दोनों बाइक से अपने गांव के खाने खाने के लिए जा रहे थे। मेरठ-करनाल हाईवे से गांव की ओर मुड़ते हुए पीछे से आ रहे ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया और घसीटता हुआ काफी दूर तक ले गया। हादसे में बाइक सवार आशीष और वासु दोनों की मौत हो गई। वहीं घटना के बाद चालक ट्रक को लेकर फरार हो गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। ग्रामीण आरोपी ट्रक चालक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है।                  


केंद्रीय मंत्री की एसएसपी को खुली चेतावनी

भानु प्रताप उपाध्याय 


केंद्रीय मंत्री की एसएसपी को खुली चेतावनी, व्यापारी पलायन करेगा तो पुलिस भी जाएगी 


मुज़फ्फरनगर। थाना भोपा क्षेत्र के मोरना में तीन दिन पूर्व हुयी दवा व्यापारी की हत्या के बाद क्षेत्र के व्यापारीयो का मुज़फ्फरनगर पुलिस से भरोसा उठता नजर आ रहा है। व्यापारी अपनी जान माल की सुरक्षा को लेकर चिंतित नजर आ रहा है। जिसके चलते आज मोरना क्षेत्र के व्यापारियों द्धारा बाज़ारो में अपनी संपत्ति बेचने के पोस्टर लगाए है वंही जनपद मुज़फ्फरनगर से पलायन करने की तैयारी  कर रही है। व्यापारीयो के पलायन की सूचना पर जंहा पुलिस विभाग में हड़कम्प मचा है। वंही पलायन की सूचना से दुखी होकर मुज़फ्फरनगर सांसद और केंद्रीय मंत्री ने जंहा मृतक दवा व्यापारी के परिवार को सांत्वना दी वंही व्यापारीयो के बीच पंहुचकर व्यापारीयो को भरोसा दिलाते हुए एसएसपी को आड़े हाथ लेते हुए चेतावनी दे डाली की यदि  जनपद का व्यापारी बदमाशों के डर से पलायन करेगा तो पूरी पुलिस को भी मुज़फ्फरनगर से पलायन करना होगा। मुज़फ्फरनगर व्यापारीयो के पलायन की सूचना पर मृतक दवाई व्यापारी अनुज कर्णवाल के घर  सांत्वना देने पहुँचे केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान ने भी व्यापारियों की पीड़ा सुन सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मामले से अवगत कराने की बात कही और पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने का भी आश्वाशन दिया। व्यापारीयो और पत्रकारों से रूबरू हुए केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान ने कहा की बहुत दुखी हूँ क्योंकी सरकार का हमेशा अगर इस तरह की घटनाये है घटना हो चुकी हमारे बीच से जा चूका है। माइनर ADG से भी बात की है ,व्यापारीयो ने बताया की इस तरह की घटनाये पहले भी घट चुकी है। मैं व्यक्तिगत रूप से देखूंगा।  जनपद में बहुत दिनों से माहौल बहुत ठीक था लेकिन इस तरह की घटनाओ की शुरूआत होना हम सभी के लिए चिंता की बात है।  कोई भी हो ऐसी सख्त कार्यवाही होगी की शायद इस क्षेत्र में दोबारा इस तरह की घटना न हो। मुझे दुख है कप्तान को  तुरंत यंहा पहुंचना चाहिए था की क्योकि यह सामान्य हत्या नहीं है। ये आपसी दुश्मनी की हत्या होती तो हम मान लेते लेकिन जिस तरह व्यापारी की हत्या हुई है तो उसकी तह में भी जायेंगे मुख्य मंत्री जी को भी सभी बातो से अवगत कराऊंगा परिवार की मदद करने का भी प्रयास करूंगा। अगर व्यापारी जायेंगे तो सारी पुलिस भी जाएगी मुज़फ्फरनगर से व्यापारीयो के जाने के बाद फिर इनकी क्या आवश्यकता रह जाएगी हम खुद कर सकते है। ये जिम्मेदारी जिले के कप्तान की है , जवाबदेही कप्तान की है कप्तान को कम से कम भारतीय जनता पार्टी सरकार में पुलिस फ्री हैंड है। कोई राजनितिक दबाव कही नहीं है हमने कभी भी राजनितिक प्रतिनिधि ने राजनैतिक दबाव नहीं दिया है यदि कप्तान वाहवाही लेना चाहते है तो इस तरह की घटनाओ की जिम्मेदारी भी कप्तान को लेनी पड़ेगी। 


शामलीः अवैध हथियारों के साथ 1 गिरफ्तार

भानु प्रताप उपाध्याय


थाना कोतवाली शामली पुलिस द्वारा अवैध तमंचा पौना के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार


शामली। पुलिस अधीक्षक शामली के आदेश अनुसार चलाए जा रहे हैं अभियान चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति वाहन के अनुपालन में अप्पर पुलिस अधीक्षक शामली के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा सूचना पर एक अभियुक्त को एक अवैध तमंचा पौना 12बोर मय एक जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना कोतवाली शामली पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है पकड़े गए। आभियुक्त ने अपना नाम सरवर पुत्र इकराम निवासी जहान पुरा थाना कैराना जनपद शामली बताया।                


संस्थाः पुलिस आरक्षको के वेतन में हो वृद्धि

पुलिस आरक्षको के वेतन में हो वृद्धि हिन्दू शक्त्ति सेवा संगठन।


दुर्ग। पुलिस आरक्षकों के वेतन वृद्धि को लेकर हिन्दू शक्त्ति सेवा संगठन के द्वरा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष तामेश तिवारी ने मिडिया से बात करते हुवे बताया कि अन्य सरकारी कर्मचारियों के वेतन के अपेक्षा पुलिस आरक्षकों का वेतन बहुत ही कम है। जबकि आम जनता की हर मुसीबत औऱ परेशानीयो में सिर्फ और सिर्फ पुलिस ही काम आती है। कोरोना जैसे महामारी में अपनी जान की परवाह न करते हुवे दिन रात अपनी सेवा पुलिस ही दे रही है।
पुलिस विभाग की रीढ़ होती है लेकिन आर्थिक कमजोरी की वजह ये कमजोर होते जा रहेंं, अवसाद ग्रस्त होते जा रहेंं, जिनकी वजह से कई पुलिस वाले आत्महत्या तक कर चुके है। वर्तमान में इन्हें आधारभूत सुविधाये भी प्राप्त नही है।
अधिकांश पुलिस वाले अपने परिवार की जरूरतों को पूरा करने के लिए इन्हें बैंक से लोन लेना पड़ता है। पुलिस वाले न तो कोई दूसरा व्यवसाय कर सकते है, और ना ही अपने मांगो को पूरा करने के लिए धरना प्रदर्शन या हड़ताल करने का अधिकार होता है। देश मे कानून व्यवस्था बनाये रखने में पुलिस का महत्वपूर्ण योगदान होता है। सुरक्षा और शान्ति का दूसरा नाम पुलिस है। और इन्ही का वेतन कम होना बहुत ही दुखद है।
पुलिस आरक्षकों के वेतन वृद्धि के लिए भिलाई जिला संयोजक योगेश्वर मानिकपुर के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।जिसमें पुलिस आरक्षकों का ग्रेड वेतन 2800 करने की मांग की गई।वही संयोजक योगेश्वर मानिकपुरी ने मीडिया से बात करते हुए बताया,कि पुलिस आरक्षकों के वेतन वृद्धि व भत्ते बढ़ाने की  जरूरत काफी अरसे से है,लेकिन शाशन प्रशाशन का रवैया निराशाजनक रहा है। संगठन के द्वरा मुख्यमंत्री जी को ज्ञापन दिया गया,जिसमे पुलिस आरक्षकों का भत्ता व वेतन वृद्धि बढ़ाने की मांग की है।साथ मे तोशनन्द शुक्ला , टामेंद्र सिन्हा , संगीत सिंग , राजेन्द्र तिवारी उपस्थित थे।                


गूगल मीट पर हिंदू परिषद एवं बजरंग दल

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के गूगल मीट पर विश्व हिंदू परिषद


अश्वनी उपाध्याय/अतुल त्यागी


मेरठ। प्रांतीय प्रचार प्रसार प्रमुख  संजय भाई साहब के नेतृत्व में हुई। जिसमें सभी जिलों के प्रचार प्रसार प्रमुख और सह प्रमुख ने भाग लिया। जिसमे संजय भाई साहब ने बताया कि,कि संगठन के प्रचार प्रसार के लिए फेसबुक व्हाट्सएप ट्विटर, जीमेल का प्रयोग अधिक से अधिक करे।और न्यूज अखवार और न्यूज़ चैनल के माध्यम से प्रचार करें,और हमारी सनातन संस्कृति को सभी हिंदू बहन भाइयों तक पहुंचाने के लिए हर प्रकार की जो भी सही सामग्री आपको नजर आती है,उस पर कार्य करें। कार्यक्रम में सम्मिलित अथिति गण संजय कुमार प्रचार प्रसार प्रमुख मेरठ प्रांत,  संगठन मंत्री नागेंद्र भाई साहब,  ललित जोशी,सचिन त्यागी,राहुल गोस्वामी,संतोष कुमार,तेजभान सिंह,राघव मधुबन,आर्य बजरंग दल प्रशांत पंडित एवं संदीप गुप्ता हुए।


किसानों के एक धड़े में विद्रोह, बना विपक्ष

कृषि अध्यादेशों को लेकर किसानो में बनी असहमति एक धडे ने दिया समर्थन दूसरे ने किया विरोध।


झज्जर। केंद्र सरकार द्वारा किसानों के लिए लाए गए तीनों अध्यादेशों के मामले में माहौल गरम होने लगा हैं। कृषि अध्यादेशों को लेकर किसान दो धड़ों में बंटे नजर आये। चार दिन पहले अनाज मंडी में जहां किसान संगठनों एवं आढ़तियों ने अध्यादेश को किसान विरोध करार देते हुए प्रशासन को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा था। वहीं झज्‍जर में किसान उत्पादक संघ।प्रगति शील किसान संगठन। सहकारी किसान संगठन से जुड़े हुए विभिन्न गांवों के प्रतिनिधियों ने अलग अंदाज में ट्रैक्टर पर पहुंचते हुए मंडी में अध्‍यादेशों का समर्थन करते हुए प्रदर्शन किया। फिर सभी एक-साथ यहां से लघु सचिवालय तक पहुंचें। जहां पर उन्होंने केंद्रीय कृषि मंत्री को प्रेषित एक ज्ञापन सौंपते हुए अपनी ओर से आभार भी जताया। विभिन्न गांवों से जुड़े किसानों ने कहा कि किसानों की आर्थिक आजादी के लिए देश के बाजार खोलने की प्रक्रिया से खेती और किसान, दोनों को बढ़ावा मिलेगा। ऐसा होने से वह अपनी फसल को जहां भी चाहेंगे। वहां पर वह इसे आसानी से बेच पाएंगे। जबकि।अनुबंध खेती के नियम भी किसान के हित में बनाए गए हैं। साथ ही उन्हें पूरी तरह से सुरक्षित भी रखा गया है। जिसमें बाहरी कोई भी कंपनी किसानों के हितों के साथ कुठाराघात कतई नहीं कर सकती। इसी क्रम में आवश्यक वस्तु अधिनियम में किसान हित में दी गई संतुलित छूट भी काला बाजारी को रोकने में मददगार साबित होगी।
किसानों ने अपने ज्ञापन में सरकार से आग्रह किया है। कि सभी ई-प्लेटफार्म सरकारी हो या सरकार अन्य। सरकार की कठोरतम निगरानी में रखे जाए। ताकि, किसानों के साथ किसी भी तरह धोखाधड़ी नहीं हो। किसान के अपने उत्पादों की बिक्री के अतिरिक्त अन्य किसानों से व्यापार करने वाले किसानों, किसान उत्पाद संघ, व्यापारियों पर कुछ गारंटी का दायित्व जरूर लाए। जहां पर भी खरीद-फरोख्त हो। वहां पर निगरानी रखी जाए। उप-मंडल अधिकारी के स्तर पर विवाद का निपटान उचित है। क्योंकि अदालती पक्ष में समय ज्यादा लगता है।               


'अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस' को धूमधाम से मनाया

'अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस' को धूमधाम से मनाया  पंकज कपूर  देहरादून। रविवार को राजकीय दून मेडिकल कॉलेज परिसर देहराखास में राज्य के...