शुक्रवार, 18 सितंबर 2020

ओसाका ने फ्रेंच ओपन से नाम वापस लिया

ओसाका ने फ्रेंच ओपन से नाम वापस लिया।


पेरिस। हाल ही में अमेरिकी ओपन खिताब जीतने वाली जापान की स्टार महिला टेनिस खिलाड़ी नाओमी ओसाका नें फ्रेंच ओपन से अपना नाम वापस ले लिया है। क्ले कोर्ट के इस ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट की शुरुआत पेरिस में 27 सितम्बर से हो रही है।
ओसाका ने न्यूयार्क में बीते सप्ताह अपने करियर का तीसरा ग्रैंड स्लैम खिताब जीता था। वह अभी हैमस्ट्रिंग इंजुरी से परेशान हैं।और इसी कारण उन्होंने फ्रेंच ओपन में नहीं खेलने का फैसला किया है।22 साल की ओसाका ने सोशल मीडिया के माध्यम से यह जानकारी साझा की। ओसाका ने लिखा दुर्भाग्य से मैं इस साल फ्रेंच ओपन में नहीं खेल पाउंगी। मेरा हैमस्ट्रिंग अच्छी स्थिति में नहीं है।और मेरे पास क्ले कोर्ट इवेंट के लिए तैयारी का भी वक्त नहीं है। मैं आयोजकों और खिलाड़ियों का शुभकामनाएं देती हूं।
ओसाका के अलावा वर्ल्ड नम्बर-1 और मौजूदा चैम्पियन एश्ले बार्टी ने भी इस साल फ्रेंच ओपन से दूर रहने। का फैसला किया है। बार्टी ने कहा है। कि वह स्वास्थ कारणों और तैयारी की कमी के कारण इस साल रोलां गैरों में नहीं खेल सकेंगी। फ्रेंच ओपन मूल रूप से मई में होता है।लेकिन कोरोना के कारण इसे सितम्बर-अक्टूबर में कराना पड़ रहा है।              


24 घंटे में गाजियाबाद में 191 संक्रमित मिलें

अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटों की अवधि में गाज़ियाबाद में 191 नए संक्रमितों की पहचान हुई है। इस दौरान 150 मरीजों को जिले के विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज किए गए। जिले में अब 2066 सक्रिय संक्रमित है।                     


यूपीः सार्वजनिक आयोजनों पर लगाई रोक

 वीरसेन पंवार


लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना काल में आने वाले त्योहारों के मद्देनजर पूरी सतर्कता बरते जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि कोविड-19 को देखते हुए पर्वों के दौरान कोई सार्वजनिक आयोजन न किया जाए। त्योहारों को मनाने में सोशल डिस्टेंसिंग तथा मास्क का उपयोग अनिवार्य रूप से किया जाएं। मुख्यमंत्री ने यह बात शुक्रवार को कोविड 19 की स्थिति पर अधिकारियों संग बैठक में कही। सीएम ने कहा कि लखनऊ व कानपुर नगर में ठीक हो चुके कोरोना पॉजिटिव मरीजों की उपचार विधि का गहन अध्ययन किया जाए। अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य, जिला चिकित्सालयों में तथा अपर मुख्य सचिव चिकित्सा शिक्षा मेडिकल कॉलेजों व चिकित्सा संस्थानों में सफलतापूर्वक उपचारित रोगियों के इलाज के बारे में चिकित्सकों से विचार-विमर्श करें और स्वस्थ हुए रोगियों की दर में वृद्धि कराएं।


1.55 लाख से अधिक टेस्ट पर संतोष जताया


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में एक दिन में  01 लाख 55 हजार से अधिक टेस्ट की क्षमता अर्जित किए जाने पर संतोष व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि समय पर कोविड-19 के रोगी को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाने से उसका उपचार एल-1 श्रेणी के कोविड चिकित्सालय में ही किया जा सकता है। इसलिए कोंटेक्ट ट्रेसिंग की कार्यवाही पर विशेष ध्यान दिया जाना आवश्यक है। कोविड चिकित्सालयों में ऑक्सिजन तथा आवश्यक दवाओं की सुचारु उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। प्रदेश के अस्पतालों में ऑक्सिजन की उपलब्धता के सम्बन्ध में कोई समस्या न हो। 


सभी जिलों के डीएम को निर्देश


मुख्यमंत्री ने कोविड-19 से बचाव तथा यातायात सुरक्षा के सम्बन्ध में लोगों को निरन्तर जागरूक किए जाने पर बल दिया। बैठक में अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने  मुख्यमंत्री को बताया कि पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से कोविड-19 तथा यातायात सुरक्षा के बारे में जनता को जागरूक करने के लिए सभील जिलाधिकारियों तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों व पुलिस अधीक्षकों को निर्देशित कर दिया गया है।


जीएसीटी के लिए अधिक से अधिक पंजीयन हों


मुख्यमंत्री  ने जीएसटी के अन्तर्गत अधिक से अधिक पंजीयन के लिए कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जीएसटी की चोरी न होने पाए। उन्होंने उद्योग बन्धु की बैठक करने तथा उद्यमियों एवं निवेशकों की समस्याओं का समाधान करने के निर्देश भी दिए है।                 


8 सीटों पर उपचुनाव लड़ेगी बसपाः यूपी

उप चुनावों में सभी 8 सीटों पर लड़ेगी बहुजन समाज पार्टी, सेक्टर प्रभारियों को मिली उम्मीदवार चुनने की ज़िम्मेदारी।


बृजेश केसरवानी


लखनऊ। उत्तर प्रदेश के प्रस्तावित विधानसभा उपचुनाव में बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) आठ सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। उम्मीदवारों के चयन और उनके नामों की घोषणा की जिम्मेदारी सेक्टर प्रभारियों को दी गई है। उपचुनाव के लिए खाली हुई सीटों में छह भाजपा और दो सपा की हैं। पार्टी का मानना है कि उप चुनाव में कामयाबी मिलने पर 2022 के आम चुनाव की तैयारी के लिए भाजपा विरोधी दलों के बीच अपनी हैसियत बताने का आधार मिल जाएगा।
आम चुनाव से पहले साख की परख।
हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के अनुसार आम तौर पर उप चुनाव न लड़ने वाली बसपा विधानसभा उपचुनाव की आठों सीटों पर उम्मीदवार उतार कर अपनी की साख की परख करना चाहती है, जिससे कमियों को दूर करते हुए 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में मजबूती के साथ मैदान में उतर सके। आपको बता दें कि भाजपा के बाद सपा और बसपा नंबर दो की पार्टी होने का दावा कर रही हैं। विधानसभा में बसपा से अधिक सदस्य संख्या सपा के पास है इसीलिए बसपा सुप्रीमो मायावती चाहती हैं कि विधानसभा उपचुनाव मजबूती से लड़ा जाए। बसपा सुप्रीमो का मानना है कि उप चुनाव में मिलने वाली सीट से जनाधार मजबूत होने की पुष्टि होगी। इसके आधार पर वह कह सकेंगी कि लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी में बेहतर प्रदर्शन किया और अब विधानसभा चुनाव में भी आगे रही।
उम्मीदवारों की घोषणा जल्द।
यूपी में फिरोजाबाद की टूंडला, रामपुर की स्वार, उन्नाव की बांगरमऊ, जौनपुर की मल्हनी, देवरिया की सदर, बुलंदशहर, कानपुर की घाटमपुर और अमरोहा की नौगावां सीट पर उप चुनाव होना है। बसपा ने घाटमपुर से पूर्व जिला अध्यक्ष कुलदीप शंखवार को उतारने का मन बना चुकी है। कुलदीप शंखवार तीन बार कानपुर देहात के जिला अध्यक्ष रहे हैं और बसपा सरकार में जोनल कोआर्डिनेटर भी थे। इसी तरह जोनपुर की मल्हनी सीट से उम्मीदवार का नाम तय किया जा चुका है, इसकी घोषणा भी जल्द किए जाने की संभाना है।
मायावती इन दिनों कर रही बैठक।
बसपा प्रमुख मायावती इन दिनों दिल्ली में बैठक कर रही हैं। मंडलवार सेक्टर प्रभारियों को लगातार दिल्ली बुलाया जा रहा है। अधिकतर मंडलों की बैठकें हो चुकी हैं। बसपा सुप्रीमों इन बैठकों में संगठन के पुनर्गठन और उसके विस्तार की चर्चा के साथ विधानसभा उप चुनाव की तैयारियों की समीक्षा कर रही हैं। बताया जा रहा है कि मायावती इसी बैठक में उप चुनाव के लिए उम्मीदवारों का नाम तय करते हुए सेक्टर प्रभारियों को इसकी घोषणा की जिम्मेदारियां दे रही हैं।             


गाजियाबादः साप्ताहिक बंदी का रोस्टर जारी

गाज़ियाबाद में बाज़ारों के लिए जारी हुआ साप्ताहिक बंदी का रोस्टर, जानिए किस दिन रहेंगे कौन से बाज़ार बंद।


अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। जिला प्रशासन ने जनपद में साप्ताहिक बंदी के लिए साप्ताहिक रोस्टर जारी किया गया है। इस रोस्टर के तहत गाज़ियाबाद में अलग-अलग कारोबार के लिए रविवार के अलावा मंगलवार व बुधवार को भी साप्ताहिक बंदी रहेगी। इसी प्रकार लोनी, मोदीनगर, मुरादनगर, फरीदनगर व पतला निवाड़ी आदि के लिए भी साप्ताहिक बंदी तय कर दी गई है। साप्ताहिक बंदी के अनुसार जिले भर में सैलून और ब्यूटी पार्लर की साप्ताहिक बंदी मंगलवार को तय की गई है। इसके बाद ज़िला प्रशासन अब इसे सख्ती से लागू कराने की तैयारी में जुट गया है। इसकी निगरानी के लिए टीमें बनाई जाएंगी और नियमों का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
आइए जानते हैं गाज़ियाबाद में किस दिन कौन से क्षेत्र के कौन से प्रतिष्ठान बंद रहेंगे।
रविवार किराना मंडी रामनगर, पालिका बाज़ार जीटी रोड, नवयुग मार्केट थोक विक्रेता, लोहा व्यापारी, फ़ोटो स्टेट। इसके अलावा, बिना बिजली वाली मैन्यूफैक्चर इंडस्ट्रीज
मंगलवार दुकान व वाणिज्य प्रतिष्ठान जहां बिजली या बिना बिजली से कार्य होने वाले, नवयुग मार्केट की अन्य दुकानें
मोहननगर में साप्ताहिक बंदी।
रविवार बाटा इंडिया लि. (डिपो), इन्डो बुल्गर फूड कम्पाउंड मेरठ रोड ग़ाज़ियाबाद स्थित समस्त वाणिज्यिक प्रतिष्ठान, मै. डाबर इंडिया लि. कारपोरेट कार्यालय कौशाम्बी।
बुधवार हिंडन पार की समस्त दुकान एवं वाणिज्यिक प्रतिष्ठान
मोदीनगर में साप्ताहिक बंदी।
मंगलवार सभी दुकान एवं वाणिज्य अधिष्ठान जहां बिना बिजली की सहायता से कार्य होता है। बिजली से चलने वाले प्रतिष्ठान बिजली विभाग के अनुसार।
शुक्रवार मै मोदी स्पिनिंग एवं वीविंग मिल्स के सामने स्थित दुकानों के साथ गोविंदपुरी व हरमुख पुरी की समस्त दुकान व वाणिज्य अधिष्ठान।  बिजली से चलने वाले प्रतिष्ठान बिजली विभाग के अनुसार।
मुरादनगर में साप्ताहिक बंदी
रविवार हैंडलूम व पावरलूम कारखाने।
मंगलवार बिजली से चलने वाले प्रतिष्ठान।
गुरुवार सभी दुकान व वाणिज्य अधिष्ठान।
लोनी में शुक्रवार की साप्ताहिक बंदी रहेगी। फरीदनगर और पतला निवाड़ी में सभी प्रतिष्ठान गुरुवार को बंद रहेंगे।               


गाजियाबाद न्यायालय 48 घंटे के लिए सील

जिला न्यायालय फिर हुआ 48 घंटों के लिए सील, एक कर्मचारी मिला कोरोना पॉज़िटिव।


अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। महामारी कोरोना का कहर गाजियाबाद में बहुत तेजी से बढ़ रहा है। गाजियाबाद का जिला एवं सत्र न्यायालय भी कोरोना के संक्रमण से अछूता नहीं है। जिसके बाद 48 घंटों के लिए न्यायालय को बंद किया गया।
चैंबरों को सेनेटाइज कराया जाएगा।
जनपद न्यायालय गाजियाबाद में कार्यरत एक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। जिसको देखते हुए जिला न्यायालय परिसर में वैश्विक महामारी के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए शुक्रवार और शनिवार यानी 18 और 19 सिंतबर के लिए बंद कर दिया गया है। इस दौरान कोर्ट परिसर और अधिवक्ताओं के चैंबरों को सेनेटाइज कराया जाएगा। जिस कर्मचारी की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उसके सम्पर्क में कौन-कौन था, इसकी जानकारी भी मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दी गई है।                 


किसानों ने थाली-बर्तन बजाकर किया विरोध

मधुबन बापुधाम से प्रभावित किसानों के थाली-बर्तन बजा कर किया प्रदर्शन।


अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। बीते एक हफ्ते से गाज़ियाबाद में किसानों के कई विरोध प्रदर्शन देखने को मिले हैं। कृषि अध्यादेश हो या फिर दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे को लेकर एक समान मुआवजे की मांग, कई दिनों से जिले में अलग-अलग क्षेत्रों के किसान अपनी अलग-अलग मांगो को सरकार और प्रशासन के समक्ष रखने का प्रयास तो कर रहे हैं, लेकिन आश्वासन के अलावा किसानों के हाथ कुछ और नहीं लग रहा है।
इसी कड़ी में आज (शुक्रवार को) मधुबन बापूधाम आवासीय योजना को लेकर गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के विरोध में किसानों ने थाली बजाकर और अर्धनग्न होकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने प्रदेश सरकार और विकास प्राधिकरण के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन में प्राधिकरण और वर्तमान सरकार के जनप्रतिनिधियों का किसानों ने विरोध किया।
‘किसान लड़ेंगे आर पार की लड़ाई।
किसान सुरदीप शर्मा ने कहा के वर्तमान में सरकार के अधिकारी और जनप्रतिनिधि पिछले दो वर्षों से हमारी वार्ता नहीं सुन रहे हैं। विकास प्राधिकरण के अधिकारी हमारी सुध नहीं ले रहे हैं। जो करार किसानों और प्राधिकरण के बीच में हुआ आज गाजियाबाद विकास प्राधिकरण उसको मानने के लिए तैयार नहीं है। किसान पिछले दो वर्षों से अधिकारियों और नेताओं के चक्कर लगा रहे हैं, मगर किसानों की कोई सुध नहीं ले रहा है। अब किसान आर पार की लड़ाई लड़ेंगे।
‘जिला मुख्यालय का करेंगे घेराव’
किसान नेता ने कहा आज विरोध प्रदर्शन में महिला और बच्चों ने भी साथ दिया। अब यह आंदोलन आगे बढ़ेगा और 28 तारीख को जिला मुख्यालय का घेराव करेंगे। जरूरत पड़ी तो, सभी किसान अनशन पर भी बैठेंगे। जब-तक किसानों की मांगो को नहीं मांगा जाता है, तब तक अन्नदाताओं का संघर्ष जारी रहेगा।                  


जन समस्याओं को लेकर नगर पंचायत में प्रदर्शन

अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। मोदीनगर निवाड़ी धोलड़ी मार्ग पर नगर पंचायत निवाड़ी में करीब 150 साल पुराना नहर के जर्जर पुल को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने किया प्रदर्शन, इस जर्जर पुल पर आये दिन होती हैं दुर्घटनाएं,इस जर्जर पुल से करीब दो दर्जन से भी ज्यादा गांवों का आने जाने का रास्ता है यह मार्ग मोदीनगर से हरियाणा जाता है इस जर्जर पुल से निवाड़ी,पुठरी, सुहाना भनेड़ा,पतला,खिदोडा,महम्दपुर,कुसैडी,पैगा,नगलाआक्खु, नांगल,धोलडी आदि करीब दो दर्जन से भी ज्यादा गांवों का आने जाने का रास्ता है।इस पुल की दोनों साइडों की दीवार सड़क ऊंची होने से दीवार नीची पड़ गई है। जिससे कि दुर्घटना होते दीवार नीची होने के कारण नहर में गिरकर कितने आदमीयों की मौत हो चुकी है।इसको लेकर क्षेत्र वासियों में बड़ा रोष है।कितनी बार मा0उपजिलाधिकारी जी व मा0 जिलाधिकारी महोदय जी को भी क्षेत्त वासियों ने लिखित में सिकायत करने के बाद भी आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। जल्द से जल्द इस जर्जर पुल को न ठीक कराया गया तो विभिन्न पार्टियों के नेता विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी क्षेत्र के किसान मजदूर व व्यापारी भाकियू के बैनर तले मोदीनगर तहसील में दिया जायेगा धरना।प्रर्दशन करने में भारतीय किसान यूनियन के मेरठ मंडल उपाध्यक्ष सतेन्द्र त्यागी, डायरैक्टर विरेन्द्र त्यागी,सौर्य त्यागी पूर्व चेयरमैन कोपरेटिव सोसायटी, पूर्व सभासद अवनीश कुमार,मदन फौजी,मंगु केवट, अरविंद त्यागी, सुभाष चन्द्र, पप्पू फौजी अतुल त्यागी आदि लोग मौजूद रहे।                


हरियाणा में 24 घंटे में 2457 नए मरीज

हरियाणा में कोरोना संक्रमण के 2457 नए मामले, कुल मरीजों की संख्या 103773-देखिये स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन।


राणा ओबरॉय


चंडीगढ़। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 3 सितंबर 2020 जारी ताज़ा बुलेटिन के मुताबिक हरियाणा में कोरोना संक्रमण के 2457 नए मामले सामने आये, कुल मरीजों की संख्या 103773 पर पहुंची l आज ठीक होने वाले 2753 मरीजों को मिला कर कुल 81690 मरीज ठीक हो चुके हैं l आज कोरोना संक्रमित 24 मरीजों की मौत हो गई जिससे मरने वालों की संख्या 1069 हो गई जबकि 21014 मरीज अभी भी प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में ईलाज के लिए दाखिल हैं l                


काशी सर्जिकल सेंटर बना मौत का कारखाना

कल्याणपुर का काशी हॉस्पिटल एंड सर्जिकल सेंटर अस्पताल बना मौत का कारखाना।
 अमित राजपूत 
कानपुर । कानपुर के कल्यानपुर क्षेत्र में निजी अस्पतालो के डॉक्टरों पर लापरवाहियों के आरोप लग रहे है। आपको बता दे ताजा मामला कल्यानपुर थाना क्षेत्र में काशी हॉस्पिटल एंड सर्जिकल सेंटर का है। जहा परिजनों का आरोप है।
कि डॉक्टरों की लापरवाही से जच्चा और बच्चा की मौत हो गयी थी। इस पूरे मामले मे इलाज में पूरी तरह लापरवाही बरती गई। इसके साथ ही तीन दिनों में आईसीयू के नाम पर परिजनों से लाखों रुपये जमा करा लिए फिर भी लापरवाही बरतने से नाराज परिजनों ने हँगामा काटा मौके पर  पहुंची पुलिस ने मामले की लीपापोती में लग गयी। जबकि जिलाधिकारी महोदय ने  इस तरह बिना मानक के चल रहे हॉस्पिटलों पर कार्यवाही कर रहे है। फिर भी मातहत क्यों लापरवाही बरतने में लगे है।
जबकि हादसे के कुछ घंटे पहले ही डीएम के आदेश पर एक अस्पताल को सीएमओ ने सीज भी कराया है । मामला कानपुर देहात के अकबरपुर में रहने वाले मरीज का है।कल्यानपुर में बिना मानक के अस्पताल संचालक दबंगो के दम पर अस्पताल चला रहे है। काशी हॉस्पिटल में  हुई इस घटना को लेकर डीएम आलोक तिवारी ने कड़ी कार्रवाई की बात कही है।
उन्होंने कहा कि कोविड 19 के दौरान कुछ अराजक तत्व इस तरह की हरकतें कर रहे। जांच कराकर इस हॉस्पिटल पर भी कड़ी कार्रवाई की जायेगी अब देखना यह है। कि कार्यवाही होती है ।यह फिर जांच ही होती रहेगी।             


3 साल की मासूम बच्ची से रेप, गिरफ्तार

3 साल की मासूम बच्ची के साथ बलात्कार करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार काफी दिनों से था फरार।


हरदोई। थाना सांडी क्षेत्र के ग्राम अमलोखा निवासी ईश्वर दयाल उर्फ ईशू पुत्र श्रीकृष्ण उर्फ केशन उम्र करीब 35 वर्ष के द्वारा दिनांक 28/07/ 2020 को समय करीब 7:30 बजे सायं एक 3 साल की मासूम बच्ची के साथ बलात्कार की जघन्य घटना को अंजाम दिया गया था ।उक्त घटना को हरदोई पुलिस द्वारा बेहद गंभीरता से लेते हुए बच्ची की जान की रक्षा हेतु घटनास्थल से महिला जिला चिकित्सालय हरदोई तक पूरे रूट को क्लियर करा कर बच्ची की जान बचाई थी। तथा अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 249 / 20 धारा 376 आईपीसी व 5 / 6 पाक्सो एक्ट पंजीकृत कर पुलिस मुठभेड़ में के दौरान अभियुक्त ईश्वर दयाल उपरोक्त को घटना की रात ही गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था ।अभियुक्त ईश्वर दयाल उर्फ ईशू उपरोक्त के द्वारा कारित जघन्य घटना के कारण पूरे क्षेत्र में भय का माहौल बन गया था ।पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी के कुशल नेतृत्व में आज उपरोक्त अपराधी ईश्वर दयाल के विरुद्ध एन.एस. ए. की कार्यवाही पूर्ण की गई ।एसप्रकार अपराधियों को महोदय का सीधा संदेश है। कि अपराधियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी।                  


आप कार्यकर्ताओं पर बरसाई लाठी, भड़ास

प्रदर्शन कर रहे आप कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस के रूप में मना रहे थे। प्रधानमंत्री का जन्मदिन।


बृजेश केसरवानी


लखनऊ। आम आदमी पार्टी (आप) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस के रूप में मनाया। सरकार के विरोध में परिवर्तन चौक पर प्रदर्शन कर रहे पार्टी की छात्र इकाई के कार्यकर्ताओं पर पुलिस लाठीचार्ज किया। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर ईकोगार्डन भेज दिया गया।छात्र विंग के प्रदेश अध्यक्ष वंशराज दुबे के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को कार्यकर्ता बेरोजगारी, निजीकरण सहित सरकार की नीतियों के विरोध में प्रदर्शन करने परिवर्तन चौक पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू की तो उनकी पुलिस से झड़प हो गई। इसके बाद पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठियां बरसाईं।इस मौके पर बंशराज दुबे ने कहा कि सरकार युवाओं को दो करोड़ रोजगार देने का वादा कर सत्ता में आई थी। लेकिन अब वह वादा भूल गई। सरकार दिनोंदिन रोजगार छीनने में लगी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि योगी सरकार नौकरियां छीनने के लिए 5 साल संविदा पर नौकरी का काला कानून ला रही है। जिन नौजवानों के बल पर सरकार सत्ता में आई थी।वही 2022 में जवाब देंगे। प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने लाठीचार्ज की निंदा की है। प्रदर्शन में महिला शाखा की प्रदेश अध्यक्ष नीलम यादव, प्रदेश सचिव तुषार श्रीवास्तव, यूथ विंग के जिला अध्यक्ष ललित वाल्मीकि, हरिशंकर, छात्र शाखा के प्रदेश सचिव अनिल रावत व जिला अध्यक्ष ऋषियंत कटियार जिला उपाध्यक्ष अभय सिंह मौजूद रहें।                 


'अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस' को धूमधाम से मनाया

'अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस' को धूमधाम से मनाया  पंकज कपूर  देहरादून। रविवार को राजकीय दून मेडिकल कॉलेज परिसर देहराखास में राज्य के...