शुक्रवार, 11 सितंबर 2020

चीन का एक नया वीडियो सामने आया

नई दिल्ली/ बीजिंग। चीनी और भारतीय सैनिकों के बीच झड़प का एक नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियों में सीमा के पास दोनों देशों के सैनिक आपस में हाथापाई करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को चीन के मीडिया संस्थान साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट (SCMP) ने ट्वीट किया है। यह वीडियो कब का है, इसका खुलासा नहीं हुआ है लेकिन ये माना जा रहा है कि यह मई से पहले का है, क्योंकि उसके बाद दोनों ही देशों ने सैनिकों की संख्या अपने-अपने इलाके में बढ़ा दी है।


SCMP के ट्वीट किए गए वीडियो के मुताबिक जिस जगह दोनों देशों के जवानों के बीच झड़प हुई वह गलवान घाटी क्षेत्र का है। क्योंकि झड़प वाली जगह पर गलवान नदी स्पष्ट तौर पर दिखाई दे रही है। भारत औऱ चीन के सैनिक हाथ-पैर और डंडों से लड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसमें कुछ भारतीय सैनिकों के पास रायफल भी है लेकिन कोई उनका उपयोग करता नहीं दिख रहा है।


चीन के सैनिक डंडों और रायट शील्ड से मारपीट कर रहे हैं और खुद को बचा रहे हैं। SCMP का दावा है कि यह वीडियो सबसे पहले 8 सितंबर 2020 को ऑनलाइन दिखाई दिया। चीन के मिलिट्री स्रोत ने कहा कि यह कुछ महीने पुराना है।भारत कहता है कि उसके 20 जवान 15 जून को शहीद हो गए थे, जब चीनी सैनिकों के साथ उनकी झड़प हुई थी।               


नियंत्रण रेखा एलएसी पर बढ़ा तनाव

बीजिंग/ नई दिल्ली। चीन की करतूतों ने वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC)पर तनाव बढ़ा दिया है। बातचीत के टेबल पर शांति का नाटक करने वाला चीन लगातार साजिशें रच रहा है। यही वजह है कि लद्दाख में टेंशन बढ़ती जा रही है और युद्ध के आसार  बनते  दिख रहे है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि चीन ने अचानक LAC पर सैनिकों की संख्या में अप्रत्याशित बढ़ोतरी शुरू कर दी है।


पैंगोंग लेक के उत्तरी किनारे पर नए सिरे से चीनी सैनिकों का जमावड़ा शुरू हो गया है। उत्तरी किनारे पर फिंगर इलाके की रिजलाइन पर चीनी सैनिकों बड़ी संख्या में जमा हो रहे हैं। 7 सितंबर को दक्षिणी किनारे पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम होने के बाद यह जमावड़ा हो रहा है। बुधवार की शाम से चीनी सेना (पीएलए) की गतिविधियां इस इलाके में बढ़ गई है। चीन सीमा से सटे पठारी इलाकों में सैन्य साजो सामान की आमद बढ़ा रहा है. चीन देश के अलग अलग हिस्सों से हथियार और दूसरे सैन्य उपकरण यहां मंगवा रहा है। दोनों देशों की सेना एक दूसरे के काफी करीब आमने-सामने हैं। पैंगोंग झील के उत्तरी किनारे को 8 फिंगर में बांटा गया है। लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल फिंगर 8 पर है लेकिन चीन फिंगर 4 रिजलाइन पर रूका हुआ है।


भारत के लद्दाख क्षेत्र में ब्लैक टॉप समेत कई रणनीतिक मोर्चों पर बढ़त बनाने के बाद चीन बार-बार आउट ऑफ कंट्रोल हो रहा है और एक्चुअल लाइन ऑफ कंट्रोल को पार करने की कोशिश कर रहा है। 29-30 अगस्त की रात से 8 सितंबर तक ऐसी कई नाकाम कोशिशें कर चुका है।


विशेषज्ञों का मानना है कि जो हालात बन रहे हैं, उसमें कभी भी किसी छोटे से उकसावे पर भी दोनों देशों के बीच युद्ध की चिंगारी भड़क सकती है। इसके कुछ कारण भी विषेषज्ञों ने बताए हैं। एलएसी पर हालात 1962 से भी ज्याद गंभीर हो गए हैं 45 साल पुराना समझौता टूट चुका है। पूर्वी लद्दाख में भारतीय सेना की मजबूत पैठ से चीन पूरी तरह बौखलाया गया है। यही वजह है कि दूसरा फ्रंट खोलने के लिए चीन लागातर हथियार देकर पाकिस्तान को मजबूत कर रहा है।               


भिडंत में 1 ही परिवार के 3 लोगों की मौत

कासगंज। उत्तर प्रदेश में कासगंज जिले के सोरों क्षेत्र में शुक्रवार सुबह दो कारों की भिड़ंत में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गयी जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आगरा-बरेली हाइवे पर नगरिया के पास सुबह करीब सात बजे यह हादसा उस समय हुआ जब बीएमडब्लू और स्विफ्ट डिजायर की आमने सामने की भिड़ंत हो गयी। इस हादसे में दोनो कारों के परखच्चे उड़ गये।


हादसे के बाद कार में फंसे हताहतों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। दुर्घटना मे स्विफ्ट कार में सवार एक परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गयी जबकि दो घायल हो गये वहीं बीएमडब्लू सवार तीन लोग घायल हुये हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां दो की हालत नाजुक बनी हुयी है।                


मृतक-1,209, संक्रमित-45, 62,415

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण की दिन ब दिन विकराल होती स्थिति के बीच लगातार दूसरे दिन नये मामलों और मृतकों की संख्या दोनों में रिकॉर्ड वृद्धि हुई है। पिछले 24 घंटों के दौरान 96 हजार से अधिक नये मामले सामने आये तथा सबसे अधिक 1,209 लोगों की इस संक्रमण से मौत हुई है।केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के रिकॉर्ड 96,551 नये मामलों के साथ संक्रमितों का आंकड़ा 45,62,415 हो गया। इस अवधि में 1,209 संक्रमितों की मौत होने से मृतकों की संख्या 76,271 हाे गयी। इस दौरान 70,880 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिससे कोरोना से मुक्ति पाने वालों की संख्या 35,42,664 हो गयी है। स्वस्थ होने वालों की तुलना में संक्रमण के नये मामले अधिक होने से सक्रिय मामले 24,462 बढ़कर 9,43,480 हो गये हैं। देश में सक्रिय मामले 20.68 प्रतिशत और रोगमुक्त होने वालों की दर 77.65 प्रतिशत है जबकि मृत्यु दर 1.67 प्रतिशत है। कोविड-19 से सबसे गंभीर रूप से प्रभावित महाराष्ट्र में सक्रिय मामलों की संख्या में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है और यह 8,698 बढ़कर 2,61,798 हो गयी तथा 495 लोगों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 28,282 हो गया। इस दौरान 14,253 लोग संक्रमणमुक्त हुए जिससे स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 7,00,715 हो गयी। देश में सर्वाधिक सक्रिय मामले इसी राज्य में हैं।                  


विद्युत संयंत्र के लिए देश में बनेंगे 'रोटर'

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। कोयला आधारित ताप विद्युत संयंत्रों के लिए जल्द ही स्वदेशी ‘सुपर अलॉय स्टीम टर्बाइन रोटर’ का निर्माण शुरू हो सकेगा जो 700 डिग्री सेंटीग्रेड तापमान से अधिक तापमान पर भी पूरी दक्षता के साथ काम कर सकते हैं। अति उच्च ताप विद्युत संयंत्रों में उत्पादन के दौरान तापमान 700 डिग्री सेंटीग्रेड से अधिक चला जाता है। उन्हें एंडवांस अल्ट्रा सुपरक्रिटिकल संयंत्र कहते हैं। ऐसे भारतीय संयंत्रों के संगठन एंडवांस अल्ट्रा सुपरक्रिटिकल (एयूएससी) कंसोर्टियम ने इन संयंत्रों के रोटर बनाने में इस्तेमाल के लिए निकेल आधारित मिश्रधातु 617एम का चयन किया है जो देश में आसानी से उपलब्ध भी हो सकेगा, लेकिन इन रोटर के परीक्षण की सुविधा नहीं होने के कारण इनके प्रमाणन में बाधा आ रही थी।


भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) की मदद से इन रोटरों के परीक्षण की सुविधा तैयार करने की जिम्मेदारी ली है। भेल के पास कई ताप विद्युत संयंत्रों के सफल निर्माण का अनुभव है। यह ‘हाई टेम्परेचर स्पिन टेस्ट रिग’ हैदराबाद में बनाया जायेगा। यहां अति उच्च तापमान और दबाव के कारण 617एम मिश्रधातु से बने रोटर पर पड़ने वाले प्रभाव का अध्ययन किया जायेगा। यह देखा जायेगा कि रोटर कितने समय तक यह दबाव सहन कर सकता है।


डीएसटी ने बताया कि इस परीक्षण केंद्र में नौ हजार किलोग्राम वजन तक के रोटर का प्रदर्शन 800 डिग्री सेल्सियस तापमान और प्रति मिनट 3,600 घूर्णन पर आंका जायेगा। साथ ही लंबे समय तक लगातार काम करते रहने की इनकी दक्षता का भी आकलन किया जायेगा।                  


दिल्ली मेट्रो की ग्रे लाइन सेवाएं बहाल

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली क्षेत्र में शुक्रवार सुबह लाइन आठ (मजेंटा लाइन) जनकपुरी पश्चिम से बोटेनिकल गार्डन और लाइन नौ (ग्रे लाइन) द्वारका से नजफगढ़ पर मेट्रो सेवाएं बहाल हो गयीं। सभी संचालित मेट्रो लाइनों के संचालन समय में दो-दो घंटे की बढ़ोतरी कर दी गया है। डीएमआरसी ने ट्वीट कर कहा, “दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के लोगों द्वारा हमारे सुरक्षा संबंधी दिशानिर्देशों का उचित तरीके से पालन करने के साथ ही हमनें मजेंटा और ग्रे लाइन पर संचालन आज सफलतापूर्वक शुरू कर दिया। एहतियात बरतें और सुरक्षित यात्रा करें।” डीएमआरसी के एक प्रवक्ता ने बताया कि आज तक जिन लाइनों पर सेवा बहाल की गयी हैं, उन सभी पर संचालन समय में दो घंटे की बढ़ोतरी की गई है तथा इनका समय सुबह सात बजे से दिन में दोपहर बाद एक बजे और शाम को चार बजे से रात 10 बजे तक होगा।


शनिवार से सभी लाइनों का समय सुबह छह बजे से रात 11 बजे तक पहले की तरह हो जाएगा। नयी दिल्ली से द्वारका सेक्टर-21 जाने वाली एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर तीसरे चरण में 12 सितंबर को सेवा बहाल होगी।                   


दुबईः क्रिकेटर ने टीम का किया सेलेक्शन

दुबई। इस बार दुबई में खेले जाने वाले आईपीएल मैच बेहद रोमांचक होंगे लंबे समय से आईपीएल के फैंस इस घड़ी का इंतजार कर रहे थे कोरोना संक्रमण के चलते इस बार IPL2020 दुबई में आयोजित कराया जा रहा है और आईपीएल में विराट कोहली की टीम के फैंस के लिए अच्छी खबर है की आरसीबी का पहला मैच 21 सितंबर को दुबई में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेला जाना है। आरसीबी के लिए प्लेइंग इलेवन का सिलेक्शन इस बार पूर्व भारतीय क्रिकेटर और क्रिकेट एक्सपर्ट आकाश चोपड़ा ने किया है इस बार यह माना जा रहा है कि आरसीबी की शुरुआत देवदत्त और आरोन फिंच कर सकते हैं हालाकी पार्थिव पटेल भी ओपनर के लिए आरसीबी की पहली पसंद हो सकते हैं लेकिन घरेलू क्रिकेट के आंकड़ों के मुताबिक देवदत्त का पलड़ा भारी है।                     


प्राधिकृत प्रकाशन विवरण




यूनिवर्सल एक्सप्रेस   (हिंदी-दैनिक)









 सितंबर 12, 2020, RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-29(साल-02)
2. शनिवार, सितंबर 12, 2020
3. शक-1943, अश्विन, कृृष्ण-पक्ष, श्राद्ध पक्ष, तिथि- दसमी, विक्रमी संवत 2077।


4. सूर्योदय प्रातः 05:35, सूर्यास्त 07:00 ।


5. न्‍यूनतम तापमान 23+ डी.सै.,अधिकतम-36+ डी.सै.।


6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7. स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहींं है।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


www.universalexpress.in


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :-935030275                                


(सर्वाधिकार सुरक्षित)                      







गुरुवार, 10 सितंबर 2020

चीनी 'ड्रैगन' पर ट्रंप ने किया तगड़ा वार

बीजिंग/ वाशिंगटन डीसी। चीन औऱ अमेरिका के बीच छि़ड़े ट्रेड वार और वर्ड वार के बीच अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश के तहत 1000 चीनी नागरिकों का यूएस वीजा रद्द कर दिया गया है। बुधवार को विदेश विभाग के प्रवक्ता ने बयान जारी कर बताया कि 29 मई के राष्ट्रपति पद की घोषणा के तहत 1000 से अधिक चीनी नागरिकों के अमेरिकन वीजा को रद्द कर दिए गए हैं। बताया गया है कि यह कदम सुरक्षा को खतरे के मद्दनेजर उठाया गया है।


महीनों पुराने प्रस्ताव पर विचार करते हुए यह फैसला लिया गया हैः अमेरिका
अमेरिकी गृह विभाग के कार्यवाहक मंत्री चेड वोल्ड ने मामले पर कहा कि अमेरिका चीन के खुफिया विभाग अथवा पीपुल्स लिबरेशन आर्मी से संबद्ध चीन के शैक्षणिक संस्थानों से जुड़े स्नातक छात्रों और शोधार्थियों के वीजा रद्द करने के महीनों पुराने प्रस्ताव पर विचार करते हुए यह फैसला लिया है, क्योंकि वो जासूसी या बौद्धिक संपदा की चोरी जैसे खतरा पैदा कर सकते हैं। चेड वोल्फ ने चीन पर अन्यायपूर्ण व्यापार व्यवहार, औद्योगिक जासूसी और कोरोना रिसर्च चुराने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह चीन-अमेरिका द्वारा छात्रों को दिए जा रहे वीजा का दुरुपयोग कर रहा है।


चीनी छात्रों और शोधार्थियों की चीनी सेना के साथ मिलीभगत हैः अमेरिका
1000 से अधिक चीनी छात्रों के वीजा रद्द करने की कार्रवाई पर अमेरिकी विदेश विभाग की ओर से कहा गया है कि उक्त फैसला राष्ट्रपति ट्रंप की 29 जुलाई की घोषणा के तहत किया गया है, ताकि उन्हें अनुसंधान से जुड़ी जानकारियों को चुराने से रोका जा सके। चीनी छात्रों और शोधार्थियों पर यह आरोप भी लगाया गया है कि उनकी चीनी सेना के साथ मिलीभगत है।           


यूरोपीय देशों ने रूस को चेतावनी दी

मास्को। रूस के विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी पर हमले को लेकर यूरोपीय देशों ने रूस को चेतावनी दी है। रूस के नेता नवलनी को जहर देने के मामले में व्लादिमीर पुतिन की मुसीबतें बढ़ती ही जा रही हैं। इस मामले को लेकर यूरोप के कई देश पुतिन के खिलाफ सीधे तौर पर सामने आकर उनकी आलोचना कर रहे हैं। वहीं जर्मनी रूस पर कुछ प्रतिबंध लगाने की सोच रहा है। जर्मनी फिलहाल यूरोपीय यूनियन का प्रमुख है। जर्मनी के विदेश मंत्री हीको मास ने इस मामले पर साफ कहा है कि मॉस्को की ओर से इस बारे में कोई स्पष्टीकरण नहीं आता है तो हम जर्मनी पर कुछ प्रतिबंध लगाने का विचार करेंगे। जिसमें जर्मन-रूसी गैस पाइपलाइन परियोजना पर पुनर्विचार कर सकता है।  नवालनी के मामले में जर्मनी  डॉक्टर न कहा है कि इनको मारने में नोविचोक नर्व एजेंट जैसा रासायनिक पदार्थ उपयोग किया जा सकता है। फिर यूरोपीय यूनियन ने पिछले सप्ताह रासायनिक हथियार के इस्तेमाल की कड़ी निंदा की थी। और इसको अंतरराष्ट्रीय नियम का गंभीर उल्लंघन बताया था।


एक राजनायिक ने बताया कि यूरोपीय यूनियन ने जिन प्रतिबंधात्मक उपायों की बात कर रहा है इसका मतलब कुछ व्यक्तियों पर प्रतिबंध से है। अगर इसे लागू किया गया तो इन लोगों पर ईयू यात्रा पर रोक लगा दी जाएगी साथ ही क्षेत्र में उनकी किसी भी संपत्ति को जब्त कर लिया जाएगा।               


फ्रांस ने भारत को सामरिक साझेदार बताया

नई दिल्ली/ पेरिस। फ्रांंस ने बुधवार को भारत को एशिया में अपना ‘‘अग्रणी'' सामरिक साझेदार करार देते हुए कहा है कि उनकी रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ली की आसन्न यात्रा का मकसद भारत के साथ ‘दूरगामी' प्रभाव वाले रक्षा सहयोग को और मजबूत बनाना है।


पार्ली गुरुवार को भारत आ रही हैं जहां वह अंबाला में एक समारोह में हिस्सा लेंगी जिसमें पांच राफेल विमान के पहले दस्ते को भारतीय वायु सेना में शामिल किया जाएगा। फ्रांस की रक्षा मंत्री अपने भारतीय समकक्ष राजनाथ सिंह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के साथ वार्ता भी करेंगी।             


अमेरिका में 'राष्ट्रपति चुनाव' आए करीब

वाशिंगटन डीसी। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव अब करीब है, प्रचार और बयानबाजी चरम पर है। संपूर्ण विश्व का आकर्षण भी इस चुनाव में निहित समझें तो गलत नहीं होगा, क्योंकि विश्व जानता है कि अमेरिका के नेतृत्व परिवर्तन से विश्व के कई निर्णयों में परिवर्तन भी संभव है। जहां वर्तमान राष्ट्रपति ट्रंप अपनी ताकत बढ़ाने में लगे हैं और इसके लिए वे हर पक्ष और समूह से संपर्क में हैं, उसी तरह डेमोक्रेटिक पार्टी के बाइडेन भी अपनी दावेदारी मजबूत कर रहे हैं।


हाल ही में विस्कॉन्सिन प्रांत की केनशा में हुए एक कार्यक्रम में बाइडेन ने तिब्बत के विषय में स्पष्ट मत रखते हुए यह कहा कि अगर वे सत्ता में आए तो तिब्बत में चीनी अधिकारियों द्वारा मानवाधिकार के उल्लंघन पर प्रतिबंध लगाने का प्रयास करेंगे। साथ ही एक नया विशेष समन्वयक नियुक्त करेंगे जो इस बात पर जोर देगा कि चीनी सरकार अमेरिकी राजनयिकों, पत्रकारों और अमेरिकी नागरिकों को तिब्बत पहुंचने में कोई समस्या खड़ी न करे, ताकि तिब्बत के स्थानीय नागरिकों के मानवाधिकारों की रक्षा हो सके और उनकी मूल संस्कृति और परंपराओं पर कोई चीनी प्रतिबंध न रहे। यह बयान तब विशेष महत्व रखता है जबकि भारत व चीन सीमाओं पर आमने सामने है, कई स्तर की बातचीत, रक्षामंत्रियों की वार्ता, सैन्य अधिकारियों की वार्ता के बाद भी चीन की मानसिकता में कोई सुधार नहीं आया।


इतिहास के घटनाक्रम को देखें तो समझ मे आएगा कि अतिक्रमण चीन का चरित्र रहा है। वर्तमान में हम चीन देख रहे है, वह तिब्बत, मंगोलिया, हांगकांग आदि कई देश व द्वीपों पर जबरन अतिक्रमण के बाद बना है। ऐसी स्थिति में किसी अमेरिकी प्रतिनिधि द्वारा तिब्बत के विषय में उठाया गया यह व्यापक विचार ही माना जाएगा। हालांकि इसे भारतीय मूल के मतदाताओं को आकर्षित करने की योजना भी माना जा सकता है। यों विश्व जानता है कि चीन ने अपने आसपास के कई देशों में अतिक्रमण किया और उनके भूभाग पर कब्जा किया है। लेकिन अब स्थितियां बदल रही हैं। पिछले कुछ समय से सीमा पर चले आ रहे विवादों में भी भारतीय सेना ने विपरीत परिस्थिति और भौगोलिक चुनौतियों के बावजूद चीनी सैनिक घुसपैठियों को कई बार पटखनी दी। बहरहाल, अमेरिका में चुनावों के बाद नेतृत्व जो भी आए, अब अमेरिका भारत के सहयोगी के रूप में खड़ा रहेगा, ऐसी उम्मीद है।           


मुकाबले में धोनी ने मेरा मनोबल बढ़ाया

दुबई। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अपने पदार्पण मुकाबले को याद करते हुए कहा कि उस मैच में टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने उनका मनोबल बढ़ाया था। बुमराह ने 2016 में भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था। भारत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज के शुरु के चार मुकाबले हार चुकी थी और सिडनी में खेले गए पांचवें मुकाबले में बुमराह को खेलाया गया। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया हराया।


बुमराह ने टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा, “अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला धोनी का निजी निर्णय था और सभी इसका सम्मान करते हैं। लेकिन निजी तौर पर मैंने 2016 में उनके नेतृत्व में पदार्पण किया था और उन्होंने मेरा मनोबल काफी बढ़ाया था। कई लोगों को इस बात की जानकारी नहीं होगी कि धोनी ने इससे पहले तक मुझे किसी स्तर में गेंदबाजी करते नहीं देखा था।” उन्होंने कहा, “मेरे पदार्पण मुकाबले में जब मैं डेथ ओवर में गेंदबाजी करने गया तो मैंने धोनी से पूछा कि क्या में यार्कर फेंक सकता हूं। उन्होंने मुझसे कहा नहीं, आप यार्कर नहीं करेंगे। धोनी को उस वक्त लगा कि यह कठिन डिलेवरी है और मैं ऐसा नहीं कर पाऊंगा।” तेज गेंदबाज ने कहा, “मैं धोनी से कहा कि डेथ ओवरों में मुझे यार्कर के सिवाए अन्य गेंदबाजी के बारे में नहीं पता है। इसके बाद मैंने यार्कर ही फेंकी और धोनी मेरे पास आए और उन्होंने कहा कि तुम्हें पहले टीम में आना चाहिए था, हम सीरीज जीत सकते थे। एक तरफ जहां मैं पदार्पण के कारण काफी बैचेन था वहीं दूसरी ओर कप्तान का मुझे ऐसा कहना मेरे लिए सुखद था। उन्होंने मुझे खुलकर गेंदबाजी की इजाजत दी।”


आईपीएल में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलने को लेकर उन्होंने कहा, “जब आप सफल फ्रेंचाइजी के लिए खेलते हैं तो उम्मीदें भी रहती हैं। हमारी टीम बेहद अच्छी है। ट्रेंट बोल्ट के टीम में शामिल होने से मुझे उनके साथ गेंदबाजी का अवसर मिलेगा। मुंबई इंडियंस के हौसले काफी बुलंद हैं।” इस साल के अंत में होने वाले ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बुमराह ने कहा, “जब हम पिछली बार ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गए थे तो यह काफी चुनौतीपूर्ण दौरा था लेकिन इसके नतीजे से हमें काफी खुशी हुई और यह हम सभी के लिए विशेष था। हर क्रिकेटर ऑस्ट्रेलिया दौरे पर इसलिए भी जाना चाहता है क्योंकि उसे पता होता है कि वहां चीजें आसान नहीं होंगी।”               


रेप के बाद जलाई गई 'हजारों महिलाएं'

यंगून। म्यांमार की सेना छोड़कर भागे दो सैनिकों ने अल्पसंख्यक रोहिंग्या के खिलाफ रखाइन प्रांत में हुए नरसंहार की बात कबूल की है। दो सैनिकों ने एक वीडियो में कबूल किया है कि अगस्त 2017 में उन्हें आदेश मिले थे कि जिन भी गांवों में अल्पसंख्यक रोहिंग्या रहते हैं, वहां 'जितने भी दिखें या जिनके बारे में पता चले उन सभी को गोलियां चला कर मार डालो।' इसके अलावा रोहिंग्या औरतों के रेप और जलाकर मारने जैसे वीभत्स जुर्म भी कबूल किये गए है।
न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक इन दो सैनिकों ने एक वीडियो गवाही में रखाइन प्रांत में रोहिंग्या मुसलमानों को फांसी देने, सामूहिक तौर पर दफनाने, गांवों को तबाह करने और बलात्कार की बात स्वीकार की है।         


पाकिस्तानियों की किडनी चुरा रहा 'चीन'

बीजिंग/इस्लामाबाद। जिस चीन को पाकिस्तान अपना सबसे बड़ा हमदर्द बताता है, वो पाकिस्तान के ही लोगों के अंगों का कारोबार कर रहा है। चीन के बाजार में पाकिस्तान के लोगों की किडनी और लीवर सरेआम बिक रहे हैं। इमरान सरकार की कंगाली का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि दो जून की रोटी के लिए वो गधों और घोड़ों तक का सौदा कर चुकी है। मगर अब बात इससे भी दो कदम आगे बढ़ चुकी है।


दरअसल, पाकिस्तान को उम्मीद थी कि चीन की सरकार उसे इस कंगाली से उबरने में मदद करेगी। मगर ड्रैगन ने उसे ऐसा दगा दिया कि जिसकी उम्मीद पाकिस्तान के वजीर-ए-आजम ने सपने में भी नहीं की होगी। मदद करने के बजाए चीन पाकिस्तान के लोगों की किडनी निकालने में जुटा है।             


भरपाई मुश्किल, टीम मजबूत हैः वाटसन

अबु धाबी। चेन्नई सुपर किंग्स के अनुभवी ऑलराउंडर शेन वाटसन का कहना है कि टीम को साथी खिलाड़ी सुरेश रैना की कमी खलेगी और उनकी भरपाई कर पाना मुश्किल होगा लेकिन उनकी टीम मजबूत है। चेन्नई के ऑलराउंडर रैना निजी कारणों के चलते संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में 19 सितंबर से 10 नवंबर तक होने वाले आईपीएल के 13वें सत्र से हट गए थे। रैना हालांकि गत 21 अगस्त को टीम के साथ यूएई आए थे लेकिन कुछ दिनों बाद वह निजी कारणों का हवाला देकर स्वदेश लौट गए थे।  रैना के बाद टीम के ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने भी निजी कारणों के चलते आईपीएल के इस सत्र से हटने का फैसला किया था।


वाटसन ने नबील हाशमी के यूट्यूब कार्यक्रम में कहा, “हमें रैना और हरभजन की अनुपस्थिति से पार पाना होगा। लेकिन चेन्नई के लिए राहत भी बात यह है कि वह भी अन्य टीमों की तरह मजबूत है। रैना की भरपाई करना मुश्किल है, आप ऐसा नहीं कर सकते।” उन्होंने कहा, “वह आईपीएल के ऐसे दूसरे खिलाड़ी हैं जिन्होंने टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाए हैं। आईपीएल के इतिहास में रैना ने सबसे ज्यादा मुकाबले खेले हैं। रैना की कमी वाकई खलेगी। यूएई का वातावरण गर्म है और ऐसे में पिच काफी सूखी होगी जहां गेंद टर्न होगी। रैना स्पिन को बेहतर तरीके से खेलना जानते हैं।”


वाटसन का कहना है कि इसमें कोई शक नहीं कि टीम में रैना की कमी खलेगी लेकिन उनकी अनुपस्थिति में मुरली विजय और पीयूष चावला जैसे बेहतरीन खिलाड़ियों को ज्यादा अवसर मिलेंगे। वाटसन ने कहा, “इसमें कोई शक नहीं कि रैना का टूर्नामेंट से हटना हमारे लिए काफी नुकसान भरा है लेकिन हमारे पास टीम में मुरली विजय हैं जो बेहतरीन खिलाड़ी हैं। पिछले कुछ वर्षों में उन्हें टी-20 में ज्यादा अवसर नहीं मिले हैं लेकिन वह वाकई एक अच्छे बल्लेबाज हैं। मुरली को इस साल ज्यादा अवसर मिलने की उम्मीद है।”           


चीनी सैनिकों ने फिर भारत में घुसपैठ की

बीजिंग/ नई दिल्ली। चीन ने लगातार दूसरे दिन लद्दाख में भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश की। 8 सितंबर को चीनी सैनिकों ने मोटरबोट्स पर सवार होकर पेंगोंग झील के पश्चिमी किनारे के रास्ते भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश की, लेकिन भारतीय सैनिकों को देखकर वापस लौट गए। इससे एक दिन पहले चुशूल की मुखपरी पहाड़ी पर कब्जा करने के लिए चीनी सैनिक आए थे लेकिन भारतीय सैनिकों ने उन्हें वापस खदेड़ दिया। सूत्रों के मुताबिक 8 सितंबर को शाम करीब 5 बजे दो मोटरबोट्स पर चीनी सैनिकों ने फिंगर 4 से आगे बढ़ने की कोशिश की। बता दें कि फिंगर 4 पर चीनी सैनिकों ने मई से कब्जा किया हुआ है। इन बोट्स में करीब 40 चीनी सैनिक थे।             


31 संक्रमित मिलने से जिले में मचा हड़कंप

अतुल त्यागी, मुकेश सैनी


31 कोरोना मरीज मिलने से मचा हड़कंप


हापुड़। जनपद में बृहस्पतिवार को 31 मरीज मिलनें से हड़कंप मच गया। सभी को आईसोलेट कर क्षेत्रों को सैनाटाइज किया जा रहा है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को जनपद में शाम को रजनी विहार पिलखुवा 4, शफीक कालोनी हापुड़ 1, अम्बेडकर नगर हापुड़ 1, पुलिस लाईन हापुड़ 1, आजमपुर 1, मानक चैंक 1, गढ़ रिफ्यूजी कालोनी 1, जमालपुर सिम्भावली 1, आवास विकास कालोनी 1, चमरी 1, उबारपुर 5, बक्सर सिम्भावली 1, शिवपुरी 2, अल्का कालोनी 1, चण्डी मंदिर पिलखुवा 1, सिरोधन 1, दोपहर तक हापुड़ के रेलवे रोड़ पर एक,श्रीनगर में एक,अशोक कालोनी में दो,शिवपुरी में एक,गढ़ के अल्लाबख्शपुर में एक मरीज मिलें है। सभी को आईसोलेट कर क्षेत्रों को सैनाटाइज किया जा रहा हैं।                 


शिकायत निस्तारण में 'प्रदेश' में पहला स्थान

अतुल त्यागी, मुकेश सैनी


शिकायतों के निस्तारण में प्रदेश में आया प्रथम स्थान,


हापुड़ एक बार फिर


हापुड़। जनपद को आइजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में प्रदेश में प्रथम स्थान मिला हैं। डीएम ने सभी अधिकारियों को दी बधाई, इसी कार्य कुशलता के साथ आगे भी कार्य करने के लिए निर्देशित किया। आई जी आर एस में माह अगस्त 2020 में भी पूरे प्रदेश में समस्याओं के निस्तारण करने में शत-प्रतिशत अंक हासिल करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया है, जिसके लिए जिलाधिकारी अदिति सिंह ने समस्त अधिकारी व कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा है कि यह सरकार का बहुत ही महत्वपूर्ण शिकायती पोर्टल हैं। जिस पर प्राप्त होने वाली शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता परक कार्य करने हेतु समस्त जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित भी किया, ताकि सरकार के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का हापुड़ की जनता को निरंतर रूप से समयबद्धता के साथ लाभ प्राप्त होता रहे।               


युवतियों ने दरोगा की लाइसेंसी पिस्टल उड़ाई

अतुल त्यागी, मुकेश सैनी


दारोगा की लाईसेंसी पिस्टल युवतियों ने उड़ाई


हापुड़। अपनी पत्नी के साथ ईं- रिक्शा में बैठकर लौट रहे एक बीएसएफ के एएसआई के बैग से दो युवतियों व एक महिला पर लाइसेंसी पिस्टल निकालनें का आरोप लगाया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं। जानकारी के अनुसार त्रिपुरा में बीएसएफ में तैनात एएसआई मुनीष कुमार हापुड़ के प्रीत विहार में रहते हैं। छुट्टियों में वे तीन सितम्बर की शाम अपनी पत्नी के साथ बाबूगढ़ से ई रिक्शा में वापस अपनें घर लौट रहे थे। रिक्शा में दो युवती व महिला भी बैठी थी। पीड़ित दरोगा ने थानें में दी तहरीर में आरोप लगाया कि घर पहुंचे पर उनकी लाईसेंसी पिस्टल व मैनजीन गायब थी।जिसको उन युवतियों व महिला ने चोरी कर लिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।               


12 वर्षीय मासूम बच्ची को कैद कर किया रेप

अतुल त्यागी, मुकेश सैनी
हापुड़। दो युवकों ने 12 साल की बच्चीं को खानें की चीज देनें के बहाने बहला फुसलाकर घर में ले जाकर किया रेप हुए फरार हो गए।
थाना प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार सक्सेना ने बताया कि हापुड़ के एक गांव निवासी 12 वर्षीय बच्चीं को गांव के ही दो युवक गौरव व राजू ने बच्चीं को चीज दिलानें के बहानें अपने घर ले जाकर रेप किया और बच्चीं को रास्ते में छोड़ फरार हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी हैं।                


'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा  संदीप मिश्र  शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि मौजूदा...