रविवार, 30 अगस्त 2020

तिब्बतः मुद्दों पर घबराएं 'चीनी राष्ट्रपति'

बीजिंग। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की हाल के दिनों में तिब्बत को लेकर चिताएं बढ़ गई है। दरअसल, उनकी सरकार की तरफ से लगातार तिब्बतियों को अपने पाले में करने की पुरजोर कोशिश की जा रही है, लेकिन इसमें उन्हें कामयाबी हासिल नहीं हुई है।
इस कारण चीन को एक तरफ अलगाववाद की चिंता सता रही है तो दूसरी तरफ भारत के साथ लगती सीमा पर मुंह की खाने के बाद सुरक्षा को लेकर नींद भी उड़ी हुई है। दरअसल, तिब्बत को लेकर पांच साल बाद एक बैठक का आयोजन किया गया था, लेकिन इसमें चीन के राष्ट्रपति का चेहरा और जबान दोनों ही उनकी चिंता को व्यक्त करने में जुटे थे।
पूर्वी लद्दाख में भारत के साथ हुई हिंसक झड़प के बाद 'तिबब्त पॉलिसी बॉडी' की उच्च स्तरीय बैठक की गई।           


सेना ने 18 आतंकियोंं को किया ढेर

काबुल। अफगानिस्तानी सेना ने शनिवार को तालिबान के 18 आतंकवादियों को ढेर किया और पूर्वी नानगरहार प्रांत के एक इलाके को तालिबान से मुक्त करा लिया। प्रांत परिषद के प्रमुख अहमद अली हजरत ने इसकी जानकारी दी।
हजरत के मुताबिक अफगानी सेना ने जाबित जाहीर काला नाम के इलाके पर कब्जा किया और सुरक्षा अभियान में 18 तालिबानी आतंकवादियों को मौत के घाट उतारा।                                                                       


सदस्यों ने चीन के खिलाफ किया प्रदर्शन

लंदन। ब्रिटेन में तिब्बती और उइगर समुदाय के सदस्यों ने लंदन में मानवता के खिलाफ 'जघन्य अपराधों की नौवीं वर्षगांठ' 'काला दिवस' के तौर पर मनाते हुए संयुक्त राष्ट्र कार्यालय के बाहर चीन के खिलाफ प्रदर्शन किया शुक्रवार को यहां तुर्किस्तान, वर्तमान में शिनजियांग उइगर स्वायत्त क्षेत्र के पार्टी सचिव चेन क्वांगू के नेतृत्व में तिब्बती समुदाय UK, विश्व उइगर कांग्रेस और ग्लोबल अलायंस फॉर तिब्बत एंड पर्सपेक्टेड माइनॉरिटीज के तत्वावधान में विरोध प्रदर्शन किया गया।                                   


चीनः इमारत ढहने से 29 लोगों की मौत

बड़ी खबर-इमारत ढहने से 29 लोगों की मौत, 57 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया,कई लोगों की हालत नाजुक।


बीजिंग। चीन में एक भीषण हादसे में 29 लोगों की मौत हो गई है। यह हादसा शांक्‍सी प्रांत के ल‍िनफेन शहर में हुआ। बताया जा रहा है क‍ि एक रेस्‍टोरेंट ग‍िर गया ज‍िससे 29 लोग मारे गए। एक रेस्तरां की इमारत ढहने से इस हादसे में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 29 हो गई है। स्थानीय अधिकारियों ने रविवार को इसकी जानकारी दी। 
बचाव दल के अनुसार, यह हादसा शनिवार सुबह करीब 9.40 बजे हुआ जब परिजन और साथी गांव के लोग जियांगफेन काउंटी के चेनझुआंग गांव के जक्सियन रेस्तरां में एक 80 वर्षीय व्यक्ति के जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने गए थे।
बचाव दल का काम रविवार सुबह जाकर पूरा हुआ। इस दो मंजिला इमारत के ढहने के बाद इसके मलबे से 57 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, उनमें से 29 लोगों की मौत की पुष्टि हुई, सात गंभीर रूप से घायल हुए और 21 अन्य को मामूली चोटें आईं। 
सूत्रों के मुताबिक, जिस दौरान हादसा हुआ, उस वक्त रेस्टोरेंट में कई लोग एक बर्थडे पार्टी के लिए मौजूद थे। इनमें कई बच्चे और महिलाएं भी शामिल थे। हालांकि, अब तक यह साफ नहीं हो पाया कि कुल कितने लोग उस वक्त रेस्टोरेंट में मौजूद थे।               


मनमानी नहीं करने देगें 'जापान-अमेरिका'

बीजिंग/ वाशिंगटन डीसी/ टोक्यो। दक्षिण व पूर्व चीन सागर के अहम जलमार्गो की यथास्थिति को बदलने के किसी भी एकतरफा प्रयास का जापान और अमेरिका मिलकर विरोध करेंगे। दोनों देशों को उम्मीद है कि इस मामले में अंतरराष्ट्रीय समुदाय भी उनका साथ साथ देगा।जापानी रक्षा मंत्री तारो कोनो ने इस मुद्दे पर अपने अमेरिकी समकक्ष मार्क एस्पर से अपनी राय साझा की। यह बातचीत तब हुई है, जब अमेरिका और चीन कई मुद्दों पर आपस में भिड़े हुए हैं। जैसे कि अमेरिकी प्रौद्योगिकी की चोरी, चीन में मानवाधिकारों का दमन व विवादित दक्षिण चीन सागर में ड्रैगन की सैन्य गतिविधियां।


चीन और जापान के रिश्तों में तल्खी की बड़ी वजह पूर्वी चीन सागर में स्थित कुछ छोटे द्वीपों पर जापान का नियंत्रण होना है। चीन इन द्वीपों को अपना बताता है। बकौल कोनो, एस्पर ने कहा कि अमेरिका-जापान सुरक्षा संधि इन द्वीपों को भी कवर करता है। अमेरिका लंबे समय से इस क्षेत्र में चीन की दबंगई का विरोध कर है और नियमित रूप से अपने युद्धपोत भेजता रहता है।               


विभिन्न खेलों का किया गया आयोजन

कोविड-19 प्रोटोकॉल को दृष्टिगत रखते हुए हुआ खेलों का आयोजन।
राष्ट्रीय खेल दिवस दयानन्द बछरावां पीजी कालेज में हुआ विभिन्न खेलों का आयोजन


बछरावां (रायबरेली)। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर दयानंद बछरावां पीजी कॉलेज की एनसीसी एवं एनएसएस इकाई द्वारा कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए  खेलों का आयोजन किया गया। इन यूनिट के छात्र छात्राओं द्वारा विभिन्न खेलों जैसे रस्सी कूद, बैडमिंटन, दौड़ आदि का आयोजन किया। एनसीसी के कैडेट व एनएसएस के स्वयंसेवक सहित महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.सुभाष चंद्र श्रीवास्तव , परीक्षा प्रभारी डॉ. शिशिर श्रीवास्तव, डॉ. विनय सिंह, डॉ सत्येन्द्र सिंह राठौर और श्रीमती एकता गुप्ता ने प्रतिभाग किया। कालेज के प्राचार्य डॉ. सुभाष चंद्र श्रीवास्तव
ने बताया कि "मेजर ध्यानचंद हाकी के जादूगर पद्म भूषण से अलंकृत भारत ही नहीं विश्व के सर्वश्रेष्ठ हॉकी खिलाड़ी थे। वे खेल जगत के मसीहा एवं मां भारती के सच्चे सपूत थे। एनसीसी एवं एनएसएस के यूनिटों की ओर से खेल का आयोजन करके इस महान खिलाड़ी एवं सच्चे देशभक्त को याद किया गया है।"आयोजित खेलों में बैडमिंटन  राहुल ,शशांत , रिया , अपर्णा, शहनवाज, अतुल उस्मान ने प्रतिभाग किया। रस्सी कूद में दीपांशी अपर्णा एकता रूबी ,पारुल पल्लवी ने प्रतिभाग किया। दौड़ में आलोक,प्रवीण, अनुभव अर्पिता आदि कई छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम का संयोजन डॉ विष्णु चंद।
श्रीवास्तव एवं डॉ शालिनी श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर डॉ शालिनी श्रीवास्तव ने कहा कि खेलों से ही व्यक्ति स्वस्थ होता है और उसमें देशभक्ति का भाव जागृत होता है। ध्यानचंद इसके सशक्त उदाहरण है।
 इस अवसर पर सुखबीर सिंह, विजय आदि महाविद्यालय के कर्मचारी उपस्थित रहे।                                   


युवती के साथ बलात्कार कर, निकाह किया

पहले युवती के साथ बलात्कार बाद मै निकाह किया, अब तलाक।
मुरादाबाद। पहले युवक ने अकेली पाकर युवती के साथ दुष्कर्म किया मामला पुलिस तक पहुंचा तो रिपोर्ट दर्ज हो गई घबराए आरोपी ने जेल जाने के डर से पीड़िता से निकाह कर लिया 6 माह बाद जब युवती को विदा कराने का नंबर आया तो दहेज की मांग कर दी मांग पूरी ना होने पर तीन तलाक दे दिया पीड़िता ने मझोला थाने में तहरीर दे दी है पीड़िता कटघर थाना क्षेत्र के मोहल्ला आबिद नगर की रहने वाली है उसका कहना है कि वह अपनी मां के साथ मझोला थाना क्षेत्र में लाकडी बाईपास के पास बने एक कबाड़ के गोदाम में काम करने जाती थी ग्राम मंगू पुरा निवासी फाहीम बिलारी थाना क्षेत्र के मोहल्ला अंसारीयान निवासी शौकीन अक्षर गोदाम पर आते थे दोनों मां के करीबी रिश्तेदारों में थे लिहाजा उसके साथ मजाक करते थे पीड़िता के अनुसार करीब सवा साल पहले वह गोदाम में अकेली थी तभी 5 और शौकीन आ गए आरोप है कि उसे अकेला पाकर शौकीन ने उसके साथ दुष्कर्म किया बाद में भी बदसलूकी की करीब 1 साल पहले उसने दोनों के खिलाफ मझोला थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी थी रिपोर्ट दर्ज होने के बाद जब आरोपी को जेल जाने का डर सताने लगा तो वह समझौता कराने आ गया समझौते के मुताबिक टीम के साथ उसका निकाह हो गया निकाह मैं उसके परिजनों के करीब दो लाख रुपए खर्च हुए निकाह के 6 महीने बाद विदाई कराने की बातें हुई पीड़िता का कहना है कि दहेज में पांच लाख रुपए सैंटरो कार की मांग कर रहे हैं दहेज से इनकार करने पर मारपीट की और तीन तलाक दे दिया।           


हैदराबाद ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया

हैदराबाद ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया  इकबाल अंसारी  हैदराबाद। इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) 2024 सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और...