शनिवार, 29 अगस्त 2020

इन राज्यों में होता है सबसे ज्यादा 'अपराध'

अकांशु उपाध्याय

नई दिल्ली। भारत दक्षिण एशिया में स्थित भारतीय उपमहाद्वीप का सबसे बड़ा देश है। पूर्ण रूप से उत्तरी गोलार्ध में स्थित है, भारत भौगोलिक दृष्टि से विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा देेश है(1.रूस, 2.कनाडा, 3.चीन, 4.अमरीका, 5.ब्राजील, 6.ऑस्ट्रेलिया, 7.भारत),जबकि जनसंख्या के दृष्टिकोण से दूसरा सबसे बड़ा देश है। भारत के पश्चिम में पाकिस्तान, उत्तर-पूर्व में चीन, नेपाल और भूटान, पूर्व में बांग्लादेश और म्यान्मार स्थित हैं।

हिन्द महासागर में इसके दक्षिण पश्चिम में मालदीव, दक्षिण में श्रीलंका और दक्षिण-पूर्व में इंडोनेशिया से भारत की सामुद्रिक सीमा लगती है। इसके उत्तर की भौतिक सीमा हिमालय पर्वत से और दक्षिण में हिन्द महासागर से लगी हुई है। पूर्व में बंगाल की खाड़ी है तथा पश्चिम में अरब सागर हैं।
भारत दुनिया का तेजी से बढ़ता हुआ अर्थव्यवस्था वाला देश माना जाता है लेकिन भारत एक ऐसा देश है जहां पर अपराध काफी ज्यादा मात्रा में होता है। दोस्तों वैसे देखा जाए तो भारत के सभी राज्यों में अपराध होता है लेकिन आज हम आप लोगों को भारत के 3 राज्यों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां सबसे ज्यादा अपराध होते हैं।


3. महाराष्ट्र
दोस्तों महाराष्ट्र भारत का तीसरा ऐसा राज्य है जहां सबसे ज्यादा अपराध होते हैं। महाराष्ट्र भारत का एक अमीर और मजबूत अर्थव्यवस्था वाला राज्य माना जाता है लेकिन अपराध के मामले में भी यह राज्य काफी ज्यादा आगे है इस राज्य में बलात्कार ड्रग्स तस्करी लूटमार आदि घटनाएं होती रहती है। इस राज्य की अपराध दर 8.8 फीसदी के करीब है।


2. मध्यप्रदेश
दोस्तों मध्य प्रदेश भारत का दूसरा ऐसा राज्य है जो अपराध के मामले में सबसे आगे हैं। मध्य प्रदेश को भी भारत का एक मजबूत और विकसित राज्य माना जाता है मध्यप्रदेश वर्तमान समय में भारत का तेजी से बढ़ता हुआ वर्षा वाला राज्य है लेकिन मध्यप्रदेश में लूटमार चोरी डकैती और रेप जैसी घटना होने आजकल आम बात बन चुकी है। इस राज्य की अपराध दर 8.9 फ़ीसदी के करीब है।


1. उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश भारत का पहला ऐसा राज्य जहां सबसे ज्यादा अपराध होते हैं। उत्तर प्रदेश को भी भारत मजबूत अर्थव्यवस्था वाला और विकसित राज्य माना जाता है। लेकिन उत्तर प्रदेश अपराध के मामले में भारत के सभी राज्यों से सबसे आगे है क्योंकि उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा अपराध होते हैं। इस राज्य में लूटमार, चोरी, डकैती जैसी घटनाएं होती ही रहती है।           


वेतन भत्ते में ₹12900 की बढोतरी

मुंबई। तलोजा एमआईडीसी में स्थित दीपक नाईट्रे .के कामगारों को अंततः न्याय मिल गया है। लंबे समय से चल रही मांग के बाद कंपनी ने कामगारों के वेतन भत्ते में 12900 रुपयों की बढ़ोत्तरी कर दी है। कामगारों ने स्थानीय विधायक प्रशांत ठाकुर से मदद की मांग की थी, जिनके मार्गदर्शन में कामगार नेता जितेन्द्र घरत ने दीपक नाईट्रेट एम्प्लाईज यूनियन के बैनर तले मांगों को लेकर प्रबंधन से चर्चा की. चर्चा के बाद यह फैसला हुआ है। शुक्रवार को विधायक प्रशांत ठाकुर की उपस्थिति में कंपनी प्रबंधन की ओर से भरत सकपाले, सहायक व्यवस्थापक सोपान पाटिल, मोहन रांजणेकर की बैठक हुई, जिसमें वेतनवृद्धि करार पर हस्ताक्षर किए गए।           


जमीन के लिए दामाद ने किया कत्ल

देहरादून। उत्तराखंड के रुद्रपुर से हैरान कर देने वाला मामल सामने आया है। जहां पर मकान और जमीन हड़पने के इरादे से बेटी-दामाद ने अपने किराएदार साथी की मदद से सास-ससुर और दो सालियों को मौत के घाट उतार दिया। हत्यारों ने चारों शवों को घर में ही गड्ढा खोदकर दफनाया और नया फर्श कर डाला।


इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब हत्या के 16 महीने बाद बेटी और दामाद यूपी के बरेली जनपद के मीरगंज में अपने हीरालाल का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए पहुंचे और जमीन को अपने नाम कराने की कोशिशों में लगे, तभी नरेंद्र गंगवार के मृतक ससुर हीरालाल के जमीन के केयरटेकर के द्वारा जांच पड़ताल की गई तो उसने इस पूरे मामले को लेकर रुद्रपुर पुलिस को गुमशुदगी की घटना बताई।          


राज्य में प्रशासन के लिए नियम जारी

जम्मू-कश्मीर में प्रशासन के लिए नियम जारी, पुलिस और एसीबी पर होगा एलजी का कंट्रोल


नरेश गुप्ता


श्रीनगर। जम्मू कश्मीर विशेष सूत्रों के अनुसार पुलिस, अखिल भारतीय सेवाएं और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो पर केंद्र शासित प्रदेश के उपराज्यपाल का सीधा नियंत्रण रहेगा। ये नियम केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला द्वारा जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम-2019 के तहत ही अधिसूचित किए गए हैं।


J-K प्रशासन के सुचारू रूप से कामकाज करने के लिए नियम जारी
पुलिस और एसीबी पर होगा एलजी का कंट्रोल
उपराज्‍यपाल मंत्रियों को एक या अधिक विभाग आवंटित कर सकते हैं।
केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर प्रशासन के सुचारू रूप से कामकाज करने के लिए नियम जारी किए हैं। जिसके मुताबिक पुलिस, अखिल भारतीय सेवाएं और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) पर केंद्र शासित प्रदेश के उपराज्यपाल का सीधा नियंत्रण रहेगा। ये नियम केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला द्वारा जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम-2019 के तहत ही अधिसूचित किए गए है।           


मुंबईः सूचकांक 6 महीने के स्तर पर बंद


मुंबई। बैंकों और मीडिया शेयरों की अगुवाई में आज के कारोबारी सत्र में भारतीय सूचकांक छह महीने के उच्च स्तर पर बंद हुए। निफ्टी 0.76% या 88.35 अंक चढ़कर 11,647.60 अंक पर बंद हुआ, जबकि एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स 0.90% या 353.84 अंक चढ़कर 39,467.31 पर बंद हुआ।


एंजल ब्रोकिंग लिमिटेड के प्रमुख सलाहकार अमर देव सिंह ने बताया के आज के कारोबारी सत्र में लगभग इंडसइंड बैंक (11.74%), एक्सिस बैंक (7.74%), यूपीएल (4.88%), एसबीआई (4.52%), और आईसीआईसीआई बैंक (4.41%) निफ्टी में टॉप गेनर रहे, जबकि जेएसडब्ल्यू स्टील (2.87%), हीरो मोटोकॉर्प (2.34%), डॉ. रेड्डीज (1.42%), पावर ग्रिड (1.46%), और इंफोसिस (1.27%) निफ्टी के टॉप लूजर में थे। बैंकिंग इंडेक्स 4% से अधिक उछल गया जबकि निफ्टी ऑटो आधा प्रतिशत गिरा। मेटल इंडेक्स लाल रंग में बंद हुआ। बीएसई मिडकैप में 0.55% की बढ़त आई और बीएसई स्मॉलकैप में 0.23% की गिरावट आई है।


डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज : कंपनी ने बताया कि उसने यूएसएफडीए द्वारा उल्लेखित उल्लंघनों और विचलन को दूर कर दिया है। आज के कारोबारी सत्र में कंपनी के शेयरों में 1.42% की गिरावट आई और उसने 4,374.00 रुपये पर कारोबार किया।


स्टेट बैंक ऑफ इंडिया: स्टेट बैंक के स्टॉक में 4.52% की वृद्धि हुई और क्रेडिट रेटिंग फर्म ने शेयर को 'सेल' से 'बाय' में अपग्रेड किया है और इसके बाद शेयर ने 225.40 रुपए पर कारोबार किया।


आईसीआईसीआई बैंक: आईसीआईसीआई बैंक के स्टॉक्स में 4.41% की बढ़ोतरी हुई। कंपनी ने आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज की 2% हिस्सेदारी या 6,442,000 शेयर 310 करोड़ के ओपन मार्केट ट्रांजेक्शन के माध्यम से बेचे और इससे शेयर ने 409.50 रुपए पर कारोबार किया।


भारतीय रुपया: सकारात्मक घरेलू इक्विटी बाजारों के बीच अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 73.39 रुपये के उच्च स्तर पर बंद हुआ। इस हफ्ते रुपये में 1.9% की बढ़ोतरी हुई, जो अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सबसे बड़ी साप्ताहिक वृद्धि थी। इससे पहले डॉलर के मुकाबले रुपए में इस तरह की वृद्धि 2018 में देखी गई थी।                   



हॉकी के महान खिलाड़ी की जयंती पर नमन

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर विश्व हॉकी के सार्वकालिक महान खिलाड़ी, पद्म भूषण ‘मेजर ध्यानचंद जी’ को उनकी जयंती पर कृतज्ञतापूर्ण नमन करते हुए कहा कि आपकी खेल प्रतिभा, आपकी राष्ट्रभक्ति भारतीयों के लिए प्रेरणास्पद है। योगी ने शनिवार को राष्ट्रीय खेल दिवस एवं मेजर ध्यानचंद की जयंती पर ट्वीटकर कहा “वैश्विक खेल जगत में भारतीय स्वाभिमान के प्रतीक, हॉकी स्पर्धा के विभिन्न विश्व विजयी अभियानों के शिल्पकार, विश्व हॉकी के सार्वकालिक महान खिलाड़ी, पद्म भूषण ‘मेजर ध्यानचंद जी’ को उनकी जयंती पर कृतज्ञतापूर्ण नमन। आपकी खेल प्रतिभा, आपकी राष्ट्रभक्ति भारतीयों के लिए प्रेरणास्पद है।”


उन्होंने कहा “हॉकी के जादूगर’ पद्म भूषण मेजर ध्यानचंद जी की गौरवपूर्ण स्मृति को समर्पित ‘राष्ट्रीय खेल दिवस’ के अवसर पर खेल की विभिन्न विधाओं में वैश्विक मंचों पर भारत की गरिमा वृद्धि करने वाले सभी खिलाड़ियों के प्रति सादर कृतज्ञता ज्ञापन। नवोदित खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।”गौरतलब है कि हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की आज जयंती है। दुनिया में हॉकी को पहचान दिलाने वाले ध्यानचंद का नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज है। ध्यानचंद को लोग प्यार से दद्दा कहकर संबोधित करते थे। ध्यानचंद की जयंती को “राष्ट्रीय खेल दिवस” मनाया जाता है।


ध्यानचंद का जन्म 29 अगस्त 1905 को इलाहाबाद शहर में हुआ था। ध्यानचंद की गिनती विश्व के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में होती है। मेजर ध्यानचंद ने भारत को ओलंपिक में ती स्वर्ण पदक दिलवाए थे। उन्होंने एम्सटर्डम में हुए ओलंपिक खेलों में भारत की ओर से सबसे ज्यादा 14 गोल किए थे। उन्होंने भारत को तीन ओलंपिक खेलों में गोल्ड दिलाया था। ध्यानचंद ने अपने हॉकी करियर में 1000 से अधिक गोल किए थे।         


कोरोना चेन तोड़ने का सम्भव प्रयास करें

नरेश गुप्ता, अम्बरीष कुमार सक्सेना


कोरोना टेस्टिंग में आशातीत प्रगति लाये तथा कोरोना चेन तोड़ने का हर सम्भव प्रयास करें:-निधि गुप्ता


अलग एक हवादार कमरा एवं दो शौचालय होने पर शत्रों के साथ होम आईसोलेशन की अनुमति दी जायेगी:- मुख्य विकास अधिकारी


नोडल अधिकारी दिन में एक-दो बार कोरोना मरीजों से दूरभाष पर वार्ता करें:- सी0डी0ओ0


हरदोई। कलेक्ट्रेट में संचालित एकीकृत कोविड-19 एवं कमाण्ड कन्ट्रोल सेन्टर में आहूत बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य विकास अधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने नोडल अधिकारियों से कहा कि प्रदेश में बढ़ते कोरोना मरीजों के प्रति मा0 मुख्यमंत्री जी ने चिन्ता व्यक्त करते हुए निर्देश दिये है कि जनपदों में संबंधित अधिकारी कोरोना टेस्टिंग में आशातीत प्रगति लाये तथा कोरोना चेन तोड़ने का हर सम्भव प्रयास करें। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि कोरोना चेन तोड़ने के लिए सभी नोडल अधिकारी अपने-अपने नगरीय तथा ग्रामीण क्षेत्र की कोरोना निगरानी समितियों के सभी सदस्यों को सक्रिय करें और कोरोना निगरानी समितियों की आशा, आंगनबाड़ी एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के माध्यम से प्रत्येक घर के हर सदस्य का कोरोना टेस्ट करायें और किसी व्यक्ति में कोरोना से संबंधित किसी प्रकार के लक्षण पाये जाने पर तत्काल संबंधित एमओआईसी को सूचित करते हुए उक्त व्यक्ति को एल-1 अस्पताल में भर्ती करायें।


मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि कोरोना संक्रमित व्यक्ति को एल-1 अस्पताल में भर्ती कराने के बाद संबंधित क्षेत्र के एमओआईसी द्वारा अपने स्टाफ के माध्यम से उक्त व्यक्ति के समस्त परिवार के सदस्यों के साथ उसके संपर्क में आने वाले समस्त लोगों की कोरोना जांच करायेगें। उन्होने कहा कि अगर कोई कोरोना संक्रमित व्यक्ति होम आईसोलेशन होना चाहता है और उसके घर में अलग एक हवादार कमरा एवं दो शौचालय होने पर शत्रों के साथ होम आईसोलेशन की अनुमति दी जायेगी। एल-1 अस्पताल की समीक्षा करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित नोडल एवं चिकित्साधिकारी को निर्देश दिये कि एल-1 अस्पताल में विद्युत, पेयजल, सफाई आदि व्यवस्थायें चाक-चौबंद रखने के साथ अस्पताल में पीपी किट, मास्क, सेनेटाईजर आदि की उपलब्धता बनाये रखें और भर्ती कोरोना मरीजों को समय पर नाश्ता, लंच एवं खाना उपलब्ध करायें तथा नोडल अधिकारी दिन में एक-दो बार कोरोना मरीजों से दूरभाष पर वार्ता करें और उनके स्वास्थ्य, साफ-सफाई, खाने आदि के बारे में जानकारी प्राप्त करें और किसी प्रकार की समस्या बताने पर उसका तत्काल समाधान करायें।                 


'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन   मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...