रविवार, 23 अगस्त 2020

बिसवांः 24 घंटों में 14 गोवंश की हुई मौत

बिसवां बीते 24 घंटों में 14 गौवंशों की संदिग्ध अवस्था में मौत


सीतापुर। कोतवाली बिसवां क्षेत्रान्तर्गत कस्बे के मोहल्ला पटेल नगर में शुक्रवार से  14 गौवंसो की संदिग्ध अवस्था मे मौत का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है।पुलिस व प्रशासन ने शवों का पोस्टमार्टम हेतु सेम्पल लेकर भेज दिया है मिली जानकारी के अनुसार कस्बा के मोहल्ला पटेलनगर में शुक्रवार शाम से शनिवार तक 14 गौवंसो कि संदिग्ध अवस्था मे मौत हो गयी जिसकी सूचना की तहरीर हुलास पुरवा निवासी चोटिल गौवंस रक्षक के श्रीकांत मौर्य पुत्र रमाकांत ने कोतवाली में दी सूचना पर पहुंची पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने पशुचिकित्सा अधिकारी बिसवां से मृत पशुओं का सेम्पल लेकर उन्हें दफ़न करवा दिया वहीं पुलिस क्षेत्राधिकारी बिसवां ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।                 


जारी किए गए बयान को किया खारिज

बीजिंग/ इस्लामाबाद। चीन और पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद जारी किए गए बयान में जम्मू कश्मीर में वस्तु स्थिति बदलने वाली एकतरफा कार्रवाई के विरोध वाले बयान पर एक दिन बाद भारत ने उसे खारिज कर दिया।


विदेश मंत्रालय (एमईए) में प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर भारत का ''अखंड'' और अलग नहीं किये जाने वाला हिस्सा है और उसे उम्मीद है कि वे देश के आंतरिक विषयों में हस्तक्षेप नहीं करेंगे। उन्होंने कहा, ''अतीत की तरह ही, हम चीन-पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों की दूसरे दौर की रणनीतिक वार्ता के संयुक्त प्रेस बयान को स्पष्ट रूप से खारिज करते हैं।''


31 अगस्त तक प्रभावी रहेंगे दिशा-निर्देश

राणा ऑबरॉय


चंडीगढ़। पंजाब में अब शाम 6.30 बजे सभी बाजार, मॉल, होटल-रेस्टोरेंट, शराब की दुकानें, धार्मिक स्थल, खेल परिसर बंद हो जाएंगे और शाम 7 बजे से सूबे में कर्फ्यू प्रभावी हो जाएगा और अगली सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा। तेजी से बढ़ रहे कोविड के मामलों को ध्यान में रखते हुए पंजाब सरकार ने अनलॉक-3.0 में व्यापक स्तर पर बंदिशें लागू कर लॉकडाउन संबंधी नए दिशानिर्देश जारी किए हैं। ये दिशा-निर्देश आगामी 31 अगस्त तक प्रभावी रहेंगे।
इस संबंध में राज्य के गृह विभाग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, हाल के दिनों में राज्य में कोविड के बढ़ते मामलों के मद्देनजर सभी जिला प्रशासन को सख्ती से लॉकडाउन पर अमल करने को कहा गया है। नए दिशा-निर्देशों के तहत, राज्य के 167 म्युनिसिपल कस्बों में शनिवार और रविवार को पूर्ण कर्फ्यू लागू रहेगा और इस दौरान बाजार आदि नहीं खुलेंगे। इसके साथ ही सूबे के सभी शहरों की म्युनिसिपल सीमा के भीतर शाम 7 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा। 
इस दौरान गैर-जरूरी कामकाज के लिए लोगों के घर से निकलने पर पूरी तरह रोक लगाई गई है। हालांकि नाइट कर्फ्यू के दौरान नेशनल हाईवे और स्टेट हाईवे पर आवश्यक वस्तुओं व सेवाएं और उससे जुड़े व्यक्तियों की आवाजाही पर कोई रोक नहीं होगी। लोगों की अंतरराज्यीय और राज्य के भीतर आवाजाही, कारगो की लोडिंग व अनलोडिंग के साथ-साथ रेल, बस व विमान द्वारा आवाजाही पर भी कोई रोक नहीं होगी। परीक्षाओं के लिए आवेदकों और विद्यार्थियों की आवाजाही की भी अनुमति रहेगी।                 


हरियाणाः 1161 नए संक्रमित मिले

राणा ओबरॉय


चंडीगढ़। हरियाणा में कोरोना वायरस महामारी की रफ्तार जारी है। आज प्रदेश में 1161 नए पॉजिटिव केस सामने आए, वहीं 600 लोग ठीक होकर घर लौटे। इसके साथ आज 12 मरीजों की मौत हो गई। जिसके बाद कोरोना से मरने वालों की संख्या 597 पहुंच गई है। 





स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज जारी बुलेटिन के मुताबिक राज्य में संक्रमितों का आंकड़ा 53290 पहुंच गया है। जिसमें से 8680 मामले सक्रिय हैं। इसके साथ 217 की हालत नाजुक बनी हुई है, इनमें 189 की सांसें ऑक्सीजन के सहारे चल रही हैं तो 28 वेंटीलटर पर जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। प्रदेश में अभी तक 44013 लोग कोरोना को हराकर घर लौट चुके हैं। कुछ दिन से ठीक होने वालों की संख्या में कमी आने के चलते रिकवरी रेट में गिरावट आ गई है। रिकवरी रेट कम होकर 82.59 पहुंच गई है।               


रुकावटः दिल्ली-मेरठ हाईवे का विरोध बढ़ा

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। दिल्ली-मेरठ हाईवे का काम किसानों के विरोध के चलते प्रभावित हो रहा है। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे के पहले चरण का उद्घाटन 2018 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कर चुके हैं। इस एक्सप्रेस-वे का काम पूरा होने से दिल्ली से मेरठ का सफर केवल 45 मिनट में पूरा किया जा सकेगा, लेकिन अब इसका विरोध हो रहा है। इसी के चलते आज (शनिवार) तमाम किसानों ने इकट्ठा होकर एक्सप्रेस-वे के काम को बंद करवा दिया।


NHAI के अधिकारियों का कहना है कि PWD ने उन्हें सड़क की जो 300 फीट जगह दी थी, उसी पर वो 14 लेन सड़क बना रहे हैं। उल्लेखनीय है कि 2018 में इसके निर्माण को BJP ने अपनी उपलब्धि में गिनाया था और इस साल के अंत में इसका काम पूरा होना है, लेकिन पहले प्रदूषण फिर कोरोनावायरस और अब किसानों के विरोध के चलते एक्सप्रेस-वे का काम प्रभावित हो रहा है।           


पीएम की केंद्रीय मंत्रियों के साथ अहम बैठक

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। देश मे प्लास्टिक टॉयज या बच्चों के खिलौने बनाने को बढ़ावा देने के मकसद से पीएम नरेंद्र मोदी ने अन्य कैबिनेट मंत्रियों और उच्च अधिकारियों के साथ अहम बैठक की।


बैठक मे पीएम मोदी ने तमाम मंत्रालय को आदेश दिया कि ऐसी नीति और माहौल बनाया जाए ताकि राज्यों में प्लास्टिक टॉय बनाने के लिए क्लस्टर बनाए जा सकें। ये विशेष क्लस्टर ना केवल देश मे बच्चों के लिए खिलौने बनाएंगे बल्कि देश मे बने खिलौने विदेशों में भी एक्सपोर्ट किए जा सके।                   


झांसी में सफर करना हो जाएगा महंगा

सितंबर माह से दतिया तक का सफर महंगा हो जाएगा। जी हां, झांसी –दतिया के बीच डगरई में टोल प्लाजा बनकर तैयार हो गया है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) की अक्तूबर माह से टोल टैक्स की वसूली की शुरुआत करने की तैयारी है।


झांसी। जनपद में भारी संख्या में लोगों का दतिया आवागमन लगा रहता है। खासतौर पर शनिवार और रविवार को भारी संख्या में लोग पीतांबरा पीठ जाते हैं। लेकिन, अब ये सफर महंगा होने जा रहा है। एनएचएआई का झांसी–दतिया के बीच डगरई में टोल प्लाजा बनकर तैयार हो गया है। टोल टैक्स की वसूली के लिए जरूरी व्यवस्थाएं जुटाना शुरू कर दिया है। सितंबर माह से झांसी से दतिया की ओर जाने वालों से टोल की वसूली शुरू कर दी जाएगी।
13 साल में पूरा हो पाया सड़क का निर्माण
एनएचएआई ने झांसी से ग्वालियर तक फोरलेन का निर्माण वर्ष 2007 में शुरू किया गया था। 2009 में काम पूरा होना था लेकिन, शुरुआती तेजी के बाद काम धीमा पड़ गया। दो साल की जगह पांच साल निकल गए, लेकिन सड़क तैयार नहीं हो पाई। इसे लेकर एनएचएआई और कंस्ट्रक्शन कंपनी के बीच विवाद शुरू हो गया। मामला न्यायालय में पहुंच गया। नतीजतन, सड़क का निर्माण बंद पड़ा रहा। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और घुमावदार रास्ते होने की वजह से लोगों का वक्त तो जाया होता ही था, साथ ही दुर्घटना का भी खतरा बना रहता था। लंबी कानूनी प्रक्रिया के बाद एनएचएआई ने सितंबर 2018 में काम दोबारा शुरू किया था। अब जाकर काम पूरा हो पाया है।
छह साल में गईं 300 जान


साल 2012 से लेकर 2018 तक लगातार छह साल तक ग्वालियर रोड का निर्माण अधूरा पड़ा रहा। इससे इस सड़क पर आवागमन बेहद खतरनाक स्थिति में पहुंच गया था। एनएचएआई के रिकार्ड के मुताबिक इस अवधि में झांसी से ग्वालियर के बीच छह सौ छोटी – बड़ी सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें तीन सौ से अधिक लोगों की जान गई। साथ ही सैकड़ों लोग घायल हुए।
ग्वालियर मार्ग का काम पूरा हो गया है। टोल टैक्स की वसूली के लिए दतिया के डगरई में टोल प्लाजा बनाया गया है। सितंबर के अंत तक टोल टैक्स की वसूली शुरू कर दी जाएगी। इसके लिए एनएचएआई की तैयारियां तेजी से जारी हैं।
संजय वर्मा           


'रेडिएशन' स्टॉर्म के बारे में चेतावनी जारी की

'रेडिएशन' स्टॉर्म के बारे में चेतावनी जारी की  अखिलेश पांडेय  नई दिल्ली/वाशिंगटन डीसी। वैज्ञानिक अभी भी पिछले सप्ताह आए सोलर स्टॉर्म...