शुक्रवार, 21 अगस्त 2020

विधानसभा ने सिंह को दी श्रद्धांजलि

यूपी विधानसभा ने दी जन्मेजय सिंह को श्रद्धाजंलि


लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक जन्मेजय सिंह के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने के बाद उत्तर प्रदेश विधानसभा की कार्यवाही दिन भर के लिये स्थगित कर दी गयी। देवरिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक जन्मेजय सिंह को आज हृदयगति रूकने के कारण निधन हो गया था। वह 75 वर्ष के थे।                 


घर ढहने से पिता और 2 बच्चों की मौत

घर ढहने से पिता और दो बच्चों की मौत, पत्नी घायल


पिथौरागढ़। राज्य में हो रही लगातार बारिश से पिथौरागढ़ जिले के छिसार गाँव में आज शुक्रवार सुबह एक घर ढह गया। घर ढहने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में पिता और उसके दो बच्चों की मौत हो गई। घटना में शख्स की पत्नी घायल हो गई जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिला प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुँच मौजूद है।                


दल की दुर्दशा के लिए खुद हम ही जिम्मेदार

ऐरी बोले, उत्तराखंड क्रांति दल की दुर्दशा के लिए खुद हम ही जिम्मेदार


देहरादून। अब अगले विधानसभा चुनाव में उठाएंगे यह कदम उत्तराखंड क्रांति दल के नेता व पूर्व विधायक काशी सिंह ऐरी ने माना कि पार्टी की दयनीय हालत के लिए दल के रणनीतिकार ही जिम्मेदार हैं। साफ कहा कि हमें इस सच को स्वीकार करना ही होगा। यह भी कहा कि अब प्रदेशवासियों को भाजपा व कांग्रेस के इतर मजबूत विकल्प देने के लिए वामदलों व दक्षिणपंथियों के साथ ही जनांदोलनों से जुड़े सभी दलों को साथ लिया जाएगा।
उक्रांद के शीर्ष नेता ऐरी ने गुरुवार को पत्रकारों से कहा कि तीन सप्ताह के भीतर नई कार्यकारिणी गठित कर ली जाएगी। ऐरी बोले कि उक्रांद की दयनीय स्थिति के लिए खुद हम ही जिम्मेदार हैं। इसे स्वीकार करना होगा। जनसमर्थन पर मंथन करना होगा। जनादेश ने पहले चार, तीन फिर एक विधायक उक्रांद से चुना।
यह भी माना कि जनता भाजपा कांग्रेस का विकल्प चाह रही। मगर सामने कौन है, ये बड़ी चुनौती है। मजबूत विकल्प देने के लिए अब सबक लेते हुए नई रणनीति पर अमल करेंगे। ऐरी ने यह भी साफ कर दिया कि उक्रांद को अब वामपंथी दक्षिणपंथी या अन्य छोटे दलों को साथ मोर्चा बनाने में कोई गुरेज नहीं है। उनका कहना था कि पार्टी के सभी नेता एकजुट हैं। उक्रांद को तीसरी ताकत के रूप में खड़ा किया जाएगा।             


बैखौफ सो रही महिला को दी मौत

घर में बेखौफ सो रही थी महिला, तेजधार हथियार से वार कर उतारा मौत के घाट
सोनीपत। हरियाणा मेें अपराध थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। अब रोहतक रोड स्थित चोपड़ा कॉलोनी में एक महिला की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। महिला की हत्या उनके घर पर ही की गई। इस घटना के बाद असपास के इलाके में सनसनी मच गई है। सूचना मिलने पर शहर थाना से पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करके शव को नागरिक अस्पताल भेजा गया।
पुलिस ने महिला के बेटे की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। नीलम पत्नी स्व. बिजेंद्र सिंह अपने बच्चों के साथ शहर में चोपड़ा कॉलोनी में रहती थी। बुधवार की रात नीलम का बेटा सोनू एक दोस्त की जन्मदिन की पार्टी में गया था। दूसरी बेटा वरुण अपने कमरे में जा कर सो गया। नीलम अलग कमरे में सो रही थी। रात करीब एक बजे सोनू घर लौटा तो नीलम लहूलुहान हालत में मृत मिली। घटना की सूचना मिलने पर शहर थाना से पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करके शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया।
बृहस्पतिवार को पुलिस ने बोर्ड से नीलम के शव का पोस्टमार्टम करवाया। नीलम के बेटे वरुण ने अपने ताऊ राजेंद्र पर उसकी मां की हत्या करने की आशंका जताई है। पुलिस ने वरुण की शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। मूल रूप से लाठ निवासी स्व. बिजेंद्र सिंह का परिवार करीब 20 साल से गोहाना में चोपड़ा कॉलोनी में रह रहा है। बिजेंद्र सिंह पंचायत विभाग में सचिव थे। लगभग 13 साल पहले बिजेंद्र सिंह की घर पर ही हत्या कर उनके शव को गांव कासंडी ले जाकर जला दिया गया था। वर्जन तेजधार हथियार से हमला करके नीलम की हत्या की गई थी। नीलम के बेटे वरुण की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। वरुण ने अपने ताऊ राजेंद्र पर हत्या करने की आशंका जताई है।             


मां-बेटी की हत्या का खुला राज, अरेस्ट

माँ बेटी की हत्या का खुला राज, इसलिए कर दी थी हत्या


पानीपत। पानीपत की इंद्रा कॉलोनी में 17 जुलाई को माँ बेटी की हत्या मामले में पुलिस ने पड़ोसी युवक समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि 900 गज के प्लाट के लिए युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर महिला और उसकी बेटी की रात के समय निर्ममता से हत्या कर दी थी।
आपको बता दें कि इंद्रा कॉलोनी में एक महिला के प्रेमी की हत्या महिला के बेटे ने कर दी थी। मृतक इंद्रेश फेरी लगाने का काम करता था और वह जब महिला के घर आया तो रात के समय महिला के बेटे ने उसकी हत्या कर दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
घर में महिला और उसकी बेटी बची थी, महिला के पास 900 गज का एक प्लॉट था, जिससे पड़ोस का ही युवक सस्ते में खऱीदना चाह रहा था, युवक की इस प्लॉट पर नजर थी। जब महिला का बेटा मर्डर केस में अंदर चला गया तो घर में सिर्फ माँ बेटी ही बची थी। ऐसे में युवक ने मौके का फायदा उठाकर अपने साथियों के साथ मिलकर महिला और बेटी की गला रेतकर हत्या कर दी थी।
वारदात को अंजाम सुबह पौ फटने के वक्त दिया गया। दो युवकों ने घर के बाहर निगरानी की और दो युवक सीढ़ी लगाकर घर के अंदर घुसे थे। जिसके बाद घऱ में सो रही माँ बेटी की चाकू से रेतकर हत्या कर दर दी और आरोपी भाग निकले।
डीएसपी सतीश वत्स ने बताया कि इंद्रा कॉलोनी की रहने वाली रानी और उसकी बेटी गीता की 17 जुलाई को हत्या कर दी थी। इस मामले की जांच सीआईए- 1 कर रही थी। पुलिस ने इस मामले में रानी के पड़ोसी भीम को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में भीम ने गुनाह कबूल लिया। बताया कि उसने इस वारदात को अपने दोस्त मोहित, विपिन और सुमित के साथ मिलकर अंजाम दिया था।
डीएसपी ने बताया कि आरोपी भीम ने पूछताछ में बड़ा खुलासा किया। बताया कि दोस्त अंकुश अपनी माँ के प्रेमी इंद्रेश का घर में रहना पसंद नहीं था। उसने इदरीश के साथ अपनी माँ और बहन की हत्या की योजना भी बनाई थी। अंकुश के साथ विपिन भी शामिल था। अंकुश की माँ के नाम 900 गज का प्लॉट था। जिसकी कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपए थी। वह प्लॉट अपने नाम करवाना चाहता था।               


जेई की बेटी कर रही है ये 'बिगड़ैल काम'

हरियाणा बिजली विभाग में पिता हैं जेई, बेटी कर रही ये बिगड़ैल काम


चंडीगढ़। जींद में ज्वैलर की दुकान पर इनकम टैक्स ऑफिसर बनकर छापेमारी करने वाली युवतियों की पहचान अब हो गई है। पुलिस ने दोनों युवतियों को चार दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस अब इनके पूरे गिरोह का भांडाफोड़ करने में जुटी हुई है। जाँच में सामने आ रहा है कि युवतियों का पूरा गैंग है जो कि इस प्रकार की छापेमारी कर रही है।
जींद में ज्वैलर की दुकान पर छापेमारी करने वाली दोनों युवतियां बीबीए की पढ़ाई कर चुकी है। एक युवती कैथल तो दूसरी दिल्ली की है। कैथल की युवती के पिता बिजली विभाग के जेई हैं, लेकिन उन्होंने काफी समय से बेटी से किनारा किया हुआ है, इसके पीछे वजह यह है कि बेटी कुछ दिनों पहले एक युवक के साथ फरार हो गई थी, जिसके बाद परिजनों ने खोज खबर भी नहीं ली।
ऐशोआराम की जिंदगी बिताने के लिए इन दोनों युवतियों ने अपराध का रास्ता चुन लिया। दोनों की युवतियां खुद को इनकम टैक्स ऑफिसर बताते हुए जींद के एक ज्वैलर की दुकान पर छापेमारी करती है। इसके बाद दुकान का शटर नीचे करवा दिया और सीसीटीवी कैमरे बंद कर दिये। इसके बाद दोनों युवतियों ने दुकानदार की इनकम के कागज चैक किेए और तिजोरी में रखा सोना भी देखा।
युवतियों ने इनकम टैक्स भरने और सोने को अवैध रुप से रखने के जुर्म में दुकानदार से 1 लाख 30 हजार रुपये और 11 सोने के आभूषण साथ लेकर जाने की बात कही। इसके बाद डेढ लाख में मामला सैटल करने की कोशिश की तो दुकानदार को फर्जीवाड़े की भनक लग गई जिसके बाद दुकानदार ने अपने भाई को फोन किया।
इसके बाद आसपास के दुकानदार वहां पर पहुंच गए और दोनों ही युवतियों को दुकान के अंदर ही रोक लिया और वीडियो बना ली। इसके बाद पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और दोनों युवतियों को काबू कर लिया।
पुलिस पूछताछ में सामने आ रहा है कि युवतियों का बड़ा गिरोह इस प्रकार की वारदातों को अंजाम देने के लिए सक्रिय है। इनको ऑपरेट एक कॉल सेंटर संचालक कर रहा है। पकड़ी गई एक युवती ने अपनी पहचान श्वेता वर्मा निवासी गली नंबर 1 बलबीर नगर शाहदरा दिल्ली व दूसरी युवती ने अपना नाम स्वाति सांगवान निवासी निर्जन व हाल आबाद डिफेंस कॉलोनी कैथल के रूप में बताई।
पुलिस ने दोनों के खिलाफ गबन, धोखाधड़ी सहित कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। दोनों युवतियों को गुरुवार को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। इस दौरान पुलिस गिरोह में कौन-कौन लोग शामिल हैं। अब तक कहाँ-कहाँ वारदात को अंजाम दिया है, इसका पता लगाएगी।             


जिला दंडाधिकारी ने जारी किया आदेश

एफ.एल.3, होटल हरियाली रेस्टोरेंट, बार, एफ.एल.4-क, बार रूम इत्यादि 31 तक रहेंगे बंद
मनोज सिंह ठाकुर


जिला दण्डाधिकारी जय प्रकाश मौर्य ने जारी किया आदेश


धमतरी। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी जय प्रकाश मौर्य ने नोवल कोरोना वायरस (कोविड-19) से आमजन को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से धमतरी जिले के एफ.एल.3 होटल, हरियाली रेस्टोरेंट एवं बार तथा एफ.एल. 4-क, द रायले रिम्मीज सोशल क्लब में स्थित बार रूम, स्टॉक रूम और मदिरा संग्रहण स्थल को आगामी 31 अगस्त तक बंद रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 24 की उपधारा (1) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए उक्ताशय के आदेश दिए हैं।                 


'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन   मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...