बुधवार, 19 अगस्त 2020

अमेरिकाः पुलिस ने मारे 7666 अश्वेत लोग

वाशिंगटन डीसी। अश्वेतों के साथ बर्ताव को लेकर अमेरिका एक बार फिर से उबल रहा है। मिनेसोटा में 46 वर्षीय जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद पूरे अमेरिका में हिंसक प्रदर्शन शुरू हो चुके हैं। यहां तक कि इसकी आंच व्हाइट हाउस तक भी पहुंच चुकी है। हालांकि यह कोई पहला मौका नहीं है जब अमेरिका में अश्वेतों के साथ हो रहे बर्ताव पर लोग सड़कों पर उतरे हैं। 
इतिहास काफी पुराना है। खासतौर से अश्वेतों के साथ पुलिस के बर्ताव को लेकर। पुलिस हिंसा का रिकॉर्ड रखने वाले संगठन 'मैपिंग पुलिस वॉयलेंस' के मुताबिक 2013 से 2019 के बीच ही अमेरिकी पुलिस कार्रवाई में 7666 अश्वेत लोग मारे गए। यह आंकड़ा चौंकाता है। अमेरिका में अश्वेतों की आबादी की बात की जाए तो उनकी हिस्सेदारी महज 13 फीसदी ही है। मगर पुलिस के हमले उन पर ज्यादा होते हैं। आंकड़ों के मुताबिक श्वेत अमेरिकियों की तुलना में ढाई गुना ज्यादा अश्वेत पुलिस की गोली से मारे गए।  
लगभग हर महीने एक अश्वेत की मौत 
'मैपिंग पुलिस वॉयलेंस' के मुताबिक साल में ऐसा एक भी महीना नहीं बीता, जिसमें पुलिस के हाथों किसी अश्वेत की मौत न हुई हो। औसतन अधिकतर 27 दिन ही ऐसे बीते, जब पुलिस ने किसी अश्वेत को नहीं मारा हो। दिसंबर, 2019 में तो एक ही दिन में 9 से ज्यादा अश्वेत नागरिकों की मौत हुई।                   


कोरोना को लेकर नहीं निकालेंगे मोहर्रम

अररिया। फारबिसगंज थाना क्षेत्र के अम्हारा में मंगलवार को मुहर्रम एवं विधि व्यवस्था को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आपसी सौहार्द को लेकर भी चर्चा हुई। बैठक में उपस्थित पुलिस पदाधिकारी द्वारा कोरोना संक्रमण के कारण महावीरी जुलूस तथा मोहर्रम जुलूस सहित कोई जुलूस का आयोजन नही होगा तथा लोग से अपने अपने घरों में रहकर पर्व मानने की बात कही गई। वही दोनों समुदाय के लोग सदभाव बना के रहे इस पर भी चर्चा हुई।बैठक में थानाध्यक्ष निर्मल कुमार यादववेंदू , पुनि राजेश तिवारी , एसआई डीपी यादव , सीआई प्रमोद सिंह , पूर्व प्रमुख अशोक विश्वास , मुखिया प्रतिनिधि ओमप्रकाश सिंह , पूर्व मुखिया प्रकाश चौधरी , जद यू नेता रमेश सिंह , पैक्स अध्यक्ष मनोज विश्वास , मानिकलाल विश्वास , अजय मंडल ,शिवनारायण मंडल , मो.नूरुद्दीन , शमीम आलम , मो .सोहराब ,दिलीप साह , किरण साह , बाजुद्दीन आदि ग्रामीण मौजूद थे। वही दूसरी और सिमराहा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर में भी शांति समिति की बैठक हुई । बैठक में पुलिस निरक्षक के अलावा प्रभारी थानाध्यक्ष शिवपूजन कुमार , ग्रामीण सरवर आलम , विमल मेहता साजिद सवा , गुड्डू खान आदि मौजूद थे।                     


करोना संक्रमण का उतार-चढ़ाव जारी

सुपौल। कोरोना संक्रमण का उतार-चढ़ाव जारी है। मंगलवार को जहां नये संक्रमित मरीजों की संख्या 35 पाई गई वहीं बुधवार को बढ़कर 49 हो गई।


बुधवार को जो नए मामले सामने आए उसमें सुपौल के आठ, किशनपुर के दो, मरौना के दो, पिपरा के सात, त्रिवेणीगंज के पांच, राघोपुर के पांच, छातापुर के छह, प्रतापगंज के चार, बसंतपुर के आठ और सरायगढ़ के दो मरीज शामिल हैं। जिले में अबतक कोरोना संक्रमण के 1964 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 1504 ठीक हो चुके हैं और एक्टिव मामले 454 बचे हैं।                 


कर्मचारी संगठन ने वित्तमंत्री का पुतला फूंका

कपूरथला। पंजाब नगर पालिका कर्मचारी संगठन की ओर से सरदारी लाल शर्मा पंजाब अध्यक्ष की अध्यक्षता में मांग पत्र प्रमुख सचिव स्थानीय सरकार विभाग पंजाब चंडीगढ़ और डायरेक्टर, स्थानीय सरकार विभाग पंजाब चंडीगढ़ को 27 जुलाई 2020 को भेजा गया था। इस संबंधी मंगलवार को पंजाब भर में नगर निगम/नगर कौंसिलों और नगर पंचायतों की समूह यूनियन मैंबरों के साथ मांगों संबंधी एक दिन की हड़ताल की गई।


नगर पालिका कर्मचारी संगठन कपूरथला के अध्यक्ष गोपाल थापर की अध्यक्षता में वित्त मंत्री मनप्रीत बादल का पुतला जलाया गया। इस दौरान विशेष तौर पर नगर पालिका कर्मचारी संगठन के पंजाब अध्यक्ष सरदारी लाल शर्मा शामिल हुए। उनकी ओर से पंजाब सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के प्रति रोष जताया। उन्होंने कहा कि यदि पंजाब सरकार की ओर से अपनी नीतियों में कोई बदलाव नहीं किया गया और कर्मचारियों की मांगों को न माना गया, तो पंजाब भर में कर्मचारियों की ओर से सरकार के खिलाफ संघर्ष ओर तेज किया जाएगा। इस अवसर पर नीरज भंडारी नगर निगम कपूरथला सुपरिटेंडेंट, रमन कुमार एसआइ, विक्रम घई सीनियर वाइस अध्यक्ष, चेयरमैन राजेश सहोता, अशोक मट्टू, तरलोचन सिंह, प्रितपाल सिंह, मनोज रत्ती, पुनीत धवन, नरिन्दर सिंह बंटी, गुरदीप सिंह सैणी, संजय धीर, भजन सिंह, अनिल सहोता, विजय कुमार, तिलकराज, अनीता कुमारी, सुनीता, राज रानी, आशा, बिमला, पवन, तजिन्दर कुमार, नरेश कुमार, रोहित सहोता, रोबिन व अन्य सदस्य उपस्थित हुए।                       


सड़क जाम होने से नहीं मिल रही निजात

आरा। बुधवार को भी शहर की सड़कों पर रुक-रुककर जाम लगता रहा। दिन चढ़ते-चढ़ते कई अतिव्यस्त सड़कों पर वाहनों का रेंगने का सिलसिला शुरु हो गया। मुख्य बाजार से लेकर आवागमन की प्रत्येक सड़कों पर वाहनों की कतार लंबी होने लगी। पैदल अथवा बाईक वाले मेन सड़क को छोड़कर अगल-बगल की गलियों में घुसकर जाम से निकल जाने की छटपटाहट में बेचैन दिखे। आम दिनों में सुनसान रहने वाली गलियों भी इन दिनों जाम से बचाव के लिए गुलजार हो रही है। कड़ी धूप में सड़क पर जाम से तरबतर होते लोग शहर की यातायात व्यवस्था और प्रशासन को कोसते रहे। विदित हो कि लगभग आमतौर पर शहर में सुबह होते सड़कों पर आवागमन सामान्य गति से शुरु होती है परंतु दुकान खुलने और दफ्तरों का ताला खुलने के साथ-साथ वाहनों का आवागमन अचानक तेज होने लगता है। दिन चढ़ते-चढ़ते सड़कों पर छोटे-बड़े वाहनों के अलावा पैदल चलने वालों की तादाद में बेहिसाब बढ़ोत्तरी से सड़क जाम आम बात हो चुका है। जिससे आज फिर शहर का अतिव्यस्त मठिया मोड़ के अलावा अस्पताल रोड, शिवगंज, जेल रोड, गोपाली चौक, शीशमहल चौक, अरण्य देवी मंदिर मोड़, सब्जी गोला, मीरगंज, सिडीकेट मोड़, बिचली रोड आदि जगहों पर रुक-रुककर सड़क जाम से बुरी तरह प्रभावित हुआ। सड़कों पर जाम में फंसे लोगों की बड़ी संख्या में मास्क के प्रति जागरुकता दिखाई दी लेकिन सोशल डिस्टैंसिग के मामले लोगों पुरी तरह लापरवाही बरतते दिखें। बताया जाता है कि शहर में कुछ दिनों से यातायात व्यवस्था पुरी तरह चरमराई गई है। वहीं जर्जर सड़कों पर आवागमन सामान्य गति से नहीं हो पा रहा है। मठिया मोड़ और सब्जी गोला समेत अन्य कई सड़कों पर जहां-तहां नाली अथवा कूड़ों का अंबार आवागमन में मुश्किलें खड़ा कर रहा है। सड़कें संकीर्ण है। सड़कों पर कायदे से पार्किंग अथवा डिवाईडर की व्यवस्था नहीं है। यातायात पुलिस हर दिन नियम से लगभग हर चौक- चौराहें पर तैनात की जाती है लेकिन वे कुछ प्रयास के बाद ढीले दिखाई देने लगते है। खास बात यह है कि शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु रुप से चलाने के लिए कई बार प्रयास किया गया है। वर्तमान जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने यातायात को लेकर एक विशेष बैठक में यह निर्देश दिया था कि अब ट्राफिक व्यवस्था की निगरानी ट्राफिक डीएसपी करेंगे। यह भी आदेश दिया गया था कि सड़क जाम से संबंधित क्षेत्र के थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी होगी कि वे सड़क जाम से लोगों को राहत दिलाएंगे। जिलाधिकारी के आदेश का एक माह गुजर चुका है। शुरु में कुछ सक्रियता दिखाई भी पड़ी थी लेकिन फिर लोगों के लिए सड़क जाम की समस्या सिरदर्द बन गई है। जनप्रतिनिधियों की चुप्पी भी लोगों को खल रही है।             


मुख्यालय पर पीड़ितों का धरना-प्रदर्शन

मुजफ्फरपुर। कुढ़नी प्रखंड एवं अंचल कार्यालय पर कुढ़नी पंचायत के नयाटोला के बाढ़ पीड़ितों ने राम सिरताज सहनी के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। बाढ़ पीड़ितों का आरोप था कि वे लोग पानी से घिरे हैं। खाने पीने के लाले पड़े हुए है। लेकिन, अंचल प्रशासन ने पूर्व में संचालित सामुदायिक किचन को बंद कर दिया है। इतना ही नहीं, उनलोगों को बाढ़ राहत की छह हजार की राशि भी नहीं मिली है। प्रदर्शनकारी फिर से सामुदायिक किचन चालू करने एवं राहत राशि देने की माग कर रहे थे। बीडीओ संजीव कुमार ने जल्द सामुदायिक किचन चालू कराने का आश्वासन देकर लोगों को शात कराया। सरैया :ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के बैनर तले बाढ़ पीड़ितों ने प्रखंड मुख्यालय पर धरना- प्रदर्शन किया। इसके पूर्व जगत सिंह उच्च विद्यालय मानिकपुर के प्रागण से जुलूस निकाला गया जो प्रखंड कार्यालय पहुंच सभा में तब्दील हो गया। सभा को एसयूसीआइ कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य कमेटी सदस्य योगेंद्र राम, रंजीत कुमार, माधो भगत, जीवन राम, रामप्रवेश राम सुनील कुमार सिंह आदि ने संबोधित किया। वहीं, जुलूस का नेतृत्व प्रखंड सचिव कौशल भगत ने किया। जबकि अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष जयनंदन पंडित ने की।               


बेहतर प्रबंधन से ही रूकेगा कोरोना संक्रमण

बोकारो। गुरु गोविद सिंह एजुकेशनल सोसाइटीज इंजीनियरिग व प्रबंधन संस्थान कांड्रा, चास की ओर से एन इंपैक्ट ऑफ ब्लॉक चेन टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट ऑफ कोविड 19 विषय पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया गया। सम्मानित अतिथि संस्थान के अध्यक्ष तरसेम सिंह, सचिव सुरेंद्र पाल सिंह व निदेशक डॉ. विकास घोषाल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अध्यक्ष तरसेम सिंह ने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव को लेकर जागरुकता जरुरी है। इसके संक्रमण पर रोक लगाने के लिए बेहतर प्रबंधन जरुरी है। यह बीमारी एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलता है।                     


पूर्व महापौर ने आयुक्त को सौंपा पत्र

झाँसी। नगर निगम द्वारा लाखों रुपए से कराई गई नालों की सफाई कठघरे में खड़ी हो गई है। पूर्व महापौर ने नालों की सफाई में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए नगर आयुक्त को पत्र सौंपा है। उन्होंने बारिश से पहले शिकायत किए जाने के बावजूद जाँच न कराने पर भी सवाल उठाए हैं।


गन्दे पानी को समेट कर महानगर से बाहर ले जाने वाले छोटे-बड़े नाले सालभर में कचरे से पट जाते हैं। हालत यह हो जाती है कि ़जरा-सी बारिश होने पर यह नाले उफना जाते हैं और गन्दगी सड़कों पर बहने लगती है। महानगर को जलभराव से बचाने के लिए नगर निगम द्वारा हर साल बारिश से पहले नालों की सफाई कराई जाती है, जिस पर लाखों रुपए ख़्ार्च किए जाते हैं। इस साल भी नगर निगम ने बड़े नालों की सफाई का ठेका दिया, जबकि छोटे नालों की सफाई विभाग द्वारा करायी गई। पूर्व महापौर किरण राजू बुकसेलर ने 15 जुलाई को मण्डलायुक्त को शिकायती पत्र देकर बताया था कि निविदाएं होने के बाद भी ठेकेदारों ने नाला सफाई का कार्य प्रारम्भ नहीं किया। उन्होंने बताया कि क्रिश्चियन अस्पताल से तालपुरा, कोरी समाज की धर्मशाला, ओरछा गेट मार्ग तक के नाले की सफाई का टेण्डर 3 लाख रुपए, शिवाजी नगर से श्याम चौपड़ा तक नाला सफाई का कार्य 1.5 लाख रुपए में टेण्डर दिया गया, लेकिन ठेकेदारों ने का़ग़जों में ही नालों की सफाई दर्शा दी। उन्होंने आरोप लगाया कि महानगर के अन्य नालों में भी ऐसा ही खेल किया गया। शिकायत के बावजूद अधिकारियों ने नालों की सफाई में हुई गड़बड़ी की जाँच नहीं कराई। इससे नारा़ज पूर्व महापौर किरण राजू बुकसेलर ने आज फिर नगर आयुक्त को शिकायती पत्र दिया। उन्होंने बताया कि नालों की सफाई में भ्रष्टाचार किया गया है। बारिश से गन्दगी सड़क पर आ गई है, जबकि अधिकांश नालों की गन्दगी बह गयी है, जिससे सफाई की पुष्टि होना भी कठिन हो गया है। उन्होंने उच्च स्तरीय कमिटि बनाकर नालों की सफाई में हुए घोटाले की जाँच कराने की माँग की है।                  


नगर पालिका आयुक्त ने संभाला पदभार

फतेहाबाद। प्रदेश सरकार ने नगरपरिषद व नगरपालिका को नियंत्रित करने के लिए जिला स्तर पर डिस्ट्रिक्ट म्यूनिसिपल कमिश्नर (डीएमसी) यानी नगरपरिषद आयुक्त को कमान सौंपी है। पालिका और परिषद की डीसी की पावर डीएमसी के पास होगी। नवनियुक्त एचसीएस समवर्तक सिंह खनगवाल ने अपना पदभार संभाल लिया है। मंगलवार दोपहर बाद उन्होंने नगरपरिषद फतेहाबाद के अधिकारियों व कर्मचारियों की बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों से नप में हो रहे विकास कार्यों के बारे में चर्चा करने के साथ ही कागजात की जानकारी ली। वहीं शहर में हो रहे विकास कार्यों को भी देखा। कर्मचारियों से पूछा भी गया कि आने वाले समय में क्या किया जाए ताकि अपना शहर साफ सुथरा लगे। समवर्तक सिह ने अधिकारियों व कर्मचारियों से कहा कि शहर में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करें। शहर में अगर सफाई व्यवस्था होगी तो अच्छा होगा। इसके लिए हर दिन जांच होनी चाहिए। शहरवासियों की तरफ से जो भी शिकायतें आती हैं तुरंत इस पर एक्शन ले।               


भारतीय संगीत के लिए अपूर्णीय क्षति

भट्टूकलां। गांव पीलीमंदोरी में शास्त्रीय संगीत के बादशाह रहे पंडित जसराज के निधन पर जिला उपायुक्त शोक व्यक्त करने पहुंचे। गांव पीलीमंदोरी में पंडित जसराज के पारिवारिक सदस्य भी रहते हैं। जहां पहुंचकर उपायुक्त नरहरि सिंह बांगड़ ने उनके पारिवारिक सदस्यों से मुलाकात की और पंडित जसराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पंडित जसराज का निधन भारतीय संगीत के लिए अपूर्णीय क्षति है। बता दें कि पद्म विभूषण से सम्मानित महान शास्त्रीय गायक पंडित जसराज का अमेरिका में 17 अगस्त (सोमवार) शाम को निधन हो गया। वे 90 साल के थे। उन्हें अपने 80 साल के संगीत के सफर में कई अवार्ड से नवाजा गया था। यहां तक कि पिछले साल एक ग्रह का नाम भी उनके नाम पर रखा गया था। डीसी डा. नरहरि बांगड़ पंडित जसराज के पैतृक गांव में पहुंचे और अपने श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि ऐसी महान शख्सियत को कभी नहीं भुलाया जा सकता। उन्होंने पंडित जसराज के पिता पंडित मोतीलाल के नाम पर बनाए पुस्तकालय भवन का भी निरीक्षण किया और ग्रामीणों व पंडित जसराज के भतीजे दिलीप कुमार रामकुमार जगदीश व सुरेंद्र से गांव से संबंधित चर्चाएं भी की। इस अवसर पर धर्मवीर गोरछिया, पूर्व सरपंच सीताराम, नंबरदार भरत लाल, प्रमुख समाजसेवी रामचंद्र बागड़िया, सुनील गोदारा, पवन, रामनिवास, सुरेश आदि उपस्थित थे।               


मांग को लेकर सफाई सेवक ने की हड़ताल

रामपुरा फूल। सफाई सेवक यूनियन रामपुरा ने एक दिवसीय हड़ताल कर नगर कौंसिल कार्यालय के प्रांगण में रोष प्रदर्शन किया गया। यूनियन के अध्यक्ष चरणदास की अगुआई में लगाए गए रोष धरने के दौरान सफाई सेवकों द्वारा राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई।


यूनियन के अध्यक्ष चरणदास व दीपक कुमार ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा लिए जा रहे कर्मचारी विरोधी फैसले व सफाई सेवकों की मांगे न माने जाने के चलते सफाई सेवक यूनियन पंजाब द्वारा एक दिवसीय स्टे एवं हड़ताल करने का फैसला लिया गया था। प्रदर्शन में यूनियन के सुरेश कुमार, बिट्टू राम, मोठू, जगदीश तथा पवन कुमार आदि भी शामिल थे।                   


सीएमओ कार्यालय के सामने धरना जारी

हिसार। जिले की आशा वर्कर ने विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को सीएमओ कार्यालय के सामने धरना दिया। आशा वर्कर ने कहा कि अपनी मांगों व समस्याओं के बारे में उन्होंने बार-बार विभाग को अवगत करवाया। लेकिन विभाग व सरकार की ओर से समाधान नहीं हुआ। इससे पहले भी हड़ताल पर रहे चुके है। आशा वर्करों ने सरकार से कोई जवाब ना मिलने पर हड़ताल को चार दिन के लिए बढ़ाया है।


आशा वर्करों ने मांग की है कि जनता को गुणवत्ता स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने हेतू सरकारी स्वास्थ्यों के ढांचे को मजबूत किया जाए व एनएचएम को स्थाई किया जाए। आठ एक्टिविटी का काटा गया 50 फीसद तुंरत वापस लागू किया जाए। कोविड-19 में काम कर रही आशाओं को जोखिम भत्ते के तौर पर 4 हजार रुपये दिए जाएं। कोविड-19 के लिए दिए जा रहे 1000 प्रोत्साहन राशि का 50 फीसद दिया जाए। गंभीर रूप से बीमार एवं दुर्घटनाओं की शिकार आशा वर्कर को सरकार के पैनल अस्पतालों में इलाज की सुविधा दी जाए। आशा वर्कर को सामुदायिक स्तरीय स्थायी कर्मचारी बनाया जाए। जब तक पक्का कर्मचारी नहीं बनाया जाता, तब तक हरियाणा सरकार का न्यूनतम वेतन दिया जाए और इसे महंगाई भत्ते के साथ जोड़ा जाए। ईएसआइ एवं पीएफ की सुविधा दी जाए, आशा वर्कर को हेल्थ वर्कर का दर्जा दिया जाए और 21 जुलाई 2018 को जारी किए गए नोटिफिकेशन के सभी बचे हुए निर्णय लागू किए जाए।                  


बारिश के कारण फसलों का हुआ नुकसान

ऊधमपुर। जारी मानसून में सोमवार मध्यरात्रि से लेकर मंगलवार सुबह तक हुई बारिश ने राहत तो कम दी, मगर आफत देकर कई जगहों पर नुकसान भी किया। वार्ड नंबर 20 के स्याल सल्लन इलाके में खेतों में खड़ी फसल को खराब किया, जबकि सलमेड़ी इलाके में बारिश से एक घर की दीवार क्षतिग्रस्त होने से कार को नुकसान पहुंचा।


जारी मानसून में सोमवार मध्यरात्रि से शुरू हुई बरसात मंगलवार सुबह तक होती रही, मगर मूसलधार बारिश करीब डेढ़ घंटे हुई। रातभर हुई बरसात ने इलाके में 111.8 एमएम पानी बरसाया। इस महीने में अब तक 224.2 एमएम बारिश हुई है, जिसमें से 50 फीसद पानी रात को बरसा। बारिश से जिले में कई स्थानों पर सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ। जिले में अनेक जगहों पर बरसात की वजह से नुकसान हुआ है।                   


बेलारूस संकट में देख रूस ने दी चेतावनी

मॉस्को। बेलारूस में चल रहे सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बीच रूस ने दुनिया को चेतावनी दी है। रूस ने कहा है कि दुनिया के दूसरे देशों को बेलारूस संकट से दूर रहना चाहिए।


रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने फ्रांस के राष्ट्रपति और जर्मन चांसलर से फोन पर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि बेलारूस के राजनीतिक संकट में किसी भी तरह का हस्तक्षेप नहीं किया जाना चाहिए। यदि ऐसा किया जाता है तो बेलारूस में हालात सुधरने के बजाये और बिगड़ जाएंगे।                     


उत्तर कोरिया ने 3 देशों को बनाया निशाना

प्योंगयांग। उत्तर कोरिया अपने परमाणु बमों के जखीरे को लगातार बढ़ा रहा है। अमेरिकी सेना की एक आंतरिक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि किम जोंग उन की सेना के पास 60 से अधिक परमाणु बम मौजूद हैं। जिनके निशाने पर अमेरिका, जापान और दक्षिण कोरिया है। इसके अलावा उत्तर कोरिया के पास दुनिया में तीसरा सबसे ज्यादा रसायनिक हथियारों का जखीरा है। जिसका कुल वजन 5,000 टन से ज्यादा है।



उत्तर कोरिया के पास 20 से 60 परमाणु बम


यूएस डिपॉर्टमेंट ऑफ आर्मी हेडक्वॉर्टर की नार्थ कोरिया टेक्टिस नाम की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि किम जोन उन अपने अस्तित्व की रक्षा के लिए इन हथियारों का त्याग नहीं करेंगे। आर्मी हेडक्वॉर्टर ने अनुमान जताया है कि उत्तर कोरिया के पास 20 से लेकर 60 परमाणु बम है। इसके अलावा उसके पास हर साल 6 नए उपकरणों को बनाने की क्षमता है।                           


जापान का निर्यात 19.2 प्रतिशत घटा

टोक्यो। कोरोना वायरस महामारी का प्रभाव दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था जापान के निर्यात पर देखा गया। जुलाई में जापान का निर्यात एक साल पहले इसी माह में हुये निर्यात की तुलना में 19.2 प्रतिशत घट गया। वित्त मंत्रालय के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक जुलाई 2020 में जापान का आयात भी 22.3 प्रतिशत घटा है। जापान से अमेरिका को निर्यात में विशेषतौर से गिरावट आई है। जुलाई में जापान से अमेरिका को निर्यात 19.5 प्रतिशत घटा है। इनमें प्लास्टिक का सामान, लोहा और इस्पात और कंप्यूटर के कलपुर्जे शामिल हैं। हालांकि, चीन में आर्थिक गतिविधियों में सुधार होने से जापान ने पिछले चार माह के दौरान पहली बार व्यापार अधिशेष हासिल किया है। कोरोना वायरस महामारी के प्रसार के बाद से जापान की निर्यात आधारित अर्थव्यवस्था कमजोर पड़ी है। इसकी वजह से कुछ कारखानों में उत्पादन रुका है तो पर्यटन को नुकसान हुआ है जिससे आर्थिक गतिविधियां कमजोर पड़ी हैं। जापान में कभी भी पूरी तरह से लॉकडाउन नहीं लगाया गया लेकिन लोगों को घर से काम करने को प्रोत्साहित किया गया, मास्क पहनने और सामाजिक स्तर पर दूरी बनाने को कहा गया। कुछ स्टोरों ने अपने कामकाज के घंटो में कटौती की है। जापान में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के 57,636 मामले सामने आये हैं जिनमें 1,100 लोगों की मौत हुई है। हाल में संक्रमण फैलने के मामले बढ़ने से चिंता बढ़ी है।                     


फ्रांसः फुटबॉल का पहला मुकाबला स्थगित

पेरिस। मार्सेली टीम में कोविड-19 का मामला मिलने के बाद फ्रांस की घरेलू फुटबॉल फुटबॉल लीग के पहले मुकाबले को स्थगित कर दिया गया। फ्रेंच लीग ने एक बयान में कहा कि शुक्रवार को सेंट-एटीन्ने के खिलाफ मार्सेली के घरेलू मुकाबले को अब 16 सितंबर या 17 सितंबर को खेला जाएगा। 


इससे पहले फुटबॉल क्लब मार्सेली और निमेस ने नए सत्र शुरू होने से तीन दिन पहले अपनी टीम के कर्मचारियों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की सूचना दी थी। मार्सेली ने कहा कि उसके क्लब से जुड़े तीन लोग कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए है।                         


14 सितंबर से होगा टूर्नामेंट का आयोजन

रोम। कोरोना वायरस महामारी के कारण स्थगित किये गए इटली ओपन टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन अब 14 सितम्बर से होगा। इस टूर्नामेंट का फाइनल 21 सितम्बर को खेला जाएगा। आयोजकों ने उक्त जानकारी दी। बता दें कि पहले इस प्रतियोगिता का आयोजन मई में होना था,लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। बता दें कि इटली ओपन क्ले कोर्ट का एक अहम टूर्नामेंट है।                       


ब्राजील में 7000 लोगों का होगा टेस्ट

ब्राजील ने जॉनसन एंड जॉनसन की कोरोना वैक्सीन के फाइनल टेस्ट को दी मंजूरी, 7000 लोगों पर होगा टेस्ट


ब्रासीलिया। ब्राजील ने कोरोना वायरस को लेकर बनाई जा रही जॉनसन एंड जॉनसन की वैक्सीन के क्लीनिकल ट्रायल के अंतिम चरण को मंजूरी दे दी है। ब्राजील के स्वास्थ्य नियामक ने इस बारे में जानकारी दी है। कोरोना से बुरी तरह प्रभावित ब्राजील में ये चौथी वैक्सीन है जिसके ट्रायल की अनुमित प्रदान की गई है।


स्वास्थ्य नियामक ने जानकारी देते हुए बताया कि कंपनी ब्राजील के सात राज्यों में 7000 वालंटियर्स के ऊपर वैक्सीन का टेस्ट करेगी। अप्रूवल के पहले ये वैक्सीन का इंसानों पर होने वाला सबसे बड़ा परीक्षण होगा। नियामक अधिकारी गुस्तावो मेंडेस ने बताया कि इसके साथ ही एक और वैक्सीन के अध्ययन की अनुमित दी जा चुकी है जिसमें महत्वपूर्ण प्रगति देखने को मिल रही है।                   


दिल्ली से लंदन के लिए शुरू हो रही फ्लाइट

नई दिल्ली। निजी क्षेत्र की विमान सेवा कंपनी विस्तारा दिल्ली और लंदन के बीच नॉन स्टॉप उड़ान शुरू करेगी। एयरलाइन 28 अगस्त से 30 सितंबर के बीच दिल्ली से लंदन के बीच स्पेशल फ्लाइट शुरू करेगी। ये उड़ानें सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को चलेंगी। भारत और ब्रिटन के बीच उड़ान सेवा में समझौतों के तहत इन उड़ानों की मंजूरी दी गई है। 


कितना होगा किराया


दिल्ली से लंदन तक का इकोनॉमी क्लास का एक तरफा किराया 29,912 रुपये से शुरू होगा। प्रीमियम इकोनॉमी क्लास का किराया 44,449 रुपये और बिजनेस क्लास में यह किराया 77,373 रुपये से शुरू होगा।


विस्तारा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी लेस्ली थेंग के मुताबिक, दुनियाभर से धीरे-धीर लॉकडाउन खुलने के दौरान ये विशेष उड़ान दोनों देशों के बीच यात्रा को सुविधाजनक बनाने का काम करेगी। एयरलाइन दोनों तरफ से नॉन-स्टॉप उड़ान के लिए इस रूट पर अपने ब्रांड-न्यू बोइंग 787-9 ड्रीमलाइनर विमान का इस्तेमाल करेगी।                


दुनिया के बाद, घर में भी घिरे 'चीनी राष्ट्रपति'

बीजिंग। ऐसा नहीं है कि चीन के खिलाफ दूसरे देशों में ही आवाज उठ रही है, राष्ट्रपति शी जिनपिंग अब अपने घर में भी घिरते जा रहे हैं। कोरोना से लेकर विस्तारवादी नीतियों की वजह से चीन गिने-चुने देशों को छोड़कर सभी से दुश्मनी मोल लेता जा रहा है। ऐसे में चीन में भी जिनपिंक की नीतियों पर सवाल उठाए जाने लगे हैं। चीन के प्रमुख सेंट्रल पार्टी स्कूल की पूर्व प्रफेसर छाई शीआ ने जिनपिंग पर निशाना साधते हुए कहा कि वह देश को खत्म करने पर तुले हैं। 


शी जिनपिंग के खिलाफ आवाज उठाने की वजह से शीआ को सोमवार को चाइना कम्युनिस्ट पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। शी की आलोचना वाले क्लिप के वायरल हो जाने के बाद पार्टी से बाहर की गईं शीआ ने कहा कि बहुत से लोग पार्टी से निकलना चाहते हैं।                      


'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन   मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...