रविवार, 2 अगस्त 2020

आदेशः उत्तरकाशी में बनेगा 'कंजर्वेशन सेंटर'

देहरादून। उत्तराखंड के उत्तरकाशी वन प्रभाग क्षेत्र में देश का पहला स्नो लैपर्ड कंजर्वेशन सेंटर बनाया जाएगा। यह संरक्षण केंद्र जिले के भैरों घाटी के लंका क्षेत्र में बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राज्य में हिम तेंदुओं की गणना के भी निर्देश दिए हैं। आपको बता दें कि विभिन्न शोधों के आधार पर उत्तराखंड में अभी 86 हिम तेंदुए मिले हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत और वन विभाग के अधिकारियों के साथ इस संबंध में बैठक की। इस दौरान सीएम रावत ने निर्देश दिए कि राज्य में हिम तेंदुओं की गणना की जाए। हिम तेंदुओं के सरंक्षण और इनकी संख्या में वृद्धि के लिए विशेष प्रयास किए जाए। पिछले कुछ वर्षों में जिन क्षेत्रों में हिम तेंदुए देखे गए हैं। स्थानीय लोगों और सैन्य बलों के सहयोग वन विभाग द्वारा ऐसे क्षेत्र चिह्नित किए जाए। ऐसे क्षेत्रों में ग्रिड बनाकर इनकी गणना।


मुख्यमंत्री ने कहा कि हिम तेंदुए और अन्य वन्य जीवों के संरक्षण से राज्य में विंटर टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में वन्य जीवों की अनेक प्रजातियां हैं, जो पर्यटकों के आर्कषण का केंद्र बनती हैं। वन्य जीवों की लुप्त हो रही प्रजातियों के संरक्षण की दिशा में प्रयासों की जरूरत है। आज वन्य जीवों के संरक्षण के लिए लोग भी जागरूक हैं। उत्तराखंड के प्राकृतिक और नैसर्गिक सौन्दर्य में वन और वन्य जीवों का महत्वपूर्ण योगदान है। बैठक में जानकारी दी गई कि उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ जिले में हिम तेंदुए अधिक मात्रा में देखे गए हैं। अभी तक इनकी गणना नहीं की गई है।


विभिन्न शोधों के आधार पर उत्तराखंड में अभी 86 हिम तेंदुए हैं। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पिछले कुछ सालों में वन्य जीवों की संख्या में वृद्धि हुई है। इस अवसर पर प्रो. एन फिन्स्ट्रा ने हिम तेंदुए के संरक्षण केंद्र पर विस्तार से प्रस्तुतिकरण दिया। बैठक में प्रमुख सचिव वन और पर्यावरण आनन्द बर्द्धन, प्रमुख वन संरक्षक जयराज, चीफ कंजरवेटर वाइल्डलाइफ रंजना काला, राजीव भरतरी, जीएस सुहाग और वन विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।         


शिमलाः मंदिरों के खोलने पर होगा निर्णय

ऊना। देवभूमि के बड़े मंदिरों में दर्शन के लिए अभी श्रद्धालुओं को कुछ और समय इंतजार करना होगा। अभी कुछ समय बाद मंदिरों के खोलनें पर निर्णय चरणबद्ध ढंग से किया जाएगा। यह बात ऊना दौरे पर पहुंचे प्रधान सचिव राजस्व व आपदा प्रबंधक ओंकार शर्मा ने कही। वहीँ ओंकार शर्मा ने माना कि प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से कोरोना संक्रमित मरीजों के रिकवरी रेट में गिरावट आई है, जिसमें जल्द ही सुधार का प्रयास किया जायेगा। ओंकार शर्मा ने कहा कि प्रदेश में मानसून का सीजन भी चल रहा है ऐसे में कोरोना से निपटने के साथ-साथ मानसून से होने वाले नुक्सान से बचाव को भी प्रयास किये जा रहे है।                             


यूपी की 42 डिस्टीलरी में सैनिटाइजर

लखनऊ। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए पूरे देश ही नहीं बल्कि दुनिया में सेनिटाइजर की मांग तेजी से बढ़ गई है। आबकारी विभाग की ओर से जारी लाइसेंस पर इस वक्त 93 स्थानों पर सेनिटाइजर का उत्पादन हो रहा है। इसमें से खुद आबकारी विभाग की 42 ऐसे डिस्टीलरी शामिल है जहां पर शराब बनाई जा रही थी। अब यहां पर सेनिटाइजर भी तैयार हो रहा है।


प्रदेश में रोजाना छह लाख लीटर से अधिक सेनिटाइजर का उत्पादन हो रहा है। अब तक लगभग एक करोड़ 90 लाख लीटर सेनिटाइजर का उत्पादन किया जा चुका है। इसे देखते हुए गन्ना एवं आबकारी विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय आर भूसरेड्डी ने सेनिटाइजर का निर्यात करने का निर्देश दिया है। अधिकारी के निर्देश के बाद अब डिस्ट्रीब्यूटर्स से बात की जा रही है। आबकारी विभाग अपनी 42 डिस्टीलरी को छोड़कर 51 निजी लोगों को सेनिटाइजर उत्पाद करने का लाइसेंस जारी कर चुका है। इसमें लखनऊ, लखीमपुर खीरी, हरदोई, बिजनौर, गाजियाबाद, गाजीपुर, मेरठ, अलीगढ़, अयोध्या जैसे जिले शामिल हैं। जहां पर सेनिटाइजर का निर्माण किया जा रहा है। आबकारी मुख्यालय में तैनात वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी सभाजीत वर्मा बताते हैं कि सेनिटाइजर का उत्पादन प्रदेश में बहुत ज्यादा है। पहले ही हम देश के दूसरे प्रदेशों में इसे भेज रहे हैं। अगर सब सही रहा तो आने वाले महीने से हमारे प्रदेश में तैयार सेनिटाइजर विदेशों में भी जाएगा।           


बगैर विचार-विमर्श के नई 'शिक्षा नीति'

नई दिल्ली। कांग्रेस ने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू करने पर सवाल उठाते हुए कहा है कि इस पर न संसद में विचार-विमर्श हुआ और ना ही इसके कार्यान्वयन में कोई पारदर्शिता बरती गई है। कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला, वरिष्ठ नेता एम पल्लम राजू तथा प्रो. राजीव गौड़ा ने रविवार को यहा संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि शिक्षा नीति 2020 में मानवीय विकास, ज्ञान प्राप्ति, गंभीर चिंतन एवं जिज्ञासा की भावना को दरकिनार कर स्कूल एवं उच्च शिक्षा में बदलाव के लिए बुनियादी सोच विचार की बजाय सिर्फ शब्दों का भ्रमजाल, चमक-दमक, दिखावा एवं आडंबर को ही महत्व दिया गया है। उन्होंने कहा ” नई शिक्षा नीति लागू करने में न परामर्श, न चर्चा, न विचार विमर्श और न पारदर्शिता, अपने आप में बड़ा सवाल यह है कि शिक्षा नीति 2020 की घोषणा कोरोना महामारी के संकट के बीच क्यों की गई और वह भी तब, जब सभी शैक्षणिक संस्थान बंद पड़े हैं। सिवाय भाजपा-आरएसएस से जुड़े लोगों के पूरे शैक्षणिक समुदाय ने आगे बढ़ विरोध जताया है कि शिक्षा नीति 2020 के बारे कोई व्यापक परामर्श, वार्ता या चर्चा हुई ही नहीं।”


कांग्रेस प्रवक्ताओं ने कहा कि हमारी अगली पीढ़ियों के भविष्य का निर्धारण करने वाली इस महत्वपूर्ण शिक्षा नीति को पारित करने से पहले मोदी सरकार ने संसदीय चर्चा या परामर्श की जरूरत भी नहीं समझी। इसके विपरीत जब कांग्रेस ‘शिक्षा का अधिकार कानून’ लायी थी तो उस समय संसद के अंदर तथा बाहर इसके हर पहलू पर व्यापक चर्चा हुई थी। बजट में शिक्षा पर छह प्रतिशत खर्च करने की सिफारिश की गई है। इसके विपरीत मोदी सरकार में बजट में शिक्षा पर खर्च 2014-15 में 4.14 प्रतिशत से घटाकर 2020-21 में 3.2 प्रतिशत किया है। यहां तक कि चालू वर्ष में कोरोना महामारी के चलते इस बजट की राशि में भी लगभग 40 प्रतिशत की कटौती होगी जिससे शिक्षा पर होने वाला खर्च कुल बजट के दो प्रतिशत के बराबर ही रह जाएगा। यानि शिक्षा नीति 2020 में किए गए वादों एवं उन वादों को पूरा करने के बीच जमीन आसमान का अंतर है।         


अपराधियों को बढ़ावा दे रही है पुलिस

बड़ागांव पुलिस दे रही अपराधियों को बढ़ावा


गोपीचंद सैनी


बागपत। थाना बड़ागाँव में दलाल हुए सक्रिय आय दिन होता रहता है थाने पर दलालो का आना जाना। कल शाम मोहल्ला तारपाठा पुरा मुहल्ले में एक शराब माफिया के द्वारा पूरे मोहल्ले में आतंक किया गया सूत्रों की माने तो उस व्यक्ति ने निर्वस्त्र होकर पूरे मोहल्ले में गाली गलौज की। वही इस शराब माफिया ने आज थाने जाकर कुछ लोगो के खिलाफ थाने में लिखित प्रार्थना पत्र देकर कुछ लोगों के खिलाफ आज थाने में एक तहरीर दी जिसमें बड़ागांव पुलिस द्वारा इन लोगों पर मुकदमा दर्ज कर दिया गया। हाय रे देश का दुर्भाग्य देखिए ये है उत्तरप्रदेश के योगी जी की पुलिस जो शराब माफियाओं को इतना बढ़ावा दे रही है। सूत्रों की माने तो इस माफिया द्वारा पुलिस को मोटी रकम दी जाती है जिस बजह से पूरे मोहल्ले में आय दिन लड़ाई झगड़े होते रहते है साथ ही शराब माफिया के हौसले बुलंद होते रहते है साथ ही अभी कुछ दिन ही पहले इसी शराब माफ़िया ने कस्वे के एक व्यक्ति की महिला के पैर को तोड़ दिया था और आज वही शराब माफिया ने आज थाना बड़ागाँव में जाके मुकदमा करा दिया है। 
विवेक राजौरिया


राखी-मिठाई की दुकान खोलने का फैसला

राखी और मिठाई की दुकानों को भी सरकार ने खोलने का फैसला


सीएम योगी ने पिछले 3 वर्षों से कर रखी है रक्षा बंधन पर यह व्यवस्था


लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने रक्षाबंधन के मौके पर बहनों को बड़ी राहत दी है। महिलाएं सोमवार को राज्य परिवहन की सभी बसों में मुफ्त में यात्रा कर सकेंगी। इसके अलावा आज राखी और मिठाई की दुकानों को भी सरकार ने खोलने का फैसला लिया है। सोमवार को रक्षाबंधन के कारण योगी सरकार ने ये निर्णय लिया है। बता दें कि कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए यूपी में हर शनिवार और रविवार को लॉकडाउन रहता है। लॉकडाउन शुक्रवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक रहता है। लेकिन इस रविवार को सरकार की ओर से लोगों की थोड़ी राहत दी गई है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि रक्षाबंधन पर्व को ध्यान में रखते हुए रविवार को राखी और मिठाई की दुकानें खुली रहेंगी। सरकार की ओर से कहा गया कि सीएम योगी पिछले 3 वर्षों की तरह इस वर्ष भी रक्षाबंधन के पर्व पर यूपी राज्य सड़क परिवहन निगम की सभी बसों में महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत रविवार की मध्य रात्रि 12 बजे से सोमवार की मध्य रात्रि 12 बजे के बीच (24 घंटे) निगम की सभी श्रेणी की बसों में महिला यात्रियों को मुफ्त यात्रा की सुविधा उपलब्ध होगी। सीएम ने रक्षाबंधन के पर्व पर पुलिस को सघन पैट्रौलिंग के निर्देश भी दिए हैं।


सीएम योगी ने कहा कि रक्षाबंधन के अवसर पर कोविड के प्रोटोकॉल का पूर्ण पालन किया जाए। कोई भी सार्वजनिक आयोजन न किया जाए, घर पर ही रहकर पर्व मनाएं। इससे पहले योगी सरकार ने अनलॉक-3 के लिए दिशा-निर्देश जारी किए थे, जिसमें 1 से 3 अगस्त के मध्य बकरीद और रक्षाबंधन त्योहार को ध्यान में रखते हुए शनिवार और रविवार को मिठाई, बेकरी, पशु विक्रय और राखी विक्रय की दुकानों को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक खोले जाने की इजाजत दी गई।


असम-बिहार में बाढ़ का कहर जारी

दिसपुर/ पटना। असम और बिहार के ज्यादातर जिलों में बाढ़ का कहर जारी है। असम में बाढ़ के हालात में सुधार है, मगर अब भी 11 लाख लोग प्रभावित हैं। 33 जिलों में से 20 जिलों के 11 लाख लोग बाढ़ की चपेट में हैं। इनमें 8.30 लाख लोग राज्य के छह पश्चिमी जिलों- गोलपाड़ा, मोरीगांव, बोंगईगांव, बारपेटा, गोलाघाट, धुबरी और पूर्वी लखीमपुर के हैं। लखीमपुर में एक इलाका ऐसा भी है जहां लोग अपना ही घर खुद तोड़ने को मजबूर हैं। क्योंकि सुवनसिरी नदी का पानी उनके घर के पास तक आ चुका है। कहा जा रहा है कि अगले एक से दो दिनों में नदी का उफान और ज्यादा बढ़ जाएगा। घर को पानी में बहने से बचाने के लिए लोग अपना घर पहले ही तोड़ रहे हैं। ताकि घर बनाने में लगे समान से दूसरी जगह घर बनाया जा सके. राज्य सरकार ने पीड़ितों की मदद का दावा किया है। लेकिन स्थानीय निवासी रवि राम दुले का कहना है कि सरकार से उन्हें कोई मदद नहीं मिली है।


लगातार होता रहता है कटाव
सालों से कटाव के कारण सुवनसिरी नदी इलाके में कई घरों और सैकड़ों एकड़ जमीन को निगल चुकी है। बाढ़ के वक्त कटाव यहां हर वक्त होता रहता है। यहां खेतों में लगी फसल चौपट, खाने को प्रयाप्त अनाज और पीने के लिए साफ पानी नहीं है। पशुओं को खिलाने के लिए चारा तक नहीं है। कटाव के चलते पलायन करने वाले लोग आसपास ऊंची जगह पर जैसे-तैसे अपना ठिकाना बना रहे हैं। स्थानीय निवासी दिव्यज्योति फुकन ने कहा, सरकार के लोग यहां सिर्फ वोट मांगने के लिए ही आते हैं। हमारी कोई मदद नहीं करते हैं, इसलिए बुरा लगता है। हमारा घर हमारे सपना जैसा है। सपना तोड़ते देख बहुत खराब लगता है।


बिहार में बाढ़ में दो और की मौत, यूपी में भारी बारिश से 1.90 लाख लोग प्रभावित
बिहार में बाढ़-बारिश के कारण शनिवार को दो और लोगों की मौत हो गई जिसके बाद राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 13 हो गई। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में बाढ़-बारिश के कारण 331 गांवों में लगभग 1.90 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले चार दिनों के लिए केरल के 10 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।क्षइसके साथ ही तीन से पांच अगस्त तक महाराष्ट्र के मुंबई और कुछ अन्य जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की संभावना जतायी है और चार-पांच अगस्त को हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश होने की संभावना को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया है। पृथ्वी विज्ञान सचिव एम राजीवन ने कहा कि छह अगस्त को मध्य मैदानी भागों और पश्चिमी तटीय क्षेत्रों में भारी बारिश होने की संभावना है।       


शास्त्रोक्त विधि से निर्मित माटी का गणेश

इंदौर। अयोध्या में होने वाले भगवान राम के दिव्य मंदिर के भूमि पूजन समारोह में इंदौर भी आध्यात्मिक रूप से शामिल रहेगा। इस अद्वितीय समारोह में इंदौर की भागीदारी शास्त्रोक्त विधि और सामग्री से बनी माटी गणेश प्रतिमा के रूप में होगी।ये जानकारी माटी गणेश की संस्थापक ज्योति सुबोध खंडेलवाल ने दी। उन्होंने बताया कि मिट्टी और गोबर में 76 औषधियों के अर्क से मंत्रोच्चार के बीच बनी गणपति जी की पहली मूर्ति विधि-विधान से पूजा कर श्रीराम मंदिर के वास्तुकार श्री चंद्रकांत भाई सोमपुरा को एक अगस्त को भेज दी गई है। मूर्ति के साथ बनारस में पंचरंगी धागे से बनी एक दिव्य माला, सेनेटाइजर पाउच और एक मास्क भी भेजा गया है। चंद्रकांत भाई के सुपुत्र आर्किटेक्ट आशीष सोमपुरा सवा 11 इंच की इस प्रतिमा को लेकर अयोध्या पहुंचेंगे। तीन तारीख को जन्मस्थली में गणपति पूजन के साथ भूमिपूजन समारोह का शुभारंभ होगा। वहां इंदौर के शास्त्रोक्त माटी गणेश भी विराजित होंगे। ज्योति सुबोध ने बताया कि उन्होंने 31 तारीख को श्री रामजभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के महासचिव श्री चंपत राय जी को फोन पर माटी गणेश प्रतिमाओं के बारे में बताते हुए प्रतिमा भेजने की स्वीकृति मांगी थी। उन्होंने मंदिर के मॉडल की डिजाइनिंग करने वाले वास्तुविद श्री चंद्रकांत भाई सोमपुरा को मूर्ति भेजने को कहा था। अब वे गणपति जी को रामजी के मंदिर ले जाएंगे।


बताते चलें कि शास्त्रोक्त माटी गणेश मूर्ति बनाने का सिलसिला परमपूज्य शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती जी और वैद और आगम शास्त्रों के विद्वान, आचार्य डॉक्टर विनायक पांडेय जी की प्रेरणा से साल 2014 में शुरू हुआ था। अब ये मूर्तियां मुंबई, पुणे, दिल्ली, हैदराबाद, कोलकाता, जयपुर, जोधपुर, सूरत, बड़ौदा, भोपाल, जबलपुर तक जाती हैं।                


पाक की गोलाबारी में 1 जवान शहीद

श्रीनगर। जम्मू में पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज आने का नाम नहीं ले रहा है। पुंछ जिले के कस्बा कर्नी सेक्टर और बालाकोट सेक्टर में पाक ने संघर्षविराम का उल्लंघन किया है। बालाकोट में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की गोलीबारी में एक भारतीय जवान शहीद हो गया है। सिपाही रोहिन कुमार दुश्मन की कायराना हरकत का जवाब देते हुए घायल हो गए। गोली लगने की वजह से उन्हें गंभीर चोट आई, जिसके बाद वो शहीद हो गए। 
सिपाही रोहिन कुमार एक बहादुर, बेहद प्रेरित और एक ईमानदार सैनिक थे। उनके सर्वोच्च बलिदान और कर्तव्य के प्रति समर्पण के लिए राष्ट्र हमेशा उनका ऋणी रहेगा। पाकिस्तान ने पुंछ जिले के कस्बा कर्नी सेक्टर में मोर्टार के साथ गोलाबारी करके युद्धविराम का उल्लंघन किया है। इस पर भारतीय सेना के जवानों ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया। कश्मीरियों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास ड्रोन उड़ते देखा
वहीं इसी बीच कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में स्थानीय लोगों ने दावा किया कि उन्होंने अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास ड्रोन को उड़ते देखा है। ऐसे में सुरक्षाबलों ने मामले को गमभीरता से लेते हुए सुरक्षा बढ़ दी और इलाके को घेर तलाशी अभियान शुरू किया।
इससे पहले बुधवार को भी पाकिस्तान ने उरी सेक्टर में सीजफायर तोड़ा था, जिसमें एक आम नागरिक की मौत हो गई थी। मृतक की पहचान अल्ताफ हुसैन के रूप में की गई थी।           


अपराधों पर अंकुश लगाने में सरकार असफल

लखनऊ। कांग्रेस की उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने राज्य में अपराध की लगातार बढ़ रही घटनाओं को लेकर योगी सरकार पर हमला करते हुए शनिवार को कहा कि अपराध की वारदातों पर अंकुश लगाने में वह असफल साबित हो रही है।
वाड्रा योगी सरकार पर राज्य में हो रही आपराधिक घटनाओं को लेकर लगातार हमला कर भारतीय जनता पार्टी की सरकार को कठघरे में खड़ा कर रही है । वाड्रा ने राज्य सरकार पर बुलंदशहर में हुई अपहरण की घटना को लेकर तीखा हमला किया और आरोप लगाया कि वह अपराध रोकने में नाकामयाब साबित हो रही है।
उन्होंने कहा, उत्तर प्रदेश में जंगलराज फैलता जा रहा है। क्राइम और कोरोना कंट्रोल से बाहर है। बुलंदशहर में धर्मेन्द्र चौधरी जी का आठ दिन पहले अपहरण हुआ था। कल उनकी लाश मिली।कानपुर, गोरखपुर, बुलंदशहर। हर घटना में कानून व्यवस्था की सुस्ती है और जंगलराज के लक्षण हैं। पता नहीं सरकार कब तक सोएगी।           


मनोज सिंह ठाकुर


टमाटर खाकर भी होता हैं 'वजन कंट्रोल'

नई दिल्ली। टमाटर एक ऐसी सब्जी है जो हर घर का अहम हिस्सा है। यह स्वाद और पोषण दोनों से ही भरी हुई है। इसमें पोटैशियम, विटामिन सी, लाइकोपीन आदि भारी मात्रा में पाए जाते हैं, जो आपकी स्किन के कलर को साफ दमकाने का काम करते हैं। टमाटर में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमं हैं। 
यही नहीं अगर इस लॉकडाउन के दौरान आपका वजन बढ़ गया है और बाहर निकलकर व्यायाम करना आपके लिए मुमकिन नहीं है, तो उसमें भी टमाटर आपकी मदद करेगा। आप टमाटर के जूस को या सलाद आदि में प्रयोग कर अपने वजन को घटा सकते हैं। यहां जानें इसे डेली डाइट में शामिल कर वजन को कैसे कंट्रोल किया जा सकता है। 
कैलोरी में कम
टमाटर पोषक तत्वों से भरपूर है। इसमें मिनरल्स, विटामिन, प्रोटीन और फाइबर भारी मात्रा में पाए जाते हैं। एक मध्यम आकार (123 ग्राम) टमाटर में लगभग 24 कैलोरी होती है, जबकि एक बड़े टमाटर (182 ग्राम) में 33 कैलोरी होती है। 
फाइबर में उच्च 
टमाटर फाइबर से भरपूर होता है, जिसमें घुलनशील और अघुलनशील फाइबर शामिल होते हैं। टमाटर में घुलनशील फाइबर आपको लंबे समय तक पेट भरा रखने का एहसास करवाते हैं। इससे कैलोरी सेवन को कम करने में मदद मिलती है। टमाटर में अघुलनशील फाइबर शरीर के वजन को नियंत्रित करता है और पाचन तंत्र को कब्ज से मुक्त रखता है। 
लो कार्बोहाइड्रेट
टमाटर में कार्बोहाइड्रेट कम होता हैं, जो वजन घटाने में काफी मदद कर सकता है। एक बड़े टमाटर में 7 ग्राम कार्ब होता है। वजन कम करने के लिए, एक या दो टमाटर को अपने दैनिक आहार में शामिल कर सकते हैं।
पाचन के लिए अच्छा है 
अपच या कब्ज की परेशानी आपको मोटापे का शिकार बना सकती है। अच्छी पाचन क्रिया से शरीर का मेटाबॉलिज्म ठीक होता है। यही नहीं, इससे वेट लॉस जर्नी को तेजी मिलती है।
इस तरह कीजिए टमाटर को भोजन में शामिल 
सैंडविच या रैप्स के बीच टमाटर की स्लाइस शामिल करें। 
ताजे सलाद को बेबी टमौटो या कटे हुए टमाटर के साथ गार्निश करें। उबले अंडे और आमलेट में कच्चे कटे टमाटर डालें।
उन्हें अपने कॉटेज पनीर, पिज्जा, पास्ता, और कबाब में मिलाएं। टमाटर का रस या टमाटर की स्मूदी बनाएं। 
दोपहर या रात के खाने के लिए एक कप टमाटर का सूप लें।         


मंदिर के लिए गुजरात से भेजी 'चांदी' की ईंट




राम मंदिर के बरसी चांदी, गुजरात से भेजी गई 11 किलो चांदी की ईंट







अयोध्या। राम मंदिर निर्माण के लिए देशभर से लोग दिल खोलकर दान कर रहे हैं।क्ष भूमि पूजन से पहले अयोध्या में चांदी की ईंटों की बरसात होने लगी है। हैदराबाद के बाद अब सूरत से चांदी की ईंटें अयोध्या भेजी जा रही हैं। पहले हैदराबाद के एक परिवार ने चांदी की पांच ईंटे भेंट की। इसके बाद अब सूरत से जैन संत के हाथों 11 किलो ईंटें जैन संत दी गई है।

40 किलो चांदी की ईंट से अनुष्ठान
अयोध्या में तीन दिवसीय वैदिक अनुष्ठान भव्य भूमि पूजन समारोह से पहले आयोजित किया जाएगा। यह अनुष्ठान नींव के पत्थर के रूप में 40 किलो चांदी की ईंट की स्थापना को लेकर होगा। अनुष्ठान 3 अगस्त को ‘गौरी गणेश’ पूजा के साथ शुरू होगा और इसके बाद 4 अगस्त को ‘रामरचा’ होगा, जिसमें बिना रूके ‘राम नाम’ का पाठ किया जाएगा। पूरे समारोह का सीधा प्रसारण किया जाएगा ताकि सभी भक्त इसे अपने घरों से देख सकेंगे।          


सुनील शर्मा





राम मंदिर भूमि पूजन गौरवशालीः शर्मा

मथुरा। उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकान्त शर्मा ने करोड़ों लोगों की आस्था के प्रतीक श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किये जाने वाले भूमि पूजन को सुखद एवं गौरवशाली क्षण बताया। श्रीकांत शर्मा ने रविवार को जारी बयान में कहा कि अरसे से देश की जनता इस समय का इंतजार कर रही थी।


उच्चतम न्यायालय ने फैसले सुनाने के लिए अनुकूल माहौल कर इंतजार किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में उस माहौल को तैयार किया। न्यायपालिका को भी भरोसा हो गया कि फैसला जो भी आएगा ,देश में अमन चैन और भाईचारा कायम रहेगा। फैसला आने के बाद लोगों में सौहार्द्र और भाईचारा कायम रहा। सभी लोग देश की न्यायपालिका के प्रति कृतज्ञ है। उनका कहना था कि प्रधानमंत्री की जो सकारात्मक सोच एवं आस्था थी उसके अनुरूप मंदिर का निर्माण होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया में राम भक्त खुशी मना रहे हैं। मंदिर निर्माण के कार्यक्रम का अमेरिका में भी सीधा प्रसारण होने जा रहा है। सभी देशवासी चार और पांच अगस्त को दीपोत्सव मनाएंगे। भगवान कृष्ण की बृजभूमि में भी चार और पांच अगस्त को सभी मंदिरों में कीर्तन एवं अखंड रामायण का पाठ होगा। इसके अलावा सभी बृजवासी अपने घरों में दीपक भी जलाएंगे। उन्होंने बताया कि बृजभूमि से शिला , रज और मॉ यमुना का जल अयोध्या भेज दिया गया है।

ऊर्जा मंत्री ने कहा बृजवासियों की आस्था भी रामलला के भव्य मंदिर निर्माण की रही थी जो पूरी होने जा रही है। “राम के साथ कृष्ण है और कृष्ण के साथ ही राम हैं।” दोनो ही भगवान विष्णु के अवतार हैं। प्रदेश के लोग सौभाग्यशाली है कि यहां राम और कृष्ण दोनो की ही भूमि है साथ ही बाबा काशी विश्वनाथ और तीर्थ राज प्रयागराज भी इसी प्रदेश में हैं।उन्होंने कहा कि विपक्ष के लोगों ने आखिरी समय तक मंदिर निर्माण की राह में अडंगा लगाने का प्रयास किया था लेकिन वह पूरी तरह से विफल हुआ तथा भगवान राम में आस्था रखने वाले राम भक्तों की जीत हुई । अब विपक्ष को इसमें कोई भी, किन्तु परन्तु ,नहीं करना चाहिए बल्कि खुले दिल से इसका स्वागत करना चाहिए। इसे धर्म के चश्मे से देखने की जरूरत नहीं है और ना ही किसी प्रकार की राजनीति नहीं होनी चाहिए।


उनका कहना था कि विपक्ष के लोगों को राम मंदिर निर्माण की राह में व्यवधान और देरी के लिए क्षमा प्रार्थना करनी चाहिए। श्रीकांत शर्मा ने कहा कि मंदिर निर्माण से दुनियाभर के तीर्थ यात्री राम नगरी में आएंगे जिससे वहा पर पर्यटन का विकास होगा। लोगों के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे।     


कविता गर्ग     


हिमाचल में कम नहीं हो रहा 'कोरोना'

शिमला। हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस के मामले कम होने के नाम नहीं ले रहे हैं। शनिवार को शिमला जिले में देर शाम कोरोना वायरस के 8 नए मामले सामने आए। ये आठ नए मामलों में रामपुर से 5 और शिमला शहर से 3 कोरोना संक्रमित मरीज हैं। रामपुर से सामने आने वाले कोरोना संक्रमितों में 5 मजदूर हैं। वहीं शिमला शहर का पहला मामला भराड़ी से सामने आया है। भराड़ी की 21 साल की युवती कुछ दिनों पहले पॉजिटिव आए पुलिसकर्मी के संपर्क में आई थी। वहीं, एक मामला कसुम्पटी के हिमुडा कॉलोनी से भी सामने आया है। यहां 42 साल का व्यक्ति पहले से पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आया था। तीसरा मामला आईजीएमसी अस्पताल के फ्लू ओपीडी से सामने आया है। फिलहाल प्रशासन महिला की ट्रेवल हिस्ट्री खंगालने में जुटा है। इसके साथ ही अब शिमला में कुल संक्रमितों की संख्या 168 हो गई है। साथ ही एक्टिव केस बढ़ कर 85 हो गए हैं.


कोरोना संक्रमितों को स्थानीय प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग ने डेडिकेटेड कोविड अस्पताल नेरचौक एंबुलेंस के माध्यम से भेज दिया गया. क्षेत्र को विभाग द्वारा सेनेटाईज करवा दिया गया है।  एसडीएम सुंदरनगर राहुल चौहान ने कहा कि बीते 28 जुलाई को ग्राम पंचायत महादेव निवासी पति-पत्नी कोरोना पाजिटिव आए थे। जिन्हें कोरोना संक्रमण के लक्षण होने के कारण डेडिकेटेड कोविड अस्पताल नेरचौक भेज दिया गया था। उन्होंने कहा कि इन कोरोना संक्रमित के प्राइमरी कांटेक्ट में कुल 36 सेंपल लिए गए थे।  इसमें 2 रिपोर्ट पाजिटिव आई है। राहुल चौहान ने कहा कि बच्चों में भी कोरोना के लक्षण होने पर उन्हें डेडिकेटेड कोविड अस्पताल नेरचौक ईलाज के लिए भेज दिया गया है।  बता दें कि शुक्रवार को जिला में कुल कोरोना पाजिटिव के कुल 8 मामले सामने आए थे. इनमें 2 मामले सुंदरनगर की ग्राम पंचायत महादेव, एक मंडी शहर के पैलेस कालोनी, एक मामला बल्ह उपमंडल के दसेहड़ा के गांव गेहरी, एक मामला धार कपाही, एक मामला कतयाणा,एक पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस टीहरा और एक मामला जिला मंडी के करसोग में सामने आया है।  उन्होंने कहा कि मामलों में प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग द्वारा नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई गई।           


मनीष तिवारी


व्यक्ति की पेड़ से गिरकर हुई दर्दनाक मौत

ऊना। बरमाणा थाना क्षेत्र के तहत दली में एक व्यक्ति की जामुन के पेड़ से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मृतक 51 वर्षीय जय कुमार पुत्र रूपलाल गांव बुंदेल डाकघर पटेर तहसील घुमारवीं अपने निजी कार्य से बैरी-बरमाणा गया था। 


वापस घर लौटते समय दली के पास पेड़ पर लगे जामुन देखकर उसे जामुन खाने का विचार आया और वह पेड़ पर चढ़ गया। जब जामुन तोड़ रहा था तो अचानक उसका पैर फिसल गया और वह पेड़ से नीचे गिर पड़ा। स्थानीय लोगों को जब इस बाबत पता चला तो वह तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और घायल को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे आईजीएमसी शिमला रैफर कर दिया परन्तु उसने आईजीएमसी ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। डीएसपी मुख्यालय संजय शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।           


बुजुर्ग ने 5 बच्चियों के साथ किया दुष्कर्म

रायपुर। बालोद जिले के अर्जुन्दा थाना क्षेत्र मे 5 बच्चियों से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामले में शिकायत के बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अपनी विवेचना शुरू कर दी है। आरोप है कि 65 साल का रेखूराम सात से नौ साल की बच्चियों को अपने घर दोपहर में 12 से 4 बजे के बीच टीवी देखने के लिये बुलाता था और उनसे छेड़छाड़ करता था।


इसका खुलासा उस समय हुआ जब एक बच्ची ने तकलीफ और दर्द होने की बात अपनी मां को बताई। परिजनों से मिली शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेज दिया है।            


प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

यूनिवर्सल एक्सप्रेस   (हिंदी-दैनिक)


 अगस्त 03, 2020, RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-354 (साल-01)
2. सोमवार, अगस्त 03, 2020
3. शक-1943, श्रावण,शुक्ल-पक्ष, तिथि- पूर्णिमा, विक्रमी संवत 2077।


4. सूर्योदय प्रातः 05:20,सूर्यास्त 07:18।


5. न्‍यूनतम तापमान 24+ डी.सै.,अधिकतम-38+ डी.सै.। भारी बरसात की संभावना।


6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7. स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहींं है।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


www.universalexpress.in


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :-935030275


(सर्वाधिकार सुरक्षित)               


शनिवार, 1 अगस्त 2020

एसओजी टीम ने शातिर चोर किए गिरफ्तार

अतुल त्याागी, रिंकू सैनी


थाना बाबूगढ़ एवं एसओजी टीम द्वारा तीन शातिर चोरों को किया गया गिरफ्तार


हापुड़। पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेशानुसार चलाये गए चेकिंग अभियान के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक हापुड व क्षेत्राधिकारी हापुड नगर व थानाध्यक्ष महोदय के निकट पर्यवेक्षण मे थाना बाबूगढ पुलिस के संयुक्त टीम द्वारा रात्रि चेंकिग के दौरान किठौर मार्ग से तीन शातिर अपराधी जफर याव पुत्र नईम जसौरा थाना मुण्डाली जनपद मेरठ, परवेज पुत्र शौकीन  ग्राम जसौरा जिला मेरठ, सलमान उर्फ इसरार खलीफा ग्राम जसौरा थाना  मेरठ को थाना हापुड देहात से लूटी गयी  (हिरो न0-UP37N-1034)थाना किठौर से चोरी की गयी ( UP16BW-6579) व थाना क्षेत्र से लूटे गये व चोरी किये गये 79000 रूपये व तीन अदद तमंचे, 5 जिन्दा कारतूस  व 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया है।जिन्हें पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया जिसके सम्बन्ध में थाना  पर क्रमश 291/20 धारा-411.120बी,34 भादवि), मु0अ0स0-292/20 धारा-3/25 शस्त्र अधि0,मु0अ0स0-293/20 धारा-3/25 शस्त्र अधि0,मु0अ0स0-294/20 धारा-3/25 शस्त्र पंजीकृत किया गया है।
चेकिंग के दौरान पुलिस को चकमा देकर तीन अपराधी वसीम मोहम्मद,नदीम और मनशाद मेरठ निवासी भागने में सफल रहे,जिनकी तलाश की जा रही हैं। पुलिस अधीक्षक महोदय ने पूरे टीम को बधाई दिया और कहाँ की पुलिस अपने कर्तव्यों का पालन कर रही है और शहर को अपराधी मुक्त करने का पूरा प्रयास कर रही है। इस चेकिंग टीम में महाराज सिंह, धर्मेंद्र सिंह,आशीष कुमार राजीव कुमार,नरेश कुमार,संजय यादव,अमरेंद्र,अंकुर,आदेश बालियान,अनुज कुमार,सचिन,हरेंद्र,सोनू,अवनीश,अनुज राठी समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।           


वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 12 अरेस्ट

अतुल त्यागी, रिंकू सैनी


गढमुक्तेश्वर पुलिस द्वारा अंतर्राज्यीय वाहन चोरी करने वाले गिरोह को किया गया गिरफ्तार


हापुड़। थाना गढमुक्तेश्वर पुलिस द्वारा वाहनों की चोरी की घटनाओं की रोकथाम हेतु अधीक्षक महोदय द्वारा मेरठ रोड़ स्थित नहर पुल पर वाहन चैकिंग अभियान चलाया गया।जिसमे चेकिंग के दौराने मुखविर खास से सूचना प्राप्त हुयी जिसमें एक फर्जी नंबर की ब्रेजा गाड़ी को रोका गया और पूछताछ किया गया जिसमे गाड़ी का नंबर फर्जी पाया गया। पुलिस के गिरफ्त में आये संगठित गिरोह के समीरन चन्द्रदेव पुत्र नारायण चन्द्रदेव निवासी बारोन भन्डन परगना बाथन थाना कलियागंज जिला उत्तरी दिनाजपुर (पश्चिम बंगाल) ने अन्य तीन गाड़ियों और अपने 6 सदस्यों के नाम और पता बताया जिसे पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए 06 सहअभियुक्तों को गिरफ्तार किया और कब्जे से अन्य 03 कार क्रमशः एक ब्रेजा, एक बैलोने और एक वर्ना कार को बरामद किया और अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 337/20 धारा420/414/482/485 भादवि पंजीकृत कर समीरन चन्द्र देव,मनोज पुत्र रोहतास,अरविन्द गिरी ,आशिम पुत्र उम्मेद ,मनीष पुत्र ईश्वर ,शमीम उर्फ सोनू पुत्र रहीमुद्दीन,खिलाफत उर्फ सूफी को जेल भेज दिया।
पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया की उत्तर प्रदेश राज्य व अन्य राज्यों से मंहगी लग्जरी कारों को चोरी कर उन पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर अन्य राज्यों में बेच देते है। गिरोह के प्रत्येक सदस्यों को कार्य सौपा गया है कोई नंबर बदलता कोई चोरी करता तो कोई अन्य राज्य में सप्लाई करता था।
बरामद की गयी वाहनों का असली नंबरUP32LF2724, DL12CR1841, HR51BS7284, DL9CAA9299 है।इनके पास से अन्य चीजे जैसे फर्जी चाभी हथौड़ा जैसे अवजार भी मिले हैं। पुलिस अधीक्षक महोदय ने पूरे टीम को बधाई दिया और कहाँ की पुलिस अपने कर्तव्यों का पालन कर रही है और शहर को अपराधी मुक्त करने का पूरा प्रयास कर रही है उन्होंने आमजन से अनुरोध किया की वह पुलिस को उनके कार्य में सहयोग करें। इस चेकिंग टीम में निरीक्षक श्री मुकेश कुमार, उ0नि0 श्री प्रीतम सिंह,श्री कुशलपाल, श्री अमित कुमार, श्री संजय कुमार,श्री अजीत सिंह,श्री दल सिंह, विक्रान्त               अनुज,राकेश,इमरान,हिमांशु,सुनील,योगेश,दीपक कुमार समेत अन्य पुलिस शामिल थे।           


बाढ़ से यूपी के 300 गांव प्रभावित हुए

बृजेश केसरवानी


लखनऊ। उत्तराखंड, नेपाल तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश समेत कई जिलों में पिछले एक सप्ताह से हो रही बारिश के चलते उत्तर प्रदेश के तीन सौ से अधिक गांव बाढ़ से प्रभावित है। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यहां बताया कि बाढ़ प्रभावित जिलों में राहत और बचाव कार्यो में राष्ट्रीय एवं राज्य आपदा मोचन बलों(एनडीआरएफ) तथा पीएसी की टीमें तैनात की गयी है।


घाघरा, शारदा,राप्ती, सरयू, गंडक नदिया कई क्षेत्रों में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। राज्य के 12 जिलों के तीन सौ से अधिक गांव बाढ़ से प्रभावित है। उत्तर प्रदेश में शारदा और सरयू नदी उफान पर है और शारदा पलियाकंला तथा लखीमपुर खीरी में खतरे के निशान के ऊपर बह रही है। इसी तरह सरयू भी बाराबंकी, अयोध्या और बलिया में खतने के निशान से ऊपर है। क्वानो नदी भी बस्ती और संतकबीरनगर में खमरे के निशान के पास है और इनके बढ़ने का सिससिला जारी है।

सूत्रों ने बताया कि घाघरा, शारदा और राप्ती नदी के बढ़ते जल स्तर से बहराइच, बाराबंकी तथा सीतापुर के कई गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है। गोंड़ा में घाघरा जबकि बाराबंकी में सरयू नदी खतरे के निशान से एक मीटर ऊपर बह रही है। नेपाल से छोड़े गये पानी से बहराइच में बाढ़ का पानी तटवर्ती 75 गावों में घुस गया है। सीतापुर के रामपुर, मथुरा, रेऊआ तथा बेहटा के करीब 60 से अधिक गांव प्रभावित है।


बाराबंकी से मिली रिपोर्ट के अनुसार नेपाल से बरसाती पानी छोड़े जाने से उफनायी सरयू नदी के लाल निशान पार कर लेेने से बाराबंकी जिले की तीन तहसीलों के सैकड़ों गांव जलमग्न हो गये है। सरयू नदी का जलस्तर खतरे के निशान से करीब एक मीटर ऊपर बह रही है। बाढ़ के पानी से रामनगर,सिरौलीगौसपुर और फतेहपुर तहसील क्षेत्र के लगभग 100 गांवों में भर गया है। घरों में कई फिट तक पानी भरने से लगभग 50 हजार आबादी को संकट पैदा हो गया है । लोग घर छोड़कर तटबंध पर शरण ले रहे हैं। इस बीच बाढ़ के पानी की चपेट में आने से सिरौली के पास के एक पुल का संपर्क मार्ग बह गया। इससे कई गांवों का आवागमन पूरी तरह से बंद हो गया है। जिला अधिकारी डॉक्टर आदर्श सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन ने बाढ़ में फंसे लोगों और उनके पशुओं को सुरक्षित निकाल सुरक्षित जगह पर पहुंचा दिया गया है जबकि ग्रामीण नाव ना मिलने का आरोप लगा रहे हैं और बाढ़ के पानी से अपनी जान बचाने के लिए मकान की छतों पर डेरा डाले हुए हैं।


ऐसे लोगों का गांव से बाहर निकल पाना मुश्किल हो रहा है। मकान गिरने की आशंका के चलते कई परिवार गहरे पानी के बीच जान को जोखिम में डालकर तटबंध पर पहुंच रहे हैं। नदी का जलस्तर बढ़ने की सूचना पर एसडीएम सिरौलीगौसपुर प्रतिपाल सिंह राजस्व कर्मियों के साथ बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे और मदद पहुंचाने का आश्वासन दिया। उधर एडीएम ने बाढ़ चौकियों पर तैनात राजस्व कर्मियों को सतर्क किया है।उन्हें किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए हैं। सूत्रों ने बताया कि एल्गिन ब्रिज पर बने कंट्रोल रूम के मुताबिक नदी का पानी खतरे के निशान से एक मीटर ऊपर पहुंच गया है। इस वर्ष यह सबसे ज्यादा जलस्तर है। इस बीच नेपाल से शुक्रवार दोपहर फिर साढ़े तीन लाख क्यूसेक पानी नदी में छोड़ा गया है। गुरुवार को करीब सात लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। शुक्रवार को फिर पानी छोड़ जाने से सरयू के और उफनाने की आशंका है।


नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ ही पानी कोरियनपुरवा, तपेसिपाह, दुर्गापुर, लहड़रा समेत आधा दर्जन गांवों में पानी भर गया है। इन गांवों लोग सुरक्षित स्थानों की ओर जा रहे हैं। तेज बारिश और गंडक नदी से पानी छोड़े जाने की वजह से गोरखपुर से होकर बहने वाली नदियां फिर उफना गईं हैं। राप्ती नदी भी खतरे का निशान पार गई है। यह नदी 81 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। इसी का नतीजा है कि 12 और गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया। अभी तक 68 गांव बाढ़ से प्रभावित थे। अब संख्या बढ़कर 80 हो गई है। 19 गांव ऐसे हैं, जो बाढ़ के पानी से पूरी तरह घिर चुके हैं। नदियों के उफनाने से बंधों पर जबरदस्त दबाव बना है। कटान और बाढ़ का खतरा है। इससे प्रशासनिक अफसर चिंतित है। कमिश्नर जयंत नार्लिकार शुक्रवार को खुद बंधों का निरीक्षण करने निकले। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सहजनवां के साथ कई बंधों का निरीक्षण भी किया।


गोरखपुर सदर, सहजनवां, कैंपियरगंज, बांसगांव, गोला और खजनी तहसील में बाढ़ का पानी ज्यादा तबाही मचा रहा है। सैकड़ों एकड़ फसल जलमग्न हो गई है। किसानों का कहना है कि अब धान की फसल मिल पानी संभव नहीं है। इसका बड़ा असर धान की पैदावार पर भी पड़ेगा। दूसरी तरफ बहरामपुर गांव में पानी और भर गया है। ट्रांसपोर्ट नगर के आसपास भी कुछ क्षेत्रों में राप्ती नदी का पानी पहुंचा है। राजघाट स्थित श्मशान घाट पूरी तरह से डूब चुका है। बस्ती से मिली रिपोर्ट के अनुसार सरयू नदी खतरे के निशान से 50 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है नदी का रुख प्रति घंटे दो सेंटीमीटर बढ़ाव की ओर है। बाढ़ और कटान से जिले के 20 से अधिक गांव प्रभावित हो गए हैं।


परंपरागत ढंग से मनाया गया ईद-उल-जुहा


  • जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय ने ईद के अवसर पर मुस्लिम समुदाय के नागरिकों को दी हार्दिक बधाई। 

  • जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी के द्वारा कानून व्यवस्था को लेकर जनपद में आज किया गया सघन दौरा, अपने अधीनस्थ अधिकारियों को कानून व्यवस्था को लेकर दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश।

  • जिला प्रशासन के द्वारा ईद के त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारी के गए थे तैनात।


अश्वनी उपाध्याय

ग़ाज़ियाबाद। संपूर्ण जनपद गाजियाबाद में ईद का त्यौहार परंपरागत एवं आपसी सौहार्द के साथ संपन्न हुआ। जिला अधिकारी अजय शंकर पांडेय ने इस अवसर पर जनपद के सभी मुस्लिम समुदाय के नागरिकों को ईद के मौके पर हार्दिक बधाई दी है। जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय एवं एसएसपी कलानिधि नैथानी के द्वारा शनिवार कानून व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए जनपद में मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर दौरा भी किया, जिसके अंतर्गत दोनों अधिकारियों के द्वारा डासना मसूरी कैला भट्टा मुरादनगर मोदीनगर तथा अन्य स्थानों पर सघन स्थल निरीक्षण करते हुए जिला प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारियों को कानून व्यवस्था तथा शांति व्यवस्था के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए गए।

ज्ञात हो कि ईद के त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी के द्वारा धर्म गुरुओं के साथ बैठक में की गई थी और सभी को आपसी सौहार्द के साथ ईद का त्यौहार मनाने का आह्वान किया गया था। सभी नागरिकों के द्वारा आज जनपद में शांतिपूर्वक एवं सौहार्द के साथ ईद का त्यौहार आयोजित किया गया है जिसके लिए जिलाधिकारी ने सभी नागरिकों को धन्यवाद दिया है।

जिला प्रशासन के द्वारा ईद के त्यौहार को जनपद में आपसी सौहार्द एवं शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से मजिस्ट्रेट एवं पुलिस के अधिकारी विभिन्न स्थानों पर तैनात किए गए थे।             

हैदराबाद ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया

हैदराबाद ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया  इकबाल अंसारी  हैदराबाद। इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) 2024 सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और...