रविवार, 2 अगस्त 2020

यूपी की 42 डिस्टीलरी में सैनिटाइजर

लखनऊ। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए पूरे देश ही नहीं बल्कि दुनिया में सेनिटाइजर की मांग तेजी से बढ़ गई है। आबकारी विभाग की ओर से जारी लाइसेंस पर इस वक्त 93 स्थानों पर सेनिटाइजर का उत्पादन हो रहा है। इसमें से खुद आबकारी विभाग की 42 ऐसे डिस्टीलरी शामिल है जहां पर शराब बनाई जा रही थी। अब यहां पर सेनिटाइजर भी तैयार हो रहा है।


प्रदेश में रोजाना छह लाख लीटर से अधिक सेनिटाइजर का उत्पादन हो रहा है। अब तक लगभग एक करोड़ 90 लाख लीटर सेनिटाइजर का उत्पादन किया जा चुका है। इसे देखते हुए गन्ना एवं आबकारी विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय आर भूसरेड्डी ने सेनिटाइजर का निर्यात करने का निर्देश दिया है। अधिकारी के निर्देश के बाद अब डिस्ट्रीब्यूटर्स से बात की जा रही है। आबकारी विभाग अपनी 42 डिस्टीलरी को छोड़कर 51 निजी लोगों को सेनिटाइजर उत्पाद करने का लाइसेंस जारी कर चुका है। इसमें लखनऊ, लखीमपुर खीरी, हरदोई, बिजनौर, गाजियाबाद, गाजीपुर, मेरठ, अलीगढ़, अयोध्या जैसे जिले शामिल हैं। जहां पर सेनिटाइजर का निर्माण किया जा रहा है। आबकारी मुख्यालय में तैनात वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी सभाजीत वर्मा बताते हैं कि सेनिटाइजर का उत्पादन प्रदेश में बहुत ज्यादा है। पहले ही हम देश के दूसरे प्रदेशों में इसे भेज रहे हैं। अगर सब सही रहा तो आने वाले महीने से हमारे प्रदेश में तैयार सेनिटाइजर विदेशों में भी जाएगा।           


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...