पुणे। असम और मेघालय के अलग-अलग स्थानों पर अगले 24 घंटे के दौरान 50-60 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से तूफान के आने तथा गरज के साथ बारिश और ओले गिरने का अनुमान हैं।
इसके साथ ही नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग स्थानों पर 50-60 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार के साथ हवा चल सकती है और साथ ही बिजली गिरने के भी आसार हैं। जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर 30-40 किमी प्रति घंटे तक की गति से हवा के साथ बिजली और ओले गिर सकते हैं। झारखंड और ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर 40-50 किमी प्रति घंटे तक की गति के साथ हवा चलने और बिजली गिरने का अनुमान है। पंजाब, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, मराठावाड़ा, कोंकण, गोवा, तटीय आंध्र प्रदेश, यमन और मध्य महाराष्ट्र में अलग-अलग स्थानों पर 30-40 किमी प्रति घंटे तक की गति से हवा चलने और बिजली चमकने का अनुमान है।