बलरामपुर। बलरामपुर के चांदो मोड़ में शादी खुशी का माहौल उस समय गम में बदल गया जब एक बाराती गाड़ी एक्सीडेंट हो गई। इस वाहन में सवार तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतकों में राहुल रजक, विष्णु संबल और सूरज प्रजापति हैं। इस घटना में संजीप सिंह चालाक बुरी तरह जख्मी हो गया है। बारात ओबरी से अमडंडा जा रही थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे में जख्मी एक व्यक्ति को अस्पताल एडमिट करवाया है।
जानकारी के अनुसार बारात की कई गाड़ियां थी जिनमें से दुर्घटनाग्रस्त हुई स्कार्पियो काफी पीछे चल रही थी, इसी दौरान हादसा हुआ। लोगों के अनुसार वाहन तेज रफ्तार में थी हादसे की वजह यहीं बताई जा रही है। घटना की सूचना के बाद शादी की खुशियां गम में बदल गई। बेहद ही सादे समारोह में किसी तरह से आयोजन कर लड़की को विदा किया गया।