गुरुवार, 13 फ़रवरी 2020

नेपाल के रास्ते नहीं आ पाएंगे चीनी नागरिक

देहरादून। कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते अब नेपाल के रास्ते चीन के नागरिक भारत नहीं आ पाएंगे। नेपाल के रास्ते भारत आने वाले चीनी नागरिकों को चीन सरकार के पत्र पर केवल दिल्ली एयरपोर्ट पर आने की सुविधा मिलेगी, जहां से उन्हें कड़ी सुरक्षा में मेडिकल आबजर्वेशन में रखा जाएगा। इससे पहले भी नेपाल के रास्ते भारत आ रहे एक चीनी नागरिक को वापस लौटा दिया गया था। नेपाल के सड़क मार्ग से कोई भी चीनी नागरिक भारत में नहीं आ सकेगा। वे केवल हवाई मार्ग से दिल्ली आ सकेंगे। बता दें कि उत्तराखंड में केवल बनबसा ही थर्ड कंट्री (भारत नेपाल को छोड़कर) के नागरिकों और पर्यटकों के आवागमन का वैधानिक मार्ग है। राज्य में बनबसा में ही इमिग्रेशन चेकपोस्ट बनाया गया है। यह कदम चीन में फैले कोरोना वायरस के खतरों से बचाव के लिए उठाया गया है। लेकिन, भारत नेपाल सीमा पर एसएसबी, इमिग्रेशन चेकपोस्ट, कस्टम, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों की पूर्ण सुरक्षा की व्यवस्था नहीं की गई है। जल्द ही इन लोगों के लिए सभी व्यवस्थाएं की जाएंगी।


रेशमः तितली के अंडे से बनता है कोसा

राजिम। माघी पुन्नी मेला में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने और जानकारी देने के उद्देश्य से विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाया है। ग्रामोद्योग रेशम प्रभाग विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल में कोसा के बारे में जानकारी दी जा रही है। रेशम प्रभार के नोडल अधिकारी ए.डी.एस कोहलेकर, जी.पी. शर्मा के साथ किरवई के किसान गोविंद साहू और भेखराम साहू श्रद्धालुओं को कोसा उत्पादन की जानकारी उपलब्ध करा रहे हैं। कोसा कृषक गोविंद साहू ने बताया कि सी.एस.बी. या बी.एस.एम.टीसी. से तितली का अण्डा प्राप्त होता है। इस अण्डे को ट्रे मे रखकर प्राकृृतिक तरीके से प्रजनन कराके लार्वा यानि एक छोटा सा कृमि प्राप्त करते है। इस कृमि को हम कहवा, साजा, सरई, साल के वृक्ष के पत्तों में कृमि को डाल देते है। ये कृमि पत्ते को खाकर कीड़ा बन जाते है। वह कीड़ा अपने लार के माध्यम अपने चारो ओर आवरण तैयार करते जाते है। ऐसी स्थिति आती है कि उस आवरण के अन्दर बंद हो जाता है। इस तरह से प्राप्त फल कोसा कहलाता है। कोसा के अन्दर बंद कीड़ा प्यूपा बन जाता है। वही प्यूपा जो अनुकूल वातावरण में तितली बनकर बाहर आते है और कृषक इन्ही तितलियों का संग्रहण कर पुन: कोसा प्राप्त करने के लिये तितलियो से अण्डा प्राप्त करते है। उसी के साथ कोसे से रेशम बनाई जाती है। रेशम का बाजार में अच्छा मूल्य मिल जाता है। ये एक प्रकार का आधुनिक कृषि है जिसमें अधिक लाभ होती है। छत्तीसगढ़ का कोसा पूरी दुनियाः छत्तीसगढ़ का कोसा सिल्क पूरी दुनिया में अपने आरामदायक टेक्स्चर के लिए जाना जाता है। प्रदेश में विदेशी पर्यटकों के आगमन के साथ ही यहां की कोसा सिल्क साडिय़ों के निर्यात में दिनों-दिन बढ़ोतरी हो रही है। राजिम माघी पुन्नी मेला के मौके पर लगाई गई प्रदर्शनी में कोसा सिल्क बनाने वाली तितलियों को भी रखा गया है। इन तितलियों को देखते ही कई लोग इनके बारे में और जानने की इच्छा जाहिर करते नजर आए तो कई लोगों ने इनकी तस्वीरें अपने कैमरे में कैद की। क्या है कोसा की खासियतः कोसा सिल्क प्रदेश के कुछ जिले में मुख्य रूप से तैयार किया जाता है। यह बेहद मजबूत होता है और पूरी दुनिया में अपने नर्म टेक्स्चर के लिए जाना जाता है। यह सिल्क के सबसे शुद्ध प्रकारों में गिना जाता है। इसकी खासियत इसके रंग हैं। कोसा सिल्क प्राकृतिक रूप से हल्के गोल्डन रंग में मिलता है जिसे पलाश, लाख और गुलाब की पंखुडियों से बने रंगों से डाई किया जाता है। सिर्फ साड़ी नहीं डिजाइनर आउटफिट्स भी होते हैं तैयारः पारंपरिक रूप से कोसा से सिर्फ साडिय़ां बनाई जाती थीं लेकिन अब इससे लहंगे भी बनाए जाते हैं। विदेशों में कोसा सिल्क के कपड़ों से कई तरह के डिजाइनर वेस्टर्न आउटफिट्स भी तैयार किये जाते हैं।


आईएनएस को सम्मान देना गौरव का क्षण

नई दिल्ली। आईएनएस शिवाजी ने उत्कृष्टता के 75 वर्ष पूरे कर लिये हैं। इस अवसर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कलर प्रदान कर सम्मान प्रदान किया। राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में कहा कि मेरे लिए आईएनएस शिवाजी को राष्ट्रपति का कलर प्रदान करना गौरव का क्षण है। यह प्रतिष्ठान एचएमआईएस शिवाजी के रूप में 1945 में कमीशन किया गया। तब से यह अत्याधुनिक प्रशिक्षण सुविधाओं के साथ भारतीय नौसेना का प्रतिष्ठित तकनीकी प्रशिक्षण संस्थान के रूप में विकसित हुआ है। संस्थान ने मरीन इंजीनियरिंग के सभी पहलुओं में बदलती हुई प्रौद्योगिकी के साथ अपनी गति बनाए रखी है। उन्होंने कहा कि मुझे यह जानकर प्रसन्नता हुई है कि इस महान संस्थान में अभी तक नौसेना, तटरक्षक तथा मित्र देशों के दो लाख से अधिक अधिकारी और नाविक मरीन इंजीनियरिंग की सभी शाखाओं में प्रशिक्षित किए गए हैं।


बुनियादी सुविधाएं धरातल पर दिखेंं

रायपुर। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग द्वारा अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग की शिकायतों के निराकरण के संबंध में गुरुवार को यहां सिविल लाइन स्थित न्यू सर्किट हाउस में कैम्प सीटिंग एवं जन सुनवाई आयोजित की गई। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति एच.एल. दत्तू ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि मानवा अधिकार संरक्षण और आर्थिक सामाजिक योजनाओं के क्रियान्वयन में गहरा संबंध है।


उन्होंने कहा कि मानव अधिकारों के संरक्षण के लिए बुनियादी सुविधाओं के लिए ठोस कार्य धरातल पर दिखे। महिलाओं और बालिकाओं को सेनिटेशन की सुविधा उपलब्ध हो। महिलाओं और बालिकाओं की ट्रेकिंग की घटनाओं पर तत्काल और ठोस कार्यवाही की जाए। उन्होंने उम्मीद जताई कि राज्य सरकार के सभी विभागों के सहयोग से सभी की समस्याओं का निराकरण होगा। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति एच.एल. दत्तू ने दीप प्रज्जवलित कर कैम्प सीटिंग सत्र का शुभारंभ करते हुए कहा कि मानव अधिकारों का हनन नहीं हो इसके लिए अनुसूचित जाति एवं जनजाति अधिनियम के तहत सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि इस खुली सुनवाई का उद्देश्य पीड़ित और राज्य सरकार के अधिकारियों को एक मंच पर लाकर मानव अधिकार हनन के प्रकरणों का त्वरित निदान करना है। आयोजन से ऐसा वातावरण निर्मित हो, जिससे सभी नागरिकों के मूलभूत अधिकारों का संरक्षण हो और वे संविधान में प्रदत्त मानव अधिकारों का उपभोग कर सके। उन्होंने बताया कि कैम्प सीटिंग के माध्यम से प्रभावितों को क्षतिपूर्ति राशि दिलाई जाती है और दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की अनुशंसा भी की जाती है। शिविरों के माध्यम से मानव अधिकार एक्ट 1993 के तहत मानव अधिकार हनन के प्रकरणों को सुनने और निराकृत करने का अवसर मिलता है। न्यायमूर्ति एच.एल. दत्तू ने मानव अधिकारों के संरक्षण के लिए बुनियादी सुविधाओं-शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, स्वच्छता के विकास पर विशेष जोर दिया। न्यायमूर्ति दत्तू ने कहा कि आयोग का उद्देश्य मानव अधिकार के प्रकरणों की सुनवाई कर न्याय दिलाना है। आम लोगों को उनके मूलभूत अधिकार मिले, स्कूल ठीक से संचालित हो, आंगनबाड़ी प्रभावी ढंग से कार्य करें, लोगों को स्वास्थ्य की सुविधा मुहैया हो। आयोग राज्य में विशेषकर अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जाति के प्रकरणों की सुनवाई करेगा। इस अवसर पर आयोग के सेक्रेटरी जनरल जयदीप गोविंद ने मानव अधिकार से संबंधित प्रकरणों के निराकरण और पीड़ित पक्षों को क्षति पूर्ति राशि वितरित करने की जानकारी दी। उन्होंने बताया राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग मानव अधिकार के उल्लंघन के संबंध में सुनवाई कर प्रभावितों को न्याय दिलाने का कार्य करता है। आयोग द्वारा प्राप्त शिकायतों की शत्प्रतिशत सुनवाई की जाती है और इसका पालन भी किया जाता है। आयोग द्वारा निःशक्तजनों, ओल्ड एज होम, जेन्डर की शिकायतों का भी निराकरण किया जाता है। मानव अधिकार से संबंधित गतिविधियों का प्रचार-प्रसार हिन्दी और अंग्रेजी में किया जाता है। प्रभारी मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने कहा कि छत्तीसगढ़ में पहली बार राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग की फुल बेंच एवं सिंगल बेंच द्वारा एक साथ अनुसूचित जाति एवं जनजाति से संबंधित शिकायतों की खुली जनसुनवाई की जा रही है। इसका लाभ पीड़ित पक्षों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि इन वर्गाें से संबंधित प्रत्येक प्रकरणों को आयोग के समक्ष रखने और उनके निराकरण के लिए छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद पहली बार यह अवसर मिला है। जैन ने कहा कि छत्तीसगढ़ में 32 प्रतिशत जनसंख्या अनुसूचित जनजाति की है। प्रदेश के 150 में से 85 विकासखण्ड अनुसूचित जनजाति के है। राज्य में इन वर्गाें की शिक्षा, पोषण और स्वास्थ्य के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही है। राज्य सरकार द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों और गर्भवती महिलाओं को गर्म भोजन प्रदान किया जा रहा है। प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों में साप्ताहिक हाट बाजारों में चिकित्सकों की टीम द्वारा स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराई जा रही है। शहरी क्षेत्रों के स्लम एरिया में भी घर पहुंच चिकित्सा व्यवस्था मुहैया कराई जा रही है। वनांचल क्षेत्रों में मलेरिया नियंत्रण के लिए विशेष अभियान चलाकर हर व्यक्ति की जांच कर उपचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दंतेवाड़ा जिले में गरीबी रेखा का स्तर राष्ट्रीय स्तर के समकक्ष लाने के लिए विभिन्न विभागों के समन्वय से मिशन मोड़ पर काम कर रहे हैं। कैम्प सीटिंग के उद्घाटन अवसर पर राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग की सदस्य ज्योतिका कालरा, सदस्य डाॅ. डी.एम. मूले, राज्य मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष एम.पी. सिंघल, सदस्य गिरधारी लाल नायक, सेक्रेटरी जनरल डाॅ. प्रभात सिंह, रजिस्ट्रार सूरजीत डे, एन.सी. सांखला, पुलिस महानिदेशक डी. एम. अवस्थी सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और जिलों के कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक उपस्थित थे।


मेरठ में योगी-अमित का पुतला फूंका

मेरठ। दिल्ली रोड स्थित शॉप्रिक्स मॉल सीओ ब्रह्मपुरी ऑफिस के सामने समाजवादी कार्यकर्ताओं ने गृह मंत्री अमित शाह व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंक कर विरोध दर्ज कराया। हालांकि पुतला फूंकने की सूचना मिलते ही परतापुर ब्रह्मपुरी टीपी नगर पुलिस सहित व सीओ ब्रह्मपुरी चक्रपाणि त्रिपाठी फोर्स के पूरी तैयारी के साथ खड़े थे।


आपको बता दें कि पुलिस की तैयारी उस वक्त रखी ही रह गई। जब समाजवादी कार्यकर्ता ने नारेबाजी करते हुए, गृह मंत्री व मुख्यमंत्री के पुतले में आग लगा दी।  समाजवादी कार्यकर्ता द्वारा अचानक आग लगाने पर पुलिस ने पुतले को एक साइड में कराते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।  दक्षिण विधानसभा सपा नेता पवन गुर्जर नूरनगर ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर जामिया में हुई छात्राओं के साथ मारपीट के विरोध प्रदर्शन में पुतला दहन किया है। वही, गिरफ्तारी के दौरान पवन गुर्जर नूर नगर ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के तानाशाही रवैए के चलते हैं। छात्राओं के साथ पुलिस द्वारा बुरी तरह मारपीट जो की गई उनके शरीर पर ऐसी जगहों पर वार किए गए जिनके बारे में बताना भी शर्म की बात है।  दिनाक 11/02/2020  को दिल्ली पहुंचकर घायल हुई छात्राओं से मुलाकात की थी। इसी के चलते विरोध कराने के लिए अमित शाह और योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंका है।


मेरठ में लेंटर उठाते वक्त बड़ा हादसा

मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र मे एक कैंची कारखाने का लेंटर उठाते वक्त। दर्दनाक हादसा हो गया। मैवगढ़ी मजीदनगर में आज एक मकान का लेंटर को उठाते समय लेंटर के गिर जाने से उसके नीचे नौ मजदूर दब गए। इस हादसे में आठ मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि एक कर्मचारी।  का हाथ कट गया और  एक की मौत हो गई। आसपास के लोगों ने आनन-फानन में। दबे हुए मजदूरों को बाहर निकाला और अस्पताल भिजवाया। सूचना पाकर थाना लिसाड़ी गेट  पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। आपको बता दें। मजीदनगर में आमीन वाले मदरसे के पास शयामनगर निवासी समीरूदीन व जाऊदीन निवासी विकासपुरी का कैंची बनाने का कारखाना है। तीन सौ गज जमीन पर करीब पचास साल पूराना लैंटर पड़ा हुआ है। समीरूदीन पूराने लेंटर को उठवा रहा था। और जैग लगाकर नौ मजदूर लेंटर उठा रहे थे, इसी दौरान अचानक लेंटर भरभराकर गिर गया। इसी चपेट में सभी मजदूर आ गए। तेज धमाके की आवाज पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। वही। लोगों को घायलों को अस्‍पताल भिजवाने के लिए एंबुलेंस बुलाने के लिए फोन भी किया, लेकिन फोन किसी ने रिसीव नहीं किया। आनन-फानन में। क्षेत्रवासियों ने घायलों को तुरंत मेडिकल में भर्ती कराया। गया है कई की हालत गंभीर बनी हुई है।


बैंक फ्रॉड के सामने दिवस सरकार

मोदी सरकार के तमाम प्रयासों के बावजूद बैंक फ्रॉड के मामले कम होते हुए नहीं दिखाई दे रहे हैं। 


नई दिल्ली (एजेंसी)। मोदी सरकार के तमाम प्रयासों के बावजूद बैंक फ्रॉड के मामले कम होते हुए नहीं दिखाई दे रहे हैं। चालू वित्त वर्ष के पहले नौ महीनों, अप्रैल-दिसंबर,2019 के दौरान 18 सरकारी बैंकों में कुल 1.17 लाख करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के 8,926 मामले सामने आये। प्रदेश के नीमच निवासी आरटीआई कार्यकर्ता चंद्रशेखर गौड़ ने बताया कि भारतीय रिजर्व बैंक ने उन्हें सूचना के अधिकार के तहत यह जानकारी दी है। 
आरटीआई के तहत मुहैया कराये गये आंकड़ों के मुताबिक मौजूदा वित्तीय वर्ष के शुरूआती नौ महीनों में देश का शीर्ष वाणिज्यिक बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) धोखाधड़ी का सबसे बड़ा शिकार बना। आलोच्य अवधि में एसबीआई की ओर से 30,300.01 करोड़ रुपये की बैंकिंग धोखाधड़ी के 4,769 मामले सूचित किये गये। यह राशि इस अवधि में सरकारी बैंकों में बैंकिंग धोखाधड़ी के सूचित मामलों की कुल रकम 1,17,463.73 करोड़ रुपये की करीब 26 प्रतिशत है। 
पंजाब नेशनल बैंक द्वारा अप्रैल से दिसंबर तक बैंकिंग धोखाधड़ी के 294 मामले सूचित किये गये जिसमें 14,928.62 करोड़ रुपये की धनराशि शामिल है। इस अवधि के दौरान बैंक ऑफ बड़ौदा में कुल 11,166.19 करोड़ रुपये के 250 मामले सामने आये। आलोच्य अवधि के दौरान इलाहाबाद बैंक में 6,781.57 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के 860 मामले, बैंक ऑफ इंडिया में 6,626.12 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के 161 मामले, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में 5,604.55 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के 292 मामले, इंडियन ओवरसीज बैंक में 5,556.64 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के 151 मामले और ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स में 4,899.27 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के 282 मामले सूचित किये गये।
 केनरा बैंक, यूको बैंक, सिंडिकेट बैंक, कॉर्पोरेशन बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, आंध्रा बैंक, युनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक और पंजाब एंड सिंध बैंक में 1,867 मामले सामने आये जिसमें कुल 31,600.76 करोड़ रुपये की धनराशि शामिल है। आरबीआई की ओर से आरटीआई के तहत मुहैया करायी गयी जानकारी में बैंकिंग धोखाधड़ी के मामलों की प्रकृति और छल के शिकार बैंकों या उनके ग्राहकों को हुए नुकसान का विशिष्ट ब्योरा नहीं दिया गया है।


नौकरी में आरक्षण देने के लिए इंकार

सरकारी नौकरी में प्रमोशन में आरक्षण देने के लिए सरकार को आदेश देने से इनकार कर दिया है।


नई दिल्ली (एजेंसी)। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने एक फैसले में कहा है कि सरकारी नौकरियों में प्रमोशन में आरक्षण पाना मौलिक अधिकार नहीं है। लिहाजा अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति को प्रमोशन में आरक्षण देने के लिए राज्य सरकार बाध्य नहीं है। यह पूरी तरह से सरकार की इच्छा पर निर्भर है। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के खिलाफ घमासान तेज हो गया है। फैसले के खिलाफ भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद ने 23 फरवरी को भारत बंद बुलाया है। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी नौकरी में प्रमोशन में आरक्षण देने के लिए सरकार को आदेश देने से इनकार कर दिया है।


प्रमोशन में आरक्षण मौलिक अधिकार नहीं-SC
जस्टिस नागेश्वर राव और हेमंत गुप्ता की बेंच ने कहा था कि प्रमोशन में आरक्षण मौलिक अधिकार नहीं हैं। लिहाजा अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति को प्रमोशन में आरक्षण देने के लिए राज्य सरकार बाध्य नहीं है। यह पूरी तरह से सरकार की इच्छा पर निर्भर है। सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में यह भी साफ किया कि सरकारी नौकरियों में नियुक्ति में आरक्षण भी मौलिक अधिकार नहीं हैं। लिहाजा सरकार को मौलिक अधिकारों की तरह आरक्षण देने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता है।
फैसले के खिलाफ भीम आर्मी ने दाखिल की पुनर्विचार याचिका
सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति को आरक्षण देने के लिए संविधान के अनुच्छेद 16 के प्रावधान राज्य सरकारों को सक्षम बनाते हैं और यह राज्य सरकारों के विवेक पर निर्भर करता है। वहीं, सुप्रीम कोर्ट में आरक्षण पर फैसले के खिलाफ भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद और शाहीन बाग के अब्बास नकवी ने पुनर्विचार याचिका भी दाखिल की है।


BJP-RSS के DNA को आरक्षण चुभता है-राहुल गांधी 
सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले को लेकर कांग्रेस ने भी मोदी सरकार को घेरने की कोशिश की है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस मसले पर मोदी सरकार पर बरसते हुए कहा कि बीजेपी-आरएसएस के डीएनए को आरक्षण चुभता है। राहुल गांधी ने कहा कि आरएसएस और बीजेपी की विचारधारा आरक्षण के खिलाफ है। वे किसी न किसी तरीके से रिजर्वेशन को संविधान से निकालना चाहते हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि पहले उन्होंने रविदास मंदिर तोड़ा, क्योंकि जो एससी-एसटी समुदाय के लोग हैं, उनको ये आगे नहीं बढऩे देना चाहते हैं। राहुल गांधी ने कहा कि यहां मुद्दा यह है कि आरएसएस और बीजेपी दलितों, जनजातियों व ओबीसी के आरक्षण के विचार के साथ नहीं जी सकते हैं। यह उनको परेशान करता है और उन्होंने इसे मिटाने की कोशिश की है। 


सुप्रीम काेर्ट के फैसले से कतई सहमत नहीं है बसपा-मायावती 
भाजपा सरकार आरक्षण काे कर रही कमजाेर-अखिलेश यादव
..ताे सड़क से लेकर संसद तक करेंगे संग्राम-तेजस्वी


मानक विरूद्ध स्कूली वाहनों पर कार्रवाई

एआरटीओ विनित मिश्रा ने मानकों की अवहेलना कर नौनिहालों के जीवन से खिलवाड़ कर रहे हैं स्कूली वहानों के खिलाफ की कार्रवाई


तस्लीम बेनकाब
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर संभागीय परिवहन विभाग अधिकारी विनित मिश्रा के द्वारा आज खतौली पहुंचकर स्कूल वाहनों के खिलाफ अभियान छेड़ा तथा ऐसे वाहन जो मानकों की अवहेलना कर नौनिहालों के जीवन से खिलवाड़ कर रहे हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई की एआरटीओ विनित मिश्रा के द्वारा आज चलाए गए चैकिंग अभियान में लाल दयाल पब्लिक स्कूल खतौली के 9 वाहनो के खिलाफ सख्त कार्यवाही करते हुए स्कूल कैम्पस में ही उक्त वहानों के चालान किए।


विदित हो कि एआरटीओ विनित मिश्रा ने यह पहले ही सभी स्कूलों के प्रबंधको को अवगत कराया था कि सभी स्कूल प्रबंधक अपने स्कूली वाहनों की फिटनेस व रेगुलर चेकिंग करा लें तथा सभी मानक पूरा करके रखे। लेकिन कुछ स्कूल प्रबंधको के द्वारा एआरटीओ के आदेश ना मानकर अपनी मन मानी कर रहें थे। इसी को लेकर आज एआरटीओ मिश्रा के द्वारा खतौली क्षेत्र में सख्त अभियान चलाया गया ओर बड़ी कार्यवाही अमल में लाई गई तथा स्कूली वहानों के लिए निर्धारित मानक का उल्लंघन कर बिना फिटनेस, बिना परमिट, पंजीयन, परमिट ना होने पर भी बड़ी कार्यवाही की चेतावनी दी तथा कहा कि अपने स्कूली वहानों के पूरे मानक पूरा करले। एआरटीओ विनित मिश्रा की इस कार्यवाही से सभी स्कूल प्रबंधको में अफरा तफरी का माहौल दिखाई दिया।


दिल्ली की जनता बिकाऊ 'संपादकीय'

मधुकर कहिन


दिल्ली का चुनाव हारने पर दिल्ली की जनता को बिकाऊ कहने वाले जान लें ..
भारतीय नेताओं से ज्यादा भ्रष्ट और बिकाऊ वैसे भी कोई नहीं पूरे विश्व में


जब से भाजपा दिल्ली में चुनाव हारी है , तब से भाजपा आईटी सेल के कुछ उद्दंड लोग झेंप मिटाने हेतु ,सोशल मीडिया पर बार बार यही चिपकाने में बिज़ी हैं की - दिल्ली की जनता बिक गई ! मुफ्त बिजली और पानी की कीमतों पर दिल्ली की जनता ने केजरीवाल जैसे निकृष्ट आदमी को पूर्व मुख्यमंत्री बना दिया।


महज़ अपनी हार की झेंप मिटाने के लिए , नेतागिरी करने वाली इस घटिया जमात का चरित्र देखिए आप !! इस जमात को वैसे भी वोटर की कभी चिंता तो रही नहीं .... बस एक आंखों की शर्म बाकी थी । वो भी चंद संभ्रांत नेताओं में हुआ करती थी । जो कम से कम वोटर को इस तरह से मूँह पर गाली नहीं देते थे । आज धर्म और जातिवाद की दलाली करने वाले नेताओं की हार क्या हुई ? यह लोग उसी वोटर को खुल कर बिकाऊ बोल कर गाली देने लगे हैं । वाह भाई ! वैसे तो नेता को गाली देते हुए सबने सबको सुना है। लेकिन नेता वोटर को गाली देता है इसका मतलब यह हुआ कि वह लोकतांत्रिक व्यवस्था को खेल समझ रहा है। आप चुनाव पद्दति से चुन कर आते हैं, और वोट करने वाले को गाली दे रहे हैं। इसका मतलब यह है कि आप तानाशाह है, और आपको लोगों की अंतरात्मा की आवाज़ से कोई लेना देना नहीं है।


वोटर को गाली देने वाले नेता यह कान खोल कर समझ लें कि यदि वोटर को बिकाऊ कहते हो तो , भारतीय नेताओं जैसी विश्व विख्यात बिकाऊ जमात शायद ही कोई पूरी दुनिया में और कोई होगी । ऐसा सैकड़ों भ्रष्टाचार से जुड़े सर्वे


पहले कई बार कह चुके हैं। पहले अपने गिरेबान में झांके उसके बाद आम आदमी को इस तरह से गाली दे। यह चुनाव आपको यह सिखा कर गया है कि यह वक्त दरअसल आत्म विवेचना का है। और अपने आप में सुधार लाने का है। यह चुनाव आपको यह भी सिखा कर गया है कि इस देश में नफरत और जातिवाद के दम पर लंबे समय तक राज नहीं किया जा सकता। जाती वाद से ज्यादा प्राथमिकता आज भी रोटी, रोज़गार और मकान की है। जहां तक नेतागिरी करने के लाइसेंस की बात है, तो वहां पर सिर्फ अब इंसान, इंसान, इंसान और इंसान ही चलेगा । जातिवाद की आग में घटिया जज़्बातों के कबाब सेक कर अब नेतागिरी का पेट इस देश में नहीं भर पायेगा। उल्टा अपच हो जाएगी।


किसी भी तरह का 'चालाक जीव' अब इस देश की जनता की आंखों में जातिवाद की धूल नहीं झोंक सकता। भाजपा को चाहिए कि अपने आईटी सेल को यह समझाएं की - इस तरह से लिखकर और आम जनता को गाली देकर वह लाखों वोटरों की भावनाओं को ठेस पहुंचा रहे हैं। साथ ही साथ यह भी दिखा रहे हैं कि वह खुद आखिर किस हद तक गिर सकते हैं। तुरंत यह सब बंद कर दें , नहीं तो इसका असर बाकी राज्यों में व्याप्त छोटे-मोटे चुनाव में भी सटीक तरीके से दिखाई देने लगेगा । और वह दिन और पास आ जायेगा जब इन्हें अपनी झेंप मिटाने के लिए पूरे देश को एन्टी नेशनल या फिर देश द्रोही करार देना पड़ेगा।


नरेश राघानी


बेटी को विदा कर जेल, पैरोल खत्म

 पुत्री की विदाई के बाद 14 को कपिल, 15 को उदयभान जायेंगे जेल
प्रयागराज। मेजा की विधायक नीलम करवरिया और पूर्व विधायक उदयभान करवरिया की पुत्री का विवाह बुधवार को उनके आवास कल्याणी देवी के एक गेस्ट हाउस में सकुशल संपन्न हो गया। विवाह समारोह में कई दिग्गज राजनेता और मंत्री शामिल हुए थे। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने उदयभान की पुत्री को गिफ्ट देकर आशीर्वाद दिया। वहीं उनके साथ वैâबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह मौजूद रहे। विवाह समारोह में शामिल होने के लिए उदयभान और कपिलमुनि करवरिया को पैरोल मिली थी जिसमें अब दोनों की पैरोल सीमा समाप्त होने जा रही है। 14 फरवरी को कपिल मुनि करवरिया १२ बजे के लगभग नैनी सेंट्रल जेल पहुंच जायेंगे। वहीं १५ फरवरी को उदयभान करवरिया भी नैनी सेंट्रल जेल 12 बजे के अंदर भेज दिये जायेंगे। उक्त जानकारी भाजपा के वरिष्ठ नेता तथा अधिवक्ता देवेंद्रनाथ मिश्र ने दी है।


बृजेश केसरवानी


गैस टरबाइन-संचालित जेट सूट की उड़ान

भारती साहू


लंदन। क्या आपने कभी उड़ते हुए ऑफिस जाने का सोचा है बिना किसी ट्रैफिक की समस्या या फिर पार्किंग की समस्या के… केवल यात्रा का मजा लेते हुए दरअसल, हम एक रीयललाइफ आयरन मैन की बात कर रहे हैं, जिसने गैस-टरबाइन-संचालित जेट सूट पहनकर उड़ान का सफलतापूर्वक प्रदर्शन किया। इस जेट सूट का निर्माण सैम रोजर्स  ने किया है। जेट सूट बनाने का विचार केवल लोगों का मनोरंजन करना और उन्हें खुश करना नहीं है, बल्कि इसका निर्माण इसलिए किया जा रहा है, ताकि आने वाले वक्त में मनुष्य आसानी से उड़ सके और एक स्थान से दूसरे स्थान जा सके।


सैम रोजर्स ने उस जेट सूट को फिर से डिजाइन किया है, जिसने मानव वैमानिकी नवाचार के क्षेत्र में गति के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है सैम के अनुसार, “आपके शरीर पर स्पूलिंग करने वाले पांच टर्बोजेट इंजन, एक बहुत ही अलग अनुभव कराते हैं”। ब्रिटेन स्थित लॉबोरो विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले सैम, वर्तमान में ग्रेविटी इंडस्ट्रीज में एडिटिव डिज़ाइन लीड और जेट सूट पायलट हैं। इसकी स्थापना ब्रिटिश आविष्कारक और उद्यमी रिचर्ड ब्राउनिंग ने 2017 में की थी। रोजर्स ने डसॉल्ट सिस्टम्स के 3-डी एक्सपेरिएंस वर्ल्ड कॉन्फ्रेंस में कहा, “हम पेटेंट और लंबित तकनीक के एक सूट के साथ अद्वितीय मानव उड़ान को सक्षम बनाना चाहते हैं।” जेट सूट पहनने वाले उत्साही लोगों के साथ एक नदी पर एक फ्लाइंग रेस की स्थापना करने वाले रोजर्स ने कहा, “एक मार्वल सुपरहीरो की तरह, जेट सूट पहनना और उड़ना, बहुत से लोगों की इच्छा है


रोजर्स ने कहा, “हमारा उद्देश्य है कि लोग अपनी आंखों से खुद को उड़ता हुआ देखें, जो आपको यह सवाल करने पर मजबूर कर देगा कि मनुष्य अपनी रचनात्मकता से और क्या-क्या प्राप्त कर सकता है” पांच-टर्बोजेट इंजन जेट सूट को पूरी तरह से एल्यूमीनियम, स्टील और नायलॉन से बनाया गया है. इस जेट सूट की कीमत 4,40,000 डॉलर (लगभग 3,14,48,340 रुपये) है और कंपनी अब तक ऐसे 10 सूट बेच चुकी है। रोजर्स ने कहा, हमारा उद्देश्य है कि इस जेट सूट को बड़े पैमाने पर उपलब्ध कराया जाए और इसकी कीमत कम करने की दिशा में काम किया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका इस्तेमाल  कर सकें।


आरजेडी की नई कार्यकारिणी से मचा बवाल

अनुराग ठाकुर


पटना। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर बुलाई गई आरजेडी के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक के पहले जमकर बवाल देखने को मिल रहा है। प्रदेश पदाधिकारियों की लिस्ट सार्वजनिक तौर पर आरजेडी ने जारी नहीं की थी और आज की बैठक में शामिल होने के लिए नेताओं को फोन करके बुलाया गया था अब प्रदेश पदाधिकारियों की लिस्ट में शामिल पुराने नेता। जगह नहीं पाने के बाद भड़के हुए हैं राबड़ी आवास के बाहर जमकर तू-तू मैं-मैं देखने को मिल रही है।


राजद के प्रदेश पदाधिकारियों के बैठक के बीच राबड़ी देवी के आवास के बाहर राजद कार्यकर्ताओं का हंगामा नए लिस्ट में पुराने पदाधिकारियों को जगह नहीं मिलने पर हंगामा शुरू हो गया। हंगामा करने वालों ने प्रदेश अध्यक्ष और तेजस्वी के ऊपर लगा रहे गंभीर आरोप लगाया। कई जिलों से आए कार्यकर्ताओं को बैठक में नहीं बुलाया गया है। जिसकी वजह से यह लोग नाराज हो के गेट पर ही हंगामा कर रहे हैं। दूसरे जिलों से पहुंचे कार्यकर्ताओं का कहना है कि वे तेजस्वी जी पार्टी के कार्यकर्ताओं की उपेक्षा कर रहे हैं। दूसरे दल से आए लोगों के चलते हमें बाहर किया जा रहा है। नेताओं का कहना है कि बीजेपी-आरएसएस और जेडीयू के लोग पार्टी पर कब्जा करते जा रहे हैं, जो हम लोग किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करने वाले हैं।


हालांकि इससे पहले ही आरजेडी की बैठक विवादों में आ गयी थी। आरजेडी के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ कि बिना प्रदेश पदाधिकारियों की लिस्ट जारी किए हुए सीधे उनको बैठक में बुलाया गया। सभी प्रदेश पदाधिकारियों को पार्टी दफ्तर से पर्सनल कॉल करते उनकों नियुक्त किए जाने की बात बताई गई है और आज होने वाली बैठक में शामिल होने के लिए बुलाया गया । पार्टी के पदाधिकारी बनने वाले नेताओं को भी इस बात की जानकारी नहीं थी कि उन्हें प्रदेश पदाधिकारी बनाया गया है। उन्हें भी पार्टी ऑफिस से कॉल आने  के बाद इस बात की जानकारी मिली। 



सगे भाई ने गले पर किया वार, गंभीर

अयोध्या। रौनाही थाना के बड़ा गांव में संपत्ति विवाद को लेकर सगे भाई ने दो भाईयों पर हंसिया से हमला बोलकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। एक का गला कटा वहीं दूसरे की दाएं हाथ की उंगलियां कट गईं। दोनों को जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया। शिव चरन मौर्य की हालत गंभीर होने के कारण उसे जिला अस्पताल से ट्रामा सेंटर लखनऊं रेफर कर दिया गया है।


बड़ा गांव निवासी 34 वर्षीय राम नरेश का भाईयों से संपत्ति को लेकर कई सालों से विवाद चल रहा है जबकि राम नरेश बंटवारे के बाद अलग रहता है। बुधवार की शाम विवाद होने पर सत्तीचौरा चौकी से पुलिस ने मौके पर आकर मामला शांत कराया था और गुरूवार को सुलह कराने के लिए दोनों को चौकी बुलवाया था। गुरूवार सुबह शिव चरन के गले पर राम नरेश ने हंसिया चला दिया जिससे गर्दन पर गंभीर घाव हो गया। छोटा भाई राम चरन जब बचाने दौड़ा तो उस पर भी हंसिया चला दी, जिससे दाएं हाथ की उंगलियों पर गहरा जख्म हो गया है।


शिमला लाई जा रही 40 लाख की चरस

चंपावत। चंपावत की बनबसा पुलिस एवं एसएसबी की टीम ने भारत नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर दो नेपाली महिलाओं को 3 किलो 960 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। पकड़ी गई महिलाओं ने स्वीकार किया है कि वे इस चरस को नेपाल से हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में पहुंचाने का प्रयास कर रही थीं। 
चंपावत पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान पुलिस व एसएसबी को बड़ी सफलता मिली है। चौकी शारदा बैराज थाना बनबसा क्षेत्रान्तर्गत भारत-नेपाल अन्तराष्ट्रीय सीमा पर स्वागत गेट के पास थाना बनबसा, चौकी शारदा बैराज एवं सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने 2 नेपाली महिलाओं के कब्जे से कुल 3 किलो 960 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस के अनुसार 38 वर्षीय माया देवी पत्नी स्व. रमेश रोका कब्जे से 1 किलो 960 ग्राम चरस एवं 40 वर्षीय लक्ष्मी रूका पत्नी मैते के कब्जे से 2 किलो चरस बरामद कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। दोनों महिलाएं नेपाल के ग्राम रुकुम, वार्ड न0-08, जिला रूकुम की रहने वाली हैं। 
बरामद चरस की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 3,96000 रुपये है। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे यह चरस अपने गॉव रुकुम नेपाल से शिमला ले जा रही थी। जिसके लिए उन्हे दस हजार रूपये गॉव के ही एक व्यक्ति द्वारा दिये गये थे।


चावला के प्रत्यपर्ण से खुलेंगे कई राज़

नई दिल्ली। कई पूर्व भारतीय क्रिकेट सितारे सट्टेबाज संजीव चावला के भारत प्रत्यर्पण से मुश्किल में पड़ सकते हैं। दिल्ली पुलिस दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान दिवंगत हैंसी क्रोनिया से जुड़े मैच फिक्सिंग मामले के कथित मास्टरमाइंड को गुरुवार को लंदन से भारत लेकर आई है।


दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के सूत्रों ने आरोप पत्र के हवाले से कहा कि मैच फिक्सिंग मामले में अभी तक फरार चल रहा ब्रिटिश नागरिक चावला भारतीय खिलाड़ियों सहित कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों के साथ जुड़ा हुआ था। क्राइम ब्रांच द्वारा संजीव चावला पर तैयार डोजियर से पता चलता है कि उसके लंदन स्थित 4मोंक विले एवेन्यू बंगले में कई भारतीय क्रिकेर्ट्स का आना-जाना लगा रहता था। इतना ही नहीं, पुलिस द्वारा बरामद चावला की फोन सूची से वर्ष 2000 के जनवरी से मार्च के बीच कॉल डेटा रिकॉर्डस (सीडीआर) में उन क्रिकेर्ट्स के फोन नंबर पाए गए हैं।


भारत में वर्ष 2000 में खेली गई भारत-दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट सीरीज के मैचों को फिक्स करने का खुलासा हुआ है। यह 2000 में फरवरी से मार्च के बीच की घटना है जब भारत में भारत-दक्षिण अफ्रीका सीरीज के दौरान मैच फिक्स करने की साजिश का खुलासा हुआ था। दिल्ली पुलिस के एक पूर्व आयुक्त ने आईएएनएस से कहा, “चावला के लंदन भाग जाने के बाद उससे पूछताछ नहीं की जा सकी। बाद में तत्कालीन भारतीय क्रिकेटरों को वैश्विक सट्टेबाजों से जोड़ने वाले सीडीआर की भी जांच नहीं हो पाई थी।” क्राइम ब्रांच ने स्कॉटलैंड यार्ड से भी दस्तावेज इकट्ठा किए हैं। स्कॉटलैंड यार्ड के अधिकारियों ने चावला को वर्ष 2001 में इंग्लैंड के खिलाड़ियों से जुड़े एक और सट्टेबाजी के मामले में गिरफ्तार किया था। क्राइम ब्रांच ने इंग्लैंड के क्रिकेटरों की संलिप्तता वाले सट्टेबाजी के एक अन्य मामले में चावला को गिरफ्तार करने वाली स्कॉटलैंड यार्ड से भी दस्तावेज लिए हैं।


इंग्लैंड के पूर्व ऑल राउंडर क्रिस लुईस ने आरोप लगाया था कि चावला ने इंग्लैंड के तत्कालीन कप्तान एलेक स्टीवर्ट को मैचों में खराब प्रदर्शन करने के लिए रिश्वत की पेशकश की थी। इसके बाद स्कॉटलैंड यार्ड ने लुईस के बयान के आधार पर चावला और एक प्रमुख भारतीय प्रमोटर से पूछताछ की थी।


जांच के दौरान यह भी पता चला कि भारत, पाकिस्तान, वेस्ट इंडीज और दक्षिण अफ्रीका के कई खिलाड़ी चावला के संपर्क में थे और इनमें से अधिकतर खिलाड़ी बुकी के 230 कमर्शियल रोड लंदन ईआई 2एनबी स्थित रेस्तरां ईस्ट इज ईस्ट गए थे। दिल्ली के पूर्व पुलिस कमिश्नर अजय राज शर्मा ने दुबई स्थित सट्टे के सिंडिकेट्स के साथ चावला के संबंधों के बारे में कहा कि दिल्ली पुलिस को शुरुआत में अंडरवल्र्ड के एक सदस्य द्वारा उपयोग किए गए संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के एक नंबर का पता चला था। चावला के अंडरवल्र्ड के साथ संबंधों की जांच हालांकि पुलिस हिरासत में पूछताछ के दौरान होगी। दिल्ली पुलिस के आरोप पत्र के अनुसार, सट्टेबाज संजीव चावला के सहयोगियों में से एक कृष्ण कुमार (टी-सीरीज म्यूजिक ग्रुप के) का फोन नंबर सीधे तौर पर वर्ष 2000 की शुरुआत में दुबई से संचालित अंडरवल्र्ड संगठन के एक कथित सदस्य शाहीन हैथले के फोन नंबर से जुड़ा था।


दुनिया भर की क्रिकेट बिरादरी को हिला देने वाले मैच फिक्सिंग मामले के दौरान दिल्ली पुलिस प्रमुख पूर्व आईपीएस अधिकारी अजय राज शर्मा ने कहा, “मैच फिक्सिंग मामले के मास्टरमाइंड चावला से पूछताछ के बाद क्या सामने आता है, इसका मुझे बेसब्री से इंतजार है। उसने कई महत्वपूर्ण अंतर्राष्ट्रीय मैचों के परिणामों को बदलने के लिए कई क्रिकेटरों को भारी मात्रा में भुगतान किया था। उससे पूछताछ के बाद पूर्व के अन्य घोटाले भी उजागर होंगे।”


दिल्ली मेट्रो रेल फिर बनी लवर प्वाइंट

रवि चौहान


नई दिल्ली। जहां एक तरफ पूरी दुनिया में जोरो शोरो से वेलेंटाइन डे मनाने की तैयारी चल रही है। वहीं सोशल मीडिया पर दिल्ली मेट्रो में एक जोड़े की वी़डियो तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें एक प्रेमी जोड़ा एक दूसरे को किस करता हुआ नजर आ रहा है। वायरल हुए वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कपल मेट्रो से यात्रा कर रहा है। प्रेमिका के स्टेशन पर उतरने से पहले मेट्रो के अंदर रोमांस करना शुरू कर देता है। वीडियो में लड़का-लड़की दोनों एक दूसरे को किस कर रहे हैं। मेट्रो में सफर कर रहे इस कपल को किसी की भी परवाह नहीं है।


फिलहाल अभी इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि यह वीडियो किस मेट्रो स्टेशन का है। यह कोई पहला मामला नहीं है, जब मेट्रो के अंदर की कुछ इस तरह का वीडियो वायरल हुआ है। अब तक देश की कई मेट्रो से इस तरह की घटना सामने आ चुकी हैं। वहीं दो महीने पहले भी दिल्ली मेट्रो में अश्लील हरकतें करते हुए एक कपल का वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें एक कपल चलती मेट्रो में सभी यात्रियों के बीच किस करते हुए नजर आए थे। जिसका मेट्रो में सफर कर रहे एक यात्री मे वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया था।


लखनऊ न्यायालय परिसर में बम धमाका

लखनऊ (एजेंसी)। कोर्ट परिसर में बुधवार दोपहर दो वकीलों के बीच आपसी विवाद का मामला इतना बढ़ गया कि एक ने देसी बम से हमला कर दिया। अचानक हुए बम धमाके से पूरा परिसर गूंज उठा और कोर्ट में सनसनी फैल गई। हमले में कोर्ट परिसर में मौजूद कुछ वकील घायल हुए हैं। यह घटना लखनऊ के वजीरगंज की है। सूचना मिलते ही वजीरगंज पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शुरूआती जांच में बताया जा रहा है कि मामला दो वकीलों की बीच शुरू हुआ, जिसके बाद एक ने देसी बम से दूसरे पर हमला कर दिया। जिस वकील पर हमला किया गया, उनका नाम संजीव लोधी बताया जा रहा है।मौके पर पहुंची पुलिस को घटनास्थल से तीन जिंदा बम भी मिले हैं। घटना के बाद से पूरे परिसर में हड़कंप मच गया है। हमले के बाद से ही वकीलों में आक्रोश है। वकील संजीव लोधी ने परिसर में वकीलों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाया है और अपनी सुरक्षा की मांग की है।


आदिवासी छात्र-छात्राओं का लखनऊ दौरा

रिपोर्ट-हरदीप छाबड़ा 


अंबागढ़ चौकी- क्षेत्रीय मुख्यालय (बैगलुरू) न.वि.अ., भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के उप-महानिरीक्षक श्री संजय कोठारी के मार्ग दर्शन एवं 38वीं. वाहिनी के सेनानी श्री नरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में छत्तीसगढ के नक्सल प्रभावित जिला राजनांदगांव मे तैनात 38 वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल द्वारा जनकल्याण कार्यक्रम के तहत वाहिनी के कार्यक्षेत्र से लखनऊ भ्रमण के लिए 28 आदिवासी छात्र-छात्राओं (13 छात्र व 15 छात्राए) का चयन किया गया एवं दिनांक 13.02.20 को सामरिक मुख्यालय में एकत्रित कर नेहरु युवा केन्द्र, राजनांदगांव भेजा गया।


सभी चयनित छात्र-छात्राओं को दिनांक 15.02.20 से 21.02.20 तक लखनऊ के विभिन्न ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक स्थलोें का निःशुल्क भ्रमण कराया जायेगा तथा देश के विभिन्न राज्यों के आदिवासी छात्र-छात्राओं से सांस्कृतिक मूल्यों का आदान प्रदान किया जायेगा। भ्रमण के लिए चयनित सभी छात्र-छात्राओं को डाॅं. मनोरंजन कुमार, सहायक सेनानीध् वैट., 38वी वाहिनी के द्वारा उचित मार्गदर्शन एवं उत्साहवर्धन किया गया तथा भ्रमण से प्राप्त होने वाले शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों से अवगत कराया गया एवं लखनऊ भ्रमण हेतु नेहरु युवा केन्द्र, राजनांदगांव (छ0ग0) के लिए रवाना किया गया।


यूपीः बस हादसे में 14 की मौत 35 घायल

फिरोजाबाद (एजेंसी)। उत्तरप्रदेश के फिरोजाबाद जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बुधवार देर रात दिल्ली से बिहार जा रही एक स्लीपर बस ने खड़े ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। इससे 14 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 35 यात्री घायल हो गए, जिनका इलाज सैफई पीजीआई में किया जा रहा है।


बस में 90 लोग सवार थे। अब तक 11 मृतकों की पहचान हो गई है। बताया जाता है कि यह हादसा आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे में फिरोजाबाद और इटावा जिले की सीमा में भदान गांव के पास बुधवार रात हुआ जिसमें पंक्चर बनवा रहे खड़े ट्रक में एक अनियंत्रित स्लीपर बस ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बस सवार 14 यात्रियों की मौत हो गई और 35 यात्री घायल हो गए हैं जिन्हें इलाज के लिए सैफई के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।


बस दिल्ली से बिहार के मोतिहारी जा रही थी। हादसा इतना जबरदस्त था कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। बस को क्रेन के जरिए हटाया गया है। अभी मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। घायलों के परिजनों को दुर्घटना की सूचना दे दी गई है और मृतकों की पहचान मुकेश, विनोद कुमार, कलामुद्दीन, भगवान चौधरी, हरिंदर पासवान, चन्दन महतो, नागेश्वर शाह, गुलशन कुमार, अनिल शाह, राकेश कुमार, ट्रक चालक भूरा के रूप में हुई है।च्च्मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे में मरने वाले यात्रियों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है और घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं।


यूपी विधानसभा में विपक्ष का हंगामा

लखनऊ (एजेंसी)। यूपी विधानसभा का बजट सत्र शुरू होते ही सीएए-एनआरसी और एनपीआर के मुद्दे पर विपक्षी विधायकों ने हंगामा किया। सपा-बीएसपी के विधायकों ने पोस्टर बैनर के साथ विरोध किया। विपक्षी विधायकों ने वेल में आकर नारेबाजी की। वहीं, कांग्रेस के विधायकों ने विधानसभा के गेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने हाथों में तख्तियां थाम रखीं थी जिन पर सरकार को किसान और महिला विरोधी बताया गया था। साथ ही उन्होंने सरकार से नागरिकता क़ानून वापस लेने की मांग की। कांग्रेस विधायकों का कहना है कि सरकार असल मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए नागरिकता कानून लेकर आई है।
विपक्षी विधायकों ने राज्यपाल के अभिभाषण में भी हंगामा किया। जैसे ही राज्यपाल आनंदीबेन पटेल अपना अभिभाषण पढ़ने के लिए उठीं, वैसे ही समाजवादी पार्टी के विधायक सदन के बीचे में जाकर प्रदर्शन करने लगे और कुछ वहीं बैठ गए। इनमें से कुछ विधायकों ने सीएए, एनआरसी के खिलाफ प्ले कार्ड हाथ में ले रखे थे। कुछ विधायक अपनी पीठ पर गैस सिलेंडर लेकर पहुंचे थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सदन में ही मौजूद थे कुछ समाजवादी और कांग्रेस विधायक विधानसभा के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे।


इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके  अखिलेश पांडेय  जकार्ता। इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत मालुकु में सोमवार के तेज झटके महसूस किए गए। इ...