बुधवार, 25 दिसंबर 2019

एनपीआर को लेकर फैलाई जा रही है अफवाह

नई दिल्ली। यह बात तो हम सभी जानते है कि पिछले कई दिनों से देशभर में एनआरसी और सीएए के विरोध पर बवाल मचा हुआ था। वहीं एनपीआर, एनआरसी, सीएए, पुलिस की बर्बरता और हिरासत केंद्रों की रिपोर्ट पर गृह मंत्री अमित शाह इन सारे सवालों के दिए।


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नागरिकता संशोधन कानून पर देशभर में हुए विरोध को लेकर अमित शाह ने कहा कि नागरिकता कानून को लेकर सबसे ज्यादा उत्तर पूर्वी राज्यों में विरोध की उम्मीद थी, लेकिन वहां तुलनात्मक रूप से शांति रही। बाकी जगहों पर राजनीतिक विरोध हुआ है। डिटेंशन सेंटर के सवाल पर अमित शाह ने कहा कि मेरी जानकारी के हिसाब से एक ही डिटेंशन सेंटर है, कोई और डिंटेशन सेंटर हमने शुरू नहीं किया है। केरल और पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों के द्वारा नागरिकता संशोधन कानून लागू करने से मना करने के सवाल पर बोले अमित शाह ने कहा कि मैं राज्यों से बात कर उन्हें समझाऊंगा।


वहीं इस बात का पता चला है कि NPR को लेकर विस्तृत में बताते हुए गृह मंत्री ने कहा कि देश की जनगणना का संवैधानिक प्रोविजन 10 साल में करने का है। 2011 में पिछली जनगणना हुई थी, इसलिए अगली 2021 में होनी है। जनगणना की प्रक्रिया अप्रैल 2020 में शुरु होगी लेकिन तब मकानों की मैपिंग शुरु होगी। पूरी जनगणना और एनपीआर 2021 में होगा। जहां इसके साथ ही गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि एनपीआर को लेकर कहीं पर भी देश के किसी भी नागरिक को मन में ये संका लाने का कोई कारण नहीं है और जहां खासकर अल्पसंख्यकों के भाई-बहनों को कि इसका उपयोग एनआरसी बनाने के लिए होगा, इसका इससे कोई लेना-देना नहीं है। NPR को लेकर कोरी अफवाहें फैलाई जा रही हैं।


1 किलो प्लास्टिक कचरे के बदले लंच-डिनर

 अब एक किलो प्लास्टिक कचरे के बदले मिलेगा लंच व डिनर, जानिए पूरी खबर
 
नई दिल्ली। क्या आप भी नई दिल्ली के नजफगढ़ जोन में रहते हैं और आपके घर में या आसपास प्लास्टिक का कचरा भी है तो आप इस कचरे के बदले में बेहतर ब्रेकफास्ट और लंच कर सकते हैं। दक्षिणी दिल्ली नगर निगम ने मंगलवार को स्वच्छ भारत अभियान के तहत नजफगढ़ जोन में ऐसी अनोखी मुहिम शुरू की है कि एक किलो प्लास्टिक कचरे के बदले लंच व डिनर और ढ़ाई सौ ग्राम प्लास्टिक कचरे के बदले ब्रेकफास्ट की सुविधा शुरू की है। वहीं नजफगढ़ जोन में इस योजना के तहत द्वारका के वर्धमान मॉल के एक रेस्टोरेंट में गारबेज कैफे की शुरूआत की गई है। इस कैफै पर लोगों को ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर की सुविधा मिलेगी, लेकिन यहां पर खाना खाने के लिए लोगों के प्लास्टिक का कचरा बदले में देना होगा।


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली में इस तरह का यह पहला गारबेज कैफे है, जिसपर प्लास्टिक कचरे के बदले भोजन दिया जाएगा। इसके साथ ही इलाकों को प्लास्टिक का कचरा बीनने वाले लोगों के लिए भी यहां पर प्लास्टिक कचरे के बदले में भोजना की व्यवस्था है। वहीं निगम का कहना है कि किसी भी तरह का एक किलो प्लास्टिक कचरा लेकर आने वाले लोगों को एक समय का लंच या डिनर दिया जाएगा। इसके साथ ही अगर कोई 250 ग्राम प्लास्टिक कचरा लेकर आएगा तो वह यहां नाश्ता कर सकता है। यहां सुबह, दोपहर और रात्रि तीनों समय लोगों के लिए यह गारबेज कैफे खुलेगा। दिल्ली को प्लास्टिक के प्रदूषण से मुक्त बनाने के लिए यह पहल की गई है।


बता दें कि इतना ही नहीं दिल्ली के अन्य इलाकों में भी इस योजना को लागू करके लोगों को गारबेज कैफे की सुविधा दी जा सकती है। हालांकि नजफगढ़ जोन के अन्य वार्डों में यह योजना जल्द ही लागू हो सकती है। गारबेज कैफे का उद्देश्य लोगों को प्लास्टिक कचरे के निष्पादन के बारे में जागरूक करना है।


लापरवाही की इंतहा आज भी जारी

संदीप मिश्रा


रायबरेली। रेप पीड़िता के लिए चाहे जितने भी नियम कानून बन जाए, लेकिन लापरवाही की इंतहा आज भी जारी है । जिला महिला चिकित्सालय रेप पीड़िता अपना महिला पुलिस के साथ चिकित्सीय परीक्षण कराने आई थी।आरोप है कि अस्पताल में तैनात चिकित्सक डॉ आरती ने उन्हें टूटी हुई बेंच पर लिटा दिया और उनकी लापरवाही से बेंच टूट भी गई।जिससे उसके दाहिने हाथ का अंगूठा कट गया। इस घटना पर जब मुख्य चिकित्सा अधिकारी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि यह दुर्घटना हो सकती है।तत्काल चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी। परंतु 3 घंटे तक अस्पताल में उस महिला का इलाज करने कोई भी चिकित्सक नहीं आया और रूटीन चेकअप के दौरान पहुंचे चिकित्सक ने एक्स-रे की एडवाइजरी कर सुबह अंगूठे की गंभीर हालत बताते हुए उसे लखनऊ भेज दिया गया । यहां यह भी बताते चलें महिला ने शंका व्यक्त की है कि डॉक्टर दुष्कर्म आरोपी के साथ मिलकर शायद कोई बड़ी घटना को अंजाम देना चाहती थी। बताते चलें कि महिला जिला चिकित्सालय बिल्डिंग का उद्घाटन हुए भी कुछ ही महीने बीत हैं । लेकिन सामान की क्वालिटी ऐसी कि महिला मरीज के लेटते ही बेंच टूट गयी। जिससे मरीज घायल हो गया। तो इस मामले की भी जांच होनी चाहिये।
मामला जिला महिला अस्पताल का है जहां सलोंन से एक रेप पीड़िता का मेडिकल कराने के लिए पुलिस लेकर आई थी। पीड़िता जैसे ही बेंच पर लेटी बेंच टूट गई और पीड़िता का अंगूठा बुरी तरह से कट गया इस पर पीड़िता ने जिला महिला अस्पताल के डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
इस मामले में जब जिला चिकित्सा अधिकारी से बात की गई तो उन्होंने इसे दुर्घटना बताया। लेकिन सबसे बड़ी बात यह है दुर्घटना होने के बाद जब घायल रेप पीड़िता को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया तब 3 घंटे तक कोई भी डॉक्टर उसे देखने नहीं आया और सुबह होते ही रेप पीड़िता को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।इस पूरे घटना में सबसे बड़ी बात यह है कि इतने गंभीर मामले के लिए जिला अस्पताल आई महिला को सावधानी के साथ इलाज क्यों नहीं कराया गया।जबकि पीड़िता का आरोप है की मेडिकल करने वाले डॉक्टर के साथ मिलकर दुराचार का आरोपी उसे मरवाना चाहता है।
सबसे बड़ा संदेह का विषय यह है कि हाल ही में इस बिल्डिंग का उद्घाटन हुआ है और इसमें जो भी सामान चिकित्सा के लिए उपयोग होता है सभी नया है। ऐसे में लोहे की बिंज का टूटना भी कमीशन खोरी की बात को गवाही देता है। फिर हाल महिला इलाज के लिये लखनऊ रिफर कर दी गई है। लेकिन महिला ने इस पर कानूनी कार्यवाही और इंसाफ के लिये लड़ने की भी बात कही है। उसके अनुसार उसका दाहिना हाथ का अंगूठा है।


 


त्यागी समाज की 'प्रतिनिधित्व विस्तार' पर चर्चा

त्यागी समाज के अध्यक्ष बने समाजसेवी राजीव त्यागी          अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। लोनी विधानसभा क्षेत्र के विकास कुंज में त्यागी महासभा लोनी की एक कोर कमेटी की बैठक हुई। जिसमें सर्वसम्मति से राजीव त्यागी निवासी लाल बाग को त्यागी महासभा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया और ओमदत्त त्यागी पुर वाले को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया। बैठक में महासभा के संरक्षक विजेन्द्र त्यागी,मुनेश त्यागी ,ओमकार त्यागी ,ओमपाल त्यागी,धर्मेन्द्र त्यागी ने सभी नियुक्त अध्यक्ष को बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर पवन त्यागी प्रधान भनेड़ा ,सतीश त्यागी ,सुनील त्यागी ,अमित त्यागी समेत अनेक लोग उपस्थित रहे और मिठाई खिलाकर एक दूसरे को बधाई दी। बैठक में त्यागी समाज के राजनीतिक प्रतिनिधित्व को लेकर विस्तार से चर्चा हुई और अन्य भी कई महत्वपूर्ण मुद्दों में एक जुटता दिखाई दी। इस पर भाजपा नेता और महासभा के संरक्षक विजेन्द्र त्यागी ने बोलते हुए बताया कि लोनी में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मिलकर समाज की बातों से अवगत कराया जाएगा और विश्वास दिलाया कि भाजपा सबका साथ सबका विकास के तहत सबको सम्मान देती है।


हिंदू युवा वाहिनी ने मनाया सुशासन-दिवस

वरुण नागर ने अपने कार्यालय पर मनाया "सुशासन दिवस"


अविनाश श्रीवास्तव


गाजियाबाद। हिंदू युवा वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष वरुण नागर ने अपने कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती मनाई । सभी कार्यकर्ताओं ने मूर्ति के समक्ष दीपक जलाकर माल्या व पुष्प अर्पण करते हुए अटल बिहारी वाजपेई को श्रद्धांजलि अर्पित की ।
वरुण नागर ने मौजूद लोगों को बताया सुशासन दिवस भारत में प्रतिवर्ष पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती के रूप में 25 दिसंबर के दिन मनाया जाता है। भारतीय राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी द्वारा 23 दिसंबर 2014 को, नब्बे वर्षीय पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, और पंडित मदन मोहन मालवीय (मरणोपरांत) को भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान, भारत रत्न के लिए भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार के प्राप्तकर्ता के रूप में घोषित किया गया था।
मौजूद भारतीय जनता पार्टी के मंडल मीडिया प्रभारी पंडित अभिषेक शर्मा ने बताया अटल जी आजीवन अविवाहित रहे। वे एक ओजस्वी एवं पटु वक्ता (ओरेटर) एवं सिद्ध हिन्दी कवि भी थे।
परमाणु शक्ति सम्पन्न देशों की संभावित नाराजगी से विचलित हुए बिना उन्होंने अग्नि-दो और परमाणु परीक्षण कर देश की सुरक्षा के लिये साहसी कदम भी उठाये। हम सभी को उनकी जीवनी को पढ़ना चाहिए और उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए । सुशासन दिवस के अवसर पर धीर सिंह नागर, विजय, यतेंद्र गुप्ता, यशपाल, हिंदू युवा वाहिनी जिला अध्यक्ष प्रिंस त्यागी, राजकुमार पांचाल, धर्मेंद्र कुशवाह, अजय पवार, अरविंद गुप्ता, आदित्य नागर, विनय तोमर, आरिफ कसार, सोनू बैंसला, रामू, भूपेंद्र कुशवाहा, कपिल नागर, शीलू, रिशु(लेफ्टि), प्रवेश कसाना, मनीष, संजय गहलोत व स्थानीय लोग और भाजपा कार्यकर्ता आदि मौजूद रहे ।


आज साल का आखरी 'सूर्य ग्रहण'

नई दिल्ली। सूर्य ग्रहण 26 दिसंबर, 2019 (5 पौष, शक संवत 1941) को लगने जा रहा है। यह इस साल का अंतिम सूर्य ग्रहण होगा। जो भारतीय समयानुसार यह ग्रहण सुबह 8 बजे से शुरू होकर 10 बजकर 57 मिनट तक प्रभावी रहेगा। यह वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा यानी पूर्णग्रास नहीं बल्कि खंडग्रास सूर्य ग्रहण होगा। यह पूर्ण सूर्यग्रहण भारत समेत अन्य देशों में भी दिखाई देगा। हालांकि यह साल का तीसरा सूर्यग्रहण है, लेकिन पूर्ण सूर्यग्रहण के रूप में यह साल का पहला ग्रहण होगा। इससे पहले इस साल 6 जनवरी और 2 जुलाई को आंशिक सूर्यग्रहण लगा था। भारत में सूर्योदय के बाद इस वलयाकार सूर्य ग्रहण को देश के दक्षिणी भाग में कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु के हिस्सों देखा जा सकेगा जबकि देश के अन्य हिस्सों में यह आंशिक सूर्य ग्रहण के रूप में दिखाई देगा।


क्या है इस सूर्य ग्रहण की खास बात


26 दिसंबर को पड़ने जा रहे सूर्यग्रहण की खास बात यह है कि इस बार ग्रहण से 12 घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाएगा। यानि 25 दिसंबर की शाम से ही सूतक काल प्रभावी हो जाएगा, जोकि 26 दिसंबर तक जारी रहेगी।


सूर्य ग्रहण का समय?


भारतीय मानक समय अनुसार आंशिक सूर्यग्रहण सुबह आठ बजे आरंभ होगा, जबकि वलयाकार सूर्यग्रहण की अवस्था सुबह 9.06 बजे शुरू होगी। सूर्य ग्रहण की वलयाकार अवस्था दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर समाप्त होगी, जबकि ग्रहण की आंशिक अवस्था दोपहर एक बजकर 36 मिनट पर समाप्त होगी।


भारत में कहां-कहां दिखेगा सूर्य ग्रहण?


ग्रहण की वलयाकार प्रावस्था का संकीर्ण गलियारा देश के दक्षिणी हिस्से में कुछ स्थानों यथा कन्नानोर, कोयंबटूर, कोझीकोड, मदुरई, मंगलोर, ऊटी, तिरुचिरापल्ली इत्यादि से होकर गुजरेगा। भारत में वलयाकार सूर्य ग्रहण के समय सूर्य का करीब 93 फीसदी हिस्सा चांद से ढका रहेगा।


क्या करें क्या नहीं


ग्रहण काल में खान-पान, शोर, शुभ कार्य, पूजा-पाठ आदि करना निषेध होता है। गुरु मंत्र  का जाप, किसी मंत्र की सिद्धी, रामायण, सूंदर कांड का पाठ, तंत्र सिद्धि ग्रहण काल में कर सकते हैं। ग्रहण के बाद पवित्र नदियों में स्नान, शुद्धिकरण करके दान देना चाहिए। इस समय में गर्भवती स्त्रियों को घर से बाहर नही निकलना चाहिए। ग्रहण काल में सूर्य से पराबैंगनी किरणे निकलती हैं, जो गर्भस्थ शिशु के लिए हानिकारक होती हैं।


कैसा होगा 26 दिसंबर को लगने वाला सूर्य ग्रहण?


वलयाकार पथ से देश के उत्तर एवं दक्षिण की ओर बढ़ने पर आंशिक सूर्य ग्रहण की अवधि घटती जाएगी। आंशिक ग्रहण की अधिकतम प्रावस्था के समय चंद्रमा द्वारा सूर्य का आच्छादन बंगलोर में लगभग 90 फीसदी चेन्नई में 85 फीसदी, मुंबई में 79 फीसदी, कोलकाता में 45 फीसदी, दिल्ली में 45 फीसदी, पटना में 42 फीसदी, गुवाहाटी में 33 फीसदी, पोर्ट ब्लेयर में 70 फीसदी और सिलचर में 35 फीसदी रहेगा।


साल 2020 का पहला सूर्य ग्रहण कब होगा?


अगला सूर्य ग्रहण भारत में 21 जून, 2020 को दिखाई देगा। यह एक वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा। वलयाकार अवस्था का संकीर्ण पथ उत्तरी भारत से होकर गुजरेगा। देश के शेष भाग में यह आंशिक सूर्य ग्रहण के रूप में दिखाई पड़ेगा।


सूर्यग्रहण के दौरान इन बातों का रखें ध्यान:


सूर्य ग्रहण के दौरान अक्सर लोग नंगी आंखों के सूरज को देखते हैं। ऐसा न करें। यह आपकी आंखों को नुकसान पहुंचा सकता है।
अगर आपको सूर्यग्रहण देखना है तो इसके लिए सोलर फिल्टर चश्मे का इस्तेमाल करें।
सोलर फिल्टर चश्मे को सोलर-व्युइंग ग्लासेस, पर्सनल सोलर फिल्टर्स या आइक्लिप्स ग्लासेस भी कहा जाता है।
चश्मा न होने की स्थिति में सूर्य ग्रहण को न देखें।
सूर्यग्रहण के दौरान सूरज को पिनहोल, टेलेस्कोप या फिर दूरबीन से भी न देखें।


बुर्किना फासो में आतंकी हमला, 35 की मौत

अफ्रीकी देश बुर्किना फासो के उत्तरी इलाके के एक कस्बे में मंगलवार को एक आतंकवादी हमले में करीब 35 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में ज्यादातर महिलाएं शामिल हैं। देश के राष्ट्रपति रोच मार्क काबोर ने कहा कि हमले के बाद सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ों में करीब 80 आतंकवादी भी मारे गए हैं।


माली और नाइजर सीमा से लगे बुर्किना फासो में लगातार जिहादी हमले होते रहते हैं। ऐसे हमलों में 2015 की शुरुआत से अब तक सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है।आर्मी चीफ ऑफ स्टाफ ने एक बयान में कहा कि आतंकवादियों के एक बड़े गुट ने सैन्य अड्डे और अरबिंदा में आम नागरिकों पर एक साथ हमला किया। बुर्किना फासो के राष्ट्रपति रोश मार्क काबोर ने ट्वीट किया, 'बर्बर हमले में 35 नागरिक मारे गए, जिनमें अधिकतर महिलाएं हैं।' उन्होंने साथ ही रक्षा एवं सुरक्षा बलों की वारता तथा प्रतिबद्धता की सराहना भी की। संचार मंत्री एवं सरकार के प्रवक्ता रेमीस डंडजिनौ ने बाद में बताया कि 31 महिलाएं मारी गई हैं और करीब 20 सैनिक घायल हुए हैं। राष्ट्रपति ने 48 घंटे के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। सेना ने बताया कि मोटरसाइकिलों पर सवार जिहादियों ने सुबह हमला किया जो कई घंटों तक चला। बाद में, वायु सेना की मदद से सशस्त्र सेना ने आतंकवादियों को खदेड़ दिया। किसी समूह ने तत्काल हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन अल-कायदा और इस्लामिक स्टेट समूह अक्सर यहां जिहादी हमलों को अंजाम देते रहते हैं।


'रेडिएशन' स्टॉर्म के बारे में चेतावनी जारी की

'रेडिएशन' स्टॉर्म के बारे में चेतावनी जारी की  अखिलेश पांडेय  नई दिल्ली/वाशिंगटन डीसी। वैज्ञानिक अभी भी पिछले सप्ताह आए सोलर स्टॉर्म...