मंगलवार, 19 नवंबर 2019

मिर्जापुर में लेखपालों के खिलाफ कार्रवाई

मीरजापुर।  चेतावनी के बाद भी पराली जलाए जाने पर गंभीर न हुए तीन किसानों को सेटेलाइट ने पकड़ लिया। एसडीएम वीके दुबे ने तीनों के खिलाफ जुर्माना वसूल करने का आदेश क्षेत्रीय लेखपाल राम आसरे को दिया है। इससे अन्य किसानों के माथे पर भी चिंता की लकीरें दिखाई दे रही हैं।


रविवार की शाम तहसील क्षेत्र के गोरथरा गांव में पराली जलाई जा रही थी। इसकी निगरानी सेटेलाइट से होने के कारण यह गांव तत्काल चिन्हित कर लिया गया। जिला मुख्यालय पर सूचना पहुंची तो एसडीएम मडि़हान ने तत्काल तहसीलदार करमेंद्र कुमार को जांच कर पराली जलाने वाले किसानों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा।


सोमवार की सुबह तहसीलदार व क्षेत्रीय लेखपाल ने गांव में पहुंचकर तीन लोगों की पहचान की है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। रैकरी गांव निवासी राजकुमार पटेल का खेत गोरथरा गांव के मौजे चेरई कोन में है। जहां रामविलास मौर्य व रामनरायन ने रविवार की शाम पराली को जला दिया। सूचना लगी तो कृषि उपनिदेशक की सूचना पर डीपीआरओ ने भी मौके पर जाकर जांच की। एसडीएम विमल कुमार दुबे ने बताया कि तीनों के खिलाफ जुर्माना वसूल किया जाएगा। दो एकड़ से कम खेत के किसान से ढाई हजार व इससे अधिक खेत वालों से पांच हजार की वसूली


बलिया में सात के खिलाफ कार्रवाई, 28 हजार जुर्माना, किसानों में मचा हड़कंप


पराली जलाने पर सात किसानों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इस मामले में आरोपी किसानों पर जुर्माना लगाया गया है।सदर तहसील क्षेत्र में एसडीएम अश्विनी कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पराली जलाने के मामले में सात किसानों पर जुर्माना लगाया गया है। इन सभी किसानों पर कुल 28 हजार का जुर्माना लगाया गया है।


एसडीएम ने सरयां गांव के दो किसानों पर छह-छह हजार तथा इसी गांव के एक किसान पर चार हजार जुर्माना लगाया है। चार किसानों पर 25-25 सौ का जुर्माना लगाया गया है। इन सभी किसानों से जुर्माना वसूलने के लिए जल्द ही नोटिस जारी की जाएगी। उन्होंने किसानों से अपील की कि फसल अपशिष्ट जलाने के बजाय वैकल्पिक उपयोग जैसे बायो एनर्जी, कम्पोष्ट खाद आदि का प्रयोग करें


पराली जलाव में असफल,4 लेखपाल सस्पेंड


पराली जलाने से क‍िसानों को न रोक पाने में चार लेखपाल निलंबित


हरदोई । पराली जलाने वाले किसानों के साथ ही लापरवाही पर जिम्मेदारों के विरुद्ध भी कार्रवाई हो रही है। सदर तहसील में तीन लेखपालों के निलंबन के बाद सोमवार को चार लेखपालों को और निलंबित कर दिया गया है। जिसके बाद से खलबली मची हुई है।


पराली जलाने से वायु प्रदूषण फैल रहा है। इसके नियंत्रण को लेकर कड़े निर्देश जारी किए जा चुके हैं। जिसमें क्षेत्रीय लेखपालों की भी ड्यूटी लगाई गई है। उन्हें सख्त आदेश दिए गए हैं कि वह क्षेत्र में निवास करें और पराली जलाने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करें। एसडीएम सदर राकेश कुमार ने बताया कि उसके बाद भी कुछ लेखपाल मनमानी कर रहे हैं। उसी पर कार्रवाई हो रही है। जिसमें चार लेखपालों को निलंबित कर दिया गया है। 


एसडीएम के अनुसार अरमी के लेखपाल अशोक कुमार आनंद, विक्टोरियागंज के लेखपाल लक्ष्मी नारायण, गोड़ाधार के लेखपाल आनंद प्रकाश एवं पचकोहरा के अमरेश कुमार तिवारी लेखपाल को निलंबित कर दिया गया है। सभी की विस्तृत जांच के आदेश दिए गए हैं। ऐसा मिलने पर और भी कार्रवाई होगी।


रेप मामले में परिजनों को सजा सुनाई

जीतेन्द्र श्रीवास्तव


सुल्तानपुर। पैसे के लिए रिश्ते की तिलांजलि देने वाले माँ बाप व भाई को साजिश करके युवती को मौत के लिए मजबूर करने व सबूत नष्ट करने का फास्ट ट्रैक कोर्ट पूनम सिंह ने दोषी करार दिया था उन्हें सोमवार को सजा सुनाई गई।माँ बाप को दस दस व भाई को तीन साल की सजा सुनाई गई।इस मामले की मृत पीड़िता ने गैंगरेप का मुकदमा लिखाया था जिसमे सपा के पूर्व विधायक को भी शामिल होने का आरोप लगाया था जो बाद में निर्दोष पाए गए।


घटना क्षेत्र के जयसिंहपुर थाना अंतर्गत चोरमा गांव की है।11 फरवरी 2017 को नेहा पुत्री राजेन्द्र सिंह ने 100 डायल को सूचना दी कि उसकी बहन शौच के लिए गयी थी वापस नही लौटी। पुलिस पहुंची तो पिता राजेन्द्र सिंह, माँ बेबी सिंह व भाई अनूप सिंह ने आशंका जताया कि क्षेत्रीय विधायक अरुण वर्मा ने हत्या कराई है। मामला हाई फाई हो गया क्योंकि प्रिया नाबालिग रहते 2013 में एक गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमे विधायक को भी शामिल होने की बात कही थी उसी मामले में वह गवाह थी।


पोस्टमॉर्टेम में हत्या किए जाने की पुष्टि होने पर पुलिस ने सतर्कता से जाँच शुरू किया तो पता चला कि गैंगरेप मामले में जो सरकारी सात लाख रुपये की मदद राशि मिली थी उसी को हड़पने के लिए हत्या की गई है। विवेचना में यह भी तथ्य प्रकाश में आया माँ बाप व भाई ने हत्या करके लाश को छिपाने व साक्ष्य नष्ट करने की कोशिश की थी। साथ ही तीनो ने दोबारा विधायक पर पीड़ित गवाह की हत्या में फंसाकर पैसा वसूलने को मंशा थी। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर जेल व चार्जशीट कोर्ट भेजा। गवाही चली तो प्रिया के पति राहुल निवासी इमिलिया ने भी गवाही दी कि गैंगरेप की बात छिपकर उससे शादी की गई।उसकी पत्नी का पैसा हजम करने की बात सत्य है।


शासकीय अधिवक्ता फौजदारी तारकेश्वर सिंह ने दर्जन भर गवाह पेश कर अभियोजन की सत्यता साबित की। जबकि मुल्जिमो के वकील ने फर्जी फंसाये जाने की बात कही। पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्यों व उभयपक्ष की बहस के बाद शनिवार को फैसला सुनाया गया जिसमें पति पत्नी व बेटे को साजिश करके मौत के लिए मजबूर करने और साक्ष्य छिपाने का दोषी ठहरा कर जेल भेज दिया है था उन्हें आज सजा सुनाई गई।


डीएम के प्रयास से मासूम का सफल ऑपरेशन

जनपद बहराइच के जिलाधिकारी शंभू कुमार के प्रयास से 14 माह की सुनीता का हुआ सफल ऑपरेशन।


पिता चंद्र निषाद माता रेखा देवी के साथ हस्ती खेलती घर पहुंची बच्ची


बहराइच। तहसील महसी अंतर्गत ग्राम कुटिया मई को पुरवा निवासी गरीब परिवार चंद्र निषाद के घर लगभग 14 माह पूर्व बालिका का जन्म हुआ था परिवार अभी बेटी की जन्म की खुशियां ठीक से मना भी नहीं पाया था कि परिवार के लोग यह जानकर अत्यंत दुखी वे कि नवजात बच्ची सुनीता के शरीर में मल त्यागने का द्वार ही बंद है और बच्ची के दाहिने हाथ का अंगूठा भी नहीं है बच्ची में शारीरिक अक्षमता को देखकर पिता चंदन निषाद के सात माता रेखा देवी काफी उदास हुए खेत खलिहान में मजदूरी करके जीव को उपार्जन करने वाला परिवार अपने स्तर से बच्ची के इलाज का प्रयास करता रहा और इस प्रयास में लगभग 14 माह का अरसा गुजर गया
बच्ची के इलाज के लिए अपने अस्तर से प्रयास करने वाले परिवार को एक क्षेत्रीय नेक आदमी सुधाकर मिश्रा एक नवंबर 2019 को जिलाधिकारी के जनता दर्शन में लेकर आए और बच्ची के बारे में पूरी जानकारी प्रदान की जिलाधिकारी श्री कुमार ने बच्ची के माता-पिता को आश्वस्त किया कि सुनीता के इलाज का संपूर्ण खर्च वह स्वयं उठाएंगे इलाज के लिए यदि आवश्यकता पड़ी तो बच्ची का इलाज लखनऊ अथवा दिल्ली के नामचीन चिकित्सा संस्थान में भी कराया जाएगा।
जिलाधिकारी ने तत्काल मुख्य चिकित्सा अधीक्षक से वार्ता कर बच्चे को माता पिता के साथ जिला चिकित्सालय भेजा जहां पर शल्य चिकित्सक डॉ एफ आर मलिक ने बच्ची का परीक्षण कर 4 नवंबर 2019 को सर्जरी की तिथि निर्धारित कर दी निर्धारित समय में जिला चिकित्सालय पहुंची बच्ची का सफल ऑपरेशन हुआ और 12 नवंबर 2019 को सुनीता को जिला चिकित्सालय से छुट्टी दे दी गई जिला चिकित्सालय के शल्य चिकित्सक डॉ मलिक ने बताया कि बच्ची सुनीता एक टॉपिक अनस बीमारी से ग्रस्त थी जिसका अनोप्लास्टी सफल ऑपरेशन किया गया है वर्तमान समय में बच्ची स्वस्थ है।


बाबू खान


नगर-निगम का किया गया औचक निरीक्षण

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव आरके तिवारी के द्वारा नगर-निगम गाजियाबाद के विकास कार्यों में गतिशीलता लाने तथा जनता की शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं तत्काल निस्तारण किए जाने के संदर्भ में औचक निरीक्षण किया गया। मुख्य सचिव द्वारा अपने निरीक्षण के दौरान पुरानी सब्जी मंडी में पहुंचकर स्थलीय तरह निरीक्षण किया जहां पर सफाई व्यवस्था मानकों के अनुसार नहीं पाई गई और वहां पर कूड़े एवं पॉलिथीन के ढेर लगे हुए नजर  आए। तत्पश्चात मुख्य सचिव नगर आयुक्त के कार्यालय पहुंचे जहां पर मुख्य सचिव आर के तिवारी के द्वारा सार्वजनिक शौचालय को चेक किया गया। कार्यालय में शिकायत कर्ताओं के लिए कोई बोर्ड लगा हुआ नहीं पाया गया। शिकायत कक्ष पहुंचने पर वहां पर आगंतुकों के लिए टूटी हुई कुर्सियां रखी हुई पाई गई जिस पर मुख्य सचिव के द्वारा नाराजगी प्रकट की गई। शिकायत कक्ष में पंजिका का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर मुख्य सचिव द्वारा तीन शिकायत कर्ताओं से फोन पर बात की गई जिसमें दो शिकायत कर्ताओं के द्वारा अपनी समस्या का निस्तारण न होने के संबंध में मुख्य सचिव को जानकारी दी गई। मुख्य सचिव द्वारा इस अवसर पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए मौके पर ही सेनेटरी इंस्पेक्टर सतीश एवं विद्युत इंस्पेक्टर विशंभर शर्मा को मौके पर ही निलंबित करने के निर्देश दिए गये। तत्पश्चात मुख्य सचिव द्वारा नगर निगम के द्वारा संचालित किए जा रहे विकास कार्यक्रमों की गहनता के साथ समीक्षा की गई, जिसमें उन्होंने पाया कि अवस्थापना विकास निधि एवं 14 वें वित्त आयोग के माध्यम से जो विकास कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं उनका रखरखाव पंजिका में अधिकारीगण सही प्रकार से नहीं कर रहे हैं तथा विकास कार्य का संपन्न होने के बाद भुगतान भी निर्धारित समय अवधि के भीतर नहीं पाया गया उन्होंने गहन समीक्षा के दौरान यह भी पाया कि वर्ष 2019-20 में जो विकास कार्य स्वीकृत हुए हैं उनमें अभी तक कार्य प्रारंभ भी नहीं किया गया है, जिस पर मुख्य सचिव के द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए मुख्य अभियंता को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए गये। वहीं दूसरी ओर मौके पर उपस्थित नगर आयुक्त दिनेश चंद को आगामी एक माह के भीतर सभी कार्य को ठीक करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम के माध्यम से जो विकास कार्य संपादित किए जा रहे हैं उनका सही रखरखाव सुनिश्चित किया जाए तथा जो कार्य स्वीकृत है उनको निर्धारित समय अवधि के भीतर पूर्ण करने की कार्रवाई सभी विभागीय अधिकारियों के द्वारा सुनिश्चित की जाए। मुख्य सचिव ने स्पष्ट कहा कि प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री की स्पष्ट मंशा है कि जनता की समस्याओं एवं शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए उनका निराकरण करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। अतः नगर निगम में जो शिकायतें दर्ज हो उनका निस्तारण संबंधित विभागीय अधिकारियों के द्वारा तत्काल प्रभाव से सुनिश्चित किया जाए ताकि सरकार एवं शासन की मंशा का लाभ जनता को प्राप्त हो सके। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी अजय शंकर पांडे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह नगर आयुक्त दिनेश चंद तथा अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।


पराविद्या की दीक्षा

गतांक से...
देखो माता सीता के जीवन को नाना प्रकार की उद्गीथ का स्मरण आता रहता है। जब ऋषि के आश्रम में अपने बालकों को राजकुमारों को विद्या अध्ययन कराती थी और वे विद्या अध्ययन करके अस्त्रों-शस्त्रों की विद्या में निपुण होकर जब ग्रह में गए। तो उनका वास होता है, होता रहता है, होता रहेगा भी। परंतु यह प्रणाली ऐसी नहीं है, राजा विश्वसनीय आएगा, तो यह प्रणाली पुनः स्थापित कर सकेगा। परंतु मैं यह विचारता रहता हूं कि उनका मत साहित्य में वाम मार्ग के काल में शुद्धता आ गई। परंतु यह विचार में नहीं आ रहा है मैंने अपने गुरुदेव से कई समय प्रश्न किए हैं और उन्होंने भली-भांति उत्तर दिए हैं और वे इस प्रकार है कि माता सीता वेद विद्यालयों में संतानों को उपार्जन करना। आश्रम में महर्षि बाल्मीकि अस्त्रों-शास्त्रों में विज्ञानवेता और आयुर्वेद के मर्म को जानने वाले आयुर्वेद में प्राय: कहलाते थे। आयुर्वेद विद्यालय में तो मेरी पुत्रियों की संतानों का जन्म होता रहा है। मुझे मेरे पूज्यपाद गुरुदेव ने निर्णय कराते हुए कहा है कि राष्ट्र की यह प्रणाली में राजा को राष्ट्र के वैभव को हनन करने का यह अधिकार नहीं होता है कि मेरी पुत्रियों के श्रृंगार को राजा को अपने ऐश्वर्या में परिणित करते चले जाए। यह प्रणाली मानव कुछ समय की प्रणाली है। यह परंपरा की प्रणाली नहीं है। राजा स्वयं ऐसा उद्योग उद्गम करता रहा है और उद्गम करके पृथ्वी 'वसुंधरा' के गर्भ में इत्यादि को उत्पन्न करता रहा है। उनको पान करते रहे हैं और राजा प्रजा में भ्रमण करता हुआ, अपने अस्तित्व और राष्ट्र को ऊंचा बनाता रहा है। मैं आज विशिष्टता में इस संबंध में जाना नहीं चाहता हूं। विचार केवल यह है कि हमारे यहां बहुत उधरवा में परंपरा रहिए। क्योंकि मनु महाराज ने भी इस संबंध में प्रणाली को निर्धारित किया। यह राष्ट्र की प्रणाली को आज मानव अपने से ओझल करता चला जा रहा है। इसलिए राजा और प्रजा सर्वत्र चिंता में मगन हो करके, यह राष्ट्र अग्निकांड की प्रतिभा में रत होने के लिए तत्पर हो रहा है। विचार आता रहता है मेरे पूज्य पाद गुरुदेव ने कई काल में प्रकट भी कराया है। आज मैं उस आभा में जाना नहीं चाहता हूं। विचार केवल यह है कि वाममार्ग अपने को समाज को जागना चाहिए। उदृष्टि बनकर के कर्तव्य बाद में रत हो जाए। क्योंकि कर्तव्य में मानव की प्रतिभा, कर्तव्य ही आत्मीयता है। कर्तव्य ही राष्ट्रवाद है और कर्तव्य ही समाज को आनंद की वृत्ति में परिणत करा देता है। अब मैं अपने से आज्ञा पाऊंगा, क्योंकि मेरे पूज्य पाद गुरुदेव जी जब उड़ाने उड़ते हैं। तो वे बड़ी विचित्र उड़ाने उड़ने लगते हैं। विचार यह है कि विश्वामित्र महाराज अपने 84 ब्रह्मचारियों को धनुर्विद्या का अध्ययन कर आते रहे। राम के काल में देखो ऐसे ऐसे 236 विद्यालय है। धनुर्वेद की विद्याओं को प्रदान किया जाता था और उसमें अस्त्रों का ज्ञान विज्ञान अंतरिक्ष में उड़ाने और एक-एक में यंत्र का निर्माण करना। यह परमाणु अनु विद्या को जानने वाले, उस समय अभ्युदय होते रहे और राष्ट्र को ऊंचा बनाते रहे। इस प्रकार के विद्यालय प्राय: होने चाहिए। जिससे पुन: रामराज्य की प्रणाली में यह समाज परिणत हो जाए और मानव अपने में सुखद अनुभव करने लगे तथा अपनी-अपनी आभा में रत रहना चाहिए। ऐसा मेरा सदा यह विचार रहता है अब मैं अपने गुरुदेव से आज्ञा पाऊंगा। मेरे प्यारे ऋषिवर महानंद जी ने अपने भव्य विचार प्रकट किए। विचारों में एक विडंबना यह राष्ट्र और समाज दोनों पवित्र कैसे बने? हम प्रार्थना करते रहते हैं कि राष्ट्र पवित्र बन जाए, मानव और मानव में प्रीति युक्त होकर के इस संसार की प्रतिभा में ज्ञान को अपने में समाहित करते रहे। ताकि विचार पवित्र रहे। क्योंकि समाज जब ऊंचा बनता है, तो ज्ञान में और अध्यात्मिक विज्ञान से ऊंचा बनता है। भौतिक विज्ञान भी होना चाहिए। उस भौतिक विज्ञान में परमपिता परमात्मा की पुट लगी रहनी चाहिए। जिससे भौतिक विज्ञान में मानव को अभिमान न आ जाए। क्योंकि अभिमान ही मृत्यु है। अभिमान ही संसार में रक्त में वृद्धिधारा कहलाती है। आज का विचार संपन्न होने जा रहा है। वेदों का पठन-पाठन होगा।


प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

यूनिवर्सल एक्सप्रेस    (हिंदी-दैनिक)


नवंबर 20, 2019 RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-106 (साल-01)
2. बुधवार, नवंबर 20, 2019
3. शक-1941, मार्गशीर्ष-कृष्ण पक्ष, तिथि- नवमी, संवत 2076


4. सूर्योदय प्रातः 06:40,सूर्यास्त 05:36
5. न्‍यूनतम तापमान -13 डी.सै.,अधिकतम-24+ डी.सै., छिटपुट बरसात की संभावना रहेगी।
6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा।
7. स्वामी, प्रकाशक, मुद्रक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
cont.935030275
 (सर्वाधिकार सुरक्षित


सोमवार, 18 नवंबर 2019

दो बच्चियों से रेप,लाश बरामद, एक लापता

पानालाल कुमार


सारण। रिविलगंज से बड़ी खबर आ रही है! रविवार की शाम बदमाशों ने पांच लड़कियों का अपहरण करने की कोशिश की लेकिन तीन बच्चियों ने भाग कर अपनी जान बचा ली! लेकिन दो बच्चियों की किस्मत इतनी अच्छी नहीं रही!बदमाशों ने दोनों बच्चियों को अगवा कर लिया!


रविवार की शाम लापता हुई दोनों बच्चियों में एक का शव आज सुबह बरामद हुआ है! जबकि दूसरी बच्ची अभी भी लापता है। मृतक बच्ची की पहचान रिविलगंज के नयका बिनटोलिया निवासी मंगल बीन की पुत्री सीमा कुमारी के रूप में हुई है! जबकि योगी बीन की पुत्री रानी अभी भी लापता है! डीएसपी सदर अजय कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे हैं! और मामले की छानबीन कर रहे हैं!


यूपी के टूरिस्ट बस हादसे का शिकार

लखनऊ! उत्तर प्रदेश में टूरिस्ट बस हादसे की शिकार हुई! बस हादसे में बिहार के 5 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 30 लोग घायल बताए जा रहे हैं! बस में 80 लोग सवार थे! सभी सीतामढ़ी से जयपुर जा रहे थे! एनएच-28 पर कुशीनगर के हेतिमपुर टोल प्लाजा के पास रविवार की देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया! डबल फ्लोर टूरिस्ट बस अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई! गंभीर रूप से घायल हुए 11 यात्रियों को इलाज के लिए गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है! बस में सवार यात्रियों का आरोप है कि ड्राइवर गलत तरीके से बस चला रहा था और संभवतः शराब के नशे में भी था. घटना की सूचना मिलने पर डीएम और एसपी घटनास्थल पर रवाना हुए!


मामूली विवाद में दो गुटों में भड़की हिंसा

बिहार! की राजधानी पटना के सिटी इलाके में रविवार को लोगों ने जमकर बवाल काटा! घटना बाईपास थाना क्षेत्र के रानीपुर पैजावा की है! जहां गाड़ी बैक करने के मामूली से विवाद को लेकर दो गुटों में जमकर मारपीट और गोलीबारी हो गई! गोलीबारी की इस घटना में पूर्व वार्ड पार्षद गीता देवी के पुत्र रवि कुमार युवक की मौके पर ही मौत हो गयी! इस घटना से गुस्साए मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा मचाया! इस दौरान आक्रोशितों ने सड़क पर आगजनी कर फोरलेन को लगभग 5 घंटे तक जाम कर दिया! जिससे यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गयी! आक्रोशितों ने फोरलेन से गुजरने वाले वाहनों में भी तोड़फोड़ की साथ ही वाहन चालकों के साथ भी मारपीट की! आक्रोशितो ने हमलावरों की पांच मोटरसाइकिल को भी आग के हवाले कर दिया!


हंगामा शांत कराने पहुंची पुलिस को भी उपद्रवियों ने खदेड़ दिया, और उनपर पथराव शुरू कर दिया! पत्रकारों को भी उपद्रवियों ने खदेड़ दिया! इस दौरान उपद्रवियों द्वारा कई राउंड हवाई फायरिंग भी की गयी! रोड़ेबाजी में तीन-चार लोग घायल हो गए हैं! फोरलेन जाम हंगामा की सूचना मिलते ही सिटी एसपी पटना पूर्वी, एडिशनल एसपी समेत विभिन्न थानों की भारी संख्या में पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आक्रोशित लोगों को शांत करा कर फोरलेन पर परिचालन सामान्य कराया!


'मॅाबलीचिंग' में मारा गया शख्स लोटा वापस

बिहार! बिहार के पटना में एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां मॉब लिंचिंग में मारा गया एक शख्स वापस जिंदा लौट आया! शख्स को भीड़ ने बच्चा चोर समझकर मार दिया था! शख्स को देखकर पुलिस भी हैरान रह गई!


घटना 10 अगस्त की है, पटना के नौबतपुर के महमदपुर गांव में भीड़ ने कृष्णा मांझी को बच्चा चोर समझकर मार दिया था! इतना ही नहीं पुलिस ने मॉब लिंचिंग में हत्या का केस दर्ज करके 23 आरोपियों को जेल भी भेज दिया था! शख्स की पत्नी ने बताया कि पुलिस ने उसे एक शव दिखाकर कहा कि चेहरा साफ नहीं दिख रहा लेकिन यही तुम्हारे पति हैं! पुलिस के कहने पर वह शव लेकर चली गई और कर्ज लेकर उसका श्राद्ध किया था!


दरअसल,  हुआ यह कि जो कृष्णा जिंदा वापस आया वह रानी तालाब थाना के निसरपुरा का है और जो कृष्णा मारा गया वह दूसरा था, उसकी पहचान नहीं हो सकी और पुलिस निसरपुरा के कृष्णा के मारे जाने की बात समझ बैठी थी!


अब नौबतपुर थाने की पुलिस सफाई दे रही है कि जो कृष्णा जिंदा लौटा है! और जो मारा गया, दोनों के हाथ में गोदना था! और कृष्णा मांझी लिखा था! जबकि सिटी एसपी ने भी कहा कि जो कृष्णा जिंदा है! उसके हाथ में गोदना नहीं है!


कृष्णा के लौटने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी कि आखिर वह कृष्णा मांझी कौन था! जिसकी मॉब लिंचिंग हो गई थी और जिसे भीड़ ने मार दिया था! मसौढ़ी के भट्‌ठा पर काम करने वाला कृष्णा जब गुरुवार को जिंदा लौटा तो उसने कहा कि मैं तो काम करने बाहर गया था, मुझे क्या पता कि मेरे बारे में यहां क्या हो गया है! हालांकि अब जांच शुरू हो गई है!


'एनसीपी' ने लिया यू-टर्न, बढ़ाया सस्पेंस

शरद पवार ने शिवसेना को चौंकाया, सत्‍ता का सस्‍पेंस बढ़ाया


नई दिल्ली। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात से पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी(राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार ने सोमवार को महाराष्ट्र में शिवसेना के साथ गठबंधन को लेकर यू-टर्न ले लिया और कहा कि भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) और शिवसेना ने साथ चुनाव लड़ा था और उन्हें अपना रास्ता चुनना है।


संसद में मीडिया से बातचीत में पवार ने कहा, "भाजपा-शिवसेना चुनाव साथ लड़े, हम और कांग्रेस साथ लड़े। उन्हें अपना रास्ता चुनना है और हम अपनी राजनीति करेंगे।" उन्होंने हालांकि कहा कि वह दिन में बाद में सोनिया गांधी से उनके आवास में मुलाकात करेंगे। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, बैठक में गठबंधन के दोनों दलों के बीच महाराष्ट्र में अगले कदम और विचारधारा के स्तर पर विपरीत शिवसेना के साथ संभावित गठबंधन पर चर्चा होगी। महाराष्ट्र में बीते मंगलवार को राष्ट्रपति शासन लगाया गया था।पार्टी सूत्रों ने कहा कि चुनाव पूर्व गठबंधन सहयोगी कांग्रेस और राकांपा सरकार गठन को लेकर पहले से ही शिवसेना के साथ न्यूनतम साझा कार्यक्रम(सीएमपी) पर काम कर रहे हैं। कांग्रेस सूत्रों ने कहा कि गठबंधन के लिए हां कहने से पहले, पार्टी चाहती है कि शिवसेना अपने कट्टर हिंदुत्व विचारधारा को छोड़े और कई मुद्दों पर धर्मनिरपेक्ष रुख अपनाए। सूत्रों का कहना है कि राकांपा चाहती है कि कांग्रेस भी सरकार में शामिल हो।


उल्‍लेखनीय है कि महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर सोनिया गांधी से बैठक करने के लिए शरद पवार दिल्ली पहुंच गए हैं। माना जा रहा है शाम 5 बजे होने जा रही इस बैठक के बाद महाराष्ट्र में बनने जा रही सरकार की तस्वीर साफ हो जाएगी।


मंत्रिमंडल गठन के बाद कैबिनेट की बैठक

राणा ओबराय
मंत्रिमंडल गठन के बाद पूरे कैबिनेट की पहली हुई बैठक

चण्डीगढ़। हरियाणा विधानसभा का सभा का विशेष सत्र संविधान दिवस पर 26 नवम्बर को होगा।55 लाख मेट्रिक टन धान की खरीद का लक्ष्य था हमने 63 लाख मेट्रिक टन धान खरीद की है।धान से चावल बनाने की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए मिलर की नियमित देखरेख होगी। समय पर चावल की आपूर्ति हो सके इसके प्रयास किये जायेंगे। विदेश के साथ निर्यात निवेश के लिए अलग से विभाग बनाया गया।ग्लोबल कॉर्पोरेशन एन्ड एंगेजमेंट विभाग बनाने को मंजूरी दी गई है। दूसरे देशों के साथ आयात निर्यात निवेश रोजगार के लिए विभाग बनाया जा रहा है। कई बार अवैध तरह से विदेश जाने से प्रदेश के युवा बच सकेंगे
यह विभाग यूवाओं की मदद करेगा
ग्राम पंचायत में शराब के ठेकों को बंद करने के लिए फैसला लिया गया हैै। अगर गांव के दस फीसदी मतदाता हमे रेजॉलूशन 31 दिसम्बर तक पास करके देंगे तो उस गांव में शराब का ठेका नहीं खोला जायेगा।पहले पंचायत को रेजुलुशन पास करके देना होता था। मंत्रियों को पहले मकान न लेने पर 50 हजार हाउस रेंट मिलता था अब रेंट के साथ 20 हजार रुपये बिजली के बिल के भी दिए जायेंगे।पराली जलाने वाले किसानों पर शख्त हुई सरकार। पराली जलाने वाले 45 किसानों के खिलाफ FIR हुई है और सभी पराली जलाने वाले किसानों को गिरफ्तार भी किया गया है।


पेट्रोल पंप मैनेजर को गोली मारकर लूटा

गोरखपुर। बेलीपार थाना क्षेत्र के महरौली पेट्रोल पंप के मैनेजर को गोली मारकर 11.22 लाख रुपए लूट लिए गए। इस दुस्‍साहसिक वारदात को उस वक्‍त अंजाम दिया गया जब पेट्रोल पम्‍प के एक अन्‍य कर्मचारी के साथ मैनेजर आनंद स्‍वरूप मिश्र बाइक से स्‍टेट बैंक की महावीर छपरा स्थित शाखा में रुपए जमा कराने जा रहे थे।यह उनका रोज का रूटीन था पेट्रोल पम्‍प का सारा कैश कलेक्‍शन सुबह-सुबह बैंक में जमा कराया जाता था।


प्रत्‍यक्षदर्शियों ने बताया कि महावीर छपरा चौराहे से थोड़ा पहले बंद पड़े एक पेट्रोल पम्‍प के सामने पल्‍सर पर सवार दो बदमाशों ने उन्‍हें घेर लिया। कोई कुछ समझ पाता इसके पहले ही बदमाशों ने गोली चला दी। एक गोली पेट्रोल पम्‍प मैनेजर के पैर और दूसरी सीने में लगी। वह जमीन पर गिर पड़े।इसके बाद बदमाश रुपए लेकर फरार हो गए।


पाक की नापाक हरकत में जवान शहीद

श्रीनगर। जम्म्म-कश्मीर में एक बार फिर आतंकवादियों ने नापाक हरकत की है! इस बार उन्होंने भारतीय सेना के जवानों को निशाना बनाने की कोशिश की है! आतंकियों ने अखनूर सेक्टर में आईईडी ब्लास्ट किया है, जिसमें भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया, जबकि दो घायल हो गए हैं! हालांकि, ये ब्लास्ट किस आतंकी संगठन कराया इसका पता नहीं चला है!


जम्मू-कश्मीर के अखनूर में आईईडी धमाके की खबर आ रही है. सेना के सूत्रों के मुताबिक, यह धमाका उस समय हुआ! जब सेना की टुकड़ियां आर्मी के ट्रक के जरिए एक जगह से दूसरी जगह जा रही थीं! इस धमाके में सेना के तीन जवान घायल हो गए हैं! इस तीन जवानों में एक जवान शहीद हो गया है! बताया जा रहा है कि आतंकवादियों ने सेना के काफिले पर एक बार फिर हमला कर भारतीय सेना को चुनौती दी है!


आईईडी ब्लॉस्ट में घायल तीनों जवानों को उनके साथियों ने उधमपुर के सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया, जहां एक जवान ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। बाकी दोनों घायल का इलाज अभी चल रहा है। बता दें कि पाकिस्तान ने रविवार को एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन किया। इस बार ये फायरिंग पुंछ जिले के शाहपुर में की गई है। जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान की तरफ से शाहपुर में रविवार सुबह बिना किसी उकसावे के फायरिंग शुरू कर दी। बाद में भारतीय सेना ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए मुहतोड़ जवाब दिया। पाकिस्तान की तरफ से सुबह 10.15 पर फायरिंग शुरू की गई। गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से पाकिस्तान लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। अभी हाल ही में पाकिस्तानी सेना ने तंगधार सेक्टर के सादपुरा, ढाणी और टाड के गांवों मोर्टार दागे। इसमें दो घर तबाह हो गए। जबकि पांच लोग जख्मी हो गए। जिन्हें इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया। मंगलवार दोपहर को भी पाकिस्तानी सेना ने सीजफायर का उल्लंघन किया था।


रोमांचकारी कुश्ती ने रोकी दिलों की धड़कन

कुशीनगर। विकास खण्ड विशुनपुरा के नेहरू इण्टर कालेज मंसाछापर के क्रिडांगन में रविवार को आयोजित विशाल कुश्ती दंगल में उद्‌दघाटन मैंच नन्दलालछपरा के जितेन्द्र पहलवान ने पवन पहलवान गाजीपुर को चित किया। महिला पहलवानों की कुश्ती काफी रोचक रही।
कुश्ती में मंजित पड़रौना ने संदीप गोरखपुर को,लालबचन बरवा ने नासिर प्रेमनगर को चित किया।गोरखपुर के संदीप पहलवान ने पड़रौना के मंजित पहलवान को,रवि आजमगढ़ ने राकेश अड़रौना को,गोलू पड़रौना विकास आजमगढ़ को,योगेन्दर मगरूआ ने गोबिन्द गोरखपुर को, बबलू बोधिछपरा ने अनूप गोरखपुर को आसमान दिखाया।महिला पहलवान खुशी तिवारी व अमन पहलवान के बीच कुश्ती हुई जो बराबर रहा। इस कुश्ती में आजमगढ़,बनारस,गाजीपुर,बिहार,गोरखपुर के अलावा क्षेञीय पहलवानों का भी जोड़ हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आजमगढ़ के पूर्व सांसद रमाकांत यादव व कार्यक्रम के अध्यक्ष पूर्व सांसद कुशीनगर रहे।इस मौके पर शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष प्रमोद यादव,राजू यादव प्रदेश अध्यक्ष अटेवा,कैलाश यादव,अनवर  हाफी,श्रीनिवास यादव,सतवन्त यादव,मुलायम यादव,रामदयाल यादव,चन्द्रप्रकाश यादव,गौरव तिवारी,नन्दकिशोर यादव प्रधानाचार्य,जुगुनू गोड़,रविन्दर पटेल,बिपिन तिवारी,पुरन्दर प्रताप यादव,हरिनारायन यादव,धीरज पाठक,बिजय सिंह चन्देल,बृजेन्द्र पाल यादव,ने पहलवानों का जोड़ मिलाया।  इस दौरान मुख्य अतिथि व कार्यक्रम अध्यक्ष को आयोजक समिति ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।कार्यक्रम आयोजक बजरंगी यादव पहलवान व उद्‌घोषक पवन उपाध्याय रहे। इस मौके पर गुड्‌डू उपाध्याय,चुम्मन यादव,फिरोज अंसारी,प्रमोद यादव,अतुल मिश्रा,जिलाजीत यादव,रामप्यारे यादव,डा० के पी गोड़ आदी रहे।


मुनकाद ने कहा,बंद करें पैर छूने की प्रथा

बसपा प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को दी नसीहत, कहा, बंद करें पैर छूने की प्रथा


गोरखपुर। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की मंडल स्तरीय कार्यकर्ता बैठक आम बैठकों की तुलना में अलग नजर आई। पहली बार गोरखपुर आए प्रदेश अध्यक्ष हाजी मुनकाद अली ने कार्यकर्ताओं को जमीन से जुड़े रहने की नसीहत दी। उन्होंने स्वीकार किया कि पदाधिकारियों को स्वयं में सुधार लाने की जरूरत है। कहा कि पार्टी मुखिया यह नहीं चाहतीं कि कार्यकर्ता उनका या किसी पदाधिकारी का पैर छुएं, हमें पार्टी में पैर छूने की प्रथा को बंद करना होगा।


देवरिया बाईपास स्थित अंबे पैलेस में मंडल के चारों जिलों से आए पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने उन कारणों की ओर ध्यान दिलाया, जिनके चलते सकारात्मक परिणाम नहीं आ रहे।


चीन ने लगाया दुनिया का सबसे बड़ा प्यूरीफायर

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार से कहा है कि वायु प्रदूषण की भीषण समस्या से निपटने के लिए उसे कई इलाकों में एयर प्यूरिफायर टॉवर बनाना चाहिए। चीन ने करीब दो साल पहले ऐसा ही एक टॉवर झियान शहर में लगाया था। इस शहर में वायु प्रदूषण एक गंभीर समस्या थी लेकिन एयर प्यूरिफायर के बनने के बाद हवा साफ हो गई। ये दुनिया सबसे बड़ा प्यूरीफायर भी है।


झियान शहर चीन के शांक्शी प्रांत में है। यहां बना एयर प्यूरिफायर टॉवर 330 फीट ऊंचा है। दुनिया में इतना बड़ा प्यूरिफायर और कहीं नहीं है। इसे चीन के दिमाग की उपज भी कह सकते हैं।


पूरे शहर की हवा साफ रखने की क्षमता
ये पूरे शहर की हवा को साफ करने की क्षमता रखता हैै। ये रोज एक करोड़ घनमीटर हवा को साफ करता है। इसके लगने के बाद शहर की साफ हवा की स्थिति में बहुत सुधार हुआ है। इस शहर की स्थिति इस एयर प्यूरिफायर लगने से पहले ये थी कि शहर का शख्स हवा में 21 सिगरेट के बराबर विषैले तत्व हवा के साथ पी रहा था।


वैज्ञानिक ही इसका पूरा कामकाज देखते हैं. ये जब से लगाया गया है तब से दस किलोमीटर के रेंज की हवा को साफ रखता है। केवल यही नहीं ये प्यूरिफायर टॉवर हवा की गुणवत्ता में सुधार के साथ-साथ स्मॉग को भी 15 से 20 प्रतिशत तक कम करता हैं ।



सारी प्रणाली सौर ऊर्जा से नियंत्रित
टॉवर की सारी कार्य प्रणाली सौर ऊर्जा से नियंत्रित है। इसलिए इसको बाहर से कोई बिजली नहीं दी जाती। ये सूरज से मिलने वाली ऊर्जा से खुद ब खुद काम करता हैै। जो खबरें हैं, उसके अनुसार इसके रिजल्ट्स को लेकर चीन की साइंस एकेडमी के वैज्ञानिक संतुष्ट हैं।


वैज्ञानिक कहते हैं कि अभी तो ये शुरुआत है। इस टॉवर से आने वाले समय में और बेहतर रिजल्ट मिलने लगेंगे। वैज्ञानिक आने वाले समय इसकी क्षमता और ऊंचाई दोनों बढाएंगे ताकि ये 30 किलोमीटर रेंज की हवा को साफ रख सके। यानि अगर ऐसा प्यूरिफायर किसी छोटे शहर में लगा दिया जाए तो आराम से पूरे शहर को हेल्दी हवा देता रहेगा।


दो साल में बना प्रोजेक्ट


कभी ये हाल था कि इस शहर में सर्दियों के दौरान इतना ज्यादा प्रदूषण होता था कि लोगों का सांस लेना दुश्वार हो चुका था। मुख्य तौर पर इस शहर का हीटिंग सिस्टम कोयला आधारित था। इस प्रोजेक्ट को 2015 में शुरू किया गया और दो साल के भीतर इसे पूरा कर लिया गया।


वैसे बीजिंग में भी चीन ने इसी तरह का एक विशाल स्मॉग टॉवर बनवाया हैै। ये केवल बिजली से चलता है हालांकि इसकी क्षमता उतनी नहीं है, जितनी शांक्शी प्रांत के इस झियान शहर के टॉवर कीी। झियान शहर के लोग महसूस करने लगे हैं कि अब जाड़े के दौरान जिस हवा में वो सांस ले रहे हैं, वो बेहतर है और इससे वो खुद में अच्छा फील कर रहे हैं।


अंतरराष्ट्रीय छात्र दिवस और महत्व

अंतर्राष्ट्रीय छात्र दिवस 17 नवंबर को क्यों मनाया जाता है, जानें इसका महत्व और इतिहास
इसे मनाने के पीछे बहुत पुराना ऐतिहासिक कारण है। 1933 में जर्मनी में एडोल्फ हिटलर सत्ता में आया और एक साल में जर्मनी ने अपनी सीमाओं के बाहरी क्षेत्र में आक्रामक दावे करने शुरू कर दिए। 1938 में हिटलर ने आस्ट्रिया को अपनी होम कंट्री में जोड़ लिया। उसके तुरंत बाद वो चेकोस्लोवाकिया को अपने क्षेत्रों के हिस्सों को देने के लिए मजबूर कर दिया। चेकोस्लोवाकिया को विभाजित कर उसके साथ 'सैटलाइट स्टेट' की तरह बर्ताव किया जाने लगा। 28 अक्टूबर 1939 को प्राग के चार्ल्स विश्वविद्यालय में छात्रों ने चेकोस्लोवाकिया गणराज्य की स्वतंत्रता की 21 वीं वर्षगांठ मनाने के लिए एक प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन को नाजी कब्जे वाली ताकतों ने क्रूरता से दबा दिया था, इस प्रदर्शन में 15 छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए और उनमें से एक की दो हफ्ते बाद गोली लगने से मौत हो गई।


15 नवंबर 1939 को मृत छात्र के अंतिम संस्कार के लिए दुखी प्राग के छात्रों ने जुलूस के लिए अनुमति का अनुरोध किया, जो कि रक्षात्मक रूप से सरकार की ओर से प्रदान किया गया थाा। इस जुलूस ने हजारों छात्रों को आकर्षित किया, जो नाजी ताकतों के खिलाफ प्रदर्शन का बहुत बड़ा हिस्सा बन गयाा। जिसके बाद नाजी ताकतों ने छात्रों पर बड़ी क्रूरता और हिंसा कीी। हिंसक परिणामों की वजह से सभी चेक विश्वविद्यालयों को बंद कर दिया गयाा। विद्रोही शैक्षणिक कार्यकर्ताओं को कमजोर कर रहे थेे। उन्होंने न केवल विश्वविद्यालयों को बंद कर दिया, बल्कि 1200 से अधिक छात्रों को भी गिरफ्तार कर लिया और उन्हें सैक्सनसेन कैम्प में भेज दियाा। 17 नवंबर 1939 को, प्रदर्शनकारियों ने आठ से नौ छात्रों और एक प्रोफेसर को मार दियाा। कैम्प ले जाए गए 1200 छात्रों में से कम से कम 20 ने अपने कारावास में ही दम तोड़ दियाा।


इस घटना के दो साल बाद 1941 में यूनाइटेड किंगडम में आयोजित हुई अंतर्राष्ट्रीय छात्र परिषद में, जिसमें कई शरणार्थी छात्र भी शामिल थे, उन्होंने मिलकर इस दिन को मनाने का फैसला किया और  17 नवंबर को अंतर्राष्ट्रीय छात्र दिवस लागू करने का निर्णय लिया गया। इस दिन दिए गए विद्यार्थियों के बलिदान की याद में  17 नवंबर को अंतर्राष्ट्रीय स्टूडेंट्स डे मनाया जाता है।


पाक ने यात्रियों की जान बचाने में की मदद

नई दिल्ली। भले ही भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते बेहद कड़वे हों लेकिन इस बीच दोनों देशों के बीच कुछ न कुछ ऐसा हो रहा है जिससे ये कड़वाहट थोड़े वक्त के लिए ही सही लेकिन कम हो रही है।


पाकिस्तान ने कुछ ऐसा किया जिसकी हर भारतीय तारीफ कर रहा है। दरअसल भारतीय विमान 150 यात्रियों को लेकर जयपुर से मस्कट जा रहा था जो पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में बेहद खराब मौसम में फंस गया। आकाश में बिजली गिरने से विमान अचानक 2 हजार फीट नीचे आ गया। पायलट ने तुरंत मदद के लिए सभी नजदीकी एयर ट्रैफिक कंट्रोलरों के पास अलर्ट भेजा। विमान को खतरे में देखकर पाकिस्तानी एयर ट्रैफिक कंट्रोलर तुरंत हरकत में आए औऱ विमान की मदद कर उसे हादसे का शिकार होने से बचा लिया।


विमान में 150 यात्री सवार थे। विमान जब कराची के ऊपर से उड़ान भर रहा था उसी वक्त वह आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया। पाकिस्तान के एयर ट्रैफिक कंट्रोलर ने संकेत मिलते ही पायलट की चेतावनी पर तुरंत हरकत में आते हुए विमान को बाकी के सफर के लिए पाकिस्तानी एयर स्पेस में तब तक रास्ता बताया जब तक वह पाकिस्तान की हवाई सीमा से सुरक्षित बाहर नहीं निकल गया। जिसने भी ये खबर पढ़ी उसने पाकिस्तान की इस हरकत की खूब तारीफ की।


क्षेत्र में यातायात पुलिस केंद्र बढ़ाने की मांग

ऑटो यूनियन खिदमत ए आवाम की लोनी में यातायात पुलिस बढ़ाने की मांग सौंपा ज्ञापन


अश्वनी उपाध्याय 


गाजियाबाद। ऑटो यूनियन खिदमत आवाम ने श्रीमान श्याम नारायण सिंह पुलिस अधीक्षक यातायात गाजियाबाद उत्तर प्रदेश को ज्ञापन दिया और मांग की लोनी में ट्रैफिक जाम की बहुत ज्यादा समस्या रहती है। बेशुमार अवैध परमिट वाले ऑटो लोनी में चलते हैं। जिनके कारण लोनी तिराहा, इंदिरा पुरी, नहर डिपो पर जाम की स्थिति बनी रहती है। इसीलिए 'ऑटो यूनियन' ने पुलिस अधीक्षक यातायात को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की है कि इस समस्या को मद्दे नजर रखते हुए जल्द से जल्द लोनी में 4 यातायात पुलिस पॉइंट बढ़ा दिए जाएं। जिससे लोनी की आवाम को कुछ राहत मिल सके और बढ़ते पॉल्युशन पर कुछ अंकुश लगाया जा सके।
पुलिस अधीक्षक यातायात महोदय ने आश्वासन दिया और कहा है कि बहुत जल्द लोनी में यातायात पुलिस की ड्यूटी बढ़ा दी जाएगी। जिससे हमारी लोनी यातायात और प्रदूषण मुक्त विधानसभा कहलाएगी।इस मौके पर ऑटो यूनियन अध्यक्ष शानू खान, महासचिव मोहम्मद रिजवान, सचिव लक्ष्मीकांत शर्मा उर्फ पंडित आदि उपस्थित रहे।


दिल्ली में 2.0 तीव्रता का भूकंप, महसूस नहीं हुआ

दिल्ली में 2.0 तीव्रता का भूकंप, महसूस नहीं हुआ अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। दबे पांव पहुंचे भूकंप ने धरती को हिलाते हुए पब्लिक को दहशत में ड...