सोमवार, 18 नवंबर 2019

अंतरराष्ट्रीय छात्र दिवस और महत्व

अंतर्राष्ट्रीय छात्र दिवस 17 नवंबर को क्यों मनाया जाता है, जानें इसका महत्व और इतिहास
इसे मनाने के पीछे बहुत पुराना ऐतिहासिक कारण है। 1933 में जर्मनी में एडोल्फ हिटलर सत्ता में आया और एक साल में जर्मनी ने अपनी सीमाओं के बाहरी क्षेत्र में आक्रामक दावे करने शुरू कर दिए। 1938 में हिटलर ने आस्ट्रिया को अपनी होम कंट्री में जोड़ लिया। उसके तुरंत बाद वो चेकोस्लोवाकिया को अपने क्षेत्रों के हिस्सों को देने के लिए मजबूर कर दिया। चेकोस्लोवाकिया को विभाजित कर उसके साथ 'सैटलाइट स्टेट' की तरह बर्ताव किया जाने लगा। 28 अक्टूबर 1939 को प्राग के चार्ल्स विश्वविद्यालय में छात्रों ने चेकोस्लोवाकिया गणराज्य की स्वतंत्रता की 21 वीं वर्षगांठ मनाने के लिए एक प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन को नाजी कब्जे वाली ताकतों ने क्रूरता से दबा दिया था, इस प्रदर्शन में 15 छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए और उनमें से एक की दो हफ्ते बाद गोली लगने से मौत हो गई।


15 नवंबर 1939 को मृत छात्र के अंतिम संस्कार के लिए दुखी प्राग के छात्रों ने जुलूस के लिए अनुमति का अनुरोध किया, जो कि रक्षात्मक रूप से सरकार की ओर से प्रदान किया गया थाा। इस जुलूस ने हजारों छात्रों को आकर्षित किया, जो नाजी ताकतों के खिलाफ प्रदर्शन का बहुत बड़ा हिस्सा बन गयाा। जिसके बाद नाजी ताकतों ने छात्रों पर बड़ी क्रूरता और हिंसा कीी। हिंसक परिणामों की वजह से सभी चेक विश्वविद्यालयों को बंद कर दिया गयाा। विद्रोही शैक्षणिक कार्यकर्ताओं को कमजोर कर रहे थेे। उन्होंने न केवल विश्वविद्यालयों को बंद कर दिया, बल्कि 1200 से अधिक छात्रों को भी गिरफ्तार कर लिया और उन्हें सैक्सनसेन कैम्प में भेज दियाा। 17 नवंबर 1939 को, प्रदर्शनकारियों ने आठ से नौ छात्रों और एक प्रोफेसर को मार दियाा। कैम्प ले जाए गए 1200 छात्रों में से कम से कम 20 ने अपने कारावास में ही दम तोड़ दियाा।


इस घटना के दो साल बाद 1941 में यूनाइटेड किंगडम में आयोजित हुई अंतर्राष्ट्रीय छात्र परिषद में, जिसमें कई शरणार्थी छात्र भी शामिल थे, उन्होंने मिलकर इस दिन को मनाने का फैसला किया और  17 नवंबर को अंतर्राष्ट्रीय छात्र दिवस लागू करने का निर्णय लिया गया। इस दिन दिए गए विद्यार्थियों के बलिदान की याद में  17 नवंबर को अंतर्राष्ट्रीय स्टूडेंट्स डे मनाया जाता है।


पाक ने यात्रियों की जान बचाने में की मदद

नई दिल्ली। भले ही भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते बेहद कड़वे हों लेकिन इस बीच दोनों देशों के बीच कुछ न कुछ ऐसा हो रहा है जिससे ये कड़वाहट थोड़े वक्त के लिए ही सही लेकिन कम हो रही है।


पाकिस्तान ने कुछ ऐसा किया जिसकी हर भारतीय तारीफ कर रहा है। दरअसल भारतीय विमान 150 यात्रियों को लेकर जयपुर से मस्कट जा रहा था जो पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में बेहद खराब मौसम में फंस गया। आकाश में बिजली गिरने से विमान अचानक 2 हजार फीट नीचे आ गया। पायलट ने तुरंत मदद के लिए सभी नजदीकी एयर ट्रैफिक कंट्रोलरों के पास अलर्ट भेजा। विमान को खतरे में देखकर पाकिस्तानी एयर ट्रैफिक कंट्रोलर तुरंत हरकत में आए औऱ विमान की मदद कर उसे हादसे का शिकार होने से बचा लिया।


विमान में 150 यात्री सवार थे। विमान जब कराची के ऊपर से उड़ान भर रहा था उसी वक्त वह आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया। पाकिस्तान के एयर ट्रैफिक कंट्रोलर ने संकेत मिलते ही पायलट की चेतावनी पर तुरंत हरकत में आते हुए विमान को बाकी के सफर के लिए पाकिस्तानी एयर स्पेस में तब तक रास्ता बताया जब तक वह पाकिस्तान की हवाई सीमा से सुरक्षित बाहर नहीं निकल गया। जिसने भी ये खबर पढ़ी उसने पाकिस्तान की इस हरकत की खूब तारीफ की।


क्षेत्र में यातायात पुलिस केंद्र बढ़ाने की मांग

ऑटो यूनियन खिदमत ए आवाम की लोनी में यातायात पुलिस बढ़ाने की मांग सौंपा ज्ञापन


अश्वनी उपाध्याय 


गाजियाबाद। ऑटो यूनियन खिदमत आवाम ने श्रीमान श्याम नारायण सिंह पुलिस अधीक्षक यातायात गाजियाबाद उत्तर प्रदेश को ज्ञापन दिया और मांग की लोनी में ट्रैफिक जाम की बहुत ज्यादा समस्या रहती है। बेशुमार अवैध परमिट वाले ऑटो लोनी में चलते हैं। जिनके कारण लोनी तिराहा, इंदिरा पुरी, नहर डिपो पर जाम की स्थिति बनी रहती है। इसीलिए 'ऑटो यूनियन' ने पुलिस अधीक्षक यातायात को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की है कि इस समस्या को मद्दे नजर रखते हुए जल्द से जल्द लोनी में 4 यातायात पुलिस पॉइंट बढ़ा दिए जाएं। जिससे लोनी की आवाम को कुछ राहत मिल सके और बढ़ते पॉल्युशन पर कुछ अंकुश लगाया जा सके।
पुलिस अधीक्षक यातायात महोदय ने आश्वासन दिया और कहा है कि बहुत जल्द लोनी में यातायात पुलिस की ड्यूटी बढ़ा दी जाएगी। जिससे हमारी लोनी यातायात और प्रदूषण मुक्त विधानसभा कहलाएगी।इस मौके पर ऑटो यूनियन अध्यक्ष शानू खान, महासचिव मोहम्मद रिजवान, सचिव लक्ष्मीकांत शर्मा उर्फ पंडित आदि उपस्थित रहे।


मेयर चुनाव में प्रत्याशी नहीं उतारेगी बीजेपी

मुंबई के मेयर चुनाव में प्रत्याशी नहीं उतारेगी बीजेपी


मुंबई। भारतीय जनता पार्टी ने मुंबई में मेयर पद के चुनाव के लिए शिवसेना के खिलाफ अपना उम्मीदवार नहीं उतारने का फैसला किया है। बीजेपी का मानना है कि चूंकि इसके पास पर्याप्त संख्याबल नहीं है इसलिए मेयर चुनाव के लिए उम्मीदवार खड़ा करने का कोई मतलब नहीं है। मुंबई में 22 नवंबर को मेयर का चुनाव है। बीजेपी नेता मनोज कोटक ने कहा, "बीजेपी शिवसेना के खिलाफ मेयर कैंडिडेट नहीं उतारेगी, क्योंकि निगम में हमारे पास समर्थन नहीं है."जब बीजेपी नेता से पूछा गया कि क्या उनकी पार्टी मेयर पद के लिए शिवसेना को समर्थन करेगी तो उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर अंतिम फैसला पार्टी नेतृत्व लेगी। वहीं कांग्रेस ने इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देने से इनकार किया है। कांग्रेस नेता रवि राजा ने कहा कि इस बाबत कांग्रेस को आलाकमान से आदेश का इंतजार है।


कांग्रेस से जब पूछा गया कि क्या वो मेयर चुनाव में शिवसेना के खिलाफ अपना कैंडिडेट उतारेगी, इस पर उन्होंने कहा कि 3 बजे कांग्रेस के पार्षदों की बैठक है, इस बैठक में इस पर विचार किया जाएगा, हालांकि अंतिम फैसला कांग्रेस हाईकमान ही लेगी। 2017 में जब बृहन्मुंबई महानगर पालिका का चुनाव हुआ था बीजेपी ने शिवसेना के उम्मीदवार विश्वनाथ महादेश्वर का समर्थन किया था। सूत्रों का कहना है कि आने वाले दिनों में बीजेपी बृहन्मुंबई महानगर पालिका नेता प्रतिपक्ष का चुनाव लड़ सकती है। विपक्ष में आने के बाद बीजेपी के पास शिवसेना की खुली आलोचना का हक होगा।


अपकमिंग फिल्म 'मलंग' का फर्स्ट लुक जारी

गोवा। बॉलीवुड एक्टर आदित्य राय कपूर और एक्ट्रेस दिशा पाटनी की अपकमिंग फिल्म 'मलंग' का फर्स्ट लुक जारी हो गया है। आदित्य राय कपूर और दिशा पाटनी की फिल्म का लंबे समय से इंतजार है और अब फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। फिल्म के पहले लुक से लग रहा है कि फिल्म यंगस्टर्स को काफी पसंद आएगी और फिल्म में गोवा की मस्ती दिखाई जाएगी।फिल्म मेकर्स ने आदित्य रॉय कपूर के जन्मदिन यानी 16 नवंबर को ही फिल्म का पहला लुक जारी किया है। फर्स्ट लुक में दिख रहा है कि आदित्य राय कपूर दिशा पाटनी के साथ बीच मस्ती लुक में दिखाई दे रहे हैं। साथ ही फिल्म के किरदार के लिए बनाई अपनी बॉडी दिखाते नजर आ रहे हैं। साथ ही में कई और लोग भी हैं, जो शर्टलेस दिखाई दे रहे हैं। मोहित सूरी ने फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है आदित्य को जन्मदिन की बधाई दी है। साथ ही में उन्होंने चलिए वापस गोवा चलते हैं कैप्शन भी दिया है। मलंग में आदित्य और दिशा के साथ अनिल कपूर और कुणाल खेमू अहम भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 14 फरवरी 2020 पर रिलीज होगी। आदित्‍य ने फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि इस फिल्‍म में वह दो अलग अलग एज गैप के किरदारों को जीने वाले हैं। साथ ही पहले यह भी खबरें आई थीं कि वो फिल्म के किरदार के लिए वजन बढ़ा रहे हैं। वहीं पोस्टर में उनके सिक्स पैक एब्स दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि आदित्य 16 नवंबर को 34 साल के हो गए हैं।


जाम में फंसी इंटरनेशनल सिंगर 'दुआ लिपा'

मुंबई। इंटरनेशनल सिंगर दुआ लिपा वन प्लस म्यूजिक फेस्टिवल में हिस्सा लेने के लिए भारत आई हुई हैं। शनिवार को इंटरनेशनल पॉप स्टार कैटी पेरी के साथ परफॉर्म करने से पहले दुआ लिपा ने बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान से मुलाकात की। शाहरुख खान से मिलने के लिए दुआ लिपा उनके घर गई थीं, जहां रास्ते में उन्हें मुंबई के जाम का सामना करना पड़ा।उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट करते हुए इसकी जानकारी दी है। उन्होंने स्टोरी के लिए जरिए मुंबई जाम के बारे में बताया और एक फोटो अपलोड की। इस फोटो में वो कार की विंडो से बाहर निकलकर मस्ती करती नजर आ रही हैं।


इसके अलावा उन्होंने शाहरुख खान से मुलाकात और शाहरुख खान ने भी उनसे मिलने के बाद कुछ तस्वीरें अपलोड कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। एसआरके ने अपने ट्वीट में लिखा, “नए नियमों से जीने का फैसला। इसे दुआ लिपा के सिवाय और किससे बेहतर तरीके से सीखा जा सकता है। क्या आकर्षक और खूबसूरत युवा महिला है…और उसकी आवाज। आज रात के कॉन्सर्ट के लिए उसे मेरा ढेर सारा प्यार। दुआ अगर हो सके तो वह स्टेप करने की कोशिश करना, जो मैंने स्टेज पर तुम्हें सिखाई थी। बता दें कि दुआ पहले भी भारत आ चुकी हैं और पिछली बार जब वो भारत आई थीं, तो उन्होंने जयपुर-जोधपुर विजिट किया था।


अब 'आगरा' का नाम बदलने की तैयारी

आगरा का नाम बदलने की तैयारी में योगी सरकार, जुटाए जा रहे साक्ष्य
लखनऊ। एक और शहर का नाम बदलने की तैयारी में योगी सरकार इलाहाबाद, मुगलसराय रेलवे स्टेशन का नाम बदल चुकी है सरकार उत्तर प्रदेश सरकार अब आगरा जिले के नाम बदलकर अग्रवन करने की तैयारी में है। इस मामले में जिले के आंबेडकर विश्वविद्यालय से नाम बदलने के प्रस्ताव पर साक्ष्य मांगे गए हैंं। अब इस पर विश्वविद्यालय का इतिहास विभाग मंथन कर रहा हैै। इतिहास के जानकारों के मुताबिक, आगरा का नाम अग्रवन हुआ करता था। शासन अब ये साक्ष्य तलाशने की कोशिश कर रहा है कि अग्रवन का नाम आगरा किन परिस्थितियों में किया गयाा।


इससे पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज कर दिया था और ऐतिहासिक मुगलसराय रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर दीनदयाल उपाध्याय कर दिया गया था। बता दें कि मुगलसराय रेलवे स्टेशन पर 1968 में दीन दयाल उपाध्याय मृत पाए गए थे। इसीलिए योगी सरकार ने इस रेलवे स्टेशन का नाम बदलने का निर्णय किया था। 2017 में यूपी की सत्ता में आने के बाद से ही योगी सरकार ने नाम बदलने का सिलसिला जारी रखा है। हाल ही में फैजाबाद जिले का का नाम बदलकर अयोध्या रखा गया था। आगरा के ही बीजेपी नेता जगन प्रसाद ने शहर का नाम बदलने की मांग की थी। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चिट्ठी भी लिखी। हालांकि उन्होंने आगरावन करने की मांग की थी।उन्होंने सीएम को लिखा कि क्योंकि यहां पर काफी वन हैं और महाराजा अग्रसेन के काफी चाहने वाले इस शहर में रहते हैं इसलिए शहर का नाम आगरावन होना चाहिए।


पोषक तत्वों से भरपूर 'कीवी' फल

पोषक तत्वों से भरपूर कीवी का फल हमारी सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद और लाभकारी माना जाता है। कीवी का इस्तेमाल कार्डियोवसक्युलर यानी दिल से जुड़ी बीमारियों के इलाज, ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने और आंखों में धुंधलेपन की समस्या से बचने के लिए किया जा सकता है। कीवी में बैक्टीरियल-रोधी और ऐंटीऑक्सिडेंट गुण होते हैं जो इसे सेहत के लिए फायदेमंद बनाते हैं। इसके अलावा भी कीवी के कई फायदे हैं, यहां जानें…
डेंगू में फायदेमंद
डेंगू के इलाज में प्लेटलेट्स काउंट बढ़ाने में कीवी लाभदायक है और पपीते के पत्तों के कड़वे रस के मुकाबले यह एक स्वादिष्ट विकल्प भी है। लेकिन यह अभी तक पूरी तरह से चिकित्सकीय तौर पर साबित नहीं हुआ है की कीवी का फल पूर्ण रूप से डेंगू को ठीक कर सकता है इसलिए पपीते के पत्ते का रस ही डेंगू में एक बेहतर विकल्प है। आप चाहें तो उसके साथ-साथ कीवी का सेवन भी कर सकते हैं।
कलेस्ट्रॉल कम करने में मददगार
हाइपरलिपीडेमिया यानी उच्च कलेस्ट्रॉल आज के समय में एक आम समस्या हो गई है और यह दुनिया भर में तेजी से बढ़ रही है। बदला हुआ लिपिड प्रोफाइल हृदय रोगों के खतरे को बढ़ाता है। 2009 में प्रकाशित एक अध्ययन में कीवी फल के लिपिड प्रोफाइल और लिपिड पेरोक्सिडेशन के अंकों पर प्रभावों की जांच की गई थी। अध्ययन में पाया गया कि बदलते लिपिड प्रोफाइल वाले लोगों ने हर सप्ताह दो कीवी फलों का सेवन 8 सप्ताह तक किया। इसमें पाया गया कि उनके एलडीएल यानी बैड कलेस्ट्रॉल के साथ कुल कलेस्ट्रॉल का स्तर कम हो गया और एचडीएल यानी गुड कलेस्ट्रॉल का स्तर काफी बढ़ गया।
स्किन के लिए फायदेमंद
प्राकृतिक रूप से त्वचा को सुंदर बनाने के लिए कीवी का उपयोग करें। 100 ग्राम कीवी में 92.7 मिलीग्राम विटमिन सी पाया जाता है, जो आपकी त्वचा को खूबसूरत बनाता है। कीवी न केवल एक स्वादिष्ट और पोषक तत्व युक्त फल है बल्कि आपकी त्वचा की देखभाल के लिए एक अच्छा प्राकृतिक संघटक भी है। कीवी में फाइबर और ऐंटीऑक्सिडेंट्स पाए जाते हैं जो ऐंटी-एजिंग की तरह काम करते हैं।
पेट की समस्या में लाभदायक
पेट में समस्या के कारण ही ज्यादातर रोगों की शुरुआत होती है इसलिए पेट को स्वच्छ और स्वस्थ रखना बहुत जरूरी है। कीवी में फाइबर के साथ-साथ पेट साफ करने का गुण भी होता है। एक रिसर्च में पाया गया है कि कीवी के रोजाना सेवन से कब्ज से पीडि़त लोगों में बिना किसी नुकसान के मल त्यागने की प्रक्रिया बढ़ जाती है।
अनिद्रा की समस्या दूर करे
जर्नल ऑफ क्लीनिकल न्यूट्रिशन में प्रकाशित एक अध्ययन ने नींद की समस्याओं वाले वयस्कों में नींद की गुणवत्ता पर कीवी फल के प्रभावों को देखा। पाया गया की कीवी खाने से उन लोगो की नींद में सुधार हुआ।
हर दिन 2 कीवी से ज्यादा न खाएं
डायटिशन डॉ पूनम तिवारी कहती हैं, कीवी खाने से ऐलर्जी की समस्या हो सकती है। कीवी का ज्यादा मात्रा में सेवन दस्त का कारण बन सकता है। ऐसे में डॉक्टर से संपर्क करें। एक स्वस्थ व्यक्ति रोज दो कीवी तक खा सकता है। किसी भी चीज की अति बुरी होती है लिहाजा कीवी खाएं लेकिन संतुलित मात्रा में।


नेल पॉलिश के इस्तेमाल

नेल पॉलिश का इस्तेमाल नाखूनों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए किया जाता रहा है। नाखून कितने भी खूबसूरत हों लेकिन बिना नेल पॉलिश के वे बदसूरत लगते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि नेल पॉलिश को नाखूनों पर लगाने के अलावा और भी कई तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है? आइए आपको बताते हैं:
नेल पेंट से सुरक्षित रहेगी जूलरी
जूलरी अगर काली पड़े जाए या उसे पहनने की वजह से स्किन पर एलर्जी हो जाए तो फिर स्किन के संपर्क में आने वाले जूलरी के हिस्से पर ट्रांसपैरंट नेल पॉलिश लगा दें। इससे जूलरी भी सेफ रहेगी और काली नहीं पड़ेगी। न ही उससे स्किन पर किसी तरह की एलर्जी होगी।
नेल पॉलिश से बनाएं मैचिंग जूलरी
ऑफिस या कहीं घूमने जा रही हैं और आपके पास ड्रेस से मैच करती हुई जूलरी नहीं है तो फिर ड्रेस से मैच कर नेल पॉलिश लें और जूलरी को ड्रेस के कलर के मुताबिक पेंट कर लें। बस आपकी मैचिंग जूलरी तैयार है।
खराब हैंगर को करे ठीक
अगर कपड़े टांगने वाले हैंगर खराब हो गए हैं और उनसे कपड़े खराब हो रहे हैं तो फिर उन्हें फेंकें नहीं बल्कि उन पर नेल पॉलिश लगाएं। इससे वे सुदंर भी लगेंगे और कपड़े भी खराब नहीं होंगे।
नेल पॉलिश से बटन को दें लंबी लाइफ
ऐसा भी होता है कि जब ड्रेस या शर्ट का बटन टूट जाता है। अगर यह कहीं बाहर किसी के सामने हो तो शर्मिंदा होना पड़ता है। इससे बचने के लिए बटन पर ट्रांसपैरंट नेल पॉलिश की एक परत लगा लें। इससे वे नहीं टूटेंगे। लेकिन कपड़े धोने के बाद यह पेंट छूट जाता है। इसलिए जब भी कपड़े पहनें तो उनके बटन पर नेल पेंट का एक कोट लगा लें।
पेंच ढीले हों तो लगाएं नेल पॉलिश
कई बार ऐसा होता है कि टूल बॉक्स के पेंच ढीले हो जाते हैं। ऐसी स्थिति में पेंच को कसने के बाद उन पर नेल पॉलिश का कोट लगा दें। इससे व न तो कभी ढीले होंगे और न ही गिरेंगे।


सरकार बीमा कंपनियों का भी करेगी विलय

नई दिल्ली। बैंकों के लगातार बढ़ रहे घाटे से उसे उबारने के लिए मोदी सरकार ने बैंकों के विलय का फैसला लिया। सबसे पहले एसबीआई में बैंक के 6 सहयोगी बैंकों का विलय किया। इसके बाद इलाहाबाद बैंक के साथ इंडियन बैंक, ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स (ओबीसी), पंजाब नेशनल बैंक के साथ यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया, सिंडिकेट बैंक के साथ केनरा बैंक, और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के साथ कॉरपोरेशन बैंक का विलय का फैसला लिया। 
बैंकों के विलय के बाद मोदी सरकार ने एक और फैसला लिया है। सरकार अब बीमा कंपनियों के विलय को लेकर विचार कर रही है।


केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने इस बारे में ऐलान किया है, जिसके तहत 3 सरकारी बीमा कंपनियों के विलय का फैसला लिया गया है। केंद्र सरकार तीन सरकारी जनरल बीमा कंपनियों के विलय की तैयारी कर रही है, जिसमें नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड और ओरिएंटल इंश्योरेंस लिमिटेड के नाम शामिल किए गए हैं। बीमा कंपनियों के विलय के पीछे की वजह बताते हुए सरकार ने साफ किया है कि लगातार घाटे और कमजोर आर्थिक स्थिति के कारण ये कंपनियां आगे बढ़ने में सक्षम नहीं है। ऐसे में कंपनियों का विलय कर उसके घाटे को कम करने की तैयारी की जा रही है। हालांकि बीमा कंपनियों के विलय से उसके पॉलिसी धारकों पर कोई असर नहीं होगा।


विद्यालय में ताला लगा, छात्रों ने किया प्रदर्शन

गरियाबंद। जिला मुख्यालय से 12 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम हरदी के माध्यमिक शाला के बच्चों एवं पालकों ने स्कूल में ताला लगा दिया है और दरवाजे के बाहर बैठकर शासन-प्रशासन और शिक्षा विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। पालको एवं बच्चों में इसे लेकर खासी नाराजगी है उनका कहना है कि 3 में से 2 शिक्षक पिछले 2 माह से स्कूल नहीं आ रहे हैं वहीं संस्था की प्राचार्य से भी पालक नाराज हैं। इसके अलावा पालकों का कहना है कि वे कई दिनों से शिक्षा विभाग से जुड़े अधिकारियों से शिक्षकों की मांग कर रहे हैं मगर कोई ध्यान नहीं दे रहा है, ऐसे में उनके पास तालाबंदी के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा था। क्योंकि 102 दर्ज संख्या वाले स्कूल में मात्र एक शिक्षिका पढ़ाने तथा सभी किस्म के जरूरी कार्यालय अकेले तो कर ही नहीं सकती। 3 से 4 शिक्षकों की जरूरत पड़ती है ऐसे में बच्चों की पढ़ाई ठप हो रही है अभी तक कई कक्षाओं में केवल पाठ एक और पाठ दो ही पढ़ाया गया है, जबकि अर्धवार्षिक परीक्षा के आसपास सिलेबस आधा पूरा हो चुका होना था। लगातार शिक्षकों के मांग के बाद भी तो शासन की अनदेखी पर ग्रामीण आक्रोशित नजर आ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि तालाबंदी के बावजूद कोई वरिष्ठ अधिकारी गांव नहीं पहुंचे यह दुखद है।


पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला

पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला  इकबाल अंसारी  चेन्नई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और पं...