सोमवार, 18 नवंबर 2019

अपकमिंग फिल्म 'मलंग' का फर्स्ट लुक जारी

गोवा। बॉलीवुड एक्टर आदित्य राय कपूर और एक्ट्रेस दिशा पाटनी की अपकमिंग फिल्म 'मलंग' का फर्स्ट लुक जारी हो गया है। आदित्य राय कपूर और दिशा पाटनी की फिल्म का लंबे समय से इंतजार है और अब फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। फिल्म के पहले लुक से लग रहा है कि फिल्म यंगस्टर्स को काफी पसंद आएगी और फिल्म में गोवा की मस्ती दिखाई जाएगी।फिल्म मेकर्स ने आदित्य रॉय कपूर के जन्मदिन यानी 16 नवंबर को ही फिल्म का पहला लुक जारी किया है। फर्स्ट लुक में दिख रहा है कि आदित्य राय कपूर दिशा पाटनी के साथ बीच मस्ती लुक में दिखाई दे रहे हैं। साथ ही फिल्म के किरदार के लिए बनाई अपनी बॉडी दिखाते नजर आ रहे हैं। साथ ही में कई और लोग भी हैं, जो शर्टलेस दिखाई दे रहे हैं। मोहित सूरी ने फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है आदित्य को जन्मदिन की बधाई दी है। साथ ही में उन्होंने चलिए वापस गोवा चलते हैं कैप्शन भी दिया है। मलंग में आदित्य और दिशा के साथ अनिल कपूर और कुणाल खेमू अहम भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 14 फरवरी 2020 पर रिलीज होगी। आदित्‍य ने फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि इस फिल्‍म में वह दो अलग अलग एज गैप के किरदारों को जीने वाले हैं। साथ ही पहले यह भी खबरें आई थीं कि वो फिल्म के किरदार के लिए वजन बढ़ा रहे हैं। वहीं पोस्टर में उनके सिक्स पैक एब्स दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि आदित्य 16 नवंबर को 34 साल के हो गए हैं।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...