शनिवार, 7 सितंबर 2019

यमाचार्य नचिकेता वार्ता (धर्मवाद)

मुनिवरो, हम पूर्व की भांति आपके समक्ष कुछ मनोहर वेद मंत्रों का गुणगान गाते चले जा रहे हैं। तुम्हें भी प्रतीत हो गया होगा। आज हमने पूर्व से जिन वेद मंत्रों का पठन-पाठन किया। हमारे यहां परंपरागत उससे ही उस मनोहर वेद वाणी का प्रसार होता रहता है। जिस पवित्र वेद वाणी में उस मेरे देव परमपिता परमात्मा की प्रतिभा का वर्णन किया जाता है। क्योंकि वह परमपिता परमात्मा महान और प्रतिभाशाली कहलाया जाता है। उसीकी चेतना से ही यह जगत चैतन्य हो रहा है। जितना भी है जडवत संसार है अथवा चेतन जगत है। उनको क्रिया में लाने वाला है अथवा क्रियाशील बना रहता है। एक मनोनीत चेतना के लाई जाती है। उसी की चेतना में यह सर्वत्र ब्रह्मांड क्रियाशील दृष्टिपात आ रहा है। आज का हमारा वेद का ऋषि हमें यह कह रहा है कि यह नाना प्रकार की प्रेरणा दे रहा है और यह कह रहा है। हे मानव,तू अपने जीवन को उधरवागति में ले जाने का प्रयास कर। उधरवागति में कौन जाता है? उधरवागती हम किसे कहते हैं? हमारे आचार्यों ने यह माना है कि सर्वत्र इंद्रियों में उस परमपिता परमात्मा की प्रतिभा का ही वर्णन होता रहता है। अथवा उसी महान, उसकी महानता निहित रहती है। हमारी प्रत्येक इंद्रियों में धर्म और मानवता समाहित रहती है। हमें विचारना चाहिए कि मानव का धर्म और मानवता दोनों का कितना घनिष्ठ संबंध है? क्योंकि धर्म उसे कहा जाता है जिसको मानव अपने में धारण कर लेता है और धर्म उसे कहते हैं जो धर्म मानव इंद्रियों में समाहित रहता है। वह धर्म नहीं कहा जाता, वह स्वत ही उसमें निहित रहता है। प्रत्येक इंद्रिया धर्म के सूत्र में पिरोई हुई रहती है। इस सूत्र को धारण करने के पश्चात मानव का जीवन धन्य हो जाता है।वह जो धर्म है मुनवरो 'इंद्रिया वृहे व्रत्‌ लोकामं' धर्म रूपी सूत्र में संसार पिरोया हुआ है ।यहां नाना लोक लोकांतर पिरोए हुए रहते हैं। परंतु आज हमें धर्म को जानना है। मैंने धर्म के संबंध में बहुत सी विवेचना पुरातन काल में प्रकट करते हुए कहा है कि मानव को वास्तव में धर्म को जानना चाहिए। क्योंकि धर्म एक सूत्र है जिस सूत्र में प्रत्येक परमाणु पिरोया हुआ है। लोक-लोकांतर पिराया हुआ है और वह ॠत और सत में भ्रमण करता हुआ मानव को उज्जवलता प्रकट करता रहता है। उज्जवल बनाता रहता है। मुझे वह काल स्‍मरण आता रहता है जिस काल में याज्ञवल्‍क्‍य मुनि महाराज अपने आश्रम में विद्यमान रहते थे। ब्रह्मचारीओं के मध्य में विराजमान होकर के कर्मचारियों से उच्चारण कर रहे थे। हे ब्रह्मचरयो, धर्म के ऊपर निरंतर चिंतन करना प्रारंभ करेंगे। वह काल स्‍मरणन आने लगता है तो हृदय गदगद हो जाता है। मेरी याज्ञवल्‍क्‍य मुनि महाराज के आश्रम में नाना ब्रह्मचारी प्रातः कालीन नाना समाधियों को लेकर आचार्यों के चरणों में ओत-पौत हो गए और ऋषि से कहते हैं 
।महाराज ,हम यज्ञ करना चाहते हैं ब्रह्मचारी जब कहते हैं कि यज्ञ करना चाहते हैं तो ऋषि कहते हैं। यज्ञ किससे कर रहे हो ।उन्होंने कहा कि अब मैं समाधी के द्वारा यज्ञ कर रहा हूं। समिधा किसे कहते हैं। समिधा उसे कहते हैं जो अग्नि को चैतन्य कर देती है। परंतु अग्नि कैसे होती है यह समाधिओ के द्वारा होती रहती है। और समिधा जब अग्नि में प्रवेश कर जाती है तो अग्नि उदिप्‍त हो जाती है। इसी प्रकार यहां समिधा जहां काष्ट की समिधा होती है ।जहां वृक्ष की समिधा होती है। मुनिवरो, देखो मानव के शरीर में जो यज्ञ होता है। उसकी समिधा क्या है? ब्रह्मचारी, ऋषि याज्ञवल्क्य मुनि महाराज कहते हैं हे ब्रह्मचारयो, तुम्हारे हृदय में जो अग्नि प्रदीप्त हो रही है। उसकी समिधा क्या है। उसका वजस्‍व कौन है, उसका उदबुद करने वाला कौन है? वेद के ऋषि ने जब ऐसा कहा तो ब्रह्मचारी कहते हैं। हे प्रभु, हमारे शरीर की जो अग्नि उदबुद होती है। उसकी समिधा ज्ञान है, उसकी संमिधा विवेक है, जिसको धारण करने के पश्चात मानव का जीवन धन्य हो जाता है और यह संसार उदबूद स्वाहा कह करके अपनी वाणी से आंतरिक, अपने को ब्रह्म-जगत में प्रवेश करा देता है और कहीं-कहीं ब्रह्मा-जगत की अग्नि को आंतरिक जगत में प्रवेश करा देता है। तो परिणाम क्या? यह जो विशाल अग्नि है उस अग्नि को हम अपने में धारण करना चाहते हैं ।जो अग्नि लोको में सूर्य को प्रकाश मान बना रही है। तेजोमयी बना रही है। वही अग्नि है जो पृथ्वी के गर्भ में प्रवेश होकर के नाना प्रकार के खाद और खनिजों को उत्पन्न कर रही है। वह जो बननती है, जो नाना प्रकार की वनस्पतियों को ऊंचा बना रही है। वही अग्नि है जो माता के गर्भ स्थल में एक बिंदु प्रवेश करता है। उसे एक बिंदु के प्रवेश करने पर परमाणु की व्यवस्था परमाणु विभक्त हो जाते हैं और परमाणु अपने आंगन में गति करना प्रारंभ करते हैं। जब माता के गर्भ में परमाणु गति करते हैं। उन्‍ही प्रमाणुओ में से वह धर्मम्‌ जबपृहे लोका: वेद का ऋषि कहता है। अपने-अपने धर्म अपनी-अपनी आभा में, अपने-अपने कारण में, प्रत्येक प्रमाण लय हो करके हम जैसे पुत्रों का निर्माण माता के गर्भ स्थल में करता है।


प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण
september 08, 2019 RNI.No.UPHIN/2014/57254
1.अंक-36 (साल-01)
2.शनिवार,08सितबंर 2019
3.शक-1941,भादप्रद शुक्‍लपक्ष दशमी,विक्रमी संवत 2076
4. सूर्योदय प्रातः 5:57,सूर्यास्त 6:43
5.न्‍यूनतम तापमान -26 डी.सै.,अधिकतम-34+ डी.सै., हवा की गति धीमी रहेगी, उमस बनी रहेगी।
6. समाचार पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है! सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा।
7. स्वामी, प्रकाशक, मुद्रक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.201102


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
cont.935030275


शुक्रवार, 6 सितंबर 2019

जनता पर चालान का बोझ,पुलिस की मौज

आम जनता पर चालान का बोझ, वर्दी धारी कर रहे मौज


वाराणसी। अब इस महाशय वर्दी धारी को देख लीजिये ये वाराणसी पुलिस के सिपाही हैं, बिना हेलमेट ये वाहन चलाते नजर आ रहे हैं, जब इनका चालान ऑनलाइन चेक किया  गया तो इनके वाहन UP27K3049 का बिमा 2008 में समाप्त हो चूका था, ये तस्वीर सिगरा थाना क्षेत्र के कैन्ट रेलवे स्टेशन के बाहर रोड की हैं। परंतु इनका अभी तक कोई चालान नही कटा हैं, जबकि वाहन चेकिंग अभियान तो काफ़ी समय से चल रहा है। लेकिन इनके लिए क्यों नही, इनके जैसे पता नही कितने वर्दी धारी होंगे जो ट्रैफिक नियम की धज्जियां उड़ाते हैं, परंतु ट्रैफिक विभाग के लोग सब देख कर भी अनदेखा कर देते हैं।, आखिर ऐसा क्यों? क्या ये पुलिस विभाग के हैं तो इनके ऊपर कोई नियम कानून लागू नही होता हैं... जबकि शहर में अभियान चला कर वाहनों की चेकिंग की जा रही हैं, परंतु इन जनाब पर आखिरकार किसी ट्रैफिक पुलिस या अधिकारी की नज़र क्यों नही पड़ी इतने सालों से बिना बिमा की इनकी गाड़ी शहर में दौड़ रही हैं, वही आम पब्लिक का चालान पर चालान किया जा रहा हैं, बस ये आम जनता के ऊपर ही चालान का बोझ लागू होता है , आखिर इनके ऊपर ट्रैफिक पुलिस और पुलिस अधिकारियों की निगाहें अभी तक क्यों नही पड़ी? क्या ये महाशय वर्दीधारी हैं इसलिए इनके ऊपर कोई नियम कानून लागू नही होते?


दुख:पहुंचा मजदूर का शव,परिजन बेहाल

अविनाश श्रीवास्तव


इलिया के मजदूर का शव पहुंचा गांव, गर्भवती पत्नी व बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल


चंदौली। महाराष्ट्र कमाने गए जनपद के इलिया थानान्तर्गत खखड़ा निवासी मजदूर दिलीप उम्र (32) का शव शुक्रवार को गाँव पहुँचते ही कोहराम मच गया। बता दें क मजदूर दिलीप दो हफ्ता पहले ही अपने पिता प्यारे राम के साथ महाराष्ट्र के नागपुर के पास क्रेशर में काम करने गया था। गुरूवार को भोर में काम के दौरान अचानक गिट्टी भहराकर मजदूर दिलीप के ऊपर गिर गया। जिससे मजदूर दिलीप कि मौके पर मौत हो गयी। पोस्टमार्टम के बाद निजी एम्बुलेंस से मजदूर का शव शुक्रवार को दोपहर में खखड़ा गाँव में लाया गया। मृतक के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं तथा पत्नी गर्भवती है। बच्चों व पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। शव देखते ही गांव में कोहराम मच गया। मौके पर पहुँचे ग्राम प्रधान रविन्द्र सिंह, योगेश कुमार, रतीश कुमार, गुड्डु सिंह, अशोक कुमार, सतीश, घासी राम, चंद्रमा, विजय आदि ने शासन से मुआवजा की मांग की है।


25 हजार का इनामी, मुठभेड़ में घायल

अश्वनी उपाध्याय


पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार* *रुपये का एक इनामी/वाछिंत बदमाश 


गाजियाबाद। थाना विजयनगर पुलिस द्वारा दौराने चैकिंग काशीराम हिंडन पुल पुस्ता रोड के पास समय करीब 21:00 बजे एक मोटरसाइकिल पर सवार 02 संदिग्ध व्यक्ति को रोकने का इशारा किया गया पर नही रुके तथा भागते हुए जान से मारने की नियत से पुलिस पार्टी पर फायर किया गया। पुलिस पार्टी की जवाबी फायरिंग में बदमाश सुहेल उर्फ आशु पुत्र अनीस अहमद निवासी D-1418 गली नं.13  थाना गोविंदपुरी दिल्ली को गोली लगने से घायल हो गया है व दूसरा बदमाश  मौके से फरार हो गया है। जिसकी तलाश जारी है । पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश सुहेल व मुख्य आरक्षी अरुण कुमार को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त सुहेल थाना विजयनगर के मु0अ0सं0-809/19 धारा 392 भादवि में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गाजियाबाद द्वारा  25 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित अपराधी है तथा थाना विजयनगर के मु0अ0सं0- 856/19 धारा 307 भादवि पुलिस मुठभेड़ में वांछित अपराधी है। अभियुक्तगण के कब्जे  से 01 तमंचा 315 बोर मय 02 खोखा, 02 जिन्दा कारतूस, एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध लूट,चोरी व पुलिस मुठभेड़ के लगभग एक दर्जन अभियोग पंजीकृत है।


हटकर:एसएसपी ने चलाया श्रेष्ठ अभियान

मुजफ्फरनगर पुलिस नशे के सोदाग़रो पर लगा रही लग़ाम


थानां सिविल लाइन पुलिस ने नशे की गोलीयों के साथ दो को गिरफ्तार कर भेजा जेल


तस्लीम बेनकाब


मुजफ्फरनगर। एसएसपी अभिषेक यादव के कुशल एवं प्रभावी निर्देशन में व पुलिस अधीक्षक नगर सतपाल अंतिल के नेतृत्व में नशाखोरी के खिलाफ मुजफ्फरनगर पुलिस जबरदस्त अभियान चलाए हुए हैं तथा नशा करने वाले व नशा के कारोबार करने वाले अपराधियों को मुजफ्फरनगर पुलिस गिरफ्तार कर जेल की हवा खिला रही है।


इसी क्रम में थाना प्रभारी सिविल लाइन समय पाल अत्री के नेतृत्व में एस आई अनित यादव व हैड कॉस्टेबल अरविंद कुमार ने नशे के सौदागरो पर नकेल कसते हुए दो शातिर नशा का कारोबार करने वाले को नशे की 500, 500 गोली के साथ आर्य समाज रोड डीएवी कॉलेज के पास से गिरफ्तार किया। पकड़े गए दोनों शातिर नशे की गोलियों का कारोबार करते थे। पकड़े गए दोनों आरोपियों का नाम रिहान पुत्र इनाम पठान निवासी दीन मोहम्मद कॉलोनी सुजड़ू थाना कोतवाली व दूसरे आरोपी का नाम साकिब पुत्र शहजाद निवासी दीन मोहम्मद कॉलोनी सुजड़ू थाना कोतवाली मुजफ्फरनगर हैं पकड़े गए दोनो आरोपियों से 500/500 नशे की गोलियां थानां सिविल लाइन पुलिस ने बरामद कर दोनो आरोपियों के खिलाफ़ मुकदमा लिख कर भेजा जेल। वही थानां सिविल लाइन पुलिस के द्वारा इस नशे के कारोबार करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने पर यकीनन नशे पर काफी हद तक अंकुश लगेगा।


लगातार बारिश से नदी-नाले उफान पर

कांकेर। जिले के कोयलीबेड़ा विकासखंड में भारी बारिश के चलते लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जानकारी के अनुसार कोयलीबेड़ा में पिछले 36 घण्टे से हो रही लगातार भारी बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। जिसके चलते सवारी वाहनों के पहिये भी थम गए हैं और कोयलीबेड़ा का संपर्क भी टूट गया है। कोयलीबेड़ा-अंतागढ़ मार्ग को जोडऩे वाला दोनों पुलों से लगभग 5 से 6 फीट ऊपर पानी बह रहा है। इससे आमजनों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।


बंधक बनाकर, बारी-बारी 6 ने किया रेप

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में गैंगरेप की एक बड़ी घटना सामने आई है। इस बार गैंगरेप कि पीड़िता आंगनबाड़ी सहायिका हुई है। 6 लोगों ने बंधक बनाकर पीड़िता के साथ बारी-बारी से रेप किया। पुलिस ने छह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इंसानियत को शर्मसार करने वाला यह मामला अंबिकापुर के लोधिमा गांव का है। जहां आधा दर्जन युवकों ने आंगनबाड़ी सहायिका को बंधक बनाकर उसकी असमत लूट ली। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।


11 साल बाद मिशन पूरा: चद्रंयान-2

दिल्ली। चंद्रयान 2 भारत का वो मिशन है, जिसका इंतजार हर हिंदुस्तानी कर रहा है। चंद्रयान-2 का विक्रम कुछ घंटों के बाद चांद पर अपना कदम रखेगा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के वैज्ञानिकों ने इस मिशन को सफल बनाने के लिए दिन-रात मेहनत की है और ऐसे में अंतिम समय में हर कोई इसके सफल होने की कामना कर रहा है।  18 सितंबर, 2008 को तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने चंद्रयान-2 मिशन को मंजूरी दी थी। अब आज 11 साल बाद ये मिशन पूरा होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आज रात बेंगलुरु में इसरो सेंटर में मौजूद रहेंगे और इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनेंगे। चंद्रयान-2 का विक्रम देर रात 01.30 से लैंड करना शुरू करेगा, ये प्रक्रिया सात सितंबर सुबह 5 बजे तक जारी रहेगी। भारत का ये मिशन चंद्रयान-2 कई बातों में खास है, मिशन से जुड़ी कई जानकारियां ऐसी हैं जिन्हें हर किसी को जानना जरूरी है। क्योंकि भारत के वैज्ञानिक इतिहास रचने के कगार पर खड़े हैं। इसरो की आधिकारिक वेबसाइट www.isro.gov.in पर इस मिशन की कुछ अहम जानकारियां साझा की गई हैं।


बरसात से गिरी बाउंड्री,दो लोगों की मौत

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग से मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया। मौसम विभाग ने कुछ इलाकों के रेड और अधिकांश इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश भर में रुक रुककर तेज़ गरज और चमक के साथ बारिश होगी। राजधानी रायपुर में बारिश का बड़ा असर देखा जा रहा है। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश होने से यातायात पूरी तरह प्रभावित हुआ है। नदी-नाले उफान पर हैं, जिसकी वजह से पानी सड़कों तक पहुंच गया है। रायपुर के अलावा बस्तर और दुर्ग संभाग के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बस्तर में मूसलाधार बारिश हो रही है जिससे वहां नदी-नाले पूरे उफान पर हैं। एक बार फिर जिले में भारी बारिश से बाढ़ की स्थिति बन गई है। नदियों और नालों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है जिससे सड़कों पर पानी ही पानी दिखाई दे रहा है जिसकी वजह से छोटी गाड़ियों का आवागमन पूरी तरह बाधित हो चुका है। जगदलपुर से आंध्रप्रदेश को जोड़ने वाली NH 30 सड़क पंडरी पर पानी तीन फीट से ऊपर से बह रहा है। लगातार जलस्तर बढ़ता ही जा रहा है। जिसकी वजह से एक बार फिर क्षेत्र में बाढ़ का खतरा हो सकता है। वही महादेव घाट में कलेक्ट्रेट बंगला से सटे झोपड़पट्टी के ऊपर बाउंड्री वाल गिर जाने से 2 लोगों की मौत हो गई। यह घटना रात को 12:30 बजे की है ,उस वक्त बहुत तेज बारिश के साथ बिजली कड़क रही थी। बारिश से दीवाल गिर जाने की वजह से झोपड़पट्टी के ऊपर सो रहे मां और 15 साल का बेटा दोनों की मौत मौके पर हो गई। मौसम विभाग के मुताबिक निचले दवाब का क्षेत्र बना हुआ है। मुंबई के तटीय इलाके में दवाब के क्षेत्र का असर ही छत्तीसगढ़ में देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने 48 घंटे का अलर्ट जारी किया गया है । आपको बता दे कि छत्तीसगढ़ का मैदानी इलाका अल्प बारिश से जूझ रहा है। किसानी में भी इसका बड़ा असर दिख रहा है।


सेवा-मिल्कियत अलग-अलग है:धवन

हर्मेश भाटिया


नई दिल्ली। अयोध्या राम जन्मभूमि मामले में 20 वें दिन की सुनवाई के दौरान मुस्लिम पक्ष के वकील राजीव धवन ने बहस की शुरुआत की। राजीव धवन ने कहा कि निर्मोही अखाड़ा 1734 से अस्तित्व का दावा कर रहा है। मैं कह सकता हूं कि निर्मोही अखाड़ा 1885 में बाहरी आंगन में था और वह वहां रहा है। धवन ने कहा कि राम चबूतरा बाहरी आंगन में है, जिसे राम जन्म स्थल के रूप में जाना जाता है और मस्जिद को विवादित स्थल माना जाता है।


धवन ने निर्मोही अखाड़े के गवाहों के दर्ज बयानों पर जिरह करते हुए महंत भास्कर दास के बयान का हवाला दिया और कहा कि उन्होंने माना कि मूर्तियों को विवादित ढांचे में रखा गया था। राजीव धवन ने केके नायर, गुरु दत्त सिंह, डीएम और सिटी मजिस्ट्रेट की 1949 की तस्वीरें कोर्ट को दिखाईं। राजीव धवन ने राजाराम पांडे और सत्यनारायण त्रिपाठी के बयानों में विरोधाभास के बारे में सुप्रीम कोर्ट को बताया।धवन ने कहा कि ऐसा लगता है कि कई गवाहों के बयानों को प्रभावित किया गया। एक गवाह के बारे में धवन ने कहा कि उसने 14 साल की उम्र में आरएसएस ज्वाइन किया था, बाद में आरएसएस और व्हीएचपी ने उसको सम्मानित भी किया। धवन ने एक गवाह के बारे में कहा कि गवाह ने 200 से अधिक मामलों में गवाही दी है और विश्वास करता है कि एक झूठ बोलने में कोई नुकसान नही है। राजीव धवन ने अपनी दलील में कहा कि मंदिर की जमीन जबरदस्ती छीनी गई है।जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि इन विरोधाभासों के बावजूद आप यह मान रहे हैं कि निर्मोही अखाड़ा अपनी शेवियत के अधिकार स्थापित कर लिया है। राजीव धवन ने कहा कि मैं उनको झूठा नहीं कह रहा हूं लेकिन मैं यह समझना चाह रहा हूं कि वह खुद को शेवियत तो बता रहे हैं लेकिन उनको नहीं मालूम की कब से शेबेट हैं। जस्टिस चंद्रचूड़ ने कहा कि अगर आप निर्मोही अखाड़े के अस्तित्व को मान रहे हैं तो उनके संपूर्ण साक्ष्य को स्वीकार किया जाएगा। राजीव धवन ने कहा कि कुछ कहते हैं कि 700 साल पहले कुछ उससे भी पहले का मानते हैं। मैं निर्मोही अखाड़े की उपस्थिति सन 1855 से मानता हूं। 1885 में महंत रघुबर दास ने मुकदमा दायर किया। हम 22-23 दिसंबर 1949 के बयान पर बात कर रहे हैं।


धवन बोले रामलला के अंतरंग सखा को सिर्फ पूजा का अधिकार। जमीन पर हक के दावे का अधिकार नहीं। जस्टिस नज़ीर ने धवन से पूछा कि कल तो आपने सह अस्तित्व की बात की थी आज आप कुछ और बोल रहे हैं। धवन ने कहा मैं बदलाव नहीं भूमि पर मिल्कियत की बात कर रहा हूं। सेवा उपासना और मिल्कियत अलग-अलग हैं। निर्मोही अखाड़े के मिल्कियत के दावे को खारिज करते हुए धवन बोले कि इन्होंने इस सम्पदा के लिए 'बिलांग' शब्द कहा। लेकिन इस बिलांग शब्द का मतलब मालिकाना हक कतई नहीं है। यह तो टर्म ऑफ आर्ट है। यानी वाक कला और शब्दों का कलात्मक प्रयोग है।


सुप्रीम कोर्ट ने दिया दो हफ्ते का वक्त

नई दिल्ली। उन्नाव रेप केस में रायबरेली में हुए सड़क हादसे की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को और दो हफ्ते का वक्त दिया है। इन मामलों की सुनवाई कर रही दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट के जज ने पीड़ित लड़की का बयान दर्ज कराने के लिए एम्स में अस्थायी कोर्ट लगाने की मांग की है। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाईकोर्ट से कहा कि वो जज की इस मांग पर जल्द फैसला लें। तीस हजारी कोर्ट के जज ने ट्रायल पूरा करने के लिए 45 दिन की समयसीमा को बढ़ाए जाने की मांग की है। सुप्रीम कोर्ट ने इसकी इजाजत देते हुए कहा कि आगे भी समयसीमा बढ़ाए जाने की जरूरत महसूस होने पर वो सुप्रीम कोर्ट का रुख कर सकते हैं।पिछले दो सितम्बर को सुप्रीम कोर्ट ने उन्नाव रेप मामले की सुनवाई कर रही दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट से पूछा था कि मामले की सुनवाई करने में कितना समय लगेगा। दरअसल इस मामले के एक आरोपित शशि सिंह ने कोर्ट को बताया कि इस केस से जुड़े दुर्घटना मामले में सीबीआई की ओर से अभी तक आरोपपत्र दाखिल नहीं किया गया है।


पीड़िता बोली- हादसे के पीछे सेंगर का हाथ
उन्नाव रेप पीड़िता ने पत्रकारो से बात करते हुए बताया है कि कार-ट्रक दुर्घटना के पीछे कुलदीप सिंह सेंगर का हाथ है। उसी ने मुझे मारने की साजिश रची है। पीड़िता ने एम्स अस्पताल के बेड से फोन पर ये बात-चीत की। 28 जुलाई को रायबरेली हाईवे पर कार और ट्रक आपस में भिड़ गए थे। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई थी एवं पीड़िता और उसका वकील गंभीर रूप से घायल हो गए थे।


उत्तराखंड: कुल 80327 लोगों ने पंजीकरण कराया

उत्तराखंड: कुल 80327 लोगों ने पंजीकरण कराया पंकज कपूर  ऋषिकेश। चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण शुक्रवार को भी दुश्वारियों भरा रहा। दिन भर में क...