मंगलवार, 16 जुलाई 2019

पाकिस्तान ने भारत के लिए खोला अपना एयर स्पेस

पाकिस्तान ने भारत के लिए खोला अपना एयर स्पेस


इस्लामाबाद ! बालाकोट एयर स्ट्राइक के बाद से बंद अपने हवाई क्षेत्र से पाकिस्तान ने प्रतिबंध हटा दिया है। मंगलवार को पाकिस्तान सिविल एविएशन अथॉरिटी ने तत्काल प्रभाव से भारत के सभी नागरिक यातायात के लिए अपने हवाई क्षेत्र को खोलने का आदेश दिया। जिसके बाद भारतीय विमानों की पाकिस्तान के एयर स्पेस में आवाजाही शुरू हो जाएगी।


26 फरवरी को बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी शिविर पर भारतीय वायु सेना द्वारा हवाई हमले किए जाने के बाद पाकिस्तान ने भारत के साथ पूर्वी सीमा पर अपना हवाई क्षेत्र पूरी तरह से बंद कर दिया था। हाल ही में पाकिस्तान ने कहा था कि भारत जबतक अपने लड़ाकू विमानों को वायुसेना के एयरबेस से नहीं हटा लेता, तब-तक वह कमर्शियल उड़ानों के लिए अपना एयर-स्पेस नहीं खोलेगा।


रावसाहब का इस्तीफा,स्वतंत्र देव बने अध्यक्ष

भाजपा ने महाराष्ट्र, यूपी में बदली कमान


नई दिल्ली ! रावसाहेब दानवे के केंद्र में और आशीष शेलार के फडणवीस सरकार में मंत्री बनने के बाद खाली हो गए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष और मुंबई अध्यक्ष पद पर नई नियुक्तियों का ऐलान मंगलवार को कर दिया गया है। चंद्रकांत दादा पाटील को महाराष्ट्र बीजेपी और मंगल प्रभात लोढ़ा को मुंबई महानगर बीजेपी का अध्यक्ष बनाया गया है। यह नियुक्तियां गृह मंत्री अमित शाह ने की हैं। रावसाहेब ने भी मंगलवार को महाराष्ट्र प्रदेशाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया।


इधर, योगी सरकार में परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को यूपी बीजेपी का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद उनके नाम पर मुहर लगी। वे डॉ महेंद्रनाथ पांडेय की जगह लेंगे।


पूरी पृथ्वी पर दिखेगा आज रात चंद्र ग्रहण

आज की रात साल का दूसरा चंद्र ग्रहण लग रहा है। यह आंशिक चंद्र ग्रहण है, जिसे अरुणाचल प्रदेश के दुर्गम उत्तर पूर्वी हिस्सों को छोड़कर देश भर में आसानी से देखा जा सकेगा।यह आंशिक चंद्र ग्रहण मंगलवार, 16 जुलाई 2019 रात एक बजकर 32 मिनट से शुरू होकर 4 बजकर 31 मिनट तक रहेगा। ऐसा 149 साल बाद होने जा रहा है जब गुरु पूर्णिमा के दिन ही चंद्र ग्रहण भी आ रहा है। यह रात को 3 बजकर एक मिनट पर पूरे चरम पर होगा जब धरती चंद्रमा को ढंक लेगी। इस साल का पहला चंद्र ग्रहण 20 और 21 जनवरी की दरम्यानी रात को लगा था। यह पूर्ण चंद्र ग्रहण था जिसे वैज्ञानिकों ने सुपर ब्लड वुल्फ मून नाम दिया था। इसे यह नाम इसलिए दिया गया था क्योंकि ऐसे चंद्र ग्रहण में चंद्रमा पूरी तरह लाल नजर आता है।  वुल्फ मून का नाम नेटिव अमेरिकी जनजातियों ने रखा, क्योंकि सर्दियों के दौरान खाना ढूंढ़ते भेड़िए चिल्लाते हैं। यह चंद्रग्रहण भारत में नहीं दिखाई दिया था। लेकिन, अमेरिका, ग्रीनलैंड, आइसलैंड, आयरलैंड, ग्रेट ब्रिटेन, नार्वे, स्वीडन, पुर्तगाल, फ्रांस और स्पेन में लोग इस अद्भुत नजारे के साक्षी बने थे। इस बार नंबर भारत का है जहां लोगों को सुपर ब्लड वुल्फ मून जैसा ही नजारा दिखाई देगा। सुपर ब्लड वुल्फ मून के दौरान चंद्रमा पृथ्वी के करीब आ जाता है जिससे इसका आकार बाकी दिनों की तुलना में बड़ा दिखाई देता है। चंद्रमा का आकार बड़ा होने और रंग लाल होने के कारण ही इसे सुपर ब्लड मून नाम दिया गया है।
चूंकि इस बार का चंद्र ग्रहण आंशिक है, इसलिए वैज्ञानिकों ने इसे हाफ ब्लड थंडर मून एक्लिप्स नाम दिया गया है। खगोल विज्ञान में दिलचस्पी रखने वाले लोगों के लिए यह नजारा बेहद शानदार होगा, बशर्ते मौसम साफ हो। यह चंद्रग्रहण भारत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, दक्षिण अमेरिका, एशिया और यूरोप के अधिकांश हिस्सों में दिखाई देगा।क्यों लगता है चंद्र ग्रहण : खगोल विज्ञान के मुताबिक, जब चंद्रमा, पृथ्वी और सूर्य जब एक सीध में होते हैं तब ग्रहण पड़ता है। जब सूर्य और चंद्रमा के बीच धरती आ जाती है तो उसकी छाया चंद्रमा पर पड़ती है। यही स्थिति चंद्रग्रहण कहलाती है।खगोल विज्ञानियों के अनुसार, कल रात लगने वाला ग्रहण इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण है। ज्योतिष के मुताबिक, इस ग्रहण के प्रभाव से प्राकृतिक आपदाओं के कारण व्यापक क्षति की आशंका है। पिछली बार 12 जुलाई, 1870 को गुरु पूर्णिमा और चंद्र ग्रहण एक साथ आए थे। हिंदू पंचांग इस ग्रहण को खंडग्रास चंद्र ग्रहण कह रहा है। इस साल के अंत में 26 दिसंबर को तीसरा सूर्य ग्रहण पड़ेगा। इस साल का पहला सूर्य ग्रहण 06 जनवरी को जबकि दूसरा 02 जुलाई को लगा था। इस साल का चंद्र ग्रहण 21 जनवरी को लगा था।साल 2020 का पहला चंद्र ग्रहण जबकि दूसरा 5 जून को लगेगा। अगले साल का तीसरा चंद्रग्रहण 05 जुलाई को जबकि चौथा 30 नवंबर को लगेगा।अगले साल का पहला सूर्य ग्रहण 21 जून को जबकि दूसरा 14 दिसंबर को लगेगा। अगला पूर्ण चंद्र ग्रहण 26 मई 2021 को दिखेगा, जबकि इससे पहले 27 जुलाई 2018 को पूर्ण चंद्र ग्रहण दिखा था।


हिंदू रक्षा दल ने गोवंश के बीच मनाया गुरु पर्व

 हिन्दू रक्षा दल ने हर बार की तरह नई परम्परा से गौवंश बीच मनाया गुरूपूर्णिमा उत्सव।
  गाजियाबाद ! गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर विकास नगर स्थित बाला जी धाम गौशाला पर सुबह सफाई अभियान चलाया गया, व गुरु दक्षिणा के रूप में कुछ धनराशि मिलकर गौशाला संरक्षक श्री महंत धनन्जय गिरी महाराज  को प्रदान की गई। और बीमार गौवंशो का उपचार कराया। वह हिन्दू रक्षा दल ने सभी को एक संदेश दिया की आज के दिन सभी युवा हिंदू साथी गुरु पूर्णिमा अवश्य मनाए! वह अपने गुरु माता पिता हे जिन्होंने हमे शिक्षा दी है उनका आदर सम्मान अवश्य करें। गौमाता को हमेशा हिन्दू रक्षा दल प्राथमिकता देता रहा है। फिर चाहे बहाना कोई रहा हो, सब कार्यकर्ता मिलकर गौसेवा के लिए प्रतिबद्ध है। और संघठन आगे भी ऐसी गौमाता के सेवा में योगदान देता रहेगा। क्योकि यह हमारा परमधर्म कर्तव्य है।


इस अवसर अमित प्रजापती प्रदेश सयोजक हिन्दू रक्षा दल ने सभी का नेतृत्व करते हुए सभी बन्धुओ को गौसेवा के लिए जागरूक करते हुए गौसेवा में निरन्तर सम्भव मदद व तत्पर रहने की प्रार्थना की। संजीव जांगला जिला संयोजक, भोला पंडित जिला प्रमुख, नगर सयोजक  हरिपाल , नगर प्रमुख जोनी प्रजापति, सहप्रमुख पारस कांगड़ा, सुरक्षा प्रमुख भल्ला दीपक पिलवान, सोनू चौधरी, मोहित ,बबलू, फेकू ठाकुर, अंकित, शीशपाल, सोनू , नीरज पावी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।


प्रतापगढ़ डीएम-एसएसपी का पुतला फूंका

 प्रतापगढ़। वकीलों ने फूंका डी एम प्रतापगढ़ का पुतला, विरोध में नारेबाजी। प्रतापगढ़ में वकील हत्या मामला। खराब कानून व्यवस्था को लेकर सड़क पर उतरे वकील। साथी वकील की हत्या से आक्रोशित वकीलों ने जिला न्यायालय के सामने सड़क पर लगाया जाम। जिला न्यायालय में की गई तालाबंदी। पुलिस लाइन गेट पर जाम लगाकर प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी। डी एम और एस पी का फूंका पुतला। पुलिस अफसरों से वकीलों की झड़प । कल वकील ओम मिश्र की जिला कचहरी आते समय जेठवारा इलाके में गोली मारकर हत्या की गई थी।


शिव मोहन


इमारत गिरी ,50 लोगों के दबने की आशंका

मुंबई में 4 मंजिला इमारत गिरी, 50 से ज्यादा लोगों के दबने की आशंका


मुंबई ! डोंगरी इलाके से बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक 4 मंजिला इमारत गिर गई है। सूत्रों के मुताबिक टंडेल स्ट्रीट स्थित 'केसरबाई' नाम के इस इमारत के मलबे में 50 से ज्यादा लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। इस हादसे की सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव दल मौके पर पहुंच गया है।दमकलकर्मी के अलावा एंबुलेंस और एनडीआरएफ की टीमें भी घटनास्‍थल पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गई हैं। तंग गली होने की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में बाधा पहुंच रही है। बीएमसी ने इस इमारत को खतरनाक घोषित कर रखा था।बताया जा रहा है कि सुबह 11 बजकर 40 मिनट की ये घटना है। जब अचानक बिल्डिंग भरभराकर नीचे आ गिरी। बिल्डिंग गिरने की वजह लगातार हो रही बारिश को माना जा रहा है।


कई बार ट्रॉल्स के निशाने रहती है पन्नू

 मुंबई ! ऐक्‍ट्रेस तापसी पन्नू ऐक्‍टिंग के अलावा सोशल मीडिया पर अहम मुद्दों पर अपनी राय रखने को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। इस कारण कई बार वह ट्रोल्‍स के निशाने पर भी आ जाती हैं और एक बार फिर कुछ ऐसा ही हुआ है।


दरअसल, बीते दिनों खबर आई कि महाराष्ट्र के नागपुर में एक बॉयफ्रेंड के अपनी 19 साल की गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी। लड़के ने लड़की को इसल‍िए मारा क्योंकि उसे उसके कैरक्टर पर शक था।तापसी ने इस खबर को अपने ट्विटर अकाउंट पर र‍ीट्वीट किया। इसके साथ ही उन्‍होंने लिखा, 'क्या पता, वह एक-दूसरे से पागलों की तरह प्यार करते हों और ऐसा करना उसके सच्चे प्यार को मान्य करना था।


'रेडिएशन' स्टॉर्म के बारे में चेतावनी जारी की

'रेडिएशन' स्टॉर्म के बारे में चेतावनी जारी की  अखिलेश पांडेय  नई दिल्ली/वाशिंगटन डीसी। वैज्ञानिक अभी भी पिछले सप्ताह आए सोलर स्टॉर्म...