सोमवार, 4 जुलाई 2022
अग्निपथ के विरोध में दायर अर्जी, सुनवाई के लिए तैयार
अपना पक्ष रखने के लिए 4 सप्ताह का समय दिया
राजू की 125वीं जयंती समारोह को संबोधित किया
सीएम ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया
रविवार, 3 जुलाई 2022
परिवारवाद-जातिवाद, तुष्टीकरण समाप्त, आवश्यकता
दिशा-निर्देशों को अधिक लचीला बनाने की आवश्यकता
एकनाथ-ठाकरे के नेतृत्व वाले 2 गुटों के बीच लड़ाई जारी
पंचायत को संबोधित करने के लिए मैदान में पहुंचे, जयंत
भाजपा नेता माफी मांगे, वरना कार्रवाई की जाएंगी
नार्वेकर को विधानसभा अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया
नार्वेकर को विधानसभा अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया
कविता गर्ग
मुंबई। महाराष्ट्र मेें सियासी घमासान के बीच रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और एकनाथ शिंदे समूह के उम्मीदवार राहुल नार्वेकर को महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष निर्वाचित घोषित कर दिया गया। रविवार सुबह विधानसभा के विशेष सत्र में सदन की कार्यवाही शुरु होते ही भाजपा के चंद्रकांत पाटिल ने श्री नार्वेकर को विधानसभा अध्यक्ष चुने जाने का प्रस्ताव रखा जबकि श्री तुपे ने श्री साल्वी की ओर से सदन में प्रस्ताव रखा। अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव के बाद विधानसभा उपाध्यक्ष नरहरि जिरवाल ने श्री नार्वेकर को विधानसभा अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा की।
चुनाव में श्री नार्वेकर ने शिवसेना के महा विकास अघाड़ी के उम्मीदवार राजन साल्वी को हराया। मतगणना के बाद श्री नार्वेकर को 164 मत मिले जबकि साल्वी को 107 मत प्राप्त हुए। जबकि अबू आजमी और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन के एकमात्र विधायक समेत समाजवादी पार्टी के दो विधायक अनुपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि उद्धव ठाकरे सरकार के पतन के बाद एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में नई सरकार बनने के बाद राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने नए विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव और फ्लोर टेस्ट कराने के लिए विशेष दो दिवसीय विधानसभा सत्र बुलाया गया था। शिंदे के नेतृत्व में भाजपा सरकार चार जुलाई सोमवार को शक्ति परीक्षण का सामना करेगी।
विधायकों को कड़ी सुरक्षा प्रदान करने पर बोला हमला
शनिवार, 2 जुलाई 2022
तालिबान का फिर से उभरना, प्रतिक्रियावादी घटना नहीं
उन्होंने कहा कि भारत में पीएफआई, हमास, आईएसआईएस जैसे संगठनों के रूप में कई देशों में ऐसी घटनाएं हो रही हैं।
उन्होंने कहा, इन घटनाओं को किसी ने नहीं भड़काया है, अगर किसी को ऐसा लगता है तो फिर से सोचने की जरूरत है।
अंबेकर ने रेखांकित किया, हर किसी को तालिबान के उदय के प्रकरणों को जानने की जरूरत है, उनकी मानसिकता और विचारधारा सभी को पता होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि तालिबान से जुड़े मुद्दों को समझना महत्वपूर्ण है। क्योंकि यह हमारे पड़ोस में हो रहा है।
उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं को केवल राजनीतिक नहीं कहा जा सकता।
उन्होंने कहा, जिस देश को आजादी मिलने के बाद विभाजन के आघात का सामना करना पड़ा और उसके नागरिक तालिबान के फिर से उभरने को कभी भी नजरअंदाज नहीं कर सकते। यह पता लगाने के लिए मूल स्थान पर जाने की जरूरत है कि क्या हमारे देश से कोई लिंक जुड़ा हुआ है ?
उन्होंने कहा, हमें यह जानने की जरूरत है कि क्या इन दिनों देश भर में हो रही घटनाएं ऐसी विचारधारा से जुड़ी हुई हैं.. क्या ऐसी विचारधाराएं हमारे देश में प्रवेश कर रही हैं या ऐसी घटनाओं का समर्थन करने वाले कोई संगठन उस विचारधारा से जुड़े हुए हैं? हम सभी को यह जानने की जरूरत है।
उन्होंने कहा, हमें इसे ढकने से कुछ नहीं मिलेगा। हम इसे बर्दाश्त नहीं कर सकते।
स्वतंत्रता संग्राम के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि जो लोग स्वतंत्रता आंदोलन को अपनी विचारधारा के अनुसार और राजनीतिक उद्देश्य के लिए देखते हैं, वह स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान है। उन्होंने कहा, इतिहास में आईएनए के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बताया गया है, यहां तक कि आजादी के बाद के दौर में आरएसएस पर भी ज्यादा ध्यान नहीं जाता है, लेकिन इतिहास को दबाया नहीं जा सकता।
नई पीढ़ी को विनायक दामोदर सावरकर, सुभाष चंद्र बोस, बिरसा मुंडा के बारे में जानने की जरूरत है जो देश की एकता को मजबूत करेगा। नई पीढ़ी को पता होना चाहिए कि पहला संवैधानिक संशोधन क्यों किया गया था। उन्हें पता होना चाहिए कि भारत क्यों और कैसे विभाजित किया गया था। ताकि भविष्य में इसे दोबारा नहीं दोहराया जा सके।
मंदिर का मूल ढांचा व धार्मिक स्वरूप बदलने का आरोप
मंदिर का मूल ढांचा व धार्मिक स्वरूप बदलने का आरोप
संदीप मिश्र
वाराणसी। उत्तर-प्रदेश के वाराणसी में एक स्थानीय अदालत ने ज्ञानवापी मस्जिद की प्रबंध समिति के सदस्यों पर इस परिसर में स्थित काशी विश्वेश्वर मंदिर का मूल ढांचा एवं धार्मिक स्वरूप बदलने का आरोप लगाते हुए इनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने की मांग करने वाली अर्जी को खारिज कर दिया। वाराणसी के जिला जज अजय कृष्ण विश्वेश ने गत जितेन्द्र सिंह द्वारा 27 जून काे दायर अर्जी को खारिज कर दिया। अदालत ने इस अर्जी को तथ्यों के आधार पर अपूर्ण बताते हुए खारिज कर दिया। इससे पहले एक और निचली अदालत द्वारा इस अर्जी को खारिज करने के फैसले को सही बताया।
गौरतलब है कि गत 14 जून को जिला अदालत में दायर इस अर्जी में ज्ञानवापी मस्जिद परिसर का प्रबंधन संभाल रही अंजुमन इंतजामिया मस्जिद कमेटी के पदाधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की गयी थी। अर्जी में दलील दी गयी है कि मस्जिद परिसर में स्थित काशी विश्वेश्वर मंदिर को मुगलों ने नष्ट कर दिया था। लेकिन मंदिर के मूल भाग को तहस नहस नहीं किया था, लेकिन कमेटी के सदस्यों ने इस मंदिर के मूल भाग का धार्मिक स्वरूप बदलने की काेशिश की है।
हत्याकांड: आरोपियों के संबंध भाजपा से, खुलासा
हत्याकांड: आरोपियों के संबंध भाजपा से, खुलासा
अकांशु उपाध्याय
नई दिल्ली। कांग्रेस ने कहा है, कि उदयपुर जघन्य हत्याकांड के आरोपियों के संबंध भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दो नेताओं से होने का खुलासा हुआ है। इसलिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को इस पर स्पष्टीकरण देना चाहिए। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने शनिवार को यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उदयपुर की विभत्स घटना के संदर्भ में कल एक मीडिया ग्रुप ने बेहद सनसनीखेज खुलासा करते हुए कहा है कि कन्हैयालाल की हत्या के मुख्य आरोपी रियाज़ अटारी के सम्बन्ध भाजपा नेता इरशाद चैनवाला एवं मोहम्मद ताहिर से है और उनके सम्बंधों की तस्वीरें जगजाहिर हैं।
उन्होंने कहा कि इसी खुलासे में यह बात भी सामने आई है कि रियाज़ अटारी अक्सर राजस्थान भाजपा के कद्दावर नेता एवं राज्य के पूर्व गृह मंत्री गुलाबचंद कटारिया के कार्यक्रमों में भाग लेता रहा है। रियाज़ की राजस्थान भाजपा अल्पसंख्यक इकाई की बैठकों में शामिल होने की तस्वीरें भी सामने आई है।
महाराष्ट्र से मुंबई को अलग करने की साजिश: राउत
राजीव भवन में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक
भाजपा अपनी पीठ खुद थपथपा रही है: यशपाल
इससे पहले जसपुर में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा भाजपा देश को बांटने का काम कर रही है। कांग्रेस वर्तमान हालात को देखते हुए 15 अगस्त तक प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में भारत जोड़ो कार्यक्रम चलायेगी। शुक्रवार को देहरादून से काशीपुर जाते हुए विधायक आदेश चौहान के निवास पर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष आर्य का विधायक और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। उन्होंने चयन आयोग पर सवाल उठाते हुए कहा ब्लैक लिस्ट एजेंसी परीक्षाएं करा रही हैं। कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक जनहित के मुद्दों के लिये लड़ाई लड़ती रहेगी। विधानसभा में कांग्रेस के 19 विधायक ही सरकार के लिये भारी हैं। कहा कॉमन सिविल कोड, भू कानून बनाने की घोषणा करना कोई उपलब्धि नहीं है। उन्होंने विधायक चौहान की कार्यशैली की प्रशंसा की।
राहुल के नकली वीडियो प्रसारित, कार्रवाई निश्चित
पुडुचेरी में समर्थन मांगने पहुंची, राष्ट्रपति प्रत्याशी
शुक्रवार, 1 जुलाई 2022
मन में गुस्सा या शत्रुता का कोई भाव नहीं: राहुल
'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा
'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा संदीप मिश्र शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि मौजूदा...
-
महर्षि कश्यप के पुत्र पक्षीराज गरुड़ को भगवान विष्णु का वाहन कहा गया है। एक बार गरुड़ ने भगवान विष्णु से मृत्यु के बाद प्राणियों की स्थिति, ...
-
55 साल की उम्र में भी बरकरार है खूबसूरती कविता गर्ग मुंबई। 55 की उम्र में भी यह हसीना बेहद खूबसूरत दिखती है, और मलाइका की हॉटनेस उसकी ...
-
वर्षा: पानी में डूबी दिल्ली, बाढ़ के हालात बनें इकबाल अंसारी नई दिल्ली। इन दिनों उत्तर भारत में हो रही भारी बारिश ने कहर बर...