शनिवार, 2 जुलाई 2022

महाराष्ट्र से मुंबई को अलग करने की साजिश: राउत

महाराष्ट्र से मुंबई को अलग करने की साजिश: राउत 

कविता गर्ग 
मुंबई। शिवसेना प्रवक्ता एवं सांसद संजय राउत ने शनिवार को कहा, कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री का पद देकर महाराष्ट्र से मुंबई को अलग करने की साजिश रच रही है और वह शिवसेना की ताकत को कमजाेर करना चाहती है। राउत ने शनिवार को यहां संवाददताओं से बातचीत में कहा कि शिवसेना और ठाकरे एक सिक्के के दो पहलू हैं तथा ठाकरे जहां हैं, वहां शिवसेना है।
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा मुंबई को महाराष्ट्र से अलग करने और शिवसेना को हराने के लिए शिंदे के कंधे पर बंदूक रख कर चला रही है।राउत ने विश्वास व्यक्त किया कि शिवसेना का झंडा मुंबई में लहराता रहेगा। राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर बात करते हुए सांसद राउत ने कहा कि श्री फडणवीस के लिए अपने नाम के आगे उपमुख्यमंत्री लिखना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने कहा कि नयी राज्य सरकार को महाराष्ट्र और मुंबई दोनों के लिए बिना किसी राजनीतिक द्वेष के काम करना चाहिए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...