महाराष्ट्र लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
महाराष्ट्र लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 5 अगस्त 2023

अस्पतालों में चिकित्सा परीक्षण, उपचार फ्री: महाराष्ट्र

अस्पतालों में चिकित्सा परीक्षण, उपचार फ्री: महाराष्ट्र

कविता गर्ग
मुंबई। महाराष्ट्र सरकार के सरकारी अस्पतालों में चिकित्सा परीक्षण और उपचार निःशुल्क होगा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह फैसला बृहस्पतिवार को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में किया गया। बैठक में 'स्वास्थ्य का अधिकार नीति' को मंजूरी दी गई। 
उन्होंने बताया कि 15 अगस्त से शुरू होने वाली इस योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा संचालित 2,418 अस्पतालों और चिकित्सा केंद्रों पर विभिन्न सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध होंगी। इसका फायदा ढ़ाई करोड़ से अधिक लोग उठा पाएंगे। राज्य सरकार का यह फैसला 'चिकित्सा शिक्षा विभाग' के अंतर्गत आने वाले अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों पर लागू नहीं होगा। 
एक अधिकारी ने कहा, "राज्य में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, ग्रामीण अस्पताल, महिला अस्पताल, जिला अस्पताल और सुपर स्पेशलिटी अस्पताल मरीजों का निःशुल्क इलाज करेंगे।" उन्होंने बताया कि नासिक और अमरावती जिलों के कैंसर अस्पताल में भी निःशुल्क इलाज की सुविधा दी जाएगी।

मंगलवार, 1 अगस्त 2023

धनिया बेचकर करोड़पति बना किसान, खेती

धनिया बेचकर करोड़पति बना किसान, खेती 

कविता गर्ग 
लातूर। बीते दिनों किसान द्वारा टमाटर की खेती कर करोड़ पती बनने की खबर सामने आई थी। ऐसा ही महाराष्ट्र के रमेश विठ्ठलराव ने भी कर के दिखाया है। रमेश अपनी 5 एकड़ जमीन में पिछले चार सालों से आधुनिक तरीके से धनिया की खेती कर रहे हैं।

जिससे उन्हें 1 करोड़ रुपये की कमाई हुई है। लातूर जिला सूखा प्रभावित क्षेत्र है, यहां किसानों को पारंपरिक खेती से मनचाही कमाई नहीं हो पाती है। इसी के चलते रमेश ने धनिया की खेती करने का फैसला लिया।जानकारी के अनुसार  रमेश ने साल 2019 में  धनिया उगाना शुरू किया था, रमेश ने उसी साल 25 लाख रुपयों का मुनाफा कमाया था। इस दौरान उनकी लागत सिर्फ 1 लाख रुपये थी वहीं  साल 2020 में 16 लाख , 2021 में 14 लाख , 2022 में 13 लाख और इस साल  16 लाख 30 हजार रुपयों की कमाई कर ली है।

रमेश ने बताया कि  पिछले 5 सालों में उन्होंने  धनिया की खेती से लगभग 1 करोड़ का मुनाफा कमाया है। इस के साथ ही उन्होंने  एक SUV कार और घर भी खरीद ली है।  

शनिवार, 29 जुलाई 2023

सड़क हादसे में 6 की मौत, 20 से अधिक घायल

सड़क हादसे में 6 की मौत, 20 से अधिक घायल   

कविता गर्ग   

मुंबई। महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में शुक्रवार देर रात दो निजी बसों की टक्कर में तीन महिलाओं सहित छह लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक लोग घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

बुलढाणा के पुलिस अधीक्षक सुनील कडास्ने ने बताया कि बस सवार लोग अमरनाथ यात्रा पूरी करके हिंगोली लौट रहे थे। उन्होंने कहा कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस संबंध में एक अन्य अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना शुक्रवार देर रात करीब ढाई बजे राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 53 पर मल्कापुर कस्बे के एक फ्लाईओवर पर हुई। अधिकारियों ने बताया कि एक बस अमरनाथ से हिंगोली लौट रही थी जबकि दूसरी बस नासिक की तरफ जा रही थी। उन्होंने कहा कि नासिक जा रही बस ने एक ट्रक से आगे निकलने की कोशिश की और इसी क्रम में वह सामने से आ रही दूसरी बस से टकरा गई।

घटनास्थल की सामने आई तस्वीरों में एक बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त दिखाई देती है। पुलिस अधीक्षक कडास्ने ने बताया कि इस हादसे में तीन महिलाओं सहित छह लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक लोग घायल हो गए। उन्होंने कहा, घायलों को आज अस्पताल से आज छुट्टी मिल सकती है। हम प्राथमिकी दर्ज कर रहे हैं। हादसे की वजह से कुछ देर के लिए सड़क पर यातायात बाधित रहा।

शुक्रवार, 28 जुलाई 2023

रतन टाटा को 'उद्योग रतन' पुरस्कार मिलेगा

रतन टाटा को 'उद्योग रतन' पुरस्कार मिलेगा   

कविता गर्ग  

मुंबई। महाराष्ट्र सरकार ने उद्योगपति एवं टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा को पहला ‘उद्योग रत्न’ पुरस्कार देने का फैसला किया है। राज्य के एक मंत्री ने यह जानकारी दी। राज्य के उद्योग मंत्री उदय सामंत ने बृहस्पतिवार को राज्य विधान परिषद को बताया कि युवा उद्यमी, महिला उद्यमी और मराठी उद्यमी को भी पुरस्कार दिए जाएंगे।

उन्होंने कहा, विशिष्ट लोगों को दिए जाने वाले महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार की तरह, राज्य सरकार ने रतन टाटा को उद्योग रत्न पुरस्कार देने का फैसला किया है। उन्होंने बताया कि एक समिति ने इस संबंध में फैसला किया। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस तथा अजीत पवार और उद्योग मंत्री के तौर पर वह इस समिति के सदस्य थे।

बुधवार, 26 जुलाई 2023

भारी बारिश, तानसा और विहार झीलें उफान पर

भारी बारिश, तानसा और विहार झीलें उफान पर

कविता गर्ग 

मुंबई। शहर में बीते कई दिनों से लगातार हो रही बारिश की वजह से तानसा और विहार झीलें बुधवार को पूरी तरह से भरने के बाद उफान पर आ गईं। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने यह जानकारी देते हुए बताया कि तानसा और विहार झीलें मुंबई में पीने योग्य पानी का प्रमुख जलस्त्रोत हैं।

बीएमसी ने बताया कि मुंबई को पानी की आपूर्ति करने वाले सात जलाशयों में से विहार, तानसा और तुलसी झीलें उफान पर हैं। नगर निकाय ने बताया कि मुंबई के संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान में स्थित विहार झील रात 12 बजकर 48 मिनट पर पूरी तरह से भर गई, जबकि ठाणे जिले में स्थित तानसा झील बुधवार को सुबह चार बजकर 35 मिनट पर उफान पर आ गई। बीएमसी ने ट्वीट किया, "मुंबईवासियों को पानी की आपूर्ति करने वाली सात झीलों में शामिल तानसा झील आज सुबह चार बजकर 35 मिनट पर पूरी तरह से भर गई और अब उफान पर है।" शहर और उपनगरों में भारी बारिश के बाद 20 जुलाई को तुलसी झील पूरी तरह से भर गई थी।

मुंबई को सात जलाशयों - भाटसा, ऊपरी वैतरणा, मध्य वैतरणा, तानसा, मोदक सागर, विहार और तुलसी से 3,800 एमएलडी (प्रति दिन लाखों लीटर) पानी मिलता है। ये जलाशय मुंबई, ठाणे और नासिक जिलों में स्थित हैं। बीएमसी अधिकारियों ने बताया कि मुंबई की पोवई झील इस माह के शुरू में उफान पर थी लेकिन इस झील का पानी पीने के लिए उपयोग नहीं किया जाता।

सोमवार, 24 जुलाई 2023

10 करोड़ से अधिक कीमत के घरों की बिक्री बढ़ी

10 करोड़ से अधिक कीमत के घरों की बिक्री बढ़ी   

अकांशु उपाध्याय  

नई दिल्ली। मुंबई में 10 करोड़ रुपये से अधिक कीमत वाले घरों की बिक्री चालू साल के पहले छह माह जनवरी-जून के दौरान 49 प्रतिशत बढ़ी है। यह आंकड़ा मूल्य के लिहाज से 11,400 करोड़ रुपये रहा।

इंडिया सोथबीज इंटरनेशनल रियल्टी और सीआरई मैट्रिक्स की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। रिपोर्ट के अनुसार, एक साल पहले इसी अवधि में 10 करोड़ रुपये से महंगे मकानों की कुल बिक्री 7,660 करोड़ रुपये थी।

रिपोर्ट में कहा गया है कि मुंबई में लक्जरी अपार्टमेंट की मांग मुख्य रूप से उद्योगपतियों, बॉलीवुड हस्तियों और उच्च वेतनभोगी कर्मचारियों की तरफ से आई। इंडिया सोथबीज इंटरनेशनल रियल्टी के प्रबंध निदेशक अमित गोयल ने कहा कि पहली छमाही में लक्जरी मकानों की बिक्री में आया उछाल उद्योग की दृष्टि से सकारात्मक है।

गुरुवार, 20 जुलाई 2023

भीषण बरसात से भयंकर हादसा, 7 शव मिलें 

भीषण बरसात से भयंकर हादसा, 7 शव मिलें   

कविता गर्ग   

मुंबई। महाराष्ट्र के कई जिलों में भीषण बारिश से हालात खराब हैं। मुंबई में भी भारी बारिश का दौर जारी है। इस बीच बारिश से सबसे ज्यादा प्रभावित रायगढ़ जिले में भीषण हादसा हुआ है। बुधवार की रात को जिले की खालापुर तहसील का इरशालवाड़ी गांव भूस्खलन से धंस गया। यह हादसा उस वक्त हुआ, जब लोग गहरी नींद में सो रहे थे। इसके चलते लोगों को भागने का मौका तक नहीं मिला और घर जमीन में समा गए। फिलहाल बचाव कार्य तेजी से चल रहा है और अब तक 7 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं। मरने वालों का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है। रात में हादसा होने की वजह से बचाव कार्य देरी से शुरू हुआ और एनडीआरएफ टीम 2 बजे पहुंच सकी, जबकि हादसा 11 बजे के करीब हुआ था।

यह हादसा इतना भीषण था कि बचाव में जुटे एक शख्स की भी हार्टअटैक से मौत हो गई। कई लोग जख्मी भी हैं, जिन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी फिलहाल रायगयढ़ के दौरे पर हैं और राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। इसके अलावा नए बने डिप्टी सीएम अजित पवार भी ऐक्टिव हैं और कंट्रोल रूम पहुंचे हैं। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि अब तक 75 लोगों को बचाया जा चुका है, जो लैंडस्लाइड में दब गए थे। कहा जा रहा है कि गांव में बड़ी संख्या में कच्चे मकान थे, जिसके मलबे में दबने के बाद भी बड़ी संख्या में मौतें नहीं हुईं।

अब भी 50 से ज्यादा लोगों के दबे होने की आशंका

गांव में कुल 160 घर हैं, जिनमें से कुछ को कम नुकसान पहुंचा है। अब भी 50 से ज्यादा लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है, जिन्हें निकालने के लिए अभियान चल रहा है। रायगढ़ जिले में पहले से ही एनडीआरएफ की टीमों को तैनात कर दिया गया था। इसके अलावा लोगों को भी बचाव रखने की एडवाइजरी जारी की गई थी। अब तक जिन लोगों को बचाया गया है, उनमें तीन बच्चे भी शामिल हैं। यह गांव इरसाल किले की तलहटी पर बसा है, जो चौक से 6 किलोमीटर की दूरी पर है। ठाकुर समुदाय के लोगों की ही इस गांव में अधिक आबादी है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक गांव के 90 फीसदी घर बर्बाद हो गए हैं।

सीएम एकनाथ शिंदे मौके पर, बोले- 80 लोग निकाले गए

यह संकट इसलिए और बढ़ गया, क्योंकि सुबह एक बार फिर से भूस्खलन होने लगा। इसके चलते बचाव का काम रोक दिया गया। यही नहीं सुबह अंधेरा होने की वजह से भी बचाव कार्य में बाधा आ रही थी। यह हादसा इतना भीषण था कि डर के मामले बड़ी संख्या में लोग जंगल की ओर भाग गए। बचाव में जुटे लोगों का कहना है कि गांव से भागे लोगों के लौटने पर ही पता लगेगा कि कितने लोग दबे हैं। मौके पर पहुंचे सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि 18 से 20 घरों पर भूस्खलन हुआ है। उन्होंने कहा कि अब तक 80 लोगों को निकाला जा चुका है और 7 लोगों की दर्दनाक हादसे में मौत हुई है।

मंगलवार, 18 जुलाई 2023

69 साल के भाजपा नेता ने रासलीला रचाई

69 साल के भाजपा नेता ने रासलीला रचाई

कविता गर्ग

मुंबई। भारतीय जनता पार्टी के एक और नेता का सनसनीखेज आपत्तिजनक एमएमएस लीक होने से महाराष्ट्र की राजनीति में उफान आ गया है। एक न्यूज चैनल ने इस वीडियो को प्रसारित किया है। चैनल पर वीडियो प्रसारित होते ही भारतीय जनता पार्टी बैकफुट पर है। वीडियो प्रसारित होने के बाद संबंधित भाजपा नेता ने इसे झूठा करार देते हुए अपने खिलाफ साजिश बताया है। लेकिन वीडियो पर प्रतिक्रिया देते समय भाजपा नेता जिस प्रकार थर-थर कांप रहा है, उससे वीडियो सच होने की बात कही जा रही है।

चैनल द्वारा प्रसारित इस वीडियो में भाजपा नेता किरीट सौमेया बेहद आपत्तिजनक अवस्था में हैं। यह च​र्चित नेता किरीट सोमैया भारतीय जनता पार्टी के विधायक व सांसद रह चुके हैं। किरीट सोमैया के इस एमएमएस को मराठी भाषा के लोकशाही नाम के न्यूज चैनल ने अपने चैनल पर प्रसारित किया है। जिसने राजनीतिक हलकों में तहलका मचा दिया है। न्यूज चैनल ने अपने चैनल पर इस वीडियो को प्रसारित करते हुए दावा किया है कि इस एमएमएस में किरीट सोमैया किसी जोशी नाम के व्यक्ति के नीेच लेटकर ‘सेवा’ देते हुए नजर आ रहे हैं। किरीट सोमैया भारतीय जनता पार्टी के एक चर्चित नेता हैं। जो भाजपा के टिकट पर महाराष्ट्र विधानसभा में विधायक व दो बार लोकसभा सदस्य रहने के अतिरिक्त भाजपा द्वारा बनाई गई घोटाला पर्दाफाश समिति के राष्ट्रीय संयोजक हैं। उन्होंने अनेक घपले घोटाले खोलकर अनेकों बार राजनीतिक हलकों में हंगामा खड़ा किया है। 69 साल के किरीट पेशे से एक चार्टर्ड एकाउंटेंट हैं।

चैनल ने अपने नैतिक दायित्वों का हवाला देते हुए कहा कि यह एमएमएस बहुत ही आपत्तिजनक है, फिर भी हमने बड़ी ही सावधानी से एमएमएस का उतना ही हिस्सा प्रसारित किया है जितना पत्रकारिता के दायरे में रहकर प्र​सारित किया जा सकता था। इस एमएमएस की क्लिप व फोटो लगातार ट्वीटर पर भी ​ट्वीट हो रहे हैं। मीडिया जगत की खबर दिखाने वाले भड़ास फॉर मीडिया नामक यूटूब चैनल ने भी इस विषय में एक वीडियो प्रसारित किया है।

प्रतिक्रिया देते समय थर-थर कांपने लगे किरीट सोमैया

एक वीडियो ऐसा भी सामने आया है जिसमें किरीट सोमैया टीवी चैनल के कैमरे के सामने थर थर कांपते हुए नजर आ रहे हैं। कांपने वाला यह वीडियो एमएमएस जारी होने के बाद जारी हुआ है। टीवी चैनल का दावा है कि सोमैया से एमएमएस पर प्रतिक्रिया लेने का प्रयास किया गया तो वह थर-थर कांपने लगे।

राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित होंगे रमेश प्रजापति

राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित होंगे रमेश प्रजापति

कविता गर्ग  

मुंबई (उत्तरशक्ति)। अखिल प्रजापति कुम्भकार समाज  के संस्थापक -राष्ट्रीय मुख्यमहासचिव प्रजापति रमेश

बिगत लम्बे समय से प्रजापति समाज के उत्थान, भागीदारी व समाज को अलग-अलग कार्यों के माध्यमो से जागरूक करके उनके हित मे निरंतर कार्य किये जा रहे है। फिर चाहे वो कार्य प्रजापति समाज के लिए हो या अन्य समाज के लोगो के लिए। जिसको देखते हुए महाराष्ट्र की सामाजिक संस्थाओं के द्वारा दो बार महाराष्ट्र समाज सेवक पुरस्कार व महाराष्ट्र गौरव  पुरस्कार से रमेश प्रजापति को सम्मानित भी किया गया है। अनेको सामाजिक कार्यो को देखते हुये। इस बार जयपुर में आनेवाले 30 जुलाई को अमृत माटी इंडिया द्वारा राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए  चयनित किया गया हैँ।

बुधवार, 12 जुलाई 2023

गहरी खाई में गिरी बस, 1 की मौत, 18 घायल

गहरी खाई में गिरी बस, 1 की मौत, 18 घायल

कविता गर्ग 

नासिक। महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) की एक बस के बुधवार की सुबह कलवान तालुका में वाणी के पास सप्तश्रृंगी घाट पर गहरी खाई में गिरने से एक महिला की मौत हो गई और अन्य 18 यात्री घायल हो गए। 

पुलिस सूत्रों के अनुसार दुर्घटना के समय बस सप्तश्रृंगी घाट से खामगांव की ओर जा रही थी. तभी बस घाट के गणपति मंच से सीधे घाटी में गिर गई। घटना की जानकारी मिलते ही सप्तश्रृंगी देवी ट्रस्ट, पुलिस प्रशासन, ग्रामीण और आपदा प्रबंधन मौके पर पहुंचे गये। घायलों को वाणी के एक ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

उन्होंने बताया कि दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई और राज्य परिवहन निगम ने मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है।

रविवार, 2 जुलाई 2023

अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली

अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली   

इकबाल अंसारी   

मुंबई। नेशनल कांग्रेस पार्टी के नेता अजित पवार ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में राजभवन में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है और शरद पवार की एनसीपी टूट के कगार पर पहुंच गई है। महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता के पद से इस्तीफे की पेशकश करने वाले अजित पवार ने (रविवार) अपने आवास पर समर्थक विधायकों के साथ बैठक की और इसके बाद 17 विधायकों के साथ शिंदे सरकार को समर्थन देने के लिए राजभवन रवाना हो गए।

सूत्रों के अनुसार, महाराष्ट्र में एनसीपी की ओर से अजित पवार को मिलाकर कुल 5 से ज्यादा मंत्री शपथ ले सकते हैं। मंत्री बनने वालों में हसन मुशरीफ, छगन भुजवल, अनिल पाटिल, दिलीप पाटिल, अदिति तटकरे आदि का नाम शामिल है।

शनिवार, 1 जुलाई 2023

बस में आग लगने से 26 लोगों की मौत, कई घायल 

बस में आग लगने से 26 लोगों की मौत, कई घायल 

कविता गर्ग 

बुलढाणा। महाराष्ट्र के बुलढाणा में समृद्धि महामार्ग एक्सप्रेस-वे पर 32 यात्रियों को ले जा रही एक बस में आग लगने से अब तक 26 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। बुलढाणा के डिप्टी एसपी बाबूराव महामुनि ने बताया कि घायलों को बुलढाणा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मृतकों के परिवार को 5 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है। बस का ड्राइवर सुरक्षित है, उसने बताया कि टायर फटने के कारण बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इसके बाद बस में आग लग गई। ऐसे में बहुत सारे लोगों को आग लगने के बाद बस से बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला।

दुर्घटनाग्रस्‍त बस विदर्भ ट्रेवल्स की थी। अनियंत्रित होने के बाद बस दरवाजे की तरफ ही पलटी, इसलिए किसी को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। जो लोग बचे वो ड्राइवर की तरफ केबिन में थे, वे शीशा तोड़कर बाहर निकले। इनमें से से भी 4 लोग जख्मी हैं।

बताया जा रहा है, कि बस नागपुर से पुणे की तरफ जा रही थी। इस दौरान बुलढाणा के सिंदखेड़राजा के पास बस में आग लगी। प्राथमिक जानकारी में यह सामने आया है कि बस में 33 लोग सवार थे। बस में जब आग लगी, तब यात्री सो रहे थे। जब तक यात्री खतरे को भांप पाते, तब तक आग बहुत बढ़ चुकी थी। इसी वजह से कई लोगों की मौत बस में हो हुई। बस में आग रात डेढ़ बजे के करीब लगी।

जिले के एसएसपी सुनील कडासने ने बुलढाणा बस आग में 26 की मौत की पुष्टि की है। बस में कुल 33 यात्री सवार थे, जिनमें से 25 की मौत हुई है। इस आग की चपेट में आने से 8 लोग बच गए, इसमें ड्राइवर भी शामिल है। ड्राइवर ने बताया कि बस का एक टायर फट जाने से वाहन एक खंभे से टकराने के बाद डिवाइडर से टकरा गया और उसमें आग लग गई।

एसएसपी ने बताया कि इस एक्‍सीडेंट को लेकर एक केस दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है। हालांकि, हमारी प्राथमिकता अभी शवों की पहचान कर उन्‍हें परिवार के सदस्‍यों को सौंपना है।

शुक्रवार, 30 जून 2023

सेंसेक्स व निफ्टी में मजबूत ओपनिंग हुई

सेंसेक्स व निफ्टी में मजबूत ओपनिंग हुई

कविता गर्ग 

मुंबई। घरेलू शेयर बाजार रोज नई ऊंचाइयों को छू रहा है। गुरुवार की छुट्टी के बाद शुक्रवार को सेंसेक्स और निफ्टी में मजबूत ओपनिंग हुई है। फिलहाल सेंसेक्स 390.81 (0.61%) अंकों की मजबूती के साथ 64,306.23 अंकों के अपने नए ऑल टाइम हाई पर कारोबार कर रहा है।

वहीं, दूसरी ओर निफ्टी भी 113.65 (0.6%) अंक उछलकर 19,085.75 के अपने नए सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर ट्रेड करता दिख रहा है। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन बाजार की बंपर तेजी में आईटी और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी दिखी। निफ्टी में पावर ग्रिड और एशियन पेंट्स के शेयर दो-दो फीसदी से अधिक की तेजी के साथ कारोबार करते दिख रहे हैं।

इससे पहले बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 500 अंकों की मजबूती के साथ के साथ 63,915 अंकों के लेवल पर बंद हुआ था। वहीं रुपया डॉलर के मुकाबले 0.02 (-0.02%) अंकों की कमजोरी के साथ 82.04 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।वित्त वर्ष 24 की पहली तिमाही में विदेशी संस्थागत निवेशकों या एफआईआई से 10 अरब डॉलर का मजबूत समर्थन मिलता है।

इससे दलाल स्ट्रीट पर बुल्स को रिकॉर्ड मजबूती हासिल करने में मदद मिली है। निफ्टी पिछले 3 महीनों में लगभग 12% उछला है।

बुधवार, 28 जून 2023

विकास के लिए दिन रात काम कर रही सरकार

विकास के लिए दिन रात काम कर रही सरकार

सुनील श्रीवास्तव

ठाणे। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार को कहा कि राज्य संतों की भूमि है और आचार्य श्री महाश्रमण जैसे संतों की उपस्थिति से यह और समृद्ध बनेगा। उन्होंने कहा कि राज्य के विकास के लिए सरकार दिन-रात काम कर रही है। आचार्य श्री महाश्रमण जैन तेरापंथ संप्रदाय से हैं और मुख्यमंत्री ने यहां उनके द्वारा चतुर्मास (तप की अवधि) के आरंभ पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित किया।

शिंदे ने कहा कि आध्यात्मिक नेता नशे की लत छुड़ाने के लिए मिशन मोड में काम कर रहे हैं। शिंदे ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार राज्य के विकास के लिए दिन-रात काम कर रही है और उन्होंने राज्य की खुशहाली एवं समृद्धि के लिए आध्यात्मिक नेता का आशीर्वाद मांगा। मुख्यमंत्री ने कहा, आपके नशा-मुक्ति प्रयासों की तरह राज्य सरकार ने मादक पदार्थ-मुक्त मुंबई अभियान शुरू किया है।

गोवंश हत्या ना हो, पुलिस को सतर्क किया

गोवंश हत्या ना हो, पुलिस को सतर्क किया

इकबाल अंसारी   

मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा स्पीकर राहुल नार्वेकर ने कहा है कि बकरीद के मौके पर सामूहिक गोवंश हत्या हो सकती है। इसलिए राज्य के सीमावर्ती जिलों की पुलिस को सतर्क रहना चाहिए। नार्वेकर ने इस संबंध में पुलिस विभाग के आला अधिकारियों के साथ भी अहम बैठक कर सकते एहतियाती कदम उठाने के लिए कहा है।

महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने राज्य पुलिस से सीमाओं पर कड़ी निगरानी रखने और उन्हें सील करने को कहा है ताकि पड़ोसी राज्यों से मवेशियों को लाना-ले जाना बंद हो सके और ‘गोरक्षकों’ पर कोई हमला नहीं हो। नार्वेकर ने यह भी बताया कि उन्होंने पुलिस से संवेदनशील स्थानों का दौरा करने और गश्त करने के लिए दल बनाने को कहा है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने संस्थाओं और गैर-सरकारी संगठनों की इस आशंका को लेकर अवर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) और नांदेड़ के पुलिस अधीक्षक के साथ बैठक की थी कि आगामी बकरीद के दौरान ‘सामूहिक गोवंश हत्या’ हो सकती है। उन्होंने कहा, ‘इसलिए एहतियाती कदम उठाये जाने चाहिए। नांदेड़ और अन्य स्थानों पर हुई हिंसा के संबंध में भी कदम उठाये जाने चाहिए।’

बुधवार, 21 जून 2023

महाराष्ट्र में प्रवर्तन निदेशालय की बड़ी कार्रवाई

महाराष्ट्र में प्रवर्तन निदेशालय की बड़ी कार्रवाई  

हरिओम उपाध्याय   

मुंबई। महाराष्ट्र में ईडी ने बुधवार को एक बड़ी कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि मुंबई में कई ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय ने छापेमारी की है। ये छापेमारी उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे के करीबी सूरज चव्हाण के अलावा संजय राउत के करीबी सुजीत पाटकर के यहां होने की जानकारी सामने आई है। हालांकि, प्रवर्तन निदेशालय की ओर से अभी नामों की पुष्टि नहीं की गई है।

कोविड के दौरान लाईफलाईन कंपनी के अन्तर्गत कथित घोटाले के संदर्भ में प्रवर्तन निदेशालय ने मामला दर्ज किया था। आदित्य और राउत के 10 ठिकानों पर ईडी की रेड चल रही है। मुंबई, पुणे सहित कई शहरों में रेड जारी है।

शुक्रवार, 19 मई 2023

मुंबई: 61,729.68 अंक पर बंद हुआ 'सेंसेक्स'

मुंबई: 61,729.68 अंक पर बंद हुआ 'सेंसेक्स'

कविता गर्ग 

मुंबई। वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों और विदेशी पूंजी की आवक बने रहने के बीच घरेलू शेयर बाजारों में तीन दिनों की गिरावट के बाद शुक्रवार को दोनों मानक सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त हासिल करने में सफल रहे। बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स अंतिम दौर में खरीदारी का जोर रहने से 297.94 अंक यानी 0.48 प्रतिशत बढ़कर 61,729.68 अंक पर बंद हुआ।

कारोबार के दौरान काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला और सेंसेक्स 61,784.61 के ऊपरी एवं 61,251.70 अंक के निचले स्तर पर भी रहा। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का सूचकांक निफ्टी भी 73.45 अंक यानी 0.41 प्रतिशत चढ़कर 18,203.40 अंक पर पहुंच गया। इसके पहले लगातार तीन दिनों तक सेंसेक्स एवं निफ्टी दोनों में ही गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में से टाटा मोटर्स के शेयरों में सर्वाधिक तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसके अलावा टेक महिंद्रा, इंफोसिस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, एक्सिस बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर भी लाभ में रहे। दूसरी तरफ, एनटीपीसी, एशियन पेंट्स, टाइटन एवं पावर ग्रिड के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।

अडाणी समूह के शेयरों के बारे में उच्चतम न्यायालय की तरफ से गठित विशेषज्ञ समिति की रिपोर्ट में किसी नियामकीय नाकामी का जिक्र नहीं किए जाने से समूह की सभी 10 कंपनियों में तेजी की स्थिति रही। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, "किसी निर्णायक दिशा का अभाव होने पर भी घरेलू बाजार सकारात्मक दशा में बंद हुए। अमेरिकी बाजार में कर्ज चूक मामले पर प्रगति होने से बाजार में तेजी रही लेकिन अमेरिकी अर्थव्यवस्था में मजबूती की संभावना बताता है कि फेडरल रिजर्व ब्याज दर में बढ़ोतरी का दौर जारी रख सकता है।

" एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया को कॉस्पी एवं जापान का निक्की बढ़त के साथ बंद हुए जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट एवं हांगकांग का हैंगसेंग गिरावट पर रहे। यूरोप के शेयर बाजार दोपहर के सत्र में बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। एक दिन पहले बृहस्पतिवार को अमेरिकी बाजार भी बढ़कर बंद हुए थे।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.78 प्रतिशत चढ़कर 76.45 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने भारतीय बाजार में पूंजी डालनी जारी रखी है। एक्सचेंज से मिले आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी निवेशकों ने बृहस्पतिवार को 970.18 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की शुद्ध खरीद की।

सोमवार, 15 मई 2023

गैस-सिलेंडर में रिसाव के बाद विस्फोट, 6 झुलसे 

गैस-सिलेंडर में रिसाव के बाद विस्फोट, 6 झुलसे 

कविता गर्ग 

मुंबई। मुंबई के खार उपनगर में सोमवार को सुबह रसोई गैस-सिलेंडर में रिसाव के बाद विस्फोट होने से एक मकान में आग लग गई, जिसमें दो बच्चों समेत छ: लोग झुलस गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मुंबई अग्मिशमन विभाग के प्रमुख संजय मांजरेकर ने एजेंसी को बताया कि खार डंडा इलाके में स्थित एक मकान में गैस-सिलेंडर में रिसाव के बाद विस्फोट हो गया।

नगर निगम के अधिकारियों ने बताया, कि यह घटना गोविंद पाटिल मार्ग पर एक बेकरी के पास स्थित एक मंजिला इमारत में सुबह करीब पौने नौ बजे हुई। उन्होंने बताया कि घटना के बाद दमकल की चार गाड़ियों और अन्य अग्निशमन उपकरणों को मौके पर भेजा गया और सुबह नौ बजकर 17 मिनट तक आग पर काबू पा लिया गया।

नगर निगम के अधिकारी ने बताया कि आग में छह लोग 40 फीसदी से 51 फीसदी तक झुलस गए हैं। उन्होंने बताया कि घायलों में छह से सात साल की उम्र के दो बच्चे और 65 वर्षीय एक महिला शामिल है। अधिकारी ने बताया कि सभी घायलों को बांद्रा के भाभा अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज चल रहा है।

शुक्रवार, 12 मई 2023

5 महीनों के उच्च स्तर पर पहुंचा सूचकांक 'सेंसेक्स'

5 महीनों के उच्च स्तर पर पहुंचा सूचकांक 'सेंसेक्स'

कविता गर्ग 

मुंबई। वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख के बावजूद घरेलू बाजारों में शुक्रवार को बैंक एवं वाहन शेयरों में खरीदारी होने से मानक सूचकांक सेंसेक्स पांच महीनों के उच्च स्तर पर पहुंच गया। बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स कारोबार के अंत में 123.38 अंक यानी 0.20 प्रतिशत चढ़कर 62,027.90 अंक पर बंद हुआ।

यह 12 दिसंबर, 2022 के बाद सेंसेक्स का उच्चतम स्तर है। हालांकि बाजार की शुरुआत कमजोर रही और एक समय यह 61,578.15 के स्तर पर गिर गया था। लेकिन दोपहर बाद के कारोबार में वित्तीय एवं वाहन कंपनियों में खरीदारी आने से सेंसेक्स पांच महीनों के उच्च स्तर पर जाकर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी भी 17.80 अंक यानी 0.1 प्रतिशत चढ़कर 18,314.80 अंक पर पहुंच गया।

इस तरह लगातार तीसरे कारोबारी सप्ताह का समापन निफ्टी ने बढ़त के साथ किया है। सेंसेक्स के समूह में शामिल कंपनियों में से महिंद्रा एंड महिंद्रा में सर्वाधिक 1.92 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, एसबीआई, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एचयूएल, बजाज फाइनेंस और एचसीएल टेक्नोलॉजीज भी चढ़कर बंद हुए। दूसरी तरफ पावर ग्रिड के शेयर में 2.67 प्रतिशत की तगड़ी गिरावट रही।

एनटीपीसी, टाटा स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट, नेस्ले, सन फार्मा, इंफोसिस, एलएंडटी, कोटक बैंक, टीसीएस और विप्रो के शेयरों में भी नरमी रही। बीएसई स्मालकैप सूचकांक में 0.08 प्रतिशत की गिरावट रही, जबकि मिडकैप सूचकांक 0.33 प्रतिशत गिर गया। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, "अमेरिका और चीन के कमजोर आर्थिक आंकड़ों से आर्थिक वृद्धि में गिरावट की आशंका एशियाई बाजारों पर हावी रही। हालांकि, दोपहर के बाद घरेलू बाजारों में स्थिति सुधरी क्योंकि निवेशकों को घरेलू मुद्रास्फीति के आंकड़ों का इंतजार रहा।" रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के उपाध्यक्ष (तकनीकी शोध) अजीत मिश्रा ने कहा कि बाजारों में एक और दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहा और आखिर में मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ। इसमें बैंक एवं वाहन शेयरों के प्रदर्शन की अहम भूमिका रही। एशिया के ज्यादातर बाजारों में गिरावट रही।

अमेरिकी बैंकों को लेकर चिंता बढ़ने और चीन से मांग में गिरावट ने एशियाई बाजारों को प्रभावित किया। हांगकाग का हैंगसैंग, चीन का शंघाई कंपोजिट और दक्षिण कोरिया को कॉस्पी गिरावट के साथ बंद हुआ। हालांकि जापान का निक्की करीब एक प्रतिशत चढ़ गया। पिछले कारोबारी सत्र में बृहस्पतिवार को अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए थे।

इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.45 प्रतिशत गिरकर 74.59 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने भारतीय बाजारों में खरीदारी जारी रखी है। एक्सचेंज से मिले आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी निवेशकों ने शुक्रवार को 1,014.06 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की खरीद की।

बुधवार, 10 मई 2023

ऑनलाइन भर्तियां, 1 साल पहले की तुलना में गिरावट

ऑनलाइन भर्तियां, 1 साल पहले की तुलना में गिरावट

कविता गर्ग 

मुंबई। कंपनियों के लिए चुनौतीपूर्ण हालात पैदा होने से अप्रैल के महीने में संगठित क्षेत्र में ऑनलाइन भर्तियों की संख्या में एक साल पहले की तुलना में गिरावट दर्ज की गई। एक रिपोर्ट में यह आकलन पेश किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, आर्थिक अनिश्चितता के बावजूद अप्रैल में नवाचार-आधारित स्टार्टअप फर्मों में भर्तियों में काफी तेजी देखी गई। फाउंडइट इनसाइट्स ट्रैकर (एफआईटी) पर आधारित यह रिपोर्ट कहती है कि एक साल पहले की तुलना में अप्रैल, 2023 में संगठित क्षेत्र में ऑनलाइन भर्तियों की संख्या छ: प्रतिशत गिर गई। लेकिन नए एवं उभरते क्षेत्रों में नौकरियों के लिए अधिक आवेदन मांगे गए। 

फाउंडइट (पूर्व में मॉन्स्टर) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी शेखर गरिसा ने कहा, ‘‘मौजूदा वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं ने कारोबार के लिए चुनौतीपूर्ण वातावरण पैदा कर दिया है और इसकी वजह से उन्हें तेजी से बदलते माहौल के अनुरूप खुद को ढालना पड़ रहा है। भले ही ऑनलाइन भर्तियों में कमी आई है। लेकिन, युवाओं के लिए उभरते क्षेत्रों में रोजगार के तमाम मौके उपलब्ध हैं।’’ उन्होंने कहा कि भारतीय स्टार्टअप परिवेश में बदलाव आया है और यह मौजूदा रोजगार बाजार के बावजूद नई भर्तियों की मंशा दिखा रहा है। रिपोर्ट कहती है कि स्टार्टअप में से शिक्षण-प्रौद्योगिकी भर्तियां कर रहे शीर्ष पांच उद्योगों में शामिल है। लेकिन पिछले साल की तुलना में हिस्सेदारी कम हुई है। इसके अलावा बैंकिंग एवं वित्तीय सेवा और वित्तीय प्रौद्योगिकी, मीडिया एवं मनोरंजन क्षेत्र में भी भर्तियां हुईं।

दूसरी तरफ स्वास्थ्य देखभाल और बीपीओ स्टार्टअप ने अप्रैल, 2022 की तुलना में कम भर्तियां की। ऑनलाइन भर्ती प्रक्रिया में बड़े शहरों के अलावा छोटी जगहों की भी हिस्सेदारी देखी गई। इनमें बेंगलुरु 33 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ स्टार्टअप नौकरियों के मामले में सबसे आगे रहा।

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके  अखिलेश पांडेय  जकार्ता। इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत मालुकु में सोमवार के तेज झटके महसूस किए गए। इ...