सोमवार, 15 मई 2023

गैस-सिलेंडर में रिसाव के बाद विस्फोट, 6 झुलसे 

गैस-सिलेंडर में रिसाव के बाद विस्फोट, 6 झुलसे 

कविता गर्ग 

मुंबई। मुंबई के खार उपनगर में सोमवार को सुबह रसोई गैस-सिलेंडर में रिसाव के बाद विस्फोट होने से एक मकान में आग लग गई, जिसमें दो बच्चों समेत छ: लोग झुलस गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मुंबई अग्मिशमन विभाग के प्रमुख संजय मांजरेकर ने एजेंसी को बताया कि खार डंडा इलाके में स्थित एक मकान में गैस-सिलेंडर में रिसाव के बाद विस्फोट हो गया।

नगर निगम के अधिकारियों ने बताया, कि यह घटना गोविंद पाटिल मार्ग पर एक बेकरी के पास स्थित एक मंजिला इमारत में सुबह करीब पौने नौ बजे हुई। उन्होंने बताया कि घटना के बाद दमकल की चार गाड़ियों और अन्य अग्निशमन उपकरणों को मौके पर भेजा गया और सुबह नौ बजकर 17 मिनट तक आग पर काबू पा लिया गया।

नगर निगम के अधिकारी ने बताया कि आग में छह लोग 40 फीसदी से 51 फीसदी तक झुलस गए हैं। उन्होंने बताया कि घायलों में छह से सात साल की उम्र के दो बच्चे और 65 वर्षीय एक महिला शामिल है। अधिकारी ने बताया कि सभी घायलों को बांद्रा के भाभा अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज चल रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...