पंजाब लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
पंजाब लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 18 जुलाई 2023

गृहमंत्री शाह का फिरोजपुर दौरा, कार्यक्रम रद्द 

गृहमंत्री शाह का फिरोजपुर दौरा, कार्यक्रम रद्द   

अमित शर्मा 

चंडीगढ़। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का पंजाब दौरा रद्द हो गया है। दरअसल, अमित शाह ने 23 जुलाई को फिरोजपुर आना था लेकिन किसी जरूरी काम के कारण उन्होंने अपना दौरा रद्द कर दिया है। उक्त जानकारी भाजपा नेता राणा गुरमीत सिंह सोढी ने दी है। बता दें कि अमीत शाह ने फिरोजपुर के लोगों से वायदा किया था कि 30 दिन के अंदर-अंदर फिरोजपुर में पी.जी.आई. सैटेलाइट सैंटर का नींव पत्थर रख दिया जाएगा, जिस कारण उन्होंने 23 जुलाई को पहुंचना था। लेकिन किसी कारणवश उक्त दौरा रद्द हो गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि इस उद्घाटन के लिए शीघ्र ही  नई तारीख जारी की जाएगी।

पहले अध्ययन करें मान फिर बयान बाजी करें

पहले अध्ययन करें मान फिर बयान बाजी करें 

पंकज कपूर  

शिमला। कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को सलाह दी है कि पहले पंजाब पुनर्गठन अधिनियम-1966 का अध्ययन कर लें। उसके बाद बयानबाजी करें। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश पंजाब में अपना वैध हिस्सा 7.19 फीसदी मांग रहा है।

अब चाहे वह चंडीगढ़ में हो या फिर बीबीएमबी परियाेजनाओं में रायल्टी हो। सचिवालय में सोमवार को पंजाब पुनर्गठन अधिनियम के तहत अंतरराज्यीय समझौतों को लेकर मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित हुई।

कृषि मंत्री चंद्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में कमेटी के सदस्य उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान और जगत सिंह नेगी शामिल थे। बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने पंजाब के मुख्यमंत्री के पिछले दिनों आए बयान पर अपनी बात रखी।

बैठक में मंत्रिमंडलीय उप-समिति ने भाखड़ा ब्यास प्रबंध बोर्ड (बीबीएमबी) और केंद्र शासित राज्य चडीगढ़ में हिमाचल प्रदेश की हिस्सेदारी मांगने के लिए कदम उठाना शुरू कर दिया है। इस बैठक में बीबीएमबी और चंडीगढ़ में हिस्सेदारी को लेकर सर्वोच्च न्यायालय में चल रहे मामलों को अधिकारियों से फीडबैक लिया।

अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सर्वोच्च न्यायालय में प्रदेश का पक्ष मजबूती के साथ रखा जाए। इसमें किसी प्रकार की कोई कोताही न हो। इस मामले की सर्वाेच्च न्यायालय में 26 जुलाई को सुनवाई प्रस्तावित है।

उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार की ओर से बीबीएमबी और केंद्र शासित राज्य चंडीगढ़ में हिस्सेदारी की लंबे समय से लड़ाई लंबे समय से लड़ी जा रही है। इस मामले की अगली सुनवाई आने वाले दिनों में होनी है। उन्होंने कहा कि बीबीएमबी के साथ ही चंडीगढ़ में भी हिमाचल की हिस्सेदारी है और हिमाचल 7.19 प्रतिशत हक मांग रहा है।

मुख्यमंत्री मान के बयान पर भी किया पलटवार

वहीं, उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवत मान के बयान पर भी पलटवार किया और उन्हें पहले पंजाब पुनर्गठन अधिनियम 1966 का अध्ययन करने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि हिमाचल केवल अपना हक मांग रहा है, भगवत मान को पहले पंजाब पुनर्गठन अधिनियम 1966 का पूरी तरह से अध्ययन करना चाहिए और उसके बाद ही किसी तरह की बयानबाजी करनी चाहिए।

भगवंत मान ने ये कहा था

पिछले दिनों पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भारी वर्षा के बाद पड़ोसी राज्य पंजाब में गए पानी को लेकर कहा था कि हिमाचल सरकार अपना पानी संभाल ले। इसके अतिरिक्त सरकार की ओर से प्रस्तावित जल उपकर भी नहीं मिलेगा।

शुक्रवार, 14 जुलाई 2023

आपदा: सीएम मान से लिपट कर रोया बुजुर्ग

आपदा: सीएम मान से लिपट कर रोया बुजुर्ग   

अमित शर्मा  

फिरोजपुर। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज फिरोजपुर में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने पहुंचे। इस दौरान सीएम मान ने बचाव कार्यों का जायजा लिया। जहां वह खुद बाढ़ के पानी में उतरे, लोगों से गले मिले, बोट में इलाके का दौरा भी किया। सीएम मान ने कहा कि पुराने समय में धान की फसल 15 जुलाई के बाद लगाई जाती थी। इस बार भी ऐसा ही होगा। फसल दोबारा बीजने का समय है। धान की पनीरी भिजवाने में कमी नहीं होगी।

इस बार पंजाब में स्पेशल गिरदावरी करवाई जाएगी। जिसमें सिर्फ जमीन ही नहीं, घरों के नुकसान, मवेशियों के नुकसान को भी दर्ज किया जाएगा। उसी अनुसार परिवारों को मुआवजा मिलेगा। यह गिरदावरी घर-घर में की जाएगी। इसी बीच मौसम विभाग ने पंजाब के 2 जिलों में बारिश का अलर्ट दे दिया है। बठिंडा और मानसा में अगले तीन घंटों में बारिश का अलर्ट है। बारिश के साथ यहां 30 से 40 किमी/प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में भाजपा नेता का विरोध 

बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में भाजपा नेता का विरोध   

अमित शर्मा   

फिरोजपुर। पंजाब में अब बाढ़ पीड़ित लोगों का लीडरों पर गुस्सा फूटना शुरू हो गया है। हाल ही में आप विधायक देव मान की एक वीडियो वायरल हुई थी। जिसमें बाढ़ पीड़ितों का हाल जानने के लिए वह पहुंचे थे। लेकिन लोगों ने उनका विरोध किया, जिसके बाद उनके सुरक्षा कर्मी उन्हें वहां से वापिस लेकर चले गए। वहीं आज पंजाब के भाजपा के प्रधान सुनील जाखड़ ने फिरोजपुर के बाढ़ प्रभावित गावों का दौरा किया। जैसे ही वह गांव में पहुंचे तो वह लोगो से मिले बिना ही मीडिया से बात करने लगे, जिसका ग्रामीणों ने विरोध जताया। मिली जानकारी के अनुसार पंजाब बीजेपी प्रधान सुनील जाखड़ फिरोजपुर के बाढ़ प्रभावित गांव गट्टी राजोके में जायजा लेने पहुंचे थे। इस दौरान उनका जमकर विरोध किया गया।

पीड़ित लोगों ने समय पर राहत सामग्री न मिलने पर अपने गुस्सा दिखाया। विरोध होने पर सुनील जाखड़ को वापस लौटना पड़ा। इस दौरान सुनील जाखड़ ने पंजाब सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रभावित इलाकों में जाकर पानी में खड़े होकर तस्वीरें खींचवाना जरूरी नहीं है। पीड़ित लोगों के लिए सरकार क्या कदम उठा रही है। जाखड़ ने कहा कि पंजाब सरकार किश्तियों में बैठकर तस्वीरें खींचवा रही हैं, सरकार को चाहिए कि बाढ़ पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री पहुंचाई जाए। उन्होंने कहा कि मौसम विभाग ने पहले ही आरेंज अलर्ट जारी कर दिया था, इसके बावजूद सरकार ने कोई कदम हीं उठाया।

भाजपा प्रधान ने सीएम मान पर निशाना साधते हुए कहा कि जो काम सरकार को पहले ही कर लेना चाहिए था वह अब करने की बजाय भी मात्र दावों तक सीमित है। उन्होंने कहा कि मौसम विभाग ने पहले ही बारिशों का अलर्ट जारी कर दिया था। उसके बावजूद भी सरकार ने पानी से निपटने के लिए कोई भी पुख्ता प्रबंध नहीं किए थे। जाखड़ ने कहा कि उनके द्वारा पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया जा रहा है और इसकी पूरी रिपोर्ट केंद्र सरकार को बनाकर भेजेंगे। सुनील जाखड़ ने कहा केंद्र सरकार द्वारा 218.40 करोड़ रुपये पंजाब के लिए भेजे गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र द्वारा इतनी बड़ी मदद करने के बावजूद मुख्यमंत्री बयान दे रहे हैं कि वह केंद्र से कोई भी मदद नहीं मांगेंगे।

सुनील जाखड़ ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पंजाब के प्रति दरिया दिल दिखाते हुए सरकार से अभी तक कोई भी पेंटिंग फंडों की सूची नहीं मांगी गई बल्कि पंजाब के लोगों का भला करने की बात कही गई है। उन्होंने कहा कि सरकार ने अपनी तरफ से मदद कर दी है अब राज्य सरकार द्वारा इस पैसे को कहां पर लगाती है यह तो समय ही बताएगा।

बता दें कि कुछ दिन पहले नाभा से आप विधायक देव मान बाढ़ से प्रभावित लोगों का हाल जानने के लिए हलका समाना में पहुंचे थे। जहां आप विधायक के आने पर जनता में भारी रोष पाया गया। इस दौरान लोगों ने आप विधायक के खिलाफ नारे लगाकर सख्ती से विरोध किया। हंगामा ज्यादा होने पर आप विधायक के सुरक्षा कर्मी उन्हें हो रहे विरोध के बीच से लेकर निकल गए। इस घटना की वीडियो भी सामने आई थी।

गुरुवार, 13 जुलाई 2023

देवर ने बॉयफ्रेंड के साथ भाभी को पकड़ा  

देवर ने बॉयफ्रेंड के साथ भाभी को पकड़ा   

अमित शर्मा  

जालंधर। एक घटना के दौरान हंगामा मच गया, जब एक देवर ने अपनी भाभी को किसी अनजान मर्द के साथ देखा। महिला अपने एक फ्रेंड के साथ होटल जा रही थी, जिसे उसके देवर ने देख लिया। उसने सबसे पहले अपने परिवार को सूचित किया और फिर वहाँ पर हंगामा मचाया।

दोनों तरफ धक्के और मारपीट हुई।

देवर और उसके दोस्त लम्मा पिंड चौक से गुजर रहे थे, जब उन्हें होटल में उनकी भाभी का नजर आया, लेकिन उनकी भाभी के साथ उनका भाई नहीं था, बल्कि कोई और मर्द था। देवर ने अपने दोस्त के साथ पहले होटल में जाकर यह सुनिश्चित किया कि यही उनकी भाभी है, और फिर अपने परिवार के साथ साथ दोस्तों को भी बुला लिया।

देवर और उनके दोस्तों ने भाभी और उसके बॉयफ्रेंड को धक्के-मारपीट की। इसके बाद बीच में कुछ लोगों ने आक्रमण रोका और पुलिस को सूचित किया। डिवीजन नंबर 8 के पुलिस थाने की टीम ने सभी को थाने ले जाया।

बुधवार, 5 जुलाई 2023

सीएम ने अग्रवाल टोल प्लाजा बंद करवाया

सीएम ने अग्रवाल टोल प्लाजा बंद करवाया   

अमित शर्मा  

बाघापुराना। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज मोगा-कोटकपूरा रोड पर स्थित चंद पुराना में लगा पी.डी. अग्रवाल टोल प्लाजा बंद करवा दिया है। उन्होंने कहा कि पंजाब में पहले 9 टोल प्लाजा बंद किए जा चुके हैं और यह 10वां टोल प्लाजा है जिसे बंद कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि टोल प्लाजा बंद होने से वाहन चालकों का रोजाना लाखों रुपए का फायदा होगा। चंद पुराना टोल प्लाजा बंद करवाने के लिए विधायक अमृतपाल सिंह सुखानंद द्वारा लंबे समय से प्रयास किए जा रहे थे जिन्हें मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पूरा किया।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह, साधु सिंह पूर्व एम.पी., विधायक अमृतपाल सिंह सुखानंद, धर्मकोट के विधायक दविंदर सिंह लाडी, अमनदीप कौर अरोड़ा विधायक मोगा, मनजीत सिंह बिलासपुर विधायक निहाल सिंह वाला, जिला प्रधान हरमनदीप सिंह दीदारे वाला, दीपक अरोड़ा चेयरमैन और बड़ी संख्या में अन्य नेता मौजूद हैं।

बुधवार, 21 जून 2023

नेशनल हाईवे के सभी टोल फ्री किए: पंजाब 

नेशनल हाईवे के सभी टोल फ्री किए: पंजाब 

पंकज कपूर 

चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए नेशनल हाईवे पर पड़ने वाले टोल फ्री कर दिए हैं। सरकार ने अपने आदेश में कहा- एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, SDO, JE, पटवारी, जिलेदार, डिप्टी कलेक्टर वाटर रिसोर्स को अब टोल टैक्स नहीं देना पड़ेगा। ड्यूटी के दौरान इन सभी को नेशनल हाईवे पर पड़ने वाले सभी प्रकार के टोल टैक्स से मुक्त कर दिया है।

प्रिंसिपल सेक्रेटरी वाटर रिसोर्स ने इस बारे में हरियाणा के पंचकूला में नेशनल हाईवे अथॉरिटी आफ इंडिया के रिजनल ऑफिस को भी सूचित किया है। अपने पत्र में उन सभी अधिकारियों कर्मचारियों की कैटेगरी के बारे में सूचित किया है जिन्हें एग्जेंप्ट किया है।

सोमवार, 8 मई 2023

डीएम ने एग्जिट पोल पर प्रतिबंध लगाया 

डीएम ने एग्जिट पोल पर प्रतिबंध लगाया 

अमित शर्मा 

जालंधर। पंजाब में जालंधर लोकसभा उपचुनाव के मद्देनजर जिलाधिकारी जसप्रीत सिंह ने सोमवार को एग्जिट पोल पर प्रतिबंध लगा दिया है। जिलाधिकारी ने एक आदेश जारी करते हुए कहा कि मतदान से 48 घंटे पहले से किसी भी तरह के एक्जिट पोल पर रोक लगा दी गई है, जो 8 मई को शाम 6 बजे से शुरू होकर मतदान होने तक जारी रहेगी।

आदेश के अनुसार प्रिंट या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में किसी भी एक्जिट पोल को प्रिंट करना, प्रसारित करना या प्रचार करना प्रतिबंधित है। मतदान के दिन 10 मई को सुबह सात बजे से शाम 6.30 बजे के बीच उपचुनाव से जुड़े किसी भी एक्जिट पोल के नतीजे जारी करने पर भी पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।

बुधवार, 12 अप्रैल 2023

सैन्य ठिकाने पर गोलीबारी, 4 सैनिकों की मौंत

सैन्य ठिकाने पर गोलीबारी, 4 सैनिकों की मौंत

अमित शर्मा 

चंडीगढ़/बठिंडा। पंजाब के बठिंडा में सैन्य ठिकाने पर बुधवार तड़के हुई गोलीबारी में चार सैनिकों की मौंत हो गई। राज्य पुलिस ने इसे आपस में हुई गोलीबारी की घटना बताया है। सेना ने बताया था कि गोलीबारी की घटना सुबह करीब साढ़े चार बजे हुई, जिसके बाद त्वरित प्रतिक्रिया दल तत्काल सक्रिय हो गए और उन्होंने इलाके की घेराबंदी की। सेना की दक्षिण पश्चिमी कमान ने एक बयान में कहा, इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में सेना के चार जवानों की जान चली गई।

किसी अन्य के घायल होने या संपत्ति को किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है। बयान के अनुसार, दो दिन पहले एक इंसास राइफल और उसकी 28 गोलियां गुम होने के साथ साथ, मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जानकारी के मुताबिक सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को पूरे मामले की जानकारी दी है। पंजाब के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एस.पी.एस परमार ने फोन पर एक न्यूज एजेंसी को बताया,  यह कोई आतंकवादी हमला नहीं है, किसी बाहर वाले ने हमला नहीं किया। यह आपस में हुई गोलीबारी की घटना है।

उन्होंने कहा,  हम सेना के अधिकारियों के साथ संपर्क में हैं। बठिंडा छावनी पुलिस थाने के थाना प्रभारी गुरदीप सिंह ने बताया कि मामले में अबतक किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है। जब उनसे पूछा गया कि किसने गोलीबारी की तो उन्होंने कहा कि अभी उनके पास इस संबंध में कोई सूचना नहीं है। जब पूछा गया कि क्या इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है तो थाना प्रभारी ने कहा,  हम मामले में प्राथमिकी दर्ज करेंगे।

उनसे पूछा गया कि राइफल गुम होने की खबर पुलिस को कब दी गई तो उन्होंने बताया कि मंगलवार शाम को इसकी सूचना दी गई थी। बठिंडा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गुलनीत सिंह खुराना ने पत्रकारों से कहा, यह कोई आतंकवादी हमला नहीं है। यह एक आंतरिक मामला है, यह आपस में हुई गोलीबारी का मामला प्रतीत होता है। हमारे जांच दल सभी फॉरेंसिक उपकरणों के साथ (सैन्य स्टेशन) अंदर पहुंच गए हैं। जांच की जा रही है। सेना ने कहा कि इलाके को सील कर दिया है और मामले के तथ्यों का पता लगाने के लिए पंजाब पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त जांच की जा रही है।

बुधवार, 29 मार्च 2023

संगठनों के ट्विटर खाते निलंबित करने की निंदा 

संगठनों के ट्विटर खाते निलंबित करने की निंदा 

अमित शर्मा 

चंडीगढ़। चंडीगढ़ प्रेस क्लब (सीपीसी) ने पंजाब से जुड़े स्वतंत्र पत्रकारों सहित कई पत्रकारों, टिप्पणीकारों, और मीडिया संगठनों के ट्विटर खाते निलंबित करने की निंदा की है। सीपीसी अध्यक्ष सौरभ दुग्गल ने मंगलवार देर शाम जारी एक बयान में कहा कि देश में सरकार के अनुरोध के आधार पर खातों को 'रोक' दिया गया। बयान में मंगलवार को कुछ घंटों के बाद बीबीसी की पंजाबी समाचार सेवा के ट्विटर अकाउंट को ब्लॉक करने और बहाल करने का जिक्र करते हुए कहा गया है कि पत्रकारों और मीडिया के अन्य ट्विटर खाते अभी भी निलंबित है।

सीपीसी ने इसे प्रेस की आजादी और अभिव्यक्ति की आजादी के खिलाफ हमला करार दिया। सीपीसी ने मांग की कि पत्रकारों और मीडिया वर्टिकल के खातों को बहाल किया जाना चाहिए और सरकारी एजेंसियों को पत्रकारों को परेशान करना बंद करना चाहिए। 

सोमवार, 10 अक्तूबर 2022

मंत्री सरारी को बर्खास्त व गिरफ्तार करने की मांग

मंत्री सरारी को बर्खास्त व गिरफ्तार करने की मांग

अमित शर्मा 

चंडीगढ़। कांग्रेस ने एक ऑडियो क्लिप के सिलसिले में पंजाब के मंत्री फौजा सिंह सरारी को बर्खास्त करने की मांग को लेकर सोमवार को पूरे राज्य में विरोध-प्रदर्शन किया। इस ऑडियो क्लिप में मंत्री को कुछ ठेकेदारों से पैसे ‘उगाहने’ के तरीकों पर कथित रूप से चर्चा करते हुए सुना जा सकता है। सरारी और उनके पूर्व करीबी के बीच कथित बातचीत का कथित ऑडियो क्लिप पिछले महीने सामने आया था। 

उन्हें कुछ अधिकारियों के माध्यम से खाद्यान्न ढुलाई में शामिल कुछ ठेकेदारों को फंसाने के तरीकों पर कथित रूप से चर्चा करते हुए सुना गया था, ताकि उनसे “उगाही” की जा सके। पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने सरारी को बर्खास्त नहीं करने के लिए आम आदमी पार्टी (‘आप’) सरकार की आलोचना की। कांग्रेस नेता ने कहा कि अब समय आ गया है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने मंत्री को बचाना बंद करें।

बाजवा ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और पूर्व मंत्रियों सुखजिंदर सिंह रंधावा और अरुणा चौधरी के साथ गुरदासपुर उपायुक्त के कार्यालय के बाहर धरना दिया और उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। बाजवा ने कहा कि कांग्रेस ने हाल के विधानसभा सत्र में सरारी का मुद्दा उठाया था, लेकिन मुख्यमंत्री मान के नेतृत्व वाले सत्ता पक्ष ने मंत्री के खिलाफ कार्रवाई करने से इनकार कर दिया। बाजवा ने कहा, “ हमने पंजाब विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधावन को इस मुद्दे पर विपक्ष को बहस करने की अनुमति देने के लिए मनाने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने ने इनकार कर दिया।“ कादियान से विधायक ने मुख्यमंत्री मान को पूर्व स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला की याद दिलाई, जिन्हें बर्खास्त कर दिया गया था और बाद में एक ऑडियो क्लिप के आधार पर गिरफ्तार किया गया था, जिसे ‘आप’ सरकार ने कभी सार्वजनिक नहीं किया था।

बाजवा ने कहा, “ हालांकि यह अलग बात है कि विजय सिंगला को ‘आप’ का पूरा समर्थन मिलता रहा है और उन्हें अभी तक पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से बर्खास्त नहीं किया गया है।” राजा वडिंग ने पटियाला में प्रदर्शन का नेतृत्व किया और मंत्री के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने के लिए सरकार पर निशाना साधा। वडिंग ने सरारी को गिरफ्तार करने की मांग की। खाद्य प्रसंस्करण और रक्षा सेवा कल्याण मंत्री सरारी इस आरोप से इनकार कर चुके हैं।

शनिवार, 24 सितंबर 2022

गैस संयत्र में विस्फोट, 1 मजदूर की मौंत, 3 घायल 

गैस संयत्र में विस्फोट, 1 मजदूर की मौंत, 3 घायल 

अमित शर्मा 

होशियारपुर। पंजाब के होशियारपुर में शनिवार को एक निजी गैस संयत्र में तरल नाइट्रोजन गैस-सिलेंडर में विस्फोट से एक प्रवासी मजदूर की मौंत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। सिलेंडर में गैस भरते समय विस्फोट हुआ। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (जांच) मनप्रीत सिंह ढिल्लों ने कहा कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि देओवाल गांव में एक संयंत्र में कुछ मजदूर सिलेंडरों में तरल नाइट्रोजन भर रहे थे।

उन्होंने कहा कि इस दौरान एक सिलेंडर में अचानक से धमाका हुआ जिससे एक मजदूर की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। ढिल्लों ने कहा कि धमाके की जांच के लिए चंडीगढ़ से एक फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है।

बुधवार, 13 जुलाई 2022

कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर समेत अन्य कई पदों पर भर्तियां

कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर समेत अन्य कई पदों पर भर्तियां 

अमित शर्मा          
चंडीगढ़। अगर सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो ये आपके लिए शानदार मौका हो सकता है। दरअसल, पंजाब में कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर समेत अन्य कई पदों पर भर्तियां निकली हैं। वे कैंडिडट्स जो नेशनल हेल्थ मिशन के इन पदों पर आवेदन करना चाहते हों, वे एनएचएम पंजाब की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। बता दें इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। वहीं, इनके लिए अप्लाई करने और परीक्षा की तारीख अलग अलग है। सीएचओ पद पर आवेदन 12 जुलाई से शुरू हुए हैं और अप्लाई करने की लास्ट डेट 25 जुलाई 2022 है। वहीं फार्मासिस्ट, मेडिकल ऑफिसर और क्लीनिक असिस्टेंट पदों पर आवेदन 11 जुलाई से शुरू हुए हैं और अप्लाई करने की लास्ट डेट 20 जुलाई 2022 है।
वहीं शैक्षिक योग्यता की बात करें तो इन पदों के लिए शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा पद के अनुसार अलग है। बेहतर होगा हर पद के विषय में डिटेल में जानकारी पाने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर दिया नोटिस चेक कर लें। हर पद के लिए अलग-अलग नोटिस चेक किया जा सकता है।

शनिवार, 18 जून 2022

मकान की छत गिरने से 2 की मौंत, 3 अन्य घायल

मकान की छत गिरने से 2 की मौंत, 3 अन्य घायल

अमित शर्मा

चंडीगढ़/लुधियाना। पंजाब में बारिश के दौरान लुधियाना की भोरा कालोनी में एक मकान की छत गिरने से परिवार के 2 सदस्याें की मौंत हो गयी तथा 3 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को अस्पताल भर्ती कराया गया। पश्चिमोत्तर क्षेत्र में पिछले 24 घंटों के दौरान बारिश होने से झुलसाती गर्मी से राहत मिली तथा अगले तीन दिन भी बारिश के आसार हैं। मौसम केन्द्र के अनुसार हरियाणा में अगले दो दिन कई स्थानों पर बारिश होने का अनुमान है तथा कहीं- कहीं भारी बारिश,गरज-चमक और तेज हवा चलने के आसार हैं।

पंजाब में अगले 48 घंटे में कुछ स्थानों पर तथा 20 -21 जून को अनेक स्थानों पर बारिश होने और कहीं-कहीं भारी बारिश,गर्जन और तेज हवा चलने के आसार हैं। चंडीगढ़ में पिछले 24 घंटों में हल्की बारिश हुई जिससे पारे में गिरावट आने से मौसम सुहावना बना रहा। शहर में एक मिमी वर्षा हुई। पंजाब में कुछ स्थानों पर बारिश हुई।लुधियाना में 30 मिमी,पटियाला 27 मिमी, पठानकोट पांच मिमी, बठिंडा 16 मिमी, फतेहगढ़ साहिब 26 मिमी, गुरदासपुर 13 मिमी, फरीदकोट 14 मिमी सहित कुछ स्थानों पर हल्की से औसत बारिश हुई। बारिश सूख रहीं फसलों के लिये वरदान साबित हुई । हरियाणा में भी तेज हवा के साथ हल्की बारिश हुई। अंबाला सात मिमी, हिसार चार मिमी, करनाल 39 मिमी, रोहतक छह मिमी ,भिवानी आठ मिमी, सिरसा दो मिमी सहित कुछ इलाकों में हल्की बारिश तथा बूंदाबांदी हुई।

शनिवार, 11 जून 2022

मूसेवाला का जन्मदिन, समाधि पर पहुंचें प्रशंसक

मूसेवाला का जन्मदिन, समाधि पर पहुंचें प्रशंसक

अमित शर्मा
मानसा। पंजाब में मानसा जिले के मूसेवाला गांव का नाम देश-विदेश में रोशन करने वाले प्रसिद्ध पंजाबी गायक शुभदीप उर्फ सिद्धू मूसेवाला के शनिवार को जन्मदिन पर बड़ी संख्या में उनके प्रशंसक उनकी समाधि पर पहुंचें। पाकिस्तान से लेकर देश के कई राज्यों से आये उनके प्रशंसकों में बच्चे से लेकर नौजवान और बुजुर्ग ही नहीं, बल्कि माताएं और बहनें भी उनको अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि दे रही हैं। उनके अंतिम संस्कार मेंं जिस तरह जन सैलाब उमड़ा था। वैसे ही उनके भोग पर दिखाई दिया और आज वह 29 साल के हो गये। उनकी समाधि पर फूल माला अर्पित करने वाले रूंधे गले से उनको सजदा कर उनकी याद में पौधा रोपित कर रहे हैं और मूसेवाला की निर्मम हत्या के लिये सरकार को जिम्मेदार बताते हैं।
उनका कहना था कि यदि उनकी सुुरक्षा कटौती की बात सार्वजनिक न होती और गैंगस्टरों पर पहले ही नकेल कस दी जाती तो आज हमारा प्यारा गायक हमारे बीच होता। समाधि पर आये लोगों का कहना है कि ऐसा होनहार ,जमीन से जुड़ा ,हर एक को सम्मान देने वाला बालक हमने नहीं देखा। जिसने छोटी-सी उम्र में दुनिया में बड़ा नाम कमाया। उसके फैन पंजाब से लेकर पूरे देश में ही नहीं, पूरी दुनिया में हैं। बुलंदियों को छूने के बाद लोग शहरों या विदेश की ओर रूख करते हैं। लेकिन उसने अपने गांव में बसने का फैसला किया और गांव में बड़ी आलीशान कोठी बनाईं। उसने अपनी खेती खुद की और माता पिता के साथ रहना ही पसंद करता था।
कातिलों ने ऐसे सूरमा को मारकर मां की गोद सूनी कर दी। बुढ़ापे में माता पिता का दर्द सहा नहीं जाता। गौरतलब है कि मूसेवाला जब पास के गांव अपनी बीमार मौसी का हालचाल लेने जा रहे थे तो उनकी रेकी कर रहे केकडा नाम के दुष्ट ने उनके जाने की बात गैंगस्टर कनाडा में बैठे गोल्डी बराड़ को दी और उसने शार्प शूटरों को उसे खत्म करने के हुक्म दिये। गांव से कुछ ही दूरी पर जवाहरके गांव में उनकी थार गाड़ी को घेर कर उनपर ताबड़तोड़ गाेलियों से शरीर छलनी कर दिया था।

बुधवार, 8 जून 2022

भोग कार्यक्रम में भाग लेने के लिए एकत्रित हुए, लोग

भोग कार्यक्रम में भाग लेने के लिए एकत्रित हुए, लोग

अमित शर्मा  
मानसा। पंजाब के मानसा में सिद्धू मूसेवाला के भोग कार्यक्रम (मृत्यु के बाद की रस्म) में भाग लेने के लिए बुधवार को बड़ी संख्या में लोग यहां अनाज मंडी में एकत्रित हुए। ये लोग पंजाब, हरियाणा और अन्य जगहों से आए थे। इस दौरान कई लोगों ने मूसेवाला की तस्वीरों वाली टी-शर्ट पहन रखी थी। कई बच्चे दिवंगत गायक जैसे कपड़े पहन रखे थे। कई लोगों के हाथों में पोस्टर थे जिन पर ’29 मई काला दिन’ और ‘मूसेवाला अमर रहें’ लिखा था।
कई लोग ‘मूसेवाला के लिए न्याय’ की मांग कर रहे थे। कुछ लोगों के हाथों में गायक की तस्वीरों वाले झंडे थे। इस मौके पर भारी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए थे। अंतिम अरदास में भाग लेने आए जालंधर के एक वकील ने मांग की कि राज्य सरकार गायक के परिवार को न्याय दिलाए। उन्होंने कहा, “मूसेवाला की हत्या की जांच जल्दी की जानी चाहिए और हत्या में शामिल लोगों को फांसी की सज़ा मिलनी चाहिए।
राजस्थान के गंगानगर से तीन दोस्त बुधवार सुबह चार बजे मूसेवाला को श्रद्धांजलि देने मानसा पहुंचे। उनमें से एक ने कहा “जब हमें मूसवाला की मौत के बारे में पता चला तो हम स्तब्ध रह गए।” मूसेवाला की तस्वीर वाले पोस्टर लेकर हरियाणा के फतेहाबाद और सिरसा जिलों से युवाओं का एक समूह कार्यक्रम में शामिल होने आया। उन्होंने मांग की कि इस जघन्य अपराध के दोषियों को जल्द से जल्द सज़ा दी जानी चाहिए। लुधियाना के एक परिवार ने मूसेवाला की तस्वीरों वाले बैज लोगों को बांटे।
गौरतलब है कि पंजाब के मानसा जिले में 29 मई को अज्ञात हमलावरों ने मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मूसेवाला की हत्या के बाद राज्य पुलिस ने इस घटना को आपसी रंजिश का मामला करार दिया। हत्या के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का हाथ बताया जा रहा है।

शनिवार, 4 जून 2022

सरिया के दामाें में 9 हजार रुपये प्रति टन की गिरावट

सरिया के दामाें में 9 हजार रुपये प्रति टन की गिरावट

अमित शर्मा  
लुधियाना। पंजाब में सरिया की कीमतें लगातार धड़ाम हाे रही हैं। पिछले एक महीने में सरिया के दामाें में 9 हजार रुपये प्रति टन की गिरावट आई है। इससे महंगाई से जूझ रहे आम लाेगाें काे बड़ी राहत मिली है। अगर बात लोहा मार्केट मंडी गाेबिंदगढ़ की करें तो शनिवार काे लोहे के रेट काफी गिर गए हैं। पिछले 4 दिन से कीमताें में उतार-चढ़ाव नहीं आया है। भवन निर्माण में सबसे अहम सरिया और सीमेंट ही हाेता है। हालांकि पंजाब में रेत अब भी महंगी ही मिल रही है। आने वाले दिनाें में इसमें भी कमी देखने काे मिल सकती है।
केंद्र सरकार ने पिछले दिनाें कोयला और स्क्रैप पर ड्यूटी घटाई थी। इसका असर अब लाेहा मार्केट पर पड़ना शुरू हाे गया है। इसके साथ ही स्पंज और स्पंज प्लेट पर निर्यात शुल्क बढ़ाया गया है। इन दोनों कच्चे माल पर शून्य से बढ़ाकर 45 प्रतिशत निर्यात शुल्क कर दिया गया है। इससे राॅ मटीरियल देश के बाहर जाना कम हो गया है और देश में उपलब्धता बढ़ गई है। इन वजहों से सरिया की निर्माण लागत कम हुई है। काराेबारियाें का कहना है कि महंगाई के दाैर में सरिया और सीमेंट की कीमतें कम हाेने से खरीद अचान बढ़ गई है।
23 मई काे ब्रांडेड सरिया 71,000 रुपये प्रति टन और लोकल ब्रांड सरिया 67,000 तक बिका।
25 मई काे ब्रांडेड सरिया 66,000 रुपये प्रति टन और लाेकल ब्रांड सरिया 62,000 रुपये बिका
1 जून काे ब्रांडेड सरिया 67,000 रुपये प्रति टन और लाेकल ब्रांड सरिया 62,000 रुपये बिक रहा है।

शनिवार, 21 मई 2022

'शिअद' के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री का निधन

'शिअद' के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री का निधन 

अमित शर्मा       
चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के वरिष्ठ नेता और पंजाब के पूर्व मंत्री 81 वर्षीय तोता सिंह का शनिवार को मोहाली के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। सिंह लंबे समय से बीमार थे। सिंह शिअद के नेतृत्व वाली सरकार में कृषि और शिक्षा मंत्री थे। वह वरिष्ठ उपाध्यक्ष और शिअद की कोर कमेटी के सदस्य थे।
सिंह शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य भी थे। सिंह 1997 में पहली बार मोगा विधानसभा सीट से विधायक चुने गए थे। उन्हें उस समय प्रकाश सिंह बादल के नेतृत्व वाली सरकार में शिक्षा मंत्री के रूप में शामिल किया गया था। वह 2002 के विधानसभा चुनावों में मोगा से फिर से चुने गए लेकिन 2007 में वह हार गए। सिंह 2012 में धर्मकोट विधानसभा सीट से चुने गए और कृषि मंत्री बने।

शनिवार, 14 मई 2022

मेडिकल कॉलेज से जुड़े अस्पताल में लगीं आग

मेडिकल कॉलेज से जुड़े अस्पताल में लगीं आग 

अमित शर्मा
अमृतसर। पंजाब में अमृतसर मेडिकल कॉलेज से जुड़े गुरु नानकदेव अस्पताल में शनिवार दोपहर अचानक आग लग गई। एक्स-रे यूनिट के पिछली ओर रखे दो ट्रांसफार्मरों में ब्लॉस्ट के बाद आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। आग के कारण चारों तरफ धुआं ही धुआं फैल गया। इसके बाद अस्पताल के वार्डों में भर्ती 650 मरीजों को वार्डों से बाहर निकालकर सड़कों पर लाना पड़ा। घटना दोपहर 2:00 बजे के करीब गुरु नानक देव अस्पताल में हुई। 
शनिवार होने के कारण ओपीडी में मरीज नहीं थे, लेकिन अस्पताल में 650 के करीब मरीज भर्ती हैं। ओपीडी के पिछली ओर और एक्स-रे यूनिट के पास दो ट्रांसफार्मर लगे हैं। इनसे पूरे अस्पताल को बिजली सप्लाई हो रही है।

रविवार, 6 मार्च 2022

बैंक में सरकारी नौकरी करने का मौका, आवेदन

बैंक में सरकारी नौकरी करने का मौका, आवेदन     

अमित शर्मा    

चंडीगढ़। अगर आप भी बैंक में सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं तो यह आपके लिए एक बेहतरीन मौका हो सकता है। दरअसल, पंजाब नेशनल बैंक ने चपरासी के पदों पर भर्ती करने के लिए अधिसूचना जारी की है। जिसके अनुसार 12वीं पास कर चुके युवा इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते है। भर्ती अभियान के तहत चपरासी के 21 पदों को भरा जाना है। वहीं चयनित अभ्यर्थियों को चंपारण की अलग-अलग शाखाओं में नियुक्त किया जाएगा। बता दें इन पदों के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक साइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 21 मार्च 2022 तक इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। बता दें चपरासी के पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास 12वीं पास का प्रमाण पत्र होना चाहिए। इसके अलावा उन्हें अंग्रेजी पढ़ना और लिखना भी आना चाहिए। खास बात यह है कि किसी भी आवेदक के पास 1 जनवरी 2022 तक किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री नहीं होनी चाहिए। 12वीं कक्षा से अधिक योग्यता वाले आवेदकों के आवेदन को खारिज कर दिया जाएगा।

इस पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 वर्ष से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वहीं एससी/एसटी उम्मीदवारों को उम्र में 5 साल और ओबीसी को 3 साल की छूट प्रदान की जाएगी। भर्ती में उम्मीदवारों का चयन कक्षा 10 और 12 में प्राप्त मार्क्स के आधार पर होगा। अभ्यर्थियों को भरे हुए फॉर्म के साथ शैक्षिक योग्यता, जन्म तिथि, मतदाता कार्ड, पैन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, डोमिसाइल सर्टिफिकेट आदि दस्तावेजों की स्व-सत्यापित फोटोकॉपी लगानी होगी। सभी अभ्यर्थियों को डाक्यूमेंट्स मुख्य प्रबंधक, पंजाब नेशनल बैंक, मंडल कार्यालय, उज्ज्वल कॉम्प्लेक्स, चांदमारी, मोतिहारी, पूर्वी चंपारण – 845401 को भेजने होंगे।

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके  अखिलेश पांडेय  जकार्ता। इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत मालुकु में सोमवार के तेज झटके महसूस किए गए। इ...