शुक्रवार, 14 जुलाई 2023

बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में भाजपा नेता का विरोध 

बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में भाजपा नेता का विरोध   

अमित शर्मा   

फिरोजपुर। पंजाब में अब बाढ़ पीड़ित लोगों का लीडरों पर गुस्सा फूटना शुरू हो गया है। हाल ही में आप विधायक देव मान की एक वीडियो वायरल हुई थी। जिसमें बाढ़ पीड़ितों का हाल जानने के लिए वह पहुंचे थे। लेकिन लोगों ने उनका विरोध किया, जिसके बाद उनके सुरक्षा कर्मी उन्हें वहां से वापिस लेकर चले गए। वहीं आज पंजाब के भाजपा के प्रधान सुनील जाखड़ ने फिरोजपुर के बाढ़ प्रभावित गावों का दौरा किया। जैसे ही वह गांव में पहुंचे तो वह लोगो से मिले बिना ही मीडिया से बात करने लगे, जिसका ग्रामीणों ने विरोध जताया। मिली जानकारी के अनुसार पंजाब बीजेपी प्रधान सुनील जाखड़ फिरोजपुर के बाढ़ प्रभावित गांव गट्टी राजोके में जायजा लेने पहुंचे थे। इस दौरान उनका जमकर विरोध किया गया।

पीड़ित लोगों ने समय पर राहत सामग्री न मिलने पर अपने गुस्सा दिखाया। विरोध होने पर सुनील जाखड़ को वापस लौटना पड़ा। इस दौरान सुनील जाखड़ ने पंजाब सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रभावित इलाकों में जाकर पानी में खड़े होकर तस्वीरें खींचवाना जरूरी नहीं है। पीड़ित लोगों के लिए सरकार क्या कदम उठा रही है। जाखड़ ने कहा कि पंजाब सरकार किश्तियों में बैठकर तस्वीरें खींचवा रही हैं, सरकार को चाहिए कि बाढ़ पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री पहुंचाई जाए। उन्होंने कहा कि मौसम विभाग ने पहले ही आरेंज अलर्ट जारी कर दिया था, इसके बावजूद सरकार ने कोई कदम हीं उठाया।

भाजपा प्रधान ने सीएम मान पर निशाना साधते हुए कहा कि जो काम सरकार को पहले ही कर लेना चाहिए था वह अब करने की बजाय भी मात्र दावों तक सीमित है। उन्होंने कहा कि मौसम विभाग ने पहले ही बारिशों का अलर्ट जारी कर दिया था। उसके बावजूद भी सरकार ने पानी से निपटने के लिए कोई भी पुख्ता प्रबंध नहीं किए थे। जाखड़ ने कहा कि उनके द्वारा पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया जा रहा है और इसकी पूरी रिपोर्ट केंद्र सरकार को बनाकर भेजेंगे। सुनील जाखड़ ने कहा केंद्र सरकार द्वारा 218.40 करोड़ रुपये पंजाब के लिए भेजे गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र द्वारा इतनी बड़ी मदद करने के बावजूद मुख्यमंत्री बयान दे रहे हैं कि वह केंद्र से कोई भी मदद नहीं मांगेंगे।

सुनील जाखड़ ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पंजाब के प्रति दरिया दिल दिखाते हुए सरकार से अभी तक कोई भी पेंटिंग फंडों की सूची नहीं मांगी गई बल्कि पंजाब के लोगों का भला करने की बात कही गई है। उन्होंने कहा कि सरकार ने अपनी तरफ से मदद कर दी है अब राज्य सरकार द्वारा इस पैसे को कहां पर लगाती है यह तो समय ही बताएगा।

बता दें कि कुछ दिन पहले नाभा से आप विधायक देव मान बाढ़ से प्रभावित लोगों का हाल जानने के लिए हलका समाना में पहुंचे थे। जहां आप विधायक के आने पर जनता में भारी रोष पाया गया। इस दौरान लोगों ने आप विधायक के खिलाफ नारे लगाकर सख्ती से विरोध किया। हंगामा ज्यादा होने पर आप विधायक के सुरक्षा कर्मी उन्हें हो रहे विरोध के बीच से लेकर निकल गए। इस घटना की वीडियो भी सामने आई थी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा  संदीप मिश्र  शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि मौजूदा...