शनिवार, 13 अप्रैल 2024

यमुना नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, शव बरामद

यमुना नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, शव बरामद 

पंकज कपूर 
देहरादून। जिले के विकासनगर में दो युवकों के नदी में डूबने का मामला सामने आया है। यहां यमुना नदी में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई। एसडीआरएफ ने दोनों युवकों के शव बरामद कर लिए हैं।
घटना के मुताबिक, शनिवार को सेलाकुई कंपनी में काम करने वाले दो युवक विकासनगर क्षेत्र के कटापत्थर क्षेत्र में घूमने आए थे। दोनों युवक यमुना नदी में नहाने उतरे। इस दौरान नदी की गहराई को समझ नहीं पाए और डूब गए। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंचे विकासनगर पुलिस ने एसडीआरएफ को मौके पर बुलाया गया। सूचना पर एसडीआरएफ के अपर उपनिरीक्षक सुरेश तोमर के नेतृत्व में टीम ने यमुना नदी में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। घंटों की मशक्कत के बाद जवानों ने दोनों शवों को नदी की गहराई से बरामद किया।
एसडीआरएफ के अपर उपनिरीक्षक सुरेश तोमर के मुताबिक मृतक युवकों की पहचान 22 वर्षीय संदीप राणा पुत्र दीवान सिंह जिला अल्मोड़ा और 23 वर्षीय ऋतिक उपाध्याय जिला पिथौरागढ़ के रूप में हुई है। मृतकों के परिजनों से संपर्क किया जा रहा है। शवों को मोर्चरी में रखवाया गया है। पंचायत नामा की कार्रवाई चल रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा  संदीप मिश्र  शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि मौजूदा...