सोमवार, 4 मार्च 2024

कैंसर से पीड़ित हैं 'इसरो' के चीफ सोमनाथ

कैंसर से पीड़ित हैं 'इसरो' के चीफ सोमनाथ 

इकबाल अंसारी 
नई दिल्ली। इसरो यानी भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के चीफ एस सोमनाथ कैंसर से पीड़ित हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान खुद उन्होंने ही इस गंभीर बीमारी का खुलासा किया है। उन्होंने जानकारी दी है कि Aditya-L1 मिशन की लॉन्चिंग के दौरान ही उन्हें कैंसर के बारे में पता लग गया था। इतना ही नहीं कहा जा रहा है कि ऐतिहासिक चंद्रयान-3 मिशन के दौरान ही उन्हें स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं होने लगी थीं। इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट में इंटरव्यू के हवाले से बताया गया कि सोमनाथ को आगे हुए स्कैन से बीमारी के बढ़ने के बारे में पता चला था। इसरो चीफ का कहना है, 'कुछ स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां चंद्रयान-3 के लॉन्चिंग के समय थी। हालांकि, तब तक इसके बारे में स्थिति साफ नहीं थी। कुछ भी तब पता नहीं था।' उन्होंने कहा कि जिस दिन आदित्य एल-1 मिशन लॉन्च हुआ, ठीक उसी दिन उन्हें बीमारी के बारे में पता लग गया था। रिपोर्ट के मुताबिक, सोमनाथ का कहना है कि यह खबर सिर्फ उनके ही नहीं, बल्कि परिवार के लिए भी झटके के तौर पर सामने आई थी। बीते साल 23 अगस्त चंद्रयान-3 ने चांद पर सफलतापूर्वक लैंडिंग कर इतिहास रच दिया था। बीते साल 2 सितंबर को आदित्य एल-1 मिशन लॉन्च हुआ था। उस दौरान एस सोमनाथ के भी जांच हुई और स्कैनिंग में पेट में कुछ बढ़ने की बात का पता चला। रिपोर्ट के मुताबिक, जानकारी लगते ही वह आगे की जांच के लिए तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई रवाना हो गए। यहां उन्हें हेरेडिटरी बीमारी का पता चला। खबर है कि तब कुछ ही दिनों में साफ हो गया था कि वह गंभीर रूप से बीमार हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

त्रैमासिक शिक्षक संकुल बैठक का आयोजन किया

त्रैमासिक शिक्षक संकुल बैठक का आयोजन किया  डायट में त्रैमासिक शिक्षक संकुल बैठक का आयोजन कौशाम्बी। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान मंझनपुर...