गुरुवार, 21 मार्च 2024

शख्स ने लाल कोबरा ढूंढ निकाला, वायरल

शख्स ने लाल कोबरा ढूंढ निकाला, वायरल 

इकबाल अंसारी 

नई दिल्ली। दुनियाभर में कई ऐसे जीव है, जो दुर्लभ है। ऐसे कई जीव है, जो बहुत रेयर दिखाई देते है। जब ये दीखते है तो लोग उसपर यकीन ही नहीं करते। ऐसे में भारत में एक शख्स ने लाल कोबरा ढूंढ निकाला है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रही है। जिसमें लाल कोबरा नज़र आ रहा है। लोग इस वीडियो पर संदेह कर रहे है। ऐसे में चलिए जानते है की आखिर ये कोनसा सांप है। अगर ये कोबरा है तो ये लाल क्यों है? चलिए जानते है वायरल वीडियो की सच्चाई।@snake_fraind पर सापों से जुडी वीडियो पोस्ट की जाती है। इस अकाउंट से हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया गया है। जिसमें एक व्यक्ति लाल रंग का सांप (Red cobra video fake or real) पकड़ रहा है।

जैसी ही व्यक्ति पीछे से सांप को पकड़ता है वो एक दम से आप फन फैलाता है। जिसे देखकर पता चलता है की ये कोबरा सांप है। पर हैरान कर देने वाली बात इस कोबरा सांप का रंग है। जो की लाल है। ये वीडियो फेक है या नहीं इसकी हम पुष्टि नहीं करते। लेकिन आपको बता दें की दुनिया में लाल रंग का कोबरा पाया जाता है। ये रेयर प्रजाति का होता है। इसे रेड स्पिटिंग कोबरा कहते है।

दुर्लभ प्रजाति है रेड स्पिटिंग कोबरा
रेड स्पिटिंग कोबरा एक दुर्लभ प्रजाति है। ये अफ्रीका में पाए जाते है। रेड स्पिटिंग कोबरा का साइंटिफिक नाम Naja pallida है। ये सांप तंजानिया, यूगांडा, सुडान आदि इलाकों में देखने को मिलते है। ये सांप अपना जहर थूकते हैं। इसी वजह से इनका नाम ऐसा पड़ा है। हालांकि वीडियो देखने पर ये आम कोबरा ही लग रहा है। जिसके ऊपर लाल रंग कर दिया हो। रेड स्पिटिंग कोबरा से वीडियो वाला सांप काफी अलग है।

वीडियो को लोगों ने बताया फेक
सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी वायरल हो रही है। इस वीडियो को अब तक लाखों लोगों ने देख लिया है। वीडियो को फेक बताते हुए लोग सवाल खड़े कर रहे है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा  संदीप मिश्र  शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि मौजूदा...