शनिवार, 24 फ़रवरी 2024

डब्ल्यूपीएल में संजना ने जड़ा छक्का, रचा इतिहास

डब्ल्यूपीएल में संजना ने जड़ा छक्का, रचा इतिहास

सरस्वती उपाध्याय 
बैंगलुरू। वुमेंस प्रीमियर लीग यानी डब्ल्यूपीएल का रंगारंग कार्यक्रम के साथ आगाज हो चुका है। वुमेंस प्रीमियर लीग का यह दूसरा सीजन है। बालीवुड कलाकारों शाहरुख खान, टाइगर श्राफ और अन्य दूसरे कलाकारों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दी। डब्ल्यूपीएल का दूसरा सीजन का आगाज बेहद ही रोमांचक मुकाबले के साथ हुआ। मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच सीजन का पहला मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले का नतीजा आखिरी गेंद पर निकला। मुंबई इंडियंस की सजीवन संजना ने आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर ना सिर्फ अपनी टीम को जीत दिलाई बल्कि वुमेंस क्रिकेट में भी इतिहास रचा। वह टी20 क्रिकेट में अपनी पारी की पहली गेंद पर छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाने वाली पहली महिला खिलाड़ी बनी गई है। बता दें, दिल्ली कैपिटल्स ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 171 रन बोर्ड पर लगाए थे, इस स्कोर का पीछा मुंबई इंडियंस ने 4 विकेट रहते सफलतापूर्वक किया। सजीवन संजना को बैटिंग करने का मौका मैच की आखिरी गेंद पर मिला जब 19वें ओवर की पांचवी गेंद पर मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर आउट हुईं। हैरी जब आउट हुईं तो मुंबई को जीत के लिए 5 रनों की दरकार थी। सजीवन संजना पर दबाव अधिक था क्योंकि वह अपने डब्ल्यूपीएल करियर की भी पहली गेंद खेल रही थी। हालांकि उन्होंने इस दबाव को बखूबी संभाला और अपने डब्ल्यूपीएल करियर की पहली ही गेंद पर छक्का जड़ टीम को जीत दिलाई। बात मुकाबले की करें तो, टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने ऐलिस कैप्सी (75) के अर्धशतक के दम पर निर्धारित 20 ओवर में 171 रन बोर्ड पर लगाए। कैप्सी के अलावा जैमिमा रोड्रिग्स ने 24 गेंदों पर 42 रनों की शानदार पारी खेली। यह डब्ल्यूपीएल में मुंबई इंडियंस के खिलाफ किसी भी टीम का अब तक का सर्वाधिक स्कोर है। 172 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत तो अच्छी नहीं रही। पारी की दूसरी ही गेंद पर हेले मैथ्यूज बिना खाता खोले पवेलियन लौटी। हालांकि इसके बाद यस्तिका भाटिया (57) ने अर्धशतक जड़ टीम को संभाला। यस्तिका डब्ल्यूपीएल में अर्धशतक लगाने वाली पहली बाएं हाथ की बैटर बनीं है। उनका साथ इस दौरान कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 55 रनों की शानदार पारी खेलकर दिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा  संदीप मिश्र  शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि मौजूदा...