शुक्रवार, 22 दिसंबर 2023

जंतर-मंतर: इंडिया गठबंधन के नेताओं का प्रदर्शन

जंतर-मंतर: इंडिया गठबंधन के नेताओं का प्रदर्शन 

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। इंडिया गठबंधन आज पूरे देश में सांसदों के निलंबन के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को राजधानी नई दिल्ली में जंतर-मंतर पर इंडिया गठबंधन के नेताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि शीतकालीन सत्र में विपक्ष के 146 सांसदों को निलंबित करके न सिर्फ उनका अपमान किया गया, बल्कि देश की 60 प्रतिशत जनता का मुंह बंद कर दिया गया।

मंच से बोलते हुए उन्होंने कहा कि यह लड़ाई नफरत और मोहब्बत के बीच है। बीजेपी जितनी नफरत फैलाएगी, इंडिया गठबंधन उतनी ही मोहब्बत, भाईचारा और एकता फैलाएगा। राहुल गांधी ने कहा कि इंडिया गठबंधन पूरी तरह से एकजुट है।

राहुल गांधी ने कहा कि लोकसभा की दर्शक दीर्घा से सदन में दो युवकों का कूदना सुरक्षा में चूक जरूर है, लेकिन इसकी वजह बेरोजगारी है। उन्होंने कहा कि निलंबित सांसद सिर्फ व्यक्ति नहीं, बल्कि वे हिंदुस्तान की जनता की आवाज हैं। आपने सिर्फ 150 सांसदों का अपमान नहीं किया है, बल्कि 60 प्रतिशत जनता का मुंह बंद किया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा  संदीप मिश्र  शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि मौजूदा...