रविवार, 17 दिसंबर 2023

भाकियू जिलाध्यक्ष को स्मृति चिन्ह सम्मान दिया

भाकियू जिलाध्यक्ष को स्मृति चिन्ह सम्मान दिया 
भानु प्रताप उपाध्याय 
मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा को भारत माता का स्मृति चिन्ह देकर हमारा परिवार सेवा संस्थान, सामाजिक संस्था ने सम्मानित किया।
हमारा परिवार सेवा संस्थान मुजफ्फरनगर के प्रदेश महासचिव अमित अग्रवाल उर्फ बंटी किनौनी एवं जिलाध्यक्ष मनोज सौदाई एडवोकेट के नेतृत्व मे दो दर्जन कार्यकर्ताओ ने किसानो के लिए संघर्षरत रहने वाले भारतीय किसान यूनियन के मजबूत स्तंभ यशस्वी जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा को भारत माता का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। 
इस अवसर पर भारतीय किसान से लम्बे समय से जुड़े अमित अग्रवाल उर्फ बंटी किनौनी को जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा ने टोपी पहनाकर भारतीय किसान यूनियन में मजबूती से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा ने सभी साथियों से आह्वान किया कि भारतीय किसान यूनियन हमेशा से किसान , गरीब , मजलूम , व्यापारी सभी के हकों की आवाज उठाता आया है। भारतीय किसान यूनियन सभी धर्म जाति के लोगो का सम्मान करता है। सम्मानित करने वालो में अंग्रैजपाल सिघलं, नरेश नन्दन बाल्मीकि, अरविन्द कूकड़ा , राहुल शर्मा , रमन मित्तल, अमरपाल प्रजापति, अमित मित्तल, निशांत कुमार, मोनू सैनी , परविन्द्र कुमार , विशाल सिघलं, दीपक वर्मा , लालसिंह , सोरभ , सुनिल आदि उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण  1. अंक-202, (वर्ष-11) पंजीकरण:- UPHIN/2014/57254 2. शुक्रवार, मई 10, 2024 3. शक-1945, बैशाख, शुक्ल-पक्ष, तिथि-दूज, ...