शनिवार, 23 दिसंबर 2023

नासा ने 17 एक्सोप्लैनेट की खोज की: अध्ययन

नासा ने 17 एक्सोप्लैनेट की खोज की: अध्ययन 

अखिलेश पांडेय 
वाशिंगटन डीसी। नासा की एक नई रिसर्च कहती है कि हमारे सौर मंडल के बाहर भी जीवन हो सकता है। सौर मंडल के बाहर 17 और ऐसी ही दुनिया हो सकने की बात इस रिसर्च में सामने आई है। नासा ने कहा है कि हमारे सौर मंडल के बाहर जीवन की तलाश के एक हालिया अध्ययन में 17 एक्सोप्लैनेट की खोज की गई है।जिनमें बर्फीले गोले के नीचे तरल पानी के महासागर हो सकते हैं। ये पहली बार है। जब वैज्ञानिकों ने ऐसा अनुमान लगाया है कि हमारे सौर मंडल के बाहर की दुनिया में भी पानी हो सकता है, जो जीवन के लिए एक आवश्यक घटक है। यानी वहां भी जिंदगी संभव हो सकती है। 

बृहस्पति के बर्फीले चंद्रमाओं की तरह संभव
जीवन की खोज में आमतौर पर ऐसे एक्सोप्लैनेट को ढूंढना शामिल होता है, जो अपने मेजबान तारे के रहने लायक क्षेत्र के भीतर मौजूद होते हैं। ये एक ऐसी दूरी जहां तापमान पानी को उनकी सतहों पर बने रहने की अनुमति देता है। हालांकि यह भी संभव है कि एक एक्सोप्लैनेट जो बहुत दूर और ठंडा है, वहां अभी भी बर्फ की परत के नीचे एक महासागर हो। स्पेस डॉट कॉम के अनुसार, रिसर्च में जिन बाहरी दुनियाओं के संकेत मिले हैं, वे बृहस्पति के बर्फीले चंद्रमाओं की तरह, जीवन के रासायनिक संकेतों की खोज के लिए आशाजनक स्थान हो सकती है। विशेष रूप से बृहस्पति के चंद्रमा यूरोपा और शनि के एन्सेलाडस को पर्याप्त सूर्य का प्रकाश नहीं मिलता है, लेकिन फिर भी उनकी बर्फीली परत के नीचे तरल महासागर हैं। 

सौर मंडल के पास में भी दो संसार
नासा ने बताया है कि इन महासागरों का पानी कभी-कभी बर्फ की परत के माध्यम से गीजर के रूप में फूट सकता है। टीम ने इन एक्सोप्लैनेट पर गीजर गतिविधि को गौर से देखा और दो एक्सोप्लैनेट की पर्याप्त रूप से करीब पहचान की जहां इन विस्फोटों के संकेत दूरबीनों से देखे जा सकते थे। इन बर्फीले संसारों में हमारे सौर मंडल के निकट के दो संसार भी शामिल हैं, जहां ऐसी परिस्थितियां हो सकती हैं, जिनमें जीवन संभव हो। ये एक्सोप्लैनेट लगभग पृथ्वी के आकार के हैं, लेकिन कम घने और अधिक ठंडे हैं, जिससे पता चलता है कि उनकी सतह बर्फ से ढकी हुई है। 
इनका कहना है:  -हमारे विश्लेषणों का अनुमान है कि इन 17 दुनियाओं में बर्फ से ढकी सतह हो सकती है। इस स्टडी में ये नहीं बताया गया है कि ग्रहों कैसे बने हैं और इन पर जीवन मौजूद था या नहीं। लेकिन पानी की मौजूदगी से ये पता चलता है कि इन ग्रहों पर जीवन भी मौजूद हो सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा  संदीप मिश्र  शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि मौजूदा...