मंगलवार, 14 नवंबर 2023

खुशियाें के साथ मनाया 'गोवर्धन' का त्योहार

खुशियाें के साथ मनाया 'गोवर्धन' का त्योहार 

भानु प्रताप उपाध्याय 
मुजफ्फरनगर। गोवर्धन का त्योहार खुशियाें के साथ मनाया गया। कुछ जगह सोमवार को त्योहार मनाया गया, जबकि कुछ जगह मंगलवार को गोवर्धन की पूजा अर्चना की गई।
गांव आदमपुर मोचड़ी निवासी धर्मवीर सैनी के आवास पर सामूहिक गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया। आंदोलन जन कल्याण के संयोजक एवं ईंट निर्माता कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रमोद बालियान शामिल हुए। वक्ताओं ने कहा कि गोवर्धन पूजा का पर्व भगवान श्रीकृष्ण, गोवर्धन पर्वत, गाय और प्रकृति की पूजा-अर्चना का दिन है।
परंपरा के अनुसार गाय के गोबर से गोवर्धन बनाकर भगवान श्री कृष्ण की मूर्ति, कृषि यंत्रों, गन्ने और गाय की पूजा की जाती है। इस मौके पर अवनीश गुर्जर, करणवीर प्रधान, संजय गुर्जर, रविंद्र गुर्जर, धर्मवीर सैनी, पूर्व प्रधान कर्णवीर, रविंदर गुर्जर, संजय गुर्जर, अवनीश नंगली, सुभाष सैनी, मास्टर जगदीश सैनी, मास्टर रामचंद्र, प्रदीप सैनी, कर्म सिंह सैनी, रामपाल सैनी, सतीश सैनी, राजबल सैनी, ज्ञान सिंह मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके  अखिलेश पांडेय  जकार्ता। इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत मालुकु में सोमवार के तेज झटके महसूस किए गए। इ...