बुधवार, 8 नवंबर 2023

आदिवासियों को वनवासी कहने के पीछे साजिश

आदिवासियों को वनवासी कहने के पीछे साजिश

दुष्यंत टीकम 
पत्थलगांव। कांग्रेस नेता एवं वायनाड़ से सांसद राहुल गांधी ने आज कहा कि आदिवासियों को वनवासी कहने के पीछे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बड़ी साजिश है। गांधी ने छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के सन्ना गांव में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा है कि आदिवासियों को वनवासी कहने के पीछे भाजपा की बड़ी साजिश है।
उन्होंने कहा कि वास्तव में यहां सबसे पहले आदिवासी समुदाय के लोग पहुंचे थे, इसलिये जल जंगल पर पहला आधिकार आदिवासियों का है। लेकिन भाजपा जंगलों में उद्योग लगा कर आदिवासियों को बेदखल करने मे जुट गई है।
गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आदिवासियों का सम्मान करती है, जबकि भाजपा आदिवासी को अपमानित कर रही है। उन्होंने मध्यप्रदेश के एक वायरल हुय वीडियों का उल्लेख किया, जिसमें आदिवासी युवक पर एक व्यक्ति पेशाब करते हुए दिखाई दे रहा है। उन्होनें तंज कसते हुए कहा कि भाजपा नेता कभी मवेशियों पर ऐसा कृत्य नहीं करते हैं, लेकिन उनके द्वारा आदिवासी को अपमानित करते हुए स्पष्ट देखा जा सकता है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार छत्तीसगढ़ के आदिवासियों को और अधिक खुशहाल बनाना चाहती है। यहाँ किसानों के लिए धान का समर्थन मूल्य 2600 रुपए से बढ़ा कर अब 3200 रुपए कर दिया है।
इस तरह किसानों को और भी मजबूत बनाया जा रहा है। इसके विपरीत भाजपा केवल कुछ उद्योगपतियों की भलाई पर ही ध्यान दे रही है। इस जनसभा में छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री टीएस सिंह देव, संसदीय सचिव यूडी मिंज ने भी उपस्थित लोगों को संबोधित किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

चारधाम यात्रा, श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी

चारधाम यात्रा, श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी  पंकज कपूर  देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में शुक्रवार, 10 मई से प्रारम्...