बुधवार, 15 नवंबर 2023

यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 36 की मौत

यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 36 की मौत 

इकबाल अंसारी 
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर से बड़े हादसे की खबर आ रही है। डोडा में बुधवार को यात्रियों से भरी बस गहरी खाई में गिर गई। बताया जा रहा है कि हादसे में 36 लोगों की मौत हो गई। वहीं 19 अन्य लोग घायल हो गए। जिनमें कुछ की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। जिनका उपचार चल रहा है। फिलहाल, बचाव अभियान जारी है। शवों को बरामद किया गया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार  हादसा”अस्सार क्षेत्र में हुआ है। बस कथित तौर पर लगभग 40 यात्रियों को ले जा रही थी। इस दौरान वह बटोटे-किश्तवाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर त्रुंगल-अस्सार के पास सड़क से फिसल गई और 300 फीट नीचे गिर गई। जिससे मौके पर चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने राहत -बचाव अभियान चलाया. कई लोग बस में फंसे थे। कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें बस से बाहर निकाला है।  घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं गंभीर रूप से घायल लोगों को विशेष उपचार के लिए हवाई मार्ग से जम्मू ले जाया जा रहा है। हालांकि पुलिस को मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। क्योंकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके  अखिलेश पांडेय  जकार्ता। इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत मालुकु में सोमवार के तेज झटके महसूस किए गए। इ...