सोमवार, 16 अक्तूबर 2023

कांग्रेस पार्टी को तंग कर रहे कांग्रेसी विधायक

कांग्रेस पार्टी को तंग कर रहे कांग्रेसी विधायक 

कांग्रेस पार्टी का तंग ‘हाथ’: कांग्रेसी विधायकों को मुख्यमंत्री से आखिर क्या है बहुत बड़ी उम्मीद…
कांग्रेस को क्यों तंग कर रहे उसके ही विधायक ?

मनोज लोहनी 
हल्द्वानी। उत्तराखंड में कांग्रेस पार्टी का ‘हाथ’ वैसे ही पिछले काफी समय से तंग चल रहा है। उसकी यह तंगी सत्ता से दूर होने के कारण है। भाजपा ने लगातार दो बार राज्य में सरकार बनाकर कांग्रेस को सत्ता सुख से दूर किया है, जो तंगी की सबसे बड़ी वजह है। अब कांग्रेस को कांग्रेस के विधायक ही तंग कर रहे हैं, ऐसा पिछले कुछ दिनों में एकाएक दिखाई देने लगा है। पार्टी तंग हो रही है, मगर इसका दर्द खुले तौर पर सामने नहीं आ पा रहा है, उल्टा कांग्रेस के विधायकों का रवैया ऐसा कि उन्हें अब प्रदेश के मुख्यमंत्री से बहुत बड़ी उम्मीद जगी है, जैसा कि वह अपने बयान में सीधे तौर पर कह रहे हैं। कांग्रेस विधायकों की बातों से फिलहाल भाजपा खेमा खुशहाल जरूर है, ऐसा साफ है।
कांग्रेस पार्टी का अब तक का राज्य बनने के बाद का इतिहास है कि उसे अपनों ने ही बहुत तंग किया। एक बार २०१६ में तो हरीश रावत के मुुख्यमंत्री रहते सीधे कांग्रेस के नौ विधायक ही पार्टी से खिसक लिए और कांग्रेस वालों हाथों से सीधे कमल ही थाम लिया। उस वक्त कमल थामने के चलते कांग्रेस सरकार की सांसें ही थमने पर आ गईं थीं, जब ७० सीटों वाली असेंबली में कांग्रेस के ९ बागी विधायकों ने रावत जी की कुर्सी खतरे में डाल दी थी। कांग्रेस को उस वक्त लीड भी पूर्व सीएम विजय बहुगुणा कर रहे थे। उसके बाद इस तंगी से हरीश रावत किसी तरह बाहर निकले। खैर कांग्रेस को अपनों से ही तंग करने के तमाम किस्से हैं। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

बारिश के दौरान फटे बादल, नदी में पानी का सैलाब

बारिश के दौरान फटे बादल, नदी में पानी का सैलाब  पंकज कपूर  अल्मोड़ा। भारी बारिश के दौरान फटे बादल की वजह से सूखी पड़ी नदी में पानी का सैलाब ...